Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में सुरंग बना ज्वैलर्स शॉप में चोरी का राजफाश, 3 गिरफ्तार, माल खरीदने वाला सर्राफ भी पकड़ा गया

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 02:38 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में खाटू श्याम ज्वैलर्स में सुरंग बनाकर हुई लाखों की चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत दो शातिर चोरों औ ...और पढ़ें

    चोरी के आरोपित और माल खरीदने वाला सर्राफ। जागरण

    चोरी के आरोपित और माल खरीदने वाला सर्राफ। जागरण

    HighLights

    1. चोरी के दो शातिर अपराधियों संग माल खरीदने वाला सर्राफ भी चढ़ा हत्थे

    2. सोमवार की रात दुकान की डीपीसी के नीचे से करीब दो मीटर सुरंग खोदकर की थी वारदात

    3. माल समेत डीवीआर भी उठा ले गए थे चोर, रेकी कर की थी वारदात

    जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के न्यू पटेल नगर स्थित खाटू श्याम ज्वैलर्स दुकान की डीपीसी के नीचे से सुरंग बनाकर हुई लाखों की चोरी की वारदात का राजफाश हुआ है, इसमें शामिल मास्टर माइंड को साथी समेत धर दबोचा गया। यह रेकी कर वारदातों को अंजाम देते थे। वहीं पूछताछ के बाद चोरी के माल खरीदने के आरोपित ज्वैलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपितों के पास चोरी की गई ज्वैलरी बरामद हुई है। इसमें अधिकांश आर्टिफिसियल थी। साथ ही वारदात का खुलासा करने वाली टीम को डीसीपी पूर्वी ने पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। साथ ही खुलासा करने वाली टीम को पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

    डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार वारदात का राजफाश करते हुए बताया कि बीती 16 मार्च की देर रात ओमपुरवा लालबंगला निवासी सोनू वर्मा की अहिरवां के न्यू पटेल नगर स्थित खाटू श्याम ज्वैलर्स में सुरंग बनाकर चोरी की गई है, जिसमें ज्वैलरी समेत नगदी और सीसी कैमरे के डीवीर को भी चोरी कर ले गए थे। फिर, सोनू वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए चकेरी पुलिस समेत सर्विलांस टीम गठित की गई थी।

    फिर , खंगाले गए सीसी फुटेज और सर्विलांस टीम से मिली लोकेशन के आधार पर दो आरोपित शातिर अपराधी मूल रूप से फतेहपुर के थाना राधानगर के ग्राम अंदौली (हाल पता कोतवाली फतेहपुर के आबू नगर जामा मस्जिद के सामने ) निवासी मो शकील अहमद और मूल रूप से कानपुर नगर के थाना चौैबेपुर के गांव बिंदुरी (नौबस्ता के मछरिया राजीव बिहार) निवासी धर्मेंद्र गौतम उर्फ जावेद को बीती सोमवार की रात 80 फीड रोड से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

    खबरें और भी

    दोनों की निशानदेही पर चोरी की ज्वैलरी खरीदने के आरोपित ज्वैलर्स बेकनगंज के तलाक महल रहमानी मार्केट निवासी शाह कमाल मंगलवार तड़के चोरी के माल पायल एक जोडी, हाय दो, चांद दो, छल्ले दो (कुल वजन 130.4 ग्राम चांदी ) और एक चांदी का पांच सौ का नोट और काफी मात्रा में आर्टिफिसियल ज्वैलरी (159 ) के साथ परेड से गिरफ्तार किया गया। साथ ही दुकान से चुराया गया डीवीआर के अलावा सुरंग बनाने में प्रयोग किए गई लोहे की राड , पेंचकस और वारदात में उपयोग की गई चोरी की काले रंग की बाइक बरामद हुई है।

    डीसीपी के अनुसार पीड़ित दुकानदार को डीवीआर की रिकार्डिंग के आधार पर माल से मिलान कराया गया है, 95 प्रतिशत की रिकवरी हुई है। साथ ही बताया कि आरोपित सरगना मो शकील पर चकेरी, अनवरगंज , किदवईनगर, कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही दो बार गुंडाएक्ट की कार्रवाई भी हुई है। वहीं, दूसरे आरोपित धर्मेंद्र उर्फ जावेद पर पहले से उन्नाव में मुकदमा दर्ज था। ज्वैलर्स शाह कमाल पहला मामला दर्ज किया गया है, इनका पूर्व का इतिहास खंगाला जा रहा है। इस दौरान एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय, चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र, अहिरवां चौकी प्रभारी जयवीर सिंह, राष्ट्रदीप आदि रहे।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव में गैस की किल्लत से आक्रोश, सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हंगामा

    यह भी पढ़ें- अमेरिका-इजरायल–ईरान तनाव का असर रसोई तक: सरसों तेल और रिफाइंड महंगा, जानें कानपुर सहित आपके शहर में दाम

    यह भी पढ़ें- MBBS एडमिशन का झांसा! मेडिकल कालेज का प्राचार्य बन ठगे 5.75 लाख, डॉक्टर के परिचित की बेटी बनी शिकार