परफेक्ट बेल्जियन वफल के बारे में सोचते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अगर वे मेकर से चिपक जाएं या क्रिस्पी न बनें तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आपने भी कई बार घर पर वफल बनाने का ट्राई किया है और हर बार निराशा ही हाथ लगी है! तो समस्या कहीं-न-कहीं उसे बनाने के तरीके में है। आपके इस अनुभव को बदलने के लिए ही हमने यहां कुछ आसान ट्रिक्स के साथ ही वे बातें बताई हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप घर पर ही कैफे स्टाइल बेल्जियन वफल्स तैयार कर सकते हैं।
परफेक्ट क्रिस्पी वफल के लिए करें सही सामग्री का चुनाव
घर पर वफल्स बनाने के लिए सबसे पहली और जरूरी चीज है, सही सामग्री। जी हां, अगर एक भी इंग्रीडिएंट इधर-ऊधर हुआ तो स्वाद और बनावट दोनों बिगड़ सकते हैं। इसी वजह से, अगर आप पहली बार घर पर बेल्जियन Waffle बनाने जा रहे हैं, तो आपको इसका खास ध्यान रखना होगा-
- मैदा, अंडे, दूध, और बेकिंग पाउडर का सही अनुपात वफल की बनावट को प्रभावित करता है।
- अंडे के सफेद भाग को फेंटकर डालने से वफल में हल्का और फ्लपी टेक्सचर आता है।
- वहीं, बटर या तेल उन्हें सुनहरा और क्रिस्पी बनाने में मदद करता है।
- हमेशा ताजे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करें और ध्यान रखें कि बेकिंग पाउडर एक्टिव हो।
इस तरह से बनाएं वफल्स के लिए परफेक्ट बैटर
सही इंग्रीडिएंट्स के बाद बारी आती है, वफल बैटर की। ना ज्यादा पतला और ना ज्यादा गाढ़ा, एक परफेक्ट कंसिस्टेंसी का बैटर वफल के स्वाद को काफी हद तक बढ़ाता है। यही वजह है, कि बिना किसी जल्दबाजी और हड़बड़ाहट के आपको बैटर तैयार करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर, आपने एक अच्छा बैटर तैयार कर लिया, तो वफल्स अपने आप ही अच्छे बन जाते हैं-
- एक बेहतरीन वफल बैटर बनाने के लिए, सूखी और गीली सामग्री को अलग-अलग मिलाएं और फिर धीरे-धीरे एक साथ मिलाएं।
- बैटर को ज्यादा न मिलाएं, क्योंकि इससे ग्लूटेन ज्यादा हो सकता है और वफल सख्त हो सकते हैं।
- बैटर को कुछ मिनटों के लिए मिलाकर छोड़ देना जरूरी है ताकि सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए और बेकिंग पाउडर अपना काम कर सके।
- बैटर की कंसिस्टेंसी पैनकेक बैटर से थोड़ी गाढ़ी होनी चाहिए। इसकी वजह से परफेक्ट मोटाई वाले वफल्स तैयार होते हैं।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी जानकारी।
वफल मेकर में बैटर चिपकने से कैसे बचाएं?
घर पर वफल्स बनाते समय सबसे बड़ी समस्या होती है, उसके चिपकने की। अक्सर यहीं पर निराशा हाथ लगती है और किए-कराए पर पानी फिर जाता है। हालांकी, बेल्जियन वफल्स जैसे स्वाद को आप इस समस्या के बिना भी घर पर ही पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

- सबसे पहले, सुनिश्चित करें कि आपका Waffle Maker पूरी तरह से गरम हो। दूसरा, हल्के से तेल या बटर से ग्रीस करें, ज्यादा ग्रीस करने से वफल नरम हो सकते हैं।
- नॉन-स्टिक स्प्रे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ वफल मेकर को पहले से सीजन करने की जरूरत होती है।
- बैटर में थोड़ा तेल या पिघला हुआ बटर मिलाने से भी चिपकने की समस्या कम होती है और वफल क्रिस्पी बनते हैं।
- आजकल बाजार में नॉन-स्टिक कोटिंग वाले मेकर भी उपलब्ध हैं, जिनमें वफल चिपकने की समस्या नहीं होती है।
क्रिस्पी बेल्जियन वफल बनाने के लिए सही तापमान और समय
जिस तरह से किसी भी चीज को पकाने के लिए सही तापमान और समय मायने रखता है। ठीक उसी तरह से, घर पर वफल बनाते वक्त आपको तापमान और समय दोनों को सही सेट करना जरूरी है। इनके कम-ज्यादा होने पर स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो सकते हैं और आपको पूरी मेहनत बर्बाद हो सकती है। ऐसे में आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
- ज्यादातर वफल मेकर में इंडिकेटर लाइट होती है जो बताती है कि मेकर गर्म हो गया है और वफल कब तैयार हैं।
- आमतौर पर, वफल को मध्यम से उच्च तापमान पर 3-5 मिनट तक बेक किया जाता है, जब तक कि वे सुनहरे भूरे और क्रिस्पी न हो जाएं।
- मेकर को बार-बार न खोलें, इससे गर्मी निकल जाएगी और वफल ठीक से नहीं पकेंगे। उसे एक उचित समय तक बंद ही रहने दें।
ये टिप्स भी आएंगी आपके काम
अगर ये सभी टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करते हुए आपने घर पर क्रिस्पी बेल्जियन वफल्स तैयार कर लिए हैं, तो अब बारी आती है बचे हुए वफल को स्टोर करने की। ऐसे में अगर आपके पास कुछ वफल बच गए हैं, तो उन्हें क्रिस्पी रखने के लिए उन्हें वायर रैक पर ठंडा होने दें। उन्हें एक-दूसरे के ऊपर ढेर न लगाएं, क्योंकि इससे वे भाप की वजह स नरम हो सकते हैं। स्टोर करने के लिए, उन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में रखा जा सकता है। दोबारा गर्म करने के लिए, उन्हें टोस्टर, ओवन या एयर फ्रायर में कुछ मिनटों के लिए गर्म करें ताकि उनकी क्रिस्पीनेस वापस आ जाए।
