₹5000 से कम के उच्च गुणवत्ता वाले Ceiling Fan, जो देंगे अपनी तेज हवा से गर्मी में राहत

अगर आप ₹5000 की रेंज में ऐसे फैन की तलाश कर रहे हैं, जो मजबूत, ऊर्जा कुशल और लंबे समय तक चलने वाले हों, तो अमेजन पर आपको ऐसे कई Ceiling Fans मिल जाएंगे, जिनमें हाई स्पीड और एडवांस मोटर के साथ-साथ LED इंडिकेटर जैसे शानदार फीचर्स शामिल होते हैं।
सीलिंग फैन
सीलिंग फैन

क्या आप भी ₹5000 से कम में उच्च गुणवत्ता वाला सीलिंग फैन ढूंढ रहे हैं? तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां आपको Orient, Havells, Atomberg, Bajaj और Longway जैसे लोकप्रिय ब्रांड के Fan के बारे में बताया गया है, जो अपनी मजबूत और भरोसेमंद क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध हैं। इन ब्रांड्स के फैन में आपको हाई स्पीड मोटर, शुद्ध कॉपर Winding, रस्ट रेसिस्टेंट कोटिंग और टिकाऊ ब्लेड्स जैसी सुविधा मिलती है। वहीं कुछ फैन में आपको BLDC मोटर भी मिलती है, जो सामान्य फैन की तुलना में लगभग 40-50% तक बिजली की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा इनमें से कुछ फैन में रिमोट कंट्रोल मिलता है यानी आप कहीं पर भी बैठकर रिमोट से फैन की स्पीड व अन्य सेटिंग्स को बदल सकते हैं और इनका साइलेंट ऑपरेशन बेहद कम शोर के साथ हवा कमरे में फैलाता है, जिससे रातों को आपकी नींद खराब नहीं होती है। इन सीलिंग फैन की सबसे खास बात है कि परफॉर्मेंस के साथ-साथ देखने में भी काफी आकर्षक होते हैं, जो आपके कमरे की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Orient Electric Newly Launched 1200 mm Proton ceiling fan

    ओरिएंट का यह इलेक्ट्रिक सीलिंग फैन 1200 mm साइज में आता है। इसमें BLDC मोटर तकनीक शामिल है, जो सामान्य सीलिंग फैन की तुलना में लगभग 50% तक बिजली बचाने में मदद करती है। इस Orient फैन की खासियत है कि आप इसे रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं। जी हां, रिमोट की मदद से आप फैन की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसके अलावा फैन को चालू या बंद भी कर सकते हैं। इसका Cream Latte कलर और सिंपल डिजाइन इसे प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। वहीं इसकी aerodynamic ब्लेड्स कमरे में तेजी से हवा करती है, जिससे गर्मियों में आपको राहत मिल सकती है। यह फैन BEE 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है यानी यह बिजली की खपत को काफी कम करता है। इसका मोटर काफी कम शोर करता है, जिससे आप रात को बिना किसी शोर के आरामदायक नींद ले सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Orient Electric
    • साइज - 1200 mm
    • कलर - Cream Latte
    • पावर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • विशेष सुविधा - रिमोट कंट्रोल
    • स्पीड - 350 RPM
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट

    खूबियां

    • यह फैन तेजी से कमरे में हवा करता है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। 
    • यह बिजली की कम खपत के साथ बेहतर ठंडक प्रदान कर सकता है।

    कमी 

    • इस फैन को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Havells 1200mm Ambrose Energy Saving High Speed Ceiling Fan

    यह एक बेहद स्टाइलिश सीलिंग फैन है, जो उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो ठंडी हवा के साथ-साथ आकर्षक डिजाइन भी चाहते हैं। 1200 mm साइज वाला यह फैन बड़े कमरे में भी अच्छी तरह हवा को फैलाता है। इस Havells Fan में हाई स्पीड मोटर लगी होती है, जो 390 RPM स्पीड के साथ चलती है, जिससे कमरे में तेज और हर तरफ हवा फैलती है। इसमें 100% शुद्ध कॉपर मोटर लगा हुआ है, जिससे फैन बढ़िया ढंगे से प्रदर्शन करता है। वहीं इसमें लगा डबल बोल बियरिंग तकनीक फैन को बिना रुकावट और कम आवाज में चलाने में मदद करती है। इस पर उच्च गुणवत्ता वाली कोटिंग की गई है, जिससे इसकी चमक लंबे समय तक बनी रह सकती है। वहीं इसके ब्लेड्स भी पाउडर कोटेड एल्युमिनियम से बने हैं, जो अधिक टिकाऊ व मजबूत होते हैं और इसमें जंग लगने की समस्या नहीं रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havells Ambrose
    • साइज - 1200 mm
    • कलर - सफेद (क्रॉम)
    • पावर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • विशेष सुविधा - 100% प्योर कॉपर
    • स्पीड - 390 RPM
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट

    खूबियां

    • इस फैन की खासियत है कि यह कम वोल्टेज पर भी अच्छी तरह काम करता है। 
    • इसका आकर्षक डिजाइन आपके कमरे की सुंदरता को बढ़ा सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस फैन को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LONGWAY Kiger 4 Blade Anti-Dust Decorative Star Rated Ceiling Fan

    यह एक कॉम्पैक्ट डिजाइन में आने वाला सीलिंग फैन है, जिसका आकर्षक डिजाइन आपके कमरे या लिविंग रूम की सुंदरता को बढ़ा सकता है। इसका साइज नॉर्मल सीलिंग फैन से थोड़ा छोटा होता है, जो बहुत कम जगह में आसानी से लगाया जा सकता है। इसके ब्लेड का साइज 600 mm होता है, जो तेजी से हवा को फैलाता है। इसमें आपको अल्ट्रा हाई स्पीड मोटर लगी मिलती है, जो अच्छी हवा देने के साथ-साथ शोर भी कम करता है। इस Longway फैन का एंटी-डस्ट डिजाइन पंखे के ब्लेड पर धूल जमने से रोकता है, जिससे आपको पंखा बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं लगती है। इसकी खासियत है कि यह कम बिजली खपत के साथ शानदार प्रदर्शन करता है, जिससे आप ठंडी हवा पाने के साथ-साथ बिजली बिल में बचत भी कर सकते हैं। कमरे या लिविंग रूम के अलावा आप इस फैन को किचन में भी लगा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Longway Kinger
    • साइज - 600 mm
    • कलर - आइवरी
    • पावर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • विशेष सुविधा - अल्ट्रा हाई स्पीड
    • स्पीड - 800 RPM
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • यह फैन काफी आकर्षक और कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है, जो इसे अन्य सीलिंग फैन की तुलना में यूनिक बनाता है। 
    • इसमें 800 RPM की हाई स्पीड शामिल होती है, जिससे कमरे में तेज हवा फैलती है।

    कमी 

    • इस फैन को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan with Remote Control

    1200 mm साइज वाला यह सीलिंग फैन BLDC मोटर के साथ आता है, जो बिजली की कम खपत के साथ बेहतर कूलिंग प्रदान करता है। इस Atomberg फैन के साथ आपको रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिससे आप फैन की गति को कंट्रोल कर सकते हैं, इसे बंद या चालू कर सकते हैं और टाइमर सेटिंग भी सेट कर सकते हैं। इसमें LED इंडिकेटर लगा होता है, जो बताता है कि पंखा चालू है या बंद है और किसी खराबी की जानकारी एरर के माध्यम से देता है। इसमें aerodynamic ब्लेड्स लगे होते हैं, जो बेहतर एयर फ्लो देता है जिससे कमरे में ठंडी हवा तेजी से फैलती है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है, जो आपके कमरे की सुंदरता को बढ़ा सकता है। वहीं इस पंखे को आप बिजली कटने पर इन्वर्टर के माध्यम से भी चला सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Atomberg Renesa Enzel
    • साइज - 1200 mm
    • कलर - ग्लॉसी आइवरी
    • पावर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • विशेष सुविधा - LED इंडिकेटर
    • स्पीड - 350 RPM
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट

    खूबियां

    • इस पंखें को आप लंबे समय तक इन्वर्टर पर चला सकते हैं।
    • आप इस फैन को रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस फैन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Bajaj Frore 1200 MM (48") 1 Star Rated Ceiling Fans For Home

    बजाज का यह सीलिंग फैन सिंपल लेकिन क्लासी डिजाइन में आता है। इसकी ब्राउन फिनिश इसे शानदार चमक देती है। इसमें 1200 mm का ब्लेड साइज दिया होता है, जो छोटे और बड़े दोनों प्रकार के कमरे में तेज हवा देता है। इसकी शक्तिशाली मोटर लंबे समय तक चलने पर भी शानदार परफॉर्मेंस देती है। इसकी हाई एयर डिलीवरी तकनीक कमरे में हर तरफ हवा को फैलाती है, जिससे कमरे का हर कोना ठंडा महसूस हो सकता है। इस Bajaj Fan की रस्ट फ्री कोटिंग नमी के कारण इसमें जंग लगने से बचाती है, जिससे ब्लेड्स लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं। इसमें लगी मोटर अधिक टिकाऊ मानी जाती है, जिससे यह लंबे समय तक बिना किसी परेशानी चल सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj Frore
    • साइज - 1200 mm
    • कलर - ब्राउन 
    • पावर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • विशेष सुविधा - रस्ट फ्री कोटिंग
    • स्पीड - 390 RPM
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • इस फैन पर रस्ट फ्री कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसमें जंग लगने की समस्या नहीं होती है। 
    • इसका सिंपल ब्राउन फिनिश इसे प्रीमियम और आकर्षक लुक देता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस फैन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

₹5000 से कम के सीलिंग फैन के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए 5 सीलिंग फैन के मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से आपकी जरूरत व बजट अनुसार कौन-सा विकल्प बढ़िया हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

साइज 

RPM स्पीड

विशेष सुविधा

Orient Electric Proton

1200 mm

350 RPM 

BLDC मोटर, रिमोट कंट्रोल, BEE 5-Star रेटिंग

Havells Ambrose

1200 mm

390 RPM

हाई स्पीड मोटर, 100% प्योर कॉपर मोटर, मजबूत ब्लेड

Atomberg Renesa Enzel 

1200 mm

340 RPM

LED इंडिकेटर, इन्वर्टर रेडी

Bajaj Frore

1200 mm

340 RPM

हाई एयर डिलीवरी, रस्ट-फ्री कोटिंग

Longway Kiger P1

600 mm

800 RPM

4 ब्लेड डिजाइन, एंटी-डस्ट फीचर

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹5000 से कम में अच्छे सीलिंग फैन में क्या-क्या खूबियां होती हैं?
    +
    इनमें आपको अच्छी एयर डिलीवरी, कम बिजली खपत (BEE रेटिंग), कम शोर और टिकाऊ मोटर होनी मिल सकती है।
  • क्या बजट सीलिंग फैन में रिमोट कंट्रोल मिलता है?
    +
    हां, कई ब्रांड अब ₹5000 से कम में रिमोट कंट्रोल वाले मॉडल पेश करते हैं।
  • सीलिंग फैन खरीदते समय BEE स्टार रेटिंग क्यों महत्वपूर्ण है?
    +
    BEE स्टार रेटिंग बिजली की बचत को दर्शाती है, जितनी अधिक रेटिंग, उतनी कम बिजली खपत।