Kanpur में लव स्टोरी का दर्दनाक अंत...प्रेमिका की तय हुई शादी, वाट्सएप पर फंदे का वीडियो स्टेटस लगा प्रेमी ने दी जान
कानपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी तय होने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। लकी सिंह नामक 29 वर्षीय युवक ने फंदे का वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेट ...और पढ़ें

HighLights
छपेड़ा पुलिया रावतपुर स्थित बाबा आनंदेश्वर भोजनालय में केयरटेकर युवक को हुआ था प्रेम
काफी समय से युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग, उसकी शादी तय होने से था परेशान
जागरण संवाददाता, कानपुर। यूपी के कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा दर्दनाक मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। प्रेमिका की शादी तय होने की खबर सहन न कर पाने वाले युवक ने खौफनाक कदम उठाया। अपने टूटे दिल का दर्द वाट्सएप स्टेटस पर वीडियो बनाकर अपलोड कर जाहिर किया। फिर फंदे पर झूलकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
प्रेमिका को वाट्सएप पर फंदा लगाकर वीडियो भेजने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर युवक ने वाट्सएप पर स्टेटस लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने स्टेटस देखा तो घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
मूलरूप से बलिया के रसड़ा चंदवार गांव निवासी 29 वर्षीय लकी सिंह प्राइवेट नौकरी करते थे। माता-पिता की मौत होने के बाद वह रावतपुर गांव में अपने फूफा ब्रजेश के घर पर 2014 से रावतपुर में रह रहे थे। फूफा ने बताया वर्तमान में वह रावतपुर के छपेड़ा पुलिया स्थित बाबा आनंदेश्वर भोजनालय में केयरटेकर का काम करता था। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी शादी तय होने के बाद वह मानसिक तनाव में चल रहा था।
सोमवार रात को उसने पहले फंदे का वीडियो बनाकर युवती के वाट्सएप पर मैसेज किया। युवती का जवाब नहीं आने के बाद उसने सुसाइड का स्टेटस लगाया और फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि युवक ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की है मामले की जांच की जा रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कानपुर में खुशियों के बीच गम का टूटा पहाड़...शादी के 10 साल बाद हुआ बेटा, अस्पताल जाते समय पिता ने हादसे में दम तोड़ा
यह भी पढ़ें- कानपुर में सुरंग बना ज्वैलर्स शॉप में चोरी का राजफाश, 3 गिरफ्तार, माल खरीदने वाला सर्राफ भी पकड़ा गया
यह भी पढ़ें- उन्नाव में गैस की किल्लत से आक्रोश, सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हंगामा
यह भी पढ़ें- अमेरिका-इजरायल–ईरान तनाव का असर रसोई तक: सरसों तेल और रिफाइंड महंगा, जानें कानपुर सहित आपके शहर में दाम