मास्टर बेडरुम के लिए बढ़िया Ceiling Fans जो मार्डन डिजाइन के साथ करते हैं कम बिजली खपत

घर के सबसे बड़े सोने वाले कमरे या कहें मास्टर बेडरुम के लिए ऐसे सीलिंग Fan उपयुक्त होते हैं जो कम आवाज, सही साइज और कम बिजली खपत वाली मोटर के साथ बेहतर एयरफ्लो दें। BLDC तकनीक, 42 से 48 इंच स्वीप साइज और हाई एयर डिलीवरी वाले पंखें आरामदायक और प्रभावी कूलिंग प्रदान करते हैं।
मास्टर बेडरुम के लिए बढ़िया सिलिंग फैन
मास्टर बेडरुम के लिए बढ़िया सिलिंग फैन

मास्टर बेडरूम के लिए सीलिंग फैंस लेते समय हवा फेंकने की क्षमता, कम आवाज और बिजली खपत सबसे महत्वपूर्ण पहलू होते हैं। ऐसे कमरों में आमतौर पर मीडियम साइज के पंखे बेहतर माने जाते हैं, जिनका स्वीप साइज लगभग 42 से 48 इंच होता है, जिससे हवा का संतुलित प्रवाह मिलता है। इसके साथ ही कम आवाज के साथ काम करने वाले Ceiling Fans नींद के दौरान आरामदायक माहौल बनाए रखते हैं। आज के समय में BLDC मोटर वाले फैन काफी लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि ये सामान्य पंखों की तुलना में कम बिजली खपत करते हैं और लगभग 28 से 35 वॉट में भी प्रभावी कूलिंग दे सकते हैं। इसके अलावा बेहतर एयरफ्लो के लिए CFM या एयर डिलीवरी भी महत्वपूर्ण होती है, जो पूरे कमरे में हवा फैलाने में मदद करती है । कई पंखों में रिमोट कंट्रोल, टाइमर और स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे उपयोग आसान हो जाता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध मास्टर बेडरुम के लिए 5 बढ़िया सिलिंग फैन मॉडल और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan

    घर के मास्टर बेडरुम के लिए ऐसा सिलिंग फैन चाहिए जो बिजली भी बचाए और हवा भी अच्छी दे, तो Atomberg का यह मॉडल समझदारी भरा विकल्प हो सकता है। इसमें BLDC मोटर लगी है, जो सिर्फ लगभग 35 वॉट बिजली लेती है, इसलिए लंबे समय तक चलाने पर भी बिल ज्यादा नहीं आता। हवा के मामले में भी यह पीछे नहीं है। करीब 225 CMA की हवा देता है, जिससे कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचती है और गर्मी कम महसूस होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह पंखा बहुत कम आवाज करता है, इसलिए रात में सोते समय कोई परेशानी नहीं होती। इसके साथ रिमोट भी मिलता है, जिससे आप बिना उठे स्पीड बदल सकते हैं, टाइमर लगा सकते हैं या रात में स्लीप मोड पर चला सकते हैं। ऊपर लगा LED इंडकिटेर यह भी बता देता है कि पंखा किस स्पीड पर चल रहा है। इसका डिजाइन भी मार्डन है, जो बडे रुम में अच्छा लगता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - atomberg Renesa Enzel
    • कलर - ग्लास व्हाइट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 58.5D x 22W x 22.5H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 3.6 किलोग्राम 
    • स्पीड - 350 RPM
    • वाट क्षमता - 35 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • यूजर-फ्रेंडली फीचर्स के साथ में 6 स्पीड वाला रिमोट कंट्रोल
    • ब्रांड की तरफ से पंखें पर 2 साल की स्टैंडर्ड वारंटी

    कमी

    • पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan

    मार्डन घरों के लिए में यह इंडिगो ब्लू रंग और साफ डिजाइन वाला पंखा थोड़ा स्टाइलिश और हटके लुक देता है। इसमें चौड़े टिप वाले ब्लेड दिए गए हैं, जो हवा को कोने-कोने तक पहुंचाते हैं। इस Havells फैन के नीचे बैठते ही हवा एकदम तेज महसूस होती है। साथ में इसकी मोटर मजबूत है, जिससे हवा लगातार बनी रहती है। यह BLDC Fan कम बिजली खर्च करता है, इसलिए लंबे समय तक चलाने पर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। आवाज भी काफी कम है, जिससे रात में आराम से नींद आती है। रिमोट के जरिए इसे चलाना आसान हो जाता है। आप स्पीड बदल सकते हैं, टाइमर लगा सकते हैं और यह अपनी पिछली सेटिंग भी याद रखता है। डबल बॉल बेयरिंग की वजह से यह लंबे समय तक बिना दिक्कत के चलता है। यह पंखा हवा, कम बिजली खपत और डिजाइन तीनों का अच्छा संतुलन देता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Havells Stealth Air
    • कलर - इंडिगो ब्लू
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 54.5D x 30W x 19.5H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 4.42 किलोग्राम 
    • स्पीड - 270 RPM
    • वाट क्षमता - 40 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • गर्मियों में भी फका-फक हवा के लिए 280 RPM क्षमता वाली मोटर
    • सामान्य पंखों के मुकाबले 50 प्रतिशत कम बिजली खपत के लिए ECOACTIV टेक्नोलॉजी

    कमी

    • पंखें का रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Usha Bloom Daffodil 1250mm Goodbye Dust Ceiling Fan

    अगर आप ऐसा पंखा चाहते हैं जिसमें बार-बार सफाई का झंझट न हो, तो Usha Fan अलग तरह का विकल्प लगता है। इसमें खास कोटिंग दी गई है जो धूल, तेल और नमी को ज्यादा चिपकने नहीं देती, इसलिए पंखा लंबे समय तक साफ दिखता है और साफ करना भी आसान रहता है। इसका डिजाइन भी थोड़ा अलग और सजावटी है, जो मास्टर बेडरुम को अच्छा लुक देता है। गोल्डन और ब्राउन रंग इसे और भी आकर्षक बनाते हैं, खासकर अगर आप थोड़ा मॉडर्न एहसास चाहते हैं। हवा के मामले में यह पंखा तेज चलता है और करीब 380 RPM की स्पीड के साथ अच्छी हवा देता है, जिससे कमरे में आराम बना रहता है। बटन से चलने वाला यह पंखा उपयोग में आसान है, किसी अतिरिक्त सेटिंग की जरूरत नहीं पड़ती। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Usha Bloom Daffodil
    • कलर - गोल्डन और ब्राउन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 35D x 57.5W x 24H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 4.50 किलोग्राम 
    • स्पीड - 380 RPM
    • वाट क्षमता - 58 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • साफ करने की झंझट को कम करने वाला डस्ट रेसिस्टेंट डिजाइन
    • लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने वाली 100% कॉपर मोटर

    कमी

    • पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Orient Electric Uniquely Designed Tome Pro 1200 mm BLDC Ceiling Fan

    सोने वाले कमरे के लिए अगर ऐसा डिजाइनर फैन देख रहे हैं जो बिजली भी कम खर्च करे और हवा भी तेज दे, तो Orient का यह Ceiling Fan काफी समझदारी वाला विकल्प लगता है। इसमें BLDC मोटर लगी है, जो तेज स्पीड पर भी सिर्फ करीब 26 वॉट बिजली लेती है, इसलिए लंबे समय में बिजली का खर्च काफी कम हो जाता है। हवा की स्पीड की बात करें तो यह करीब 370 RPM की स्पीड और 220 सीएमएम हवा के साथ यह कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचाता है। गर्मी में बैठते ही आराम महसूस होता है। इसमें रिमोट दिया गया है, जिससे आप बिना उठे स्पीड बदल सकते हैं, चलने का टाइमर सेट कर सकते हैं या तेज हवा के लिए बूस्ट मोड चला सकते हैं। साथ में LED इंडिकेटर भी है, जिससे रात में भी आसानी से स्पीड समझ में आ जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Orient Electric Uniquely
    • कलर - स्पेस ग्रे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28D x 26.5W x 22.3H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 3.7 किलोग्राम 
    • स्पीड - 370 RPM
    • वाट क्षमता - 26 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • दूसरे पंखों से बढ़िया यूनिक डुअल-टियर बॉटम डिजाइन
    • फैन की स्पीड हवा की जरुरत के हिसाब से सेट करने के लिए 5 स्पीड ऑप्शन

    कमी

    • फैन का रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • LONGWAY Glideon 1200mm BLDC Ceiling Fan

    मास्टर बेडरुम के लिए उपयुक्त इस सिलिंग फैन का ब्लैक वुड फिनिश और चिकना डिजाइन कमरे को थोड़ा प्रीमियम लुक देता है। इसमें BLDC मोटर लगी है, जो करीब 28 वॉट बिजली लेती है, इसलिए लंबे समय तक चलाने पर भी खर्च कम रहता है। साथ ही यह इन्वर्टर पर भी अच्छी तरह चलता है, जिससे बिजली जाने पर भी हवा मिलती रहती है। यह करीब 240 CMM की हवा और 320 आरपीएम स्पीड के साथ पूरे कमरे में बराबर हवा फैलाता है। इसकी खास बात यह है कि यह बहुत कम आवाज करता है, इसलिए सोते या काम करते समय कोई परेशानी नहीं होती। साथ में रिमोट भी मिलता है, जिससे आप आसानी से स्पीड बदल सकते हैं या टाइमर लगा सकते हैं। ABS ब्लेड और एंटी डस्ट डिजाइन की वजह से यह जल्दी गंदा नहीं होता और साफ करना भी आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - LONGWAY Glideon
    • कलर - ब्लैक वूड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 37.5D x 61W x 22.5H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 5.8 किलोग्राम 
    • स्पीड - 320 RPM
    • वाट क्षमता - 28 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • कमरे में हवा को चारों तरफ अच्छे से फैलाने के लिए 1200mm स्विप साइज डिजाइन
    • पंखें की स्पीड से लेकर अन्य फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए स्मार्ट रिमोट कंट्रोल

    कमी

    • पंखें के ऊपर की पेंट क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: मास्टर बेडरुम के लिए बढ़िया सिलिंग फैन मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए मास्टर बेडरुम के लिए बढ़िया Ceiling Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

वॉट क्षमता

स्पीड 

कंट्रोल

atomberg Renesa Enzel

35 W

350 RPM

रिमोट

Havells Stealth Air

40 W

270 RPM

रिमोट

Usha Bloom Daffodil

58 W

380 RPM

बटन

Orient Electric Uniquely

26 W

370 RPM

रिमोट

LONGWAY Glideon

28 W

320 RPM

रिमोट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इसें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मास्टर बेडरूम के लिए फैन का कौन-सा स्वीप साइज सही होता है?
    +
    आमतौर पर 42 से 48 इंच के बीच का स्वीप साइज बेडरूम के लिए उपयुक्त माना जाता है क्योंकि यह संतुलित एयरफ्लो प्रदान करता है।
  • BLDC मोटर वाले सीलिंग फैन क्यों बेहतर होते हैं?
    +
    BLDC मोटर वाले पंखें कम बिजली खपत करते हैं, शांत चलते हैं और सामान्य फैन्स की तुलना में अधिक ऊर्जा दक्ष होते हैं।
  • सीलिंग फैंन में एयरफ्लो क्यों महत्वपूर्ण होता है?
    +
    उच्च एयरफ्लो या CFM वाले फैंन पूरे कमरे में हवा को समान रूप से फैलाते हैं, जिससे बेहतर कूलिंग और आराम मिलता है।