घर के लिए सही सिलिंग फैन चुनना सिर्फ डिजाइन पर निर्भर नहीं होता, बल्कि कमरे के आकार के अनुसार सही साइज और हवा की क्षमता चुनना ज्यादा जरूरी होता है। छोटे साइज के रुम के लिए आमतौर पर 900 से 1050 मिमी ब्लेड साइज सही माना जाता है, जबकि मध्यम आकार वाले कमरों के लिए 1200 मिमी और बड़े कमरों के लिए 1400 मिमी या उससे बड़ा साइज बेहतर रहता है। इसके साथ ही Ceiling Fan का एयरफ्लो यानी हवा देने की क्षमता भी अहम होती है, जिसे CFM में मापा जाता है और ज्यादा सीएफएम वाला पंखा बड़े कमरे में ज्यादा असरदार होता है। आजकल कई पंखों में कम ऊर्जा खर्च वाली BLDC मोटर भी मिलती है, जो कम बिजली में बेहतर हवा देती है। कमरे के हिसाब से सही साइज, सही जगह और सही फीचर्स के साथ चुना गया पंखा पूरे कमरे में आरामदायक हवा देने में मदद करता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमजन पर उपलब्ध अलग-अलग रुम साइज के लिए 5 बढ़िया सिलिंग फैन विकल्प और जानें विस्तार से।
Bajaj Frore 1200 MM (48") 1 Star Rated Ceiling Fans For Home
छोटे साइज रुम के लिए बजट में लंबे समय तक चलने वाला सिलिंग फैन देख रहे हैं तो Bajaj का यह मॉडल बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 1200 मिमी का स्वीप साइज दिया गया है, जो छोटे आकार के कमरे के लिए सही रहता है और हवा अच्छे से फैलाता है। इसकी स्पीड करीब 390 RPM तक जाती है, जिससे तेज हवा मिलती है। साथ ही इसमें वाइड टिप ब्लेड दिए गए हैं, जो हवा को ज्यादा फैलाकर पूरे कमरे में पहुंचाते हैं। यह पंखा 52 वॉट बिजली लेता है। इसमें 100 प्रतिशत कॉपर मोटर दी गई है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहती है और ओवरहीटिंग की समस्या कम होती है। रस्ट फ्री कोटिंग होने की वजह से यह पंखा जल्दी खराब नहीं होता और नमी वाले माहौल में भी इसकी बॉडी सुरक्षित रहती है। डिजाइन सिंपल है, जो हर तरह के कमरे में आसानी से फिट हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Bajaj Frore
- कलर - ब्राउन
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.6D x 13.7W x 69.6H सेंटीमीटर
- पंखें का वजन - 3 किलोग्राम
- स्पीड - 390 RPM
- वाट क्षमता - 52 W
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- गर्मियों के समय कमरे में तेज हवा के लिए चौडे टिप वाला ब्लैड डिजाइन
- ब्रांड की तरफ से प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी
कमी
- फैन की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
atomberg Renesa Smart Elite 1400mm BLDC Ceiling Fan
इस सिलिंग फैन में 1400mm का बड़ा स्वीप साइज दिया गया है, जो बड़े कमरे में हवा को अच्छी तरह फैलाता है। इस atomerbg फैन में BLDC मोटर लगी है जो सिर्फ करीब 35W बिजली खपत करती है, यानी आम पंखों के मुकाबले काफी कम बिजली में काम हो जाता है। यही वजह है कि यह लंबे समय में बिजली बिल कम करने में मदद करता है। एयर डिलीवरी करीब 230 CMM तक जाती है, जिससे हर कोने तक हवा पहुंचती है। साथ ही इसका नॉइज़ लेवल 57 dB से कम रहता है, इसलिए यह काफी शांत चलता है और सोते समय भी परेशान नहीं करता। इसके साथ स्मार्ट रिमोट मिलता है, जिससे आप स्पीड, टाइमर, स्लीप मोड और बूस्ट मोड आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें Moonbeam LED लाइट भी दी गई है, जो नाइट लैंप की तरह काम करती है और दो ब्राइटनेस लेवल में आती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - atomberg Renesa Smart Elite
- कलर - गोल्डन ओकवूड
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 60D x 23.6W x 23.1H सेंटीमीटर
- पंखें का वजन - 4.05 किलोग्राम
- स्पीड - 360 RPM
- वाट क्षमता - 35 W
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- ब्रांड की तरफ से पंखें पर 3 साल की वारंटी
- कम वोल्टेज पर समान स्पीड पर चलने की सुविधा और इन्वर्टर पर 3x सामान्य के मुकाबले
कमी
- फैन को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan
इस फैन में 1200mm का स्वीप साइज है, जो मीडियम साइज बेडरूम या लिविंग रूम में आराम से अच्छी एयर सर्कुलेशन देता है। इसमें BLDC मोटर लगी है, जो आम पंखों के मुकाबले करीब 50 से 55 प्रतिशत तक बिजली बचाती है। इस Havells Fan के एयरोडायनामिक ब्लेड और वाइड टिप डिजाइन की वजह से हवा सिर्फ तेज नहीं आती, बल्कि पूरे कमरे में बराबर फैलती है। यही चीज इसे ज्यादा आरामदायक बनाती है, खासकर गर्मियों में। डबल बॉल बेयरिंग मोटर दी गई है, जिससे पंखा स्मूद चलता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। इसके साथ RF रिमोट मिलता है, जिससे आप कहीं से भी पंखा कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें स्पीड कंट्रोल, टाइमर और मेमोरी बैकअप जैसे फीचर भी दिए गए हैं, जो रोज के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells Stealth Air
- कलर - मेटेलिक ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 54.5D x 30W x 19.5H सेंटीमीटर
- पंखें का वजन - 4.42 किलोग्राम
- स्पीड - 270 RPM
- वाट क्षमता - 40 W
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- मेमोरी फंक्शन के साथ में पंखें की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा
- ECO एक्टिव टेक्नोलॉजी के साथ दूसरे पंखें के मुकाबले 50% कम बिजली खपत
कमी
- फैन का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Usha Bloom Daffodil Goodbye Dust Ceiling Fan
अगर आप ऐसा पंखा चाहते हैं जिसको रोज साफ करने की झंझट भी कम करे, तो Usha का यह विकल्प आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इस पंखे की सबसे खास बात इसका डस्ट रेसिस्टेंट कोटिंग है। इसमें सिलेन पेंट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो धूल, नमी और दाग को ब्लेड पर टिकने नहीं देती। इसका मतलब बार-बार साफ करने की जरूरत कम पड़ती है। इसका 1250mm स्वीप साइज थोड़ा बड़ा है, जिससे कमरे में हवा अच्छी तरह फैलती है और कूलिंग बेहतर मिलती है। ब्लेड डिजाइन भी अलग है, जिसमें हाई लिफ्ट एंगल दिया गया है। इससे हवा सिर्फ नीचे नहीं आती, बल्कि पूरे कमरे में फैलती है। ड्यूल कलर डिजाइन इसे थोड़ा प्रीमियम लुक देता है। गोल्डन और ब्राउन फिनिश की वजह से यह पंखा नार्मल नहीं लगता और कमरे की सजावट में भी फिट हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Usha Bloom Daffodil
- कलर - गोल्डन और ब्राउन
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 35D x 57.5W x 24H सेंटीमीटर
- पंखें का वजन - 4.50 किलोग्राम
- स्पीड - 380 RPM
- वाट क्षमता - 58 W
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- साफ करने की झंझट को कम करने वाला डस्ट रेसिस्टेंट डिजाइन
- लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने वाली 100% कॉपर मोटर
कमी
- पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Orient Electric Uniquely Designed Tome Pro 1200 mm BLDC Ceiling Fan
इस स्मार्ट फैन में 1200mm का स्वीप साइज दिया गया है, जो बेडरूम या लिविंग रूम के लिए सही रहता है। इस Orient Ceiling Fan की सबसे बड़ी खासियत इसका BLDC मोटर है, जो सिर्फ करीब 26W बिजली लेता है। यानी आम पंखों के मुकाबले करीब 60 से 65 प्रतिशत तक बिजली बच सकती है। स्पीड करीब 370 RPM और एयर डिलीवरी 220 CMM है, जिससे हवा तेज और बराबर तरीके से पूरे कमरे में फैलती है। इसमें स्मार्ट रिमोट मिलता है, जिससे आप स्पीड, टाइमर और बूस्ट मोड आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही LED स्पीड इंडिकेटर दिए गए हैं, जो रात में भी आराम से दिख जाते हैं। लो वोल्टेज में भी इसकी स्पीड गिरती नहीं है और इन्वर्टर पर यह ज्यादा देर तक चलता है, जो पावर कट वाले इलाकों में काफी काम आता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Orient Electric
- कलर - स्पेस ग्रे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 28D x 26.5W x 22.3H सेंटीमीटर
- पंखें का वजन - 3.7 किलोग्राम
- स्पीड - 370 RPM
- वाट क्षमता - 26 W
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- दूसरे पंखों से बढ़िया यूनिक डुअल-टियर बॉटम डिजाइन
- फैन की स्पीड हवा की जरुरत के हिसाब से सेट करने के लिए 5 स्पीड ऑप्शन
कमी
- फैन का रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना - रुम साइज के हिसाब से सही फैन मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए रुम साइज के हिसाब से बढ़िया Ceiling Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
निष्कर्ष :-
घर के लिए सही सीलिंग फैन चुनते समय न सिर्फ उसका डिज़ाइन महत्वपूर्ण है, बल्कि कमरे के आकार के अनुसार उसका सही साइज चुनना ज़्यादा ज़रूरी होता है। आमतौर पर, छोटे कमरों के लिए 900 से लेकर 1050 मिलीमीटर ब्लेड साइज वाले पंखे सही माने जाते हैं, जबकि मीडियम साइज के कमरों के लिए 1200 मिलीमीटर और बड़े कमरों के लिए 1400 मिलीमीटर या उससे बड़े पंखुड़ी साइज वाले सीलिंग फैन उपयुक्त रहते हैं। तो, अगर आपके रूम का साइज छोटा है, तो आप 900 से 1050 मिलीमीटर वाला सीलिंग फैन चुन सकते हैं और अगर रूम साइज बड़ा है, तो 1200 से लेकर 1400 मिलीमीटर साइज वाले सीलिंग फैन आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं। अब, यह आपके रूम साइज और बजट पर निर्भर करता है कि आप कैसा पंखा चुनते हैं।
इसें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।