Kanpur Airport का रास्ता कब सुधरेगा? करोड़ों खर्च के बावजूद कनेक्टिविटी बेहाल, गंदा पानी, टूटी सड़कें और जाम
कानपुर एयरपोर्ट तक पहुंचने के रास्ते खराब सड़कों, गड्ढों, जाम और नालों के गंदे पानी से बदहाल हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद रामादेवी और जाजमऊ ...और पढ़ें

चकेरी में फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन पर लगा वाहनों का जाम व वाजिदपुर में एयरपोर्ट के बीच मार्ग पर एक महीने से खुदा पड़ा चेंबर, यहां पर लगता है जाम। जागरण
HighLights
एयरपोर्ट के दो रास्ते, पहला रामादेवी चौराहे से और दूसरा जाजमऊ नई चुंगी, दोनों मुश्किल में डालते
वाजिदपुर से शेखपुर चौराहे तक मार्ग पर बहता नाले का दुर्गंधयुक्त गंदा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
गरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर शहर से एयरपोर्ट तक सीधी और सुगम कनेक्टिविटि न होने से खासकर हवाई यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। शनिवार को मुंबई के दिनेश प्रकाश पत्नी राजरानी के साथ कानपुर में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। वह आटो से जाजमऊ नई चुंगी के पास पहुंचे थे। यहां वह फजलगंज जाने के लिए दूसरे वाहन के इंतजार में थे।
पूछने पर बताया कि मुंबई से कानपुर एयरपोर्ट तक का सफर तो आसान रहा, लेकिन एयरपोर्ट से जाजमऊ नई चुंगी तक पहुंचने में उन्हें कई जगह जाम और मार्ग के गड्ढों के हिचकोलों से दो-चार होना पड़ा है। इनकी पत्नी राजरानी बोलीं कि रास्ते के हिचकों से उनकी कमर का दर्द फिर से उखड़ गया है। उन्होंने बताया कि एक साल बाद वह अपनी बहन के यहां आई हैं। इससे तीन साल पहले वह कानपुर आई थीं, उस समय भी एयरपोर्ट से शहर की कनेक्टिविटि बेहतर नहीं थी और आज भी वही हाल है।
जाजमऊ से एयरपोर्ट मार्ग पर एसटीपी नाले का बह रहा दुर्गंधयुक्त गंदा पानी। जागरण
2023 में पूरा होना था नए सिविल टर्मिनल का निर्माण
आपको बता दें कि चकेरी एयरपोर्ट के नए सिविल टर्मिनल का निर्माण वर्ष 2023 में पूरा हुआ था। वैसे, मूल चकेरी हवाई अड्डा (वायु सेना स्टेशन) वर्ष 1944 में बना था। लेकिन, तब से लेकर आज तक इस एयरपोर्ट के लिए उचित रास्ते की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में हवाई यात्रा करने वाले लोगों को एयरपोर्ट तक आने-जाने में दिक्कतें होना स्वाभाविक है। हालांकि, जाजमऊ नई चुंगी से और रामादेवी चौराहे से एयरपोर्ट पहुंचा जरूर जा सकता है, लेकिन इस बीच में रास्ते का खराब होना, वाहनों का जाम और रांग साइड चलने जैसे जोखिम अब तक बरकरार हैं।
जाम से राहत नहीं
जाजमऊ एसटीपी से नई एयरपोर्ट बिल्डिंग तक सीधी रास्ता देने वाली परियोजना भी जाम के झाम से राहत नहीं दिला सकी और न ही शहर के मुख्य हिस्सों जैसे वीआइपी व माल रोड से एयरपोर्ट तक की दूरी कम कर पाई। कुछ समय पहले ही जाजमऊ नई चुंगी से एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के लिए 31.87 करोड़ रुपये खर्च कर 6 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण हुआ था, जो आज जर्जर अवस्था में आ गया है।
खबरें और भी
कृपया, यात्री ध्यान दें...असुविधा के लिए खेद है
जाजमऊ नई चुंगी से एयरपोर्ट
यह रास्ता खराब है। कई जगह गहरे गड्ढे हैं। ढलान समतल न होने से अपरिचित राहगीर चोटिल होते हैं और उनके वाहन का नियंत्रण बिगड़ता है। मार्ग किनारे जल निगम के सीवरेज और टेनरी वेस्ट शोधन प्लांट से निकलने वाले दुर्गंधयुक्त पानी का नाला है। नाले के पानी का जगह-जगह रिसाव सड़क पर हो रहा है। इससे सड़क प्रभावित होने लगी है। नई चुंगी से एयरपोर्ट तक तीन अंधे मोड़ हैं, इसलिए आपको वाहन धीमी गति से चलाना होगा। शुरू में पहले आपको जाजमऊ नई चुंगी पर ही जाम से परेशान होना होगा। फिर वाजिदपुर में तिराहे पर मंदिर और जल निगम की तरफ से खोदे गए गड्ढे के बीच संकरा रास्ता होने से वाहनों का जाम लगता है।
यहां बीच मार्ग में खोदाई
इस तरह जाजमऊ नई चंगी से वाजिदपुर गांव तक जल निगम की लापरवाही से परेशान होना होगा। रास्ते पर भारी वाहनों का भी आवागमन रहता है। जाजमाऊ टेनरी एफ्लुएंट ट्रीटमेंट एसोसिएशन (जटेटा) ने पाइप लाइन डालने के बाद चेंबर बना रहा है। इसके लिए मार्ग के बीच-बीच में खोदाई की है। वाजिदपुर में तिराहे पर मंदिर के पास करीब 25-30 दिन पहले चेंबर खोदा गया था, जो अब तक दुरुस्त नहीं हो पाया है। गहरे और चौड़े गड्ढे के आसपास सुरक्षा देने की दृष्टि से संकेतक वाले बोर्ड खड़े हैं। इन पर सीवर लाइन खोदाई कार्य प्रगति पर है...असुविधा के लिए खेद है अंकित है। यहां कई दिनों से काम भी बंद है। आगे शेखपुर चौराहे पर भी अंधा मोड़ है।
रामादेवी चौराहे से चकेरी एयरपोर्ट
रामादेवी चौराहे से एयरपोर्ट करीब 7 किमी दूर है। प्रयागराज हाइवे के फ्लाईओवर के साइड की सर्विसलेन से होकर 4.50 किमी तक सफर करना होता है। इससे पहले रामा देवी चौराहे पर चौतरफा जाम झेलना होता है। चौराहा पार करने में ही करीब 20-22 मिनट लग जाते हैं। फिर आगे हाइवे फ्लाईओवर अंडरपास (अहिरवां पुलिया) और चकेरी मोड़ पर वाहनों के क्रास होने के दौरान जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे रामादेवी से एयरपोर्ट पहुंचने और लौटने में वाहनों के जाम की दिक्कत रहती है।
उलटी दिशा में आते वाहन
दूसरी समस्या ये है कि एयरपोर्ट से रामा देवी की तरफ आने वाले वाहन उलटी दिशा में चकेरी अंडरपास से गुजरते हैं। बेतरतीब निकलने वालों वाहनों से जाम तो लगता ही है, साथ ही हादसे का खतरा रहता है। खासकर यह परेशानी फ्लाइट आने पर बढ़ जाती है, क्योंकि एयरपोर्ट से आने वाले सवारी वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। वहीं, इसका सीधा रास्ता एयरपोर्ट टर्मिनल से हाइवे पहुंचने के बाद रूमा की ओर करीब डेढ़-दो किमी कुलगांव मोड़ के पास फ्लाईओवर अंडरपास से प्रयागराज-कानपुर हाइवे को जोड़ता है। इस रास्ते का उपयोग सवारी वाहन चक्कर काटने से बचने के लिए नहीं करते हैं।
एयरपोर्ट से रामा देवी की तरफ आने वाले वाहन उलटी दिशा में चकेरी अंडरपास से निकलते हैं। जब फ्लाइट आती है तो अंडरपास के पास वाहनों का जाम लगता है। कभी-कभी आटो चालकों व कार में सवारों के बीच विवाद हो जाता है। फ्लाइट से बाहर से आने वाला व्यक्ति विवाद में फंसकर कानपुर के बारे में क्या सोचता होगा, इसका अंदाजा लगा सकते हैं।
- अमीर सिंह, अलौलापुरजाजमऊ नई चुंगी से वाजिदपुर तक आने में जाम की समस्या रहती है। इसी मार्ग पर भारी वाहन भी निकलते हैं। रास्ता भी बहुत खराब है। अंधे मोड़ हैं, जरा भी चूके तो सामने से आ रहे वाहन से हादसा तय है। गड्ढे बहुत हैं। अब तो इस रास्ते पर नाले का गंदा पानी भी रिस रहा है। इससे सड़क और ज्यादा खराब हो जाएगी।
- श्रवण कुमार, शेखपुर
जाजमऊ चुंगी से एयरपोर्ट तक पहुंच मार्ग पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-दो का है। इसे जल निगम और नगर निगम, जलकल ने मिलकर खराब कर दिया है। एसटीपी के पानी का रिसाव होने से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। इसके लिए नगर निगम, जलकल और जल निगम को पत्राचार किया गया है। एसटीपी नाले को दुरुस्त करें और हमारी क्षतिग्रस्त की गई सड़क दुरुस्त करके दें।
- अनूप मिश्र, अधिशासी अभियंता-प्रांतीय खंड-पीडब्ल्यूडी
यह भी पढ़ें- Kanpur में फर्जी डिग्री गैंग का बड़ा खुलासा: सरगना के 5 खातों में 12.50 करोड़ का लेनदेन, बेंगलुरु में साथी रडार पर
यह भी पढ़ें- कानपुर में ट्रेन के टैंकर से तेल चोरी, गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- Kanpur में लव स्टोरी का दर्दनाक अंत...प्रेमिका की तय हुई शादी, वाट्सएप पर फंदे का वीडियो स्टेटस लगा प्रेमी ने दी जान
यह भी पढ़ें- कानपुर में सुरंग बना ज्वैलर्स शॉप में चोरी का राजफाश, 3 गिरफ्तार, माल खरीदने वाला सर्राफ भी पकड़ा गया
यह भी पढ़ें- अमेरिका-इजरायल–ईरान तनाव का असर रसोई तक: सरसों तेल और रिफाइंड महंगा, जानें कानपुर सहित आपके शहर में दाम
यह भी पढ़ें- उन्नाव में गैस की किल्लत से आक्रोश, सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हंगामा