आजकल घर को सुंदर और सुकूनभरा बनाने में लकड़ी जैसा फिनिश वाले सिलिंग फैन अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये पंखे कमरे को साधारण से अलग एक वार्म और प्रीमियम लुक देते हैं, खासकर लिविंग रूम और बेडरूम में। ऐसे Ceiling Fan में आमतौर पर हल्के लेकिन मजबूत ब्लेड होते हैं, जो हवा को समान रूप से फैलाते हैं और लंबे समय तक टिके रहते हैं। कई पंखों में नई तकनीक वाले BLDC मोटर लगाए जाते हैं, जो कम बिजली में तेज और स्थिर हवा देते हैं। इसके साथ ही, शोर कम होने से आराम में कोई रुकावट नहीं आती। कुछ मॉडल में रिमोट से चलाने और लाइट की सुविधा भी मिलती है, जिससे उपयोग और आसान हो जाता है। कमरे के हिसाब से सही आकार और डिजाइन चुनने से कमरे का पूरा माहौल बदल सकता है और हर कोना ज्यादा आकर्षक दिखने लगता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया वूडन सिलिंग फैन मॉडल्स और जानें विस्तार से।
atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan
इस सिलिंग फैन में BLDC मोटर लगी है जो सिर्फ 35 वॉट पर चलती है। यह पंखा 225 CMM एयर डिलीवरी देता है, जिससे कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचती है। साथ ही इसका नॉइज़ लेवल 57dB से कम रहता है, इसलिए चलते समय ज्यादा आवाज नहीं करता और नींद में भी परेशानी नहीं होती। रिमोट कंट्रोल इसकी रोजमर्रा की सुविधा को आसान बना देता है। आप बेड पर बैठे बैठे स्पीड बदल सकते हैं, टाइमर लगा सकते हैं या स्लीप मोड चालू कर सकते हैं। LED इंडिकेटर इसमें छोटा सा लेकिन काम का फीचर है, जिससे आपको पता चलता रहता है कि फैन किस स्पीड या मोड पर चल रहा है। लो वोल्टेज में भी इसकी स्पीड कम नहीं होती, इसलिए बिजली के उतार चढ़ाव में भी हवा बराबर मिलती रहती है। यह atomberg फैन इन्वर्टर पर यह ज्यादा देर तक चल सकता है, जो पावर कट वाले इलाकों में काम आता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - atomberg Renesa Enzel
- कलर - हनी मेपलवूड
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 58.5D x 22W x 22.5H सेंटीमीटर
- स्पीड - 350 RPM
- वॉट क्षमता - 35 W
- पंखें का वजन - 3.6 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- कमरे के लुक को थोडा बेहतर बनाने के लिए स्लीक और मार्डन डिजाइन
- सामान्य पंखों की तुलना में करीब 65% तक कम बिजली खपत
कमी
- पंखे की स्पीड थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
ACTIVA Lotus 1200mm BLDC Ceiling Fan
अगर आपको ऐसा पंखा चाहिए जो दिखने में भी अलग लगे और हवा भी तेज दे, तो ACTIVA ब्रांड का यह मॉडल थोड़ा हटकर फील देता है। इसका रोज वुड फिनिश सीधा नजर पकड़ लेता है और कमरे को थोड़ा प्रीमियम लुक दे देता है। इसमें BLDC मोटर दी गई है जो सिर्फ 28 वॉट पर चलती है। मतलब बिजली की खपत काफी कम रहती है। और इन्वर्टर पर भी यह ज्यादा देर तक चलता है। इसकी स्पीड 380 RPM तक जाती है और एयर डिलीवरी करीब 225 CMM है, इसलिए हवा तेज और बराबर मिलती है। 4 ब्लेड होने की वजह से एयर सर्कुलेशन थोड़ा ज्यादा स्टेबल और फैलाव वाला महसूस होता है। डबल बॉल बेयरिंग होने से यह पंखा स्मूद चलता है और आवाज भी कम रहती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में कोई परेशानी नहीं होती। रिमोट में 6 स्पीड, बूस्टर मोड, टाइमर और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेटिंग बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - ACTIVA Lotus
- कलर - रोज वूड
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 54D x 25W x 20H सेंटीमीटर
- स्पीड - 380 RPM
- वॉट क्षमता - 28 W
- पंखें का वजन - 3.9 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 4
खूबियां
- हवा की जरुरत के हिसाब से 1 से लेकर 6 स्पीड कंट्रोल की सुविधा
- बिना आवाज किए रात के समय आरामदायक हवा देने के लिए डुअल बॉल बेयरिंग मोटर
कमी
- ब्रांड का सर्विस सेंटर ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Havells 1200mm Stealth Wood Energy Saving Ceiling Fan
Havells के इस सिलिंग फैन का वालनट वुड फिनिश और क्रोम टच कमरे को थोड़ा रिच और मॉडर्न लुक देता है, खासकर अगर आपका इंटीरियर वुडन टोन में है। इसमें एनर्जी एफिशिएंट इंडक्शन मोटर दी गई है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी बढ़िया परफॉर्मेंस देती है। हालांकि BLDC जितनी बिजली बचत नहीं होती, लेकिन परफॉर्मेंस स्टेबल मिलती है। इसके एयरोडायनामिक ब्लेड ऐसे डिजाइन किए गए हैं कि हवा अच्छी मिले और आवाज कम रहे। चौड़े ब्लेड और हाई ट्विस्ट एंगल की वजह से हवा का फैलाव बेहतर होता है, जिससे कमरे के कोनों तक भी हवा पहुंचती है। ABS मटेरियल के ब्लेड दिए गए हैं जो जंग नहीं पकड़ते, इसलिए लंबे समय तक पंखा साफ और टिकाऊ बना रहता है। साथ ही इस पर डस्ट और मार्क रेजिस्टेंट कोटिंग है, जिससे इसे साफ करना भी आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells Stealth
- कलर - वॉलनट कोला क्रोम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 59.4D x 27.8W x 28.5H सेंटीमीटर
- स्पीड - 270 RPM
- वॉट क्षमता - 60 W
- पंखें का वजन - 3.510 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- कम आवाज के साथ में तेज हवा देने के लिए एयरोडायनामिक ब्लेड डिजाइन
- पंखे की सफाई को आसान बनाने के लिए डस्ट और मार्क रेजिस्टेंट कोटिंग
कमी
- पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
ACTIVA Silentair 1200mm BLDC Ceiling Fan with LED Light
अगर आप पंखे के साथ लाइट भी चाहते हैं और अलग से बल्ब लगाने का झंझट नहीं चाहते, तो यह फैन थोड़ा अलग तरह का विकल्प है। इसमें इनबिल्ट एलईडी लाइट दी गई है, जिसे आप रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें ब्राइटनेस के 5 लेवल और अलग-अलग लाइट मोड मिलते हैं, जिससे कमरे का माहौल अपने हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसमें 28 वॉट का BLDC मोटर दिया गया है, जो कम बिजली में भी अच्छी हवा देता है। पंखे का एयरफ्लो स्टेबल और बराबर रहता है, जिससे कमरे के हर हिस्से तक हवा पहुंचती है। साथ ही इसका नॉइज़ लेवल कम है, इसलिए सोते समय भी कोई परेशानी नहीं होती। ABS बॉडी और ब्लेड होने की वजह से यह हल्का, मजबूत और जंग से सुरक्षित रहता है। रिमोट से स्पीड, लाइट और मोड आसानी से कंट्रोल हो जाते हैं, जिससे बार-बार उठने की जरूरत नहीं पड़ती।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - ACTIVA Silentair
- कलर - ABS वूडन
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 45D x 21W x 14H सेंटीमीटर
- स्पीड - 380 RPM
- वॉट क्षमता - 28 W
- पंखें का वजन - 2.5 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- 3 ब्लेड डिजाइन के साथ में 360 डिग्री की स्मूद कूलिंग
- कम बिजली खपत के साथ काम करने वाला अल्ट्रा-लो पावर BLDC टेक्नोलॉजी
कमी
- फैन को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
04
Orient Electrics 1200 mm BLDC Fan
इस सिलिंग फैन का वुडन फिनिश डिजाइन थोड़ा प्रीमियम लुक देता है, जिससे यह सिर्फ काम का नहीं बल्कि दिखने में भी अच्छा लगता है। इसमें BLDC मोटर दी गई है जो अधिकतम स्पीड पर सिर्फ 26 वॉट बिजली लेती है। यानी लंबे समय में बिजली का बिल साफ कम होता है और रोज का इस्तेमाल सस्ता पड़ता है। इस Orient Fan की स्पीड करीब 370 RPM तक जाती है और एयर डिलीवरी लगभग 220 CMM है, जिससे हवा तेज और पूरे कमरे में बराबर फैलती है। गर्मी में भी ठंडी हवा का एहसास बना रहता है। रिमोट कंट्रोल इसकी सबसे बड़ी सुविधा है। आप बेड या सोफे से ही स्पीड बदल सकते हैं, टाइमर सेट कर सकते हैं या बूस्ट मोड चालू कर सकते हैं। अलग से रेगुलेटर की जरूरत नहीं पड़ती। लो वोल्टेज में भी यह पंखा बिना स्पीड गिराए चलता रहता है, इसलिए बिजली के उतार चढ़ाव में भी हवा लगातार मिलती रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Orient Electric
- कलर - वूडन फिनिश
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 28D x 26W x 22.6H सेंटीमीटर
- स्पीड - 370 RPM
- वॉट क्षमता - 26 W
- पंखें का वजन - 3.4 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- सामान्य पंखों की तुलना में 2 गुना ज्यादा समय तक इन्वर्टर पर चलने की सुविधा
- फैन की स्पीड से लेकर टाइमर सेट करने के लिए स्मार्ट रिमोट कंट्रोल
कमी
- पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना - वूडन सिलिंग फैन मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए वूडन फिनिश Ceiling Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इसें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।