बैचलर्स के अपार्टमेंट और बजट दोनों में फिट होंगी ये वॉशिंग मशीनें, देखिए 5 बढ़िया मॉडल्स

अगर आप एक बैचलर हैं और अपने छोटे अपार्टमेंट के लिए एक ऐसी वाशिंग मशीन की तलाश में हैं जो जेब पर भारी न पड़े और जगह भी कम घेरे, तो आप सही जगह पर हैं। यहां शामिल 5 बजट वॉशिंग मशीनें बैचलर अपार्टमेंट के लिए अच्छी रहेंगी, जिन्हें किफायती दाम में लेकर अपने रेंटेड फ्लैट या रूम में सेट किया जा सकता है।
5 ऐसी बजट वॉशिंग मशीन, जो बैचलर्स अपार्टमेंट के लिए हैं परफेक्ट
5 ऐसी बजट वॉशिंग मशीन, जो बैचलर्स अपार्टमेंट के लिए हैं परफेक्ट

बैचलर लाइफ में कपड़े धोना एक बड़ी समस्या हो सकती है, खासकर जब आपके पास एक कॉम्पैक्ट अपार्टमेंट हो और बजट भी सीमित हो। महंगे लॉन्ड्री या हाथ से कपड़े धोने की परेशानी से बचने के लिए, एक किफायती और कुशल वाशिंग मशीन सबसे अच्छा समाधान है। इसी वजह से, हमने आपके लिए अमेजन से 5 ऐसी बजट Washing Machine ढूंढ निकाली हैं, जो कि बैचलर्स के अपार्टमेंट और बजट दोनों में आसानी से फिट होती हैं।

अगर आप बिना किसी झंझट के एक ही बार में कपड़े धुलने और सुखाने का काम करना चाहते हैं, तो आप बजट में आने वाले फुली ऑटोमैटिक टॉप मोड मॉडल देख सकते हैं। इसके अलावा, सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन भी एक अच्छा विकल्प है। बशर्ते, यह टॉप लोड के मुकाबले थोड़ी ज्यादा जगह लेती है और इसमें कपड़े धुलने व सुखाने का काम अलग-अलग टब में होता है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine

    हायर ब्रांड की यह 6 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन बजट में आने के साथ ही बिना किसी मैनुअल सेटिंग्स के ऑटोमैटिक तरीके से कपड़े धुलने की सुविधा देती है। इसकी कैपेसिटी सिंगल या फिर 2-3 दोस्तों के साथ रहने वाले बैचलर्स के कपड़े एकसाथ धोने के लिए उपयुक्त है।

    ये सुविधाएं काम बनाएंगी आसान

    • छोटे अपार्टमेंट में अक्सर कपड़े सुखाना मुश्किल होता है। हाई-राइज बिल्डिगों में सीधी धूप आने की गुंजाइश कम होती है। ऐसे में फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की 780 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को काफी हद तक सुखा देती है, जिन्हें बाद में सिर्फ हल्की धूप और हवा की जरूरत होती है।
    • अधिकतर बैचलर्स कपड़ों को ज्यादा संभालकर नहीं पहन पाते या रोजमर्रा में ये गंदे भी काफी होते हैं। ऐसे में मशीन का ओशिनस वेव ड्रम बिना किसी मेहनत के उन्हें गहराई से साफ करता है, वो भी फैब्रिक को नुकसान पहुंचाए बिना।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • नॉइज लेवल- 62 db
    • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • ऑटो रीस्टार्ट
    • मैजिक फिल्टर

    कमी

    • कमजोर प्लास्टिक बॉडी।
    01
  • VW 7.5 kg 5 Star Aqua Spin Semi Automatic Top Load Washing Machine

    हाथों से रगड़ने के बजाय कपड़ों को बिना किसी मेहनत के धुलना चाहते हैं, वो भी बजट में रहते हुए? बैचलर्स को VW ब्रांड की इस सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को जरूर देखना चाहिए। यह बजट टॉप लोड वॉशिंग मशीन 7.5 किलोग्राम के बड़े टब के साथ आती है, जिसमें कपड़ों के साथ-साथ आप अपने तौलिए, कंबर, चादरें भी आराम से धुल सकते हैं।

    ये फीचर्स साबित होंगे बेहतरीन

    • आपके गंदे कपड़ों को हर तरफ से एकसमान रूप से धुलने के लिए इसका डबल वॉटरफॉल बेहतरीन काम करता है। इससे मैले कपड़े दोगुनी शक्ति के साफ होते हैं और आपको हाथों से मेहनत नहीं करनी पड़ती।
    • रोजाना के कम गंदे कपड़ों को आप इसके नॉर्मल वॉश से साफ कर सकते हैं। वहीं, ज्यादा मैले, दाग-धब्बे वालों कपड़ों को धुलने के लिए स्ट्रॉन्ग वॉश प्रोग्राम भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • लोडिंग टाइप- टॉप लोड
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1350 RPM
    • मटेरियल टाइप- प्लास्टिक
    • रंग- काला

    खूबियां

    • कॉलर स्क्रबर
    • रस्ट प्रूफ बॉडी

    कमी

    • ड्रायर का छोटा आकार।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Whirlpool 7.0 Kg 5 Star MAGIC CLEAN Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    यह भी एक सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जो बैचलर्स के बजट में आसानी से फिट हो सकती है। इसकी प्लास्टिक बॉडी में ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती, जिस वजह से इसे आप अपने अपार्टमेंट की बालकनी में भी आराम से रख सकते हैं।

    ये फंक्शन कपड़े धुलना बनाएंगे तेज

    • इसके बड़े आकार वाले टब में एकसाथ करीब 7-10 बेडशीट धुली जा सकती हैं। इस वजह से ज्यादा कपड़ों को एक ही बार में धोकर आप समय, पानी और बिजली तीनों की बचत कर सकते हैं।
    • यह Whirlpool वॉशिंग मशीन Ace वॉश स्टेशन के साथ आती है, जिसे आपके कपड़े धोने के काम को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मदद से आप जिद्दी दागों और नाजुक कपड़ों को बहुत बारीकी से साफ कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- 30339
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • फिनिश टाइप- मैटर
    • रोटेशनल स्पीड- 1400 RPM

    खूबियां

    • लिंट फिल्टर
    • इन-बिल्ट पहिए

    कमी

    • थोड़ा कमजोर ड्रायर।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

    03
  • Samsung 8 kg, 5 star, Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    सैमसंग ब्रांड की इस सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन को बैचलर्स अपने बजट में रहते हुए लेकर कपड़ों धोने के काम को तेज और आसान बना सकते हैं। यह अपनी 1350 RPM की तेज स्पिन स्पीड के साथ कपड़ों को कम समय में धुलने और अच्छी तरह सुखाने का काम करती है।

    इसमें मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

    • यह 8KG वॉशिंग मशीन हेक्सा स्टॉर्म पल्सेटर के साथ आती है, जो पानी का एक शक्तिशाली और कई दिशाओं में बहने वाला बहाव बनाता है, जिससे कपड़े अच्छी तरह से साफ होते हैं। इसकी वजह से कॉलर और कफ पर जमी गंदगी भी आसानी से निकल जाती है।
    • जहां एक तरफ मैजिक मिक्सर डिटर्जेंट को पानी में अच्छी तरह घोलता है, तो वहीं दूसरी तरफ मैजिक फिल्टर धुलाई के वक्त कपड़ों से निकलने वाले रोएं अलग करता है। इससे कपड़े अच्छी तरह साफ होते हैं और उनपर रोएं भी नहीं चिपकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • वॉशिंग साइकिल- 4
    • लोडिंग टाइप- टॉप लोड

    खूबियां

    • रैट प्रोटक्शन
    • एयर टर्बो ड्रायंग सिस्टम

    कमी

    • वाइब्रेशन की समस्या।
    04
  • Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, 5 Years Comprehensive Warranty

    बजट और बैचलर्स के अपार्टमेंट में फिट होने वाली यह गोदरेज फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सिंगल के साथ ही 3-4 लोगों के कपड़े एकसाथ धुलने में सक्षम है। इसके टर्बो 6 पल्सेटर की वजह से डिटर्जेंट कपड़ों में बेहतर तरीके से अंदर तक पहुंचता है और गंदगी आसानी से निकल जाती है।

    ये सुविधाएं बनाती हैं इसे खास

    • आप कॉटन, सिंथेटिक, स्पोर्ट्स जैसे अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में आराम से धुल सकते हैं। इसके लिए 12 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जो फैब्रिक के हिसाब से कपड़े को बेहतर धुलाई देते हैं।
    • अगर आप एक हाई राइज़ बिल्डिंग में रहते हैं और वहां अक्सर पानी का दबाव कम रहता है! तो गोदरेज वॉशिंग मशीन की ज़ीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी पानी के कम दबाव में भी टब को तेजी से भरती है, जिससे समय और बिजली दोनों की बचत होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • फिनिश टाइप- ग्रेफाइट
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 720 RPM
    • ड्रम मटेरियल- स्टील

    खूबियां

    • क्विक वॉश प्रोग्राम
    • चाइल्ड लॉक

    कमी

    • ज्यादा आवाज करना।
    05

5 बजट वॉशिंग मशीन मॉडलों की तुलना: चुनें सबसे सही विकल्प

बैचलर्स के लिए सेमी-ऑटोमैटिक और फुल्ली-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीनों के बीच चयन करना एक अहम फैसला है। सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें आमतौर पर सस्ती होती हैं, पानी की खपत कम करती हैं, और इन्हें धोने और सुखाने के लिए मैन्युअल कंट्रोल की जरूरत होती है। वहीं, फुल्ली-ऑटोमैटिक मशीनें पूरी तरह से ऑटोमैटिक होती हैं, ज्यादा सुविधा प्रदान करती हैं, लेकिन महंगी होती हैं और ज्यादा बिजली और पानी का उपयोग कर सकती हैं। आप मॉडलों की तुलना के साथ अपने लिए सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

वॉश प्रोग्राम

खास फीचर

Haier (HWM60-AE, Moonlight Silver)

6 किलोग्राम

8

ओशिनस वेव ड्रम, फज़ी लॉजिक

VW AquaSpin0075P (Black)

7.5 किलोग्राम

2

ट्विन वॉटरफॉल, 3D रोलर

Whirlpool (MAGIC CLEAN RYL SRS 7.0 GREY DAZZLE)

7 किलोग्राम

3

Ace वॉश स्टेशन, इन-बिल्ट लिंट फिल्टर

Samsung (WT80C4200GG/TL)

8 किलोग्राम

3

एयर टर्बो ड्राइंग सिस्टम, सुपर ड्राय+

Godrej (WTEON ALP 70 5.0 FDUN GPGR, Graphite Grey)

7 किलोग्राम

12

AI पावर्ड टेक्नोलॉजी, ज़ीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए ऐसे अन्य उपकरणों की जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बैचलर्स के लिए कौन सी वाशिंग मशीन सबसे अच्छी है - फुली-ऑटोमैटिक या सेमी-ऑटोमैटिक?
    +
    बैचलर्स के लिए, बजट और सुविधा को देखते हुए सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें अक्सर बेहतर होती हैं। ये सस्ती होती हैं और एकसाथ कई कपड़े धोने में सक्षम होती है। मगर, फुली ऑटोमैटिक में टॉप लोड भी एक किफायती विकल्प है, क्योंकि यह कम जगह घेरती है।
  • छोटे अपार्टमेंट में वाशिंग मशीन रखने के लिए क्या टिप्स हैं?
    +
    छोटे अपार्टमेंट में कॉम्पैक्ट टॉप-लोडिंग या पोर्टेबल मशीनें चुनें। इन्हें बाथरूम या बालकनी जैसे छोटे कोनों में आसानी से रखा जा सकता है।
  • क्या सस्ती वाशिंग मशीनें टिकाऊ होती हैं?
    +
    हां, कई बजट-फ्रेंडली वाशिंग मशीनें अच्छी गुणवत्ता वाली होती हैं और सही देखभाल के साथ लंबे समय तक चलती हैं। ब्रांड और वारंटी की जांच करना महत्वपूर्ण है।
  • बैचलर्स को वाशिंग मशीन में कौन से फीचर्स देखने चाहिए?
    +
    बैचलर्स को कॉम्पैक्ट डिजाइन, कम बिजली की खपत, क्विक वॉश साइकिल, और उपयोग में आसानी जैसे फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए।