टॉप 5 ऊर्जा बचाने वाले Ceiling Fans: न्यूनतम बिजली खपत में देगें तेज एयरफ्लो

ऊर्जा बचाने वाले सीलिंग फैन कम बिजली खपत और बेहतर एयरफ्लो के लिए जाने जाते हैं। BLDC मोटर, कम वॉटेज और मार्डन डिजाइन इन Ceiling Fan को रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त बनाते हैं, जिससे पसीना सूखाने वाली तेज हवा के साथ बिजली खर्च भी नियंत्रित रहता है।
टॉप 5 एनर्जी सेविंग सिलिंग फैन
टॉप 5 एनर्जी सेविंग सिलिंग फैन

बिजली के बढ़ते दामों के बीच ऐसे सीलिंग फैन काफी उपयोगी हो जाते हैं जो कम ऊर्जा में बेहतर हवा दे सकें। इसी वजह से ऊर्जा बचाने वाले फैन घरों में तेजी से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इन Ceiling Fan में आमतौर पर BLDC मोटर का उपयोग होता है, जो सामान्य मोटर की तुलना में काफी कम बिजली खपत करते हैं और लगभग 28 से 35 वॉट में भी तेज एयरफ्लो दे सकते हैं। बेहतर एयरफ्लो के लिए इन फैन का डिजाइन भी महत्वपूर्ण होता है, जिसमें एयरोडायनामिक ब्लेड और हाई RPM शामिल होते हैं, जो पूरे कमरे में हवा को समान रूप से फैलाने में मदद करते हैं। कई मॉडल्स में रिमोट कंट्रोल, टाइमर और स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे उपयोग और आसान हो जाता है। ऊर्जा दक्षता और लंबे समय तक दमदार परफॉर्मेंस के कारण ऐसे फैन लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध कम बिजली खपत वाले 5 बढ़िया सिलिंग फैन मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan

    इस Havells फैन में BLDC मोटर दी गई है, जो सामान्य पंखों की तुलना में करीब 50 से 55 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करती है, इसलिए लंबे समय में बिल पर भी फर्क दिखता है। 1200 मिमी साइज के साथ इसमें एयरोडायनामिक ब्लेड दिए गए हैं, जो कम आवाज में ज्यादा हवा देने का काम करते हैं। लगभग 280 RPM की स्पीड पर भी यह अच्छे से पूरे कमरे में हवा फैला देता है। इस Remote Control Fan में RF रिमोट मिलता है, जिससे आप कहीं से भी फैन को कंट्रोल कर सकते हैं। स्पीड बदलना हों, चलने का टाइमर सेट करना या ऑन-ऑफ करना सब आसान हो जाता है। साथ में मेमोरी बैकअप भी है, जिससे बिजली जाने के बाद फैन उसी सेटिंग पर फिर से चालू हो जाता है। इन-बिल्ट वोल्टेज स्टेबलाइजेशन होने की वजह से यह लो वोल्टेज पर भी बढ़िया हवा देता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Havells Stealth Air
    • कलर - सफेद
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 30D x 54.5W x 19.5H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 3.75 किलोग्राम 
    • स्पीड - 280 RPM
    • वॉट क्षमता - 35 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • सामान्य पंखें की तुलना में 50 प्रतिशत कम बिजली खपत के लिए ECO BLDC टेक्नोलॉजी
    • रिमोट के साथ में फैन को लंबी दूरी से भी कंट्रोल करने के लिए RF तकनीक

    कमी

    • फैन की स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Colorbot Stella BLDC Ceiling Fans 1200mm

    अगर कम बिजली खर्च में तेज हवा चाहिए हो, तो यह फैन सिर्फ 26 वॉट पर चलता है और इन्वर्टर पर भी ज्यादा देर तक चल सकता है। 370 RPM स्पीड और करीब 220 CMM एयर डिलीवरी के साथ यह पंखा कमरे में तेज और एक सामान हवा फैलाता है। 1200 मिमी के एयरोडायनामिक ब्लेड हवा को हर कोने तक पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे गर्मी जल्दी से कम महसूस होती है। इसमें रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिससे आप 6 स्पीड, टाइमर और बूस्ट मोड आसानी से सेट कर सकते हैं। रिवर्स मोड भी दिया गया है, जो सर्दियों में कमरे की गर्म हवा को नीचे घुमाने में मदद करता है। 100 प्रतिशत कॉपर वाइंडिंग और डबल बॉल बेयरिंग की वजह से यह फैन कम आवाज में चलता है और लंबे समय तक बिना ज्यादा देखभाल के काम करता है। LED स्पीड इंडिकेटर से आपको तुरंत पता चलता है कि फैन किस स्पीड पर चल रहा है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Colorbot Stella 
    • कलर - आर्किटिक व्हाइट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 57.5D x 27W x 25.7H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 3.68 किलोग्राम 
    • स्पीड - 370 RPM
    • वॉट क्षमता - 26 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • रात में आरामदायक नींद के लिए 2, 4, 6 और 8 जैसे 4 अलग-अलग टाइमर विकल्प
    • इन्वर्टर पर सामान्य पंखों की तुलना में 3 गुना चलने की क्षमचा 

    कमी

    • पंखें का एयरफ्लो थोडा कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Crompton Energion Niteo 1200 mm BLDC Ceiling Fan

    इस Crompton Fan की स्पीड करीब 340RPM और 220 CMM एयर डिलीवरी मिलती है, जिससे कमरे के हर कोने में तेजी से हवा फैलती है और ठंडक जल्दी महसूस होती है। इसमें बीएलडीसी मोटर मिलती है जो करीब 24 वॉट बिजली खपत पर काम करती है, यानी सामान्य पंखों के मुकाबले काफी कम बिजली खर्च होती है। इसमें एक खास चीज है LED इंडिकेटर, जो सिर्फ स्पीड दिखाने के लिए नहीं बल्कि हल्की नाइट लाइट की तरह भी काम करता है। इससे रात में भी आसानी से पता चलता है कि पंखा किस मोड पर चल रहा है। रिमोट कंट्रोल के साथ आप पंखें की स्पीड, चलने का टाइम और अलग-अलग मोड आसानी से सेट कर सकते हैं, जिससे रोजमर्रा में इस्तेमाल काफी आसान हो जाता है। एल्यूमिनियम ब्लेड दिए गए हैं जिन पर जंग नहीं लगता, इसलिए पंखा लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Crompton Energion Niteo
    • कलर - आइवरी
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 27.5D x 56.2W x 23.5H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 4.96 किलोग्राम 
    • स्पीड - 340 RPM
    • वॉट क्षमता - 24 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • बेहतर हवा के साथ में पंखें में लगी लाइट को नाइट लैंप की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा
    • पंखें पर ब्रांड की तरफ से 2 साल की वारंटी और मोटर पर 4 साल की वारंटी

    कमी

    • पंखें की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Orient Electric Newly Launched 1200 mm Proton BLDC

    Orient ब्रांड की तरफ से आने वाला यह फैन सामान्य पंखों के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करता है, इसलिए रोज के इस्तेमाल में बिल कम रखने में मदद मिलती है। इसकी स्पीड लगभग 350 आरपीएम है और करीब 230 CMM एयर डिलीवरी मिलती है, जिससे कमरे में हवा तेजी से और बराबर फैलती है। एयरोडायनामिक ब्लेड हवा को स्मूद तरीके से आगे बढ़ाते हैं, इसलिए कूलिंग जल्दी महसूस होती है। इन्वर्टर पर यह पंखा सामान्य पंखों की तुलना में ज्यादा समय तक चलता है, जिससे बिजली जाने पर भी आराम बना रहता है। इसमें रिमोट कंट्रोल और 6 स्पीड LED इंडिकेटर दिया गया है, जिससे स्पीड बदलना और सेटिंग समझना आसान हो जाता है। ब्रशलेस मोटर होने की वजह से आवाज भी कम रहती है और लंबे समय तक बिना ज्यादा घिसावट के चलता है। डिजाइन भी सिंपल और मॉडर्न है, जो किसी भी कमरे में आसानी से फिट हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Orient Electric 
    • कलर - क्रीम लाटे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 120D x 120W x 100H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 2.76 किलोग्राम 
    • स्पीड - 350 RPM
    • वॉट क्षमता - 35 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • हवा की अलग-अलग जरुरत के हिसाब से पंखें में 6-स्पीड के साथ एलईडी इंडिकेटर
    • मार्डन घरों के इंटीरियर के लिए यूनिकलर बॉडी और स्टाइलिश डिजाइन

    कमी

    • फैन को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    04
  • atomberg Renesa Halo Smart Alexa Enabled 1200mm BLDC Ceiling Fan

    अगर आप ऐसा पंखा चाहते हैं जिसे सिर्फ रिमोट से नहीं, बल्कि आवाज से भी कंट्रोल किया जा सके, तो Atomberg का यह मॉडल बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें Alexa और मोबाइल ऐप सपोर्ट मिलता है, यानी आप बिना उठे सिर्फ बोलकर या फोन से भी इसे चला सकते हैं। इसमें BLDC मोटर दी गई है जो लगभग 32 वॉट पर चलती है, जिससे बिजली की खपत काफी कम रहती है और इन्वर्टर पर भी ज्यादा देर तक चलता है। 5 स्टार रेटिंग के साथ यह रोज के इस्तेमाल में बिल कम रखने में मदद करता है। हवा के मामले में यह करीब 115 CMM एयर डिलीवरी देता है। रिमोट के साथ इसमें बूस्ट, टाइमर और स्लीप मोड जैसे फीचर मिलते हैं, जिससे इस्तेमाल आसान हो जाता है। एलईडी इंडिकेटर से स्पीड और मोड समझना भी आसान रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - atomberg Renesa Halo
    • कलर - ग्लॉसी व्हाइट और ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 29.5D x 19.5W x 16.5H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 3.3 किलोग्राम 
    • स्पीड - 850 RPM
    • वॉट क्षमता - 32 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • सामान्य पंखों की तुलना में 65 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च 
    • बेहतर कलर कंट्रास्ट के साथ में यूनिक स्लीक डिजाइन

    कमी

    • पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - टॉप 5 ऊर्जा बचाने वाले सिलिंग फैन मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए ऊर्जा बचाने वाले Ceiling Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

वॉट क्षमता

स्पीड 

कंट्रोल

Havells Stealth Air

35 W

280 RPM

रिमोट

Colorbot Stella

26 W

370 RPM

रिमोट

Crompton Energion Niteo

24 W

340 RPM

रिमोट

Orient Electric

35 W

350 RPM

रिमोट

Atomberg Rensa Halo

32 W

850 RPM

ऐप, रिमोट, वॉइस

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इसें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ऊर्जा बचाने वाले सीलिंग फैन में कौन-सी तकनीक उपयोग होती है?
    +
    इन फैन में BLDC मोटर का उपयोग होता है, जो कम बिजली में ज्यादा एयरफ्लो देने के लिए जानी जाती है।
  • क्या ऐसे फैन असली में बिजली की बचत करते हैं?
    +
    हां, ये फैन सामान्य पंखें की तुलना में कम वॉटेज पर चलते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है और बिल में बचत होती है।
  • अच्छे एयरफ्लो के लिए फैन में किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    उच्च RPM, एयरोडायनामिक ब्लेड डिजाइन और बेहतर मोटर तकनीक जैसे फीचर्स अच्छे एयरफ्लो के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।