Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में ट्रेन के टैंकर से तेल चोरी, गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 04:50 PM (IST)

    आरपीएफ ने कानपुर में ट्रेन के टैंकरों से तेल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ग्वालियर और कानपुर की संयुक्त सीआईबी टीम ने भीमसेन क्षेत्र स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर में ट्रेन टैंकर से तेल चोरी गिरोह का खुलासा।

    2. आरपीएफ ने दो आरोपियों को भारी तेल के साथ पकड़ा।

    3. गिरफ्तार आरोपियों ने अन्य साथियों के नाम बताए।

    संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)। रेलवे के टैंकर पर हाथ साफ करने वाले शातिर गिरोह के खिलाफ आरपीएफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरपीएफ की सीआईबी ग्वालियर और कानपुर की संयुक्त टीम ने भीमसेन आरपीएफ पोस्ट क्षेत्र में छापेमारी कर ट्रेन के टैंकरों से डीजल और पेट्रोल चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से भारी मात्रा में चोरी का तेल बरामद हुआ है।

    सचेंडी के भीमसेन इलाके में बीते चार जनवरी को ट्रेन से तेल चोरी की गई थीं। मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच की जा रही थी। वहीं मंगलवार को आरपीएफ की सीआईबी ग्वालियर और सीआईबी कानपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान सचेंडी निवासी सागर गौतम और शिवम गौतम के रूप में हुई है।

    पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने लंबे समय से ट्रेनों से तेल चोरी की बात स्वीकार की है। यही नहीं आरोपितों ने गिरोह में शामिल चार अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। आरोपितों के कब्जे से 15 कट्टी (कैन) डीजल और पेट्रोल बरामद किया है।बरामद तेल की अनुमानित कीमत करीब 34 हजार रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है।बाकी आरोपितों की तलाश में टीम लगाई गई है। दावा है कि जल्द उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।