बड़े लिविंग रुम के लिए टॉप 5 Ceiling Fans, जो शक्तिशाली मोटर के साथ देंगे तेज हवा

बड़े लिविंग रूम के लिए उच्च एयरफ्लो वाले सीलिंग फैन काफी उपयोगी साबित होते हैं। अधिक CFM, बड़े ब्लेड साइज और मजबूत मोटर वाले Ceiling Fan पूरे कमरे में हवा फैलाने में मदद करते हैं, जिससे गर्मियों में बेहतर कूलिंग और आरामदायक माहौल मिलता है।
बड़े लिविंग रुम के लिए टॉप 5 सिलिंग फैन
बड़े लिविंग रुम के लिए टॉप 5 सिलिंग फैन

बड़े लिविंग रूम के लिए सही सीलिंग फैन चुनना जरूरी होता है क्योंकि बड़ी जगह में हवा को समान रूप से फैलाना आसान नहीं होता। इस तरह के कमरों के लिए ऐसे पंखे बढ़िया रहते हैं जिनमें हाई एयरफ्लो और मजबूत मोटर होती है ताकि पूरे कमरे में ठंडक बनी रहे। Ceiling Fan की क्षमता को आमतौर पर CFM यानी क्यूबिक फीट प्रति मिनट से मापा जाता है, जो यह बताता है कि पंखा एक मिनट में कितनी हवा घुमा सकता है। ज्यादा CFM वाले पंखे बड़े कमरों के लिए अधिक उपयुक्त माने जाते हैं क्योंकि वे ज्यादा हवा को तेजी से पूरे लिविंग रुम में फैलाते हैं। इसके अलावा बड़ा ब्लेड साइज, मजबूत मोटर और एयरोडायनामिक डिजाइन भी बेहतर कूलिंग में मदद करते हैं। ऐसे पंखों में अक्सर हाई स्पीड और ऊर्जा दक्ष मोटर जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे बड़े लिविंग रुम में भी हवा का संतुलन बना रहता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया सिलिंग फैन मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan

    कम बिजली खर्च करके भी तेज हवा देनी हो, तो यह Havells फैन उसी तरह काम करता है जैसा रोजमर्रा के इस्तेमाल में चाहिए होता है। इसमें BLDC मोटर लगी है, जो सामान्य पंखों के मुकाबले काफी कम बिजली लेती है। बड़े साइज लिविंग रुम में इसका डिजाइन थोड़ा प्रीमियम फील देता है, लेकिन असली काम इसकी हवा में दिखता है। ब्लेड इस तरह बनाए गए हैं कि हवा सीधे और बराबर पूरे कमरे में फैले, न कि सिर्फ नीचे ही रहे। रिमोट मिलने से बार-बार उठकर रेगुलेटर घुमाने की जरूरत नहीं पड़ती। स्पीड बदलना, टाइम सेट करना या बंद करना सब बैठे-बैठे हो जाता है। मेमोरी फीचर एक छोटी लेकिन काम की चीज है, क्योंकि यह आपकी पिछली सेटिंग याद रखता है। अगर आप ऐसा पंखा चाहते हैं जो शोर कम करे, बिजली बचाए और दिखने में भी ठीक लगे, तो यह बढ़िया विकल्प हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Havells Stealth Air
    • कलर - मेटेलिक ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 54.5D x 30W x 19.5H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 4.42 किलोग्राम 
    • स्पीड - 270 RPM
    • वाट क्षमता - 40 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • मेमोरी फंक्शन के साथ में पंखें की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा
    • ECO एक्टिव टेक्नोलॉजी के साथ दूसरे पंखें के मुकाबले 50% कम बिजली खपत

    कमी

    • फैन का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan

    कई बार पंखा लेते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि हवा भी तेज मिले और बिजली भी कम खर्च हो। यह पंखा इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें BLDC मोटर दी गई है, जो लगभग 35 वॉट पर काम करते हुए सामान्य पंखों की तुलना में काफी कम बिजली लेती है। इसका मोटर लगभग 340 RPM की गति से चलता है और करीब 220 CMM तक हवा देता है, जिससे लिविंग रुम में हवा का फैलाव अच्छा बना रहता है। खास बात इस Crompton Fan का पाइंट Anywhere रिमोट है, जिसे किसी खास दिशा में घुमाने की जरूरत नहीं होती, आप कहीं से भी इसे चला सकते हैं। इसमें हाईपर मोड, टाइमर और स्लीप जैसे फीचर भी दिए गए हैं, जो रोजाना इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। डिजाइन भी स्लिम रखा गया है, जो मार्डन घरों के साथ आसानी से फिट हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Crompton Energion Hyperjet
    • कलर - ओपल व्हाइट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 57.6D x 24.6W x 21.4H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 2.85 किलोग्राम 
    • स्पीड - 350 RPM
    • वाट क्षमता - 35 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • रिमोट की मदद से पंखें में चलने के समय को सेट करने की सुविधा
    • लंबे समय तक मजबूती बनाए एल्युमिनियम के एंटी-रस्ट ब्लेड

    कमी

    • फैन की स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Usha Bloom Daffodil 1250mm Goodbye Dust Ceiling Fan

    घर में सबसे ज्यादा धूल पंखे पर ही जमा होती है, और उसे साफ करना हमेशा झंझट लगता है। Usha Ceiling Fan के ब्लेड पर खास कोटिंग दी गई है, जो धूल, तेल और नमी को चिपकने नहीं देती, इसलिए पंखा लंबे समय तक साफ दिखता है और सफाई भी आसान हो जाती है। यह पंखा लगभग 380 RPM की स्पीड से चलता है और करीब 240 CMM तक हवा देता है, जिससे कमरे में तेज और बराबर हवा मिलती है। इसकी खास ब्लेड डिजाइन हवा को बेहतर तरीके से फैलाने में मदद करती है, इसलिए गर्मी में भी आराम महसूस होता है। कम वोल्टेज पर भी यह ठीक से काम करता है, जो कई जगहों पर काफी काम की बात है। इसका गोल्ड और ब्राउन फिनिश इसे थोड़ा अलग लुक देता है, जिससे यह लिविंग रुम के इंटीरियर के साथ भी मेल खा जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Usha Bloom Daffodil
    • कलर - स्पार्कल गोल्डन और ब्राउन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 35D x 57.5W x 24H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 4.5 किलोग्राम 
    • स्पीड - 380 RPM
    • वाट क्षमता - 58 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • लंबे समय तक तेज हवा के साथ टिकाऊ परफॉर्मेंस देने के लिए 100% कॉपर मोटर
    • पंखे को तेल और गंदगी से सुरक्षित रखने के लिए यूनिक कोटिंग ब्लैड्स

    कमी

    • पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • atomberg Renesa Smart Elite 1400mm BLDC Ceiling Fan

    अगर आप ऐसा पंखा चाहते हैं जो सिर्फ हवा ही नहीं दे बल्कि कमरे का लुक भी बदल दे, तो Atomberg का यह पंखा बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसका गोल्डन ओकवूड फिनिश और स्लीक डिजाइन इसे सामान्य पंखों से अलग बनाता है, खासकर लिविंग रूम या मॉडर्न सेटअप में यह ज्यादा अच्छा लगता है। यह 1400 mm साइज का पंखा है, इसलिए बड़े कमरे में भी आराम से हवा फैला देता है। BLDC मोटर होने की वजह से यह सिर्फ लगभग 35 वॉट बिजली लेता है, लेकिन हवा देने में कोई कमी महसूस नहीं होती। करीब 230 CMM एयर डिलीवरी के साथ यह बिना ज्यादा आवाज किए काम करता है, जिससे शोर भी कम रहता है। इसमें मूवबीम लाइट दी गई है, जो रात में हल्की रोशनी का काम करती है और रिमोट से कंट्रोल हो जाती है। रिमोट से ही पंखे की गति, टाइमर और स्लीप मोड जैसे फीचर चलाना आसान हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - atomberg Renesa Smart Elite 
    • कलर - गोल्डन ओकवूड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 60D x 23.6W x 23.1H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 4.05 किलोग्राम 
    • स्पीड - 360 RPM
    • वाट क्षमता - 35 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • ब्रांड की तरफ से पंखें पर 3 साल की वारंटी
    • कम वोल्टेज पर समान स्पीड पर चलने की सुविधा और इन्वर्टर पर 3x सामान्य के मुकाबले

    कमी

    • फैन को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    04
  • Orient Electric I Tome Pro 1400 mm BLDC Ceiling Fan

    बड़े कमरे में अक्सर ऐसा लगता है कि पंखा चल रहा है लेकिन हवा हर कोने तक नहीं पहुंचती। Orient का यह 1400 mm बड़े साइज लिविंग रुम के हर कोने में हवा दे सकता है। इसमें BLDC मोटर दी गई है, जो कम बिजली खर्च करते हुए भी लगातार हवा देती है। बड़े साइज की वजह से यह बेडरूम, हॉल या ऑफिस जैसे कमरों में बेहतर तरीके से हवा फैलाता है, जिससे बैठने की जगह बदलने पर भी फर्क महसूस नहीं होता। रिमोट के साथ आने की वजह से इस Ceiling Fan का इस्तेमाल काफी आसान हो जाता है। बूस्ट मोड की मदद से जरूरत पड़ने पर तुरंत तेज स्पीड मिल जाती है, खासकर गर्मी के दिनों में यह फीचर काम का लगता है। इसका स्पेस ग्रे रंग और सादा डिजाइन इसे ज्यादा दिखावटी नहीं बनाता, लेकिन फिर भी यह मॉडर्न इंटीरियर में आसानी से फिट हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Orient Electric Tome Pro
    • कलर - स्पेस ग्रे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28D x 26.5W x 22.3H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 3.7 किलोग्राम 
    • स्पीड - 300RPM
    • वाट क्षमता - 35 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • बिना आवाज किए तेज हवा देने के लिए डुअल बॉल बेयरिंग मोटर
    • रात के समय 2 से लेकर 8 घंटे तक का चलने का टाइम सेट करने की सुविधा

    कमी

    • पंखें की स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: बड़े लिविंग रुम के लिए टॉप 5 सिलिंग फैन मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए बड़े लिविंग रुम के लिए Ceiling Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

वॉट क्षमता

स्पीड 

कंट्रोल

Havells Stealth Air

40 W

270 RPM

रिमोट

Crompton Energion Hyperjet

35 W

350 RPM

रिमोट

Usha Bloom Daffodil

58 W

380 RPM

बटन

atomberg Renesa Smart Elite

35 W

360 RPM

ऐप, बटन, रिमोट

Orient Electric Tome Pro

35 W

300 RPM

रिमोट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इसें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बड़े लिविंग रूम के लिए किस तरह के सीलिंग फैन बेहतर होते हैं?
    +
    ऐसे कमरों के लिए उच्च CFM, बड़े ब्लेड साइज और मजबूत मोटर वाले सीलिंग फैन बेहतर माने जाते हैं क्योंकि वे ज्यादा हवा को पूरे कमरे में फैलाने में सक्षम होते हैं।
  • CFM का सिलिंग फैन में क्या महत्व होता है?
    +
    CFM यह बताता है कि पंखे कितनी हवा घुमा सकते हैं और अधिक CFM वाले पंखे बेहतर एयरफ्लो और कूलिंग प्रदान करते हैं।
  • बड़े कमरों के लिए कौन-सा फैन साइज उपयुक्त होता है?
    +
    आमतौर पर बड़े कमरों के लिए 1200 मिमी या उससे अधिक ब्लेड साइज वाले सिलिंग फैन बेहतर माने जाते हैं क्योंकि वे ज्यादा एरिया में हवा फैलाने में सक्षम होते हैं।