छोटे रुम के लिए सही सीलिंग फैन चुनना काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि सीमित जगह में हवा का अच्छा प्रवाह बनाए रखना जरूरी होता है। आमतौर पर ऐसे कमरों के लिए कॉम्पैक्ट डिजाइन और उचित स्वीप साइज वाले पंखे अधिक उपयुक्त माने जाते हैं। छोटे कमरे में बहुत बड़े ब्लेड वाला पंखा लगाने से हवा का प्रवाह संतुलित नहीं रहता, इसलिए लगभग 900 मिमी से 1200 मिमी के स्वीप साइज वाले मॉडल बढ़िया रहते हैं। इन Ceiling Fan में बेहतर ब्लेड डिजाइन और उचित RPM होने से हवा तेजी से पूरे कमरे में फैल सकती है। अभी आने वाले कई मॉडल्स में एनर्जी सेविंग मोटर और एयरोडायनामिक ब्लेड भी मिलते हैं, जो कम बिजली खर्च करते हुए अच्छा एयरफ्लो प्रदान करते हैं। इसके अलावा कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले पंखे छोटे बेडरूम या स्टडी रूम में आसानी से फिट हो जाते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध छोटे कमरे के लिए बढ़िया सिलिंग फैन मॉडल्स।
RR Signature 1200MM Morpheus High Speed Ceiling Fan
छोटे कमरे में तेज हवा और कम बिजली खर्च के लिए यह सिलिंग फैन खासतौर पर बनाया गया है। इसका मोटर लगभग 380 RPM की गति से चलता है, जिससे कमरे के हर कोने तक अच्छी हवा पहुंचती है। RR Signature के इस फैन का एयरोडायनामिक ब्लेड हवा को बराबर फैलाने में मदद करते हैं, इसलिए गर्मी के दिनों में भी कमरे में आरामदायक माहौल बना रहता है। यह पंखा लगभग 52 W बिजली का उपयोग करता है, इसलिए रोजाना इस्तेमाल के बाद भी बिजली का खर्च ज्यादा नहीं बढ़ता। 1200 mm साइज के कारण यह सामान्य बेडरूम या लिविंग रूम के लिए उपयुक्त रहता है। डिजाइन भी नार्मल और साफ है, जो घर के अलग-अलग कमरों में आसानी से फिट हो जाता है। कंपनी इसके साथ 2 साल की वारंटी देती है, जिससे उपयोग के दौरान भरोसा बना रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - RR Signature Morpheus
- कलर - ऑक्सफॉर्ड ब्लू
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 25D x 53W x 20.5H सेंटीमीटर
- पंखें का वजन - 3.5 किलोग्राम
- स्पीड - 380 RPM
- वाट क्षमता - 52 W
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- कम बिजली खपत के साथ में सालाना करीब 873 रुपये तक की बचत
- कमरे के कोने-कोने तक बराबर हवा फैलाने के लिए एयरोडायनामिक ब्लेड
कमी
- पंखे का एयर फ्लो कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Orient Electric Apex-FX 1200mm Ceiling Fan for Home
इस सिलिंग फैन की मोटर लगभग 350 RPM की गति से चलती है और करीब 210 CMM तक हवा देती है, जिससे कमरे में अच्छी एयर सर्कुलेशन बनी रहती है। इसलिए यह छोटे बेडरूम या रोजाना इस्तेमाल वाले कमरों के लिए उपयुक्त रहता है। इस पंखे में जस्ती धातु के ब्लेड लगाए गए हैं, जो जंग लगने से बचाते हैं और लंबे समय तक मजबूती बनाए रखते हैं। इसी वजह से इस Orient Electric फैन की देखभाल करना भी आसान रहता है। डबल बॉल बेयरिंग तकनीक के कारण यह पंखा चलते समय स्थिर और स्मूद तरीके से काम करता है। 1200 mm साइज के कारण यह सामान्य आकार के कमरों में अच्छी हवा फैलाने में मदद करता है। इसका डिजाइन भी सिंपल है, इसलिए सफाई करना आसान रहता है और यह घर के किसी भी कमरे में आसानी से फिट हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Orient Electric Apex-FX
- कलर - ब्लू
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 26.5W x 19H सेंटीमीटर
- पंखें का वजन - 3.6 किलोग्राम
- स्पीड - 350 RPM
- वाट क्षमता - 50 W
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- लंबे समय तक चलने वाली मजबूत और भरोसेमंद पावरफुल मोटर
- कमरे के हर कोने तक हवा पहुचानें के लिए 350 RPM स्पीड
कमी
- पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bajaj Frore 1200 MM (48") 1 Star Rated Ceiling Fans For Home
छोटे कमरे या बेडरुम में गर्मियों के समय तेज हवा पाने के लिए यह बजाज फैन बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसका मोटर लगभग 390 RPM की गति से चलता है, जिससे कमरे में तेज और लगातार हवा मिलती है। 1200 mm का ब्लेड साइज होने की वजह से यह Bajaj Ceiling Fan बेडरूम या स्माल साइज के कमरों में हवा को अच्छी तरह फैलाने में मदद करता है। इस पंखे में चौड़े सिरे वाले ब्लेड लगाए गए हैं, जो हवा को जल्दी और बराबर तरीके से फैलाते हैं। मोटर में 100% कॉपर का उपयोग किया गया है, जिससे इसका प्रदर्शन स्थिर रहता है और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके ब्लेड पर जंग से बचाने वाली कोटिंग दी गई है, जो पंखे को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करती है। यह पंखा लगभग 52 वॉट बिजली का उपयोग करता है और BEE 1-Star रेटिंग के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Bajaj Frore
- कलर - ब्राउन
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.6D x 13.7W x 69.6H सेंटीमीटर
- पंखें का वजन - 3 किलोग्राम
- स्पीड - 390 RPM
- वाट क्षमता - 52 W
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- गर्मियों के समय कमरे में तेज हवा के लिए चौडे टिप वाला ब्लैड डिजाइन
- ब्रांड की तरफ से प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी
कमी
- फैन की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Crompton SUREBREEZE SEA SAPPHIRA 1200 mm Ceiling Fan for Home
यह सिलिंग फैन रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बनाया गया एक हाई स्पीड पंखा है, जो कमरे में अच्छी हवा देने में मदद करता है। इसका मोटर लगभग 380 RPM की गति से चलता है और करीब 210 CMM तक हवा देता है, जिससे कमरे के अलग-अलग हिस्सों तक ठंडी हवा पहुंचती रहती है। इस Crompton Fan में 100% कॉपर मोटर और डबल बॉल बेयरिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह बिना आवाज किए चलता है और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। इसके ब्लेड पर पाउडर कोटिंग दी गई है, जो जंग से बचाने में मदद करती है और पंखे की मजबूती भी बनाए रखती है। लगभग 51 वॉट बिजली खपत के साथ यह फैन सामान्य कमरों के लिए उपयुक्त रहता है। 1200 mm का साइज बेडरूम और लिविंग रूम जैसे मध्यम आकार के कमरों में अच्छी हवा फैलाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Crompton SUPERBREEZE SEA SAPPHIRE
- कलर - आइवरी
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 54.5D x 25.5W x 19.5H सेंटीमीटर
- पंखें का वजन - 3.4 किलोग्राम
- स्पीड - 380 RPM
- वाट क्षमता - 51 W
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- कम खर्च वाली तकनीक के साथ में सालान करीब 850 रुपये तक की बचत
- फैन को स्मूद तरीके से चलाने के लिए 100% कॉपर मोटर और डबल बॉल बेयरिंग
कमी
- फैन की स्पीड थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Havells 1200mm Ambrose Ceiling Fan
Havells का यह फैन अपनी प्रीमियम फिनिश और आकर्षक डिजाइन की वजह से कमरे की सजावट के साथ आसानी से मेल खा जाता है। इसका गोल्ड मिस्ट वुड रंग और सलीकेदार बनावट इसे मार्डन घरों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। यह पंखा लगभग 380 RPM की गति से चलता है और करीब 215 CMM तक हवा देता है, जिससे कमरे में बराबर और लगातार हवा मिलती रहती है। इसके एयरोडायनामिक और चौड़े ब्लेड हवा को आसानी से फैलाते हैं, जिससे कम आवाज के साथ बेहतर हवा मिलती है। मोटर में 100 प्रतिशत कॉपर का इस्तेमाल किया गया है, जो पंखे को मजबूत और टिकाऊ बनाता है। कम बिजली खपत के साथ यह पंखा रोजाना इस्तेमाल में भी भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। इसमें टाइमर और रिवर्स मोड जैसे उपयोगी फीचर भी दिए गए हैं, जिससे मौसम के अनुसार इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells Ambrose
- कलर - मिस्ट वूड
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 55.5D x 27.3W x 20.5H सेंटीमीटर
- पंखें का वजन - 4.7 किलोग्राम
- स्पीड - 390 RPM
- वाट क्षमता - 52 W
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- हाई एयर डिलीवरी के लिए एयरोडायनमिक्स के साथ बड़े ब्लैड्स
- कम आवाज के साथ कम बिजली खर्च वाला फैन डिजाइन
कमी
- पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: छोटे रुम के लिए बढ़िया सिलिंग फैन मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए छोटे कमरों के लिए Ceiling Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इसें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।