3 या 5, कितने ब्लेड वाला Ceiling Fan देगा बढ़िया ठंडक? देखें विकल्प

क्या आपको भी लगता है कि 5 ब्लेड वाले पंखे से ठंडक बेहतर मिलती है? अगर हां, तो गलत हैं आप। यहां आपको 3 या 5 ब्लेड वाले सीलिंग फैन में कौन-सा बढ़िया ठंडक, एयरफ्लो, बिजली की खपत और आवाज के मामले में सही रहेगा, इससे संबंधित सभी सवालों के उत्तर मिल जाएंगे।
3 और 5 ब्लेड वाले सीलिंग Fan
3 और 5 ब्लेड वाले सीलिंग Fan

इलाका चाहे ग्रामीण या शहरी, कोई भी हो, हर जगह सीलिंग फैन तो देखने को मिल ही जाते हैं। इनमें से 3 ब्लेड वाले पंखे तो एकदम समान्य होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के घर, ऑफिस या अन्य जगहों पर आपने 5 ब्लेड वाले पंखे भी देखे होंगे। शायद, उन लोगों ने उसका महत्व समझे बिना ही बस पंखे की डिजाइन पसंद करके चुन लिया हो, लेकिन आप ऐसा ना करें, उसके लिए यहां दी गई जानकारी को पढ़ लें। जाहिर है, आपके दिमाग में यह सवाल हो आ ही रहा होगा, कि 3 और 5 ब्लेंड वाले पंखे में अंतर क्या है और ब्लेड से फर्क क्या पड़ता है? दरअसल, ज्यादा ब्लेड होने से हवा बेहतर तरह से प्रवाहित होती है, जिस वजह से 3 के बजाय आप ज्यादा हवा पाने के लिए 5 ब्लेड वाले पंखे का चुनाव कर सकते हैं। हाउस ऑफ अप्लायंसेस में शामिल सीलिंग फैन को सिर्फ डिजाइन से ही नहीं बल्कि उसमें कितने ब्लेड मिल रहे हैं, उसका भी ध्यान रखकर आप एक सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

3 या 5, कितने ब्लेड वाला सीलिंग फैन बेहतर रहेगा?

3 और 5 ब्लेड वाले पंखे दोनों ही अपनी जगह बढ़िया होते हैं, अभी हो ज्यादातर घरों में सिर्फ 3 ही देखने को मिलते हैं, क्योंकि लोगों को ज्यादा ब्लेड वाले पंखे के बारे में और उनके फायदों के बारे में नहीं पता है। ऐसा माना जाता है, कि 3 और 5 ब्लेड वाले पंखे में से 5 ब्लेड वाले कुछ मामलों में बेहतर हो सकते हैं। दरअसल, 5 ब्लेड वाले पंखें, ये बेहतर कूलिंग नहीं, बल्कि आपको बेहतर एयरफ्लो प्रदान करते हैं, जिससे कमरा छोटा हो या बड़ा, पंखे की हवा कमरे के चारों कोनो तक पहुंच जाए। इसके अलावा ज्यादा ब्लेड वाले पंखे थोड़ी कम आवाज में काम कर सकते हैं। लेकिन बिजली की खपत के मामले में 5 ब्लेड वाले पंखे ज्यादा बिजली खर्च कर सकते हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • LONGWAY Kiger P1 1200 mm Ceiling Fan

    लॉन्गवे ब्रांड का यह बढ़िया डिजाइन वाला सीलिंग फैन आपको ज़ंग प्रतिरोधी वाले 3 ब्लेड देता है, जिसके साथ ज़ंग लगने का डर नहीं रहता है। साथ ही इसका ग्लॉसी फिनिश होने की वजह से इसे साफ करना भी आसान रहता है। इसकी मोटर 400 RPM उच्च स्पीड पर काम करती है और इस लॉन्गवे सीलिंग फैन की मोटर डबल बॉल बियरिंग सुविधा के साथ मिलती है, जो कि इस पंखे को ऊर्जा कुशल बनाता है। इसको आसानी से आप अपने रूम के अलावा किचन और बालकनी में भी लगा सकते हैं। इसके ब्लेड एंटी डस्ट सुविधा वाले होने की वजह से धूल को अपने ऊपर टिकने नहीं देते हैं, तो इसकी रखरखाव करना आसान हो जाता है। इसकी खासियत की बात करें, तो यह लॉन्गवे पंखा सुरक्षा के मामले में प्रमाणित है, जिसकी वजह से इसे घर से लेकर ऑफिस तक किसी भी जगह के लिए चुना जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: लॉन्गवे
    • रंग: ब्राउन
    • स्पीड विकल्प: 5
    • फिनिश प्रकार: ग्लॉस पाउस कोटिंग
    • ब्लेड मटेरियल: शील्ड मेटल 

    खासियत

    •  230 CMM हवा कमरे में वितरित करता है
    • इसमें साधारण नहीं, बल्कि डिजाइनर ब्लेड मिलते हैं
    • 50 वाट पावर लेता है

    कमी

    • कुछ यूजर्स को इसकी आवाज ज्यादा लगी। 
    01
  • Jupiter Zphyr 5 Blades Fan With Bldc Motor

    जुपिटर ब्रांड के आपको 5 ब्लेड वाले पंखों के कुछ विकल्प मिल जाएंगे, जिसमें एक को यहां शामिल किया गया है, जो कि 1200mm माप के 5 ब्लेड के साथ डिजाइन किया गया है। इसको ऊर्जा कुशलता के मामले में 5 स्टार की रेटिंग दी गई है, जिसका अर्थ है, यह बिजली की बचत करने के लिए अच्छआ विकल्प हो सकता है। इस जुपिटर सीलिंग फैन में खास BLDC मोटर भी मिल रही है, जिसकी वजह से इस पंखे में साधारण पंखे में मुकाबले कम बिजली की खपत कर सकता है। इस 5 ब्लेड वाले पंखे की खासियत की बात करें, तो इसमें स्टेबलाइजर तकनीक वाला इन्वर्टर दिया है, जिसकी वजह से इस पंखा का प्रदर्शन कम वोल्टेज और पावर के फ्लक्चुएशन के साथ भी अच्छा बना रहता है। यह कोई साधारण पंखा नहीं, बल्कि स्मार्ट फैन है, जो कि रिमोट कंट्रोल सुविधा के साथ आपको मिल रहा है, इसमें रिमोट पर ही आपको पावर, स्पीड और मोड्स में बदलाव करने के विकल्प मिल जाते हैं। इसमें खास बूस्ट मोड होता है, जिसका प्रयोग करने से पंखे की स्पीड तुरंत तेज हो जाती है और आपको एक-एक स्पीड विकल्प का प्रयोग करके स्पीड तेज नहीं करनी पड़ेगी। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: जुपिटर
    • रंग: सफेद 
    • स्पीड विकल्प: 7
    • फिनिश प्रकार: पाउस कोटिंग
    • ब्लेड मटेरियल: एल्युमिनियम 

    खासियत

    • रिमोट की मदद से आप पंखे में टाइमर भी सेट कर सकते हैं
    • 100% कॉपर मोटर
    • पंखा उलटी दिशा में भी घूम सकता है 
    • LED लाइट सुविधा

    कमी

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि इसके साथ एक क्रोम नाम की एक्सेसरी नहीं आई।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Orient Electric Apex-FX 1200mm Ceiling Fan for Home

    1200mm साइज के 3 ब्लेड के साथ मिल रहा ओरिएंट ब्रांड का यह सीलिंग फैन पूरे कमरे में 210 CMM हवा को वितरित करने के लिए सक्षम है। इसमें शक्तिशाली मोटर दी गई है, जो कि 350 RPM गति के साथ काम करती है। इस ओरिएंट सीलिंग फैन में खास Galvanised ब्लेड्स मिलते हैं, जिसका मतलब होता है, कि इसके ब्लेड पर कोटिंग लगी हुई मिलती है, जिसकी वजह से इस पंखे पर ज़ंग लगने की दिक्कत नहीं होती है। मोटर स्मूद तरह से काम करती रहे और पंखा ज्यादा चलने के बाद भी मोटर लंबे समय तक खराब ना हो, उसके लिए इसमें डबल बॉल बियरिंग तकनीक दी जाती है। सफेद के अलावा यह सीलिंग फैन आपको ब्लू और ब्राउन रंग में मिल रहा है, जिसे अपने इंटीरियर के हिसाब से चुन सकते हैं। इसको BEE द्वारा स्टार रेटिंग भी मिली हुई है, जो दर्शाती है, कि यह पंखा बिजली की बचत को सुनिश्चित करते हुए काम कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: ओरिएंट
    • रंग: सफेद 
    • स्पीड विकल्प: 5
    • फिनिश प्रकार: मैट
    • ब्लेड मटेरियल: एल्युमिनियम 

    खासियत

    • ब्रांड द्वारा बताया गया है, कि यह आपके बिजली के बिल में 850 रुपये तक की बचत कर सकता है
    • 10x10 स्क्वेर फीट माप वाले कमरे के लिए उपयुक्त हो सकता है
    • 50 वाट वोल्टेज लेता है
    • आसानी से साफ किया जा सकता है

    कमी

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि इसकी मोटर काफी शौर करती है।
    03
  • KUHL Brise Star E5 1320 mm BLDC Ceiling Fan

    BLDC मोटर के साथ आ रहा कुहल ब्रांड का यह सीलिंग फैन यह साधारण पंखों के मुकाबले 65% तक बिजली की बचत करने में मददगार हो सकता है, ऐसा ब्रांड द्वारा बताया जा रहा है। इसमें ब्लेड की संख्या 5 है, जो कि बेहतर एयरफ्लो सुविधा दे सकता है। साथ ही इसके ब्लेड खास ABS मटेरियल से बने हैं, जिसकी वजह से यह कम आवाज में हवा दे सकता है और Aerodynamic खूबी वाले ब्लेड होने की वजह से कमरे के कोनो तक भी हवा पहुंच जाती है। इस कुलह फैन के साथ जो रिमोट मिल रहा है, वो थोड़ा खास है, क्योंकि उसे आप चाहे किसी भी दिशा में पॉइंट करें, वो हर दिशा से काम करता है और जो अगर आपने स्पीड में बदलाव किया है, तो वो भी हो जाएगा। सुरक्षा के मामले में यह ISI द्वारा प्रमाणित है, जिसकी वजह से इसे आप अपने घरों में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: कुहल
    • रंग: सफेद 
    • स्पीड विकल्प: 5
    • स्टाइल: क्लासिक
    • ब्लेड मटेरियल: ABS प्लास्टिक

    खासियत

    • 188 RPM मोटर स्पीड 
    • 1320mm साइज वाले बड़े ब्लेड
    • कमरे में बढ़िया एयरफ्लो बना रखने में मददगार साबित हो सकता है
    • बूस्ट मोड दिया है

    कमी

    • कुछ यूजर्स को इस पंखे का प्रदर्शन अच्छा नहीं लगा है। 
    04
  • Havells 1200Mm Ambrose Bldc Motor Ceiling Fan

    सीलिंग फैन के लिए भरोसेमंद ब्रांड हैवेल्स का यह मैट फिनिश वाला सीलिंग फैन है, जो कि आपके घर को आकर्षक लुक दे सकता है, जिसके लिए अलग-अलग रंगों के विकल्प में से अपने घर के इंटीरियर से मिलता जुलता रंग चुन सकते हैं। इसमें जो BLDC मोटर मिल रही है, उस पर 100% कॉपर की वाइडिंग मिलती है, जिसकी वजह से यह बेहतर प्रदर्शन दे सकता है और साथ ही ब्रांड द्वारा दावा किया गया है, कि यह साधारण पंखे के मुकाबले 57% ज्यादा बिजली की बचत कर सकता है। रिमोट नियंत्रण खूबी के साथ आ रहे इस हैवेल्स सीलिंग फैन में आप 1 से लेकर 4 घंटे तक का टाइमर सेट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें मेमोरी बैकअप की खासियत भी है, जिसका अर्थ है, कि बिजली जाने चले जाने के बाद भी यह पंखा फिर से अपनी स्पीड या सेटिंग्स पर भी चलेगा, यानि अगर आपके 1 घंटे का टाइमर लगाया है और अचानक लाइट चली जाए, तो कोई दिक्कत की बात नहीं, लाइट आने के बाद टाइमर लगा रहेगा।  

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: हैवेल्स
    • रंग: मिडनाइट 
    • स्पीड विकल्प: 5
    • स्टाइल: Ambrose BLDC
    • ब्लेड मटेरियल: एल्युमिनियम

    खासियत

    • 32 वाट पावर की खपत करता है
    • 10% बेहतर एयरफ्लो बनाए रखता है
    • डबल बॉल बियरिंग सुविधा होने की वजह से मोटर सुरक्षित रहती है
    • इन्वर्टर पर 3 गुना ज्यादा देर तक यह पंखा चल सकता है

    कमी

    • कुछ यूजर्स को पंखे की आवाज काफी तेज लगी। 
    05
  • Polycab Superia SP04 Premium BLDC Fan

    घर, ऑफिस या रेस्टोरेंट में अगर कुछ अलग डिजाइन का पंखा लगवाना चाहते हैं, तो पॉलीकैब ब्रांड के इस 5 ब्लेड वाले सीलिंग फैन को लगवा सकते हैं, जो कि सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर तरह से हवा को वितरित करता है। इसके ब्लेड रस्टप्रूफ हैं, जिसका अर्थ है, कि इसके ब्लेड पर ज़ंग लगने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इसकी स्पीड में बदलाव करने के लिए आपको बेड या सोफे से उठना नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसके साथ रिमोट मिलता है, जो कि स्पीड में बदलाव, फैन ऑन-ऑफ करने या फिर अन्य सुविधाओं के साथ मिलता है। इसके पांचो ब्लेड वुड फिनिश के हैं, जिसकी वजह से यह बिना आवाज करें हवा फैक सकता है, ऐसा ब्रांड द्वारा बताया गया है। यह पॉलीकैब फैन अगर तेज स्पीड पर भी चलता है, तो भी मात्र 42 वाट की बिजली ले सकता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: पॉलीकैब
    • रंग: ब्राउन 
    • स्पीड विकल्प: 5
    • स्टाइल: रेट्रो
    • ब्लेड मटेरियल: एल्युमिनियम

    खासियत

    • 2 साल की वारंटी ब्रांड द्वारा मिलती है
    • मोटर पर 100% कॉपर की वाइडिंग मिलती है
    • शानदार डिजाइन 

    कमी

    • कुछ यूजर्स को पंखे की मोटर में दिक्कत लगी।  
    06
  • Crompton SUREBREEZE HILLBRIZ 1200 mm Ceiling Fan

    सभी कंपनी के पंखों में अपनी-अपनी खूबी होती है, जिसमें से क्रॉम्पटन के इस फैन में हाई वेलोसिटी खासियत मिलती है, जिसका अर्थ है, कि यह तेज प्रेशन के साथ हवा देता है, जिससे हवा तेजी से पूरे कमरे में फैल जाती है। इसमें 3 ब्लेड मिल रहे हैं, जो कि 1200 mm साइज के हैं। क्रॉम्पटन के इस सीलिंग फैन को ऊर्जा कुशलता के मामले में BEE द्वारा 1 स्टार की रेटिंग दी गई है, जिस वजह से यह पंखा नॉर्मल स्पीड पर 52 वाट तक की पावर खर्च कर सकता है। इस क्रॉम्पटन पंखे की स्पीड में कोई बदलाव करना हो, तो उसके लिए रेगुलेटर का इस्तेमाल करना होता है, जिससे यह 5 अलग-अलग स्पीड पर चल सकता है। यह आपको ब्राउन, व्हाइट और Ivory रंग में मिल सकता है। इसकी बढ़िया डिजाइन है, जिस वजह से इसे हॉल, बेडरूम या फिर किचन में भी लगाया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: क्रॉम्पटन
    • रंग: ब्राउन 
    • स्पीड विकल्प: 5
    • स्टाइल: Hill Briz
    • ब्लेड मटेरियल: MS

    खासियत

    • 390 RPM मोटर स्पीड
    • 210 CMM एयर फ्लो
    • डबल बॉल बियरिंग खासियत, मोटर को टिकाऊ बनाने में मदद करती है

    कमी

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि इस पंखे से अजीब सी आवाजे आ रही थी। 
    07
  • eFF4 Artistic 1200mm 5 Star BLDC Ceiling Fan

    एयरोडायनेमिक डिजाइन की खूबी वाला यह सीलिंग फैन बेहतर एयर फ्लो बनाए रखने के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। बिजली की बचत करने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि सबसे पहले तो इसमें BLDC मोटर दी है, जिस वजह से यह ऊर्जा कुशल पंखा है और दूसरा इसको BEE ने 5 स्टार रेटिंग भी दी है। आजकल के मॉर्डन घरों में भी इसका उपयोग किया जा सकता है, जो कि घर की सुंदरता को बढ़ा सकता है। इसकी खासियत की बात करें, तो यह LED सुविधा देता है, तो आप इस पंखे को रोशनी पाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा लाइट को सुविधा अनुसार एडजस्ट भी किया जा सकता है। इसमें रिमोट मिलता है साथ, जिसमें दिए गए बूस्ट मोड से पंखे की स्पीड तुरंत सबसे हाई स्पीड पर सेट हो जाती है, जिससे आपको आरामदायक माहौल मिल सकता है। यह कम आवाज करके चल सकता है, क्योंकि इसके ब्लेड उच्च गुणवत्ता वाली ABS प्लास्टिक से बने हैं, तो रात में आपकी नींद खराब नहीं होगी। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: eFF4
    • रंग: काला 
    • स्पीड विकल्प: 5
    • स्टाइल: Hill Briz
    • ब्लेड मटेरियल: MS

    खासियत

    • BLDC मोटर मिलती है
    • रिमोट कंट्रोल सुविधा
    • स्टाइलिश डिजाइन वाला पंखा
    • बिजली की बचत करने के लिए सक्षम 

    कमी

    • रिव्यू में कोई कमी नहीं बताई गई है।
    08
  • Bajaj Frore 1200 MM 1 Star Rated Ceiling Fans

    भरोसेमंद ब्रांड बजाज का यह सीलिंग फैन 390 RPM स्पीड वाली मोटर के साथ मिल रहा है, जो कि तेज स्पीड में हवा फैक सकता है। इसकी मोटर 100% कॉपर वाइडिंग के साथ मिलती है, जो कि मोटर को टिकाऊ और बेहतर सुरक्षा देता है, जिससे अगर लंबे समय के चलाया जाए, तो भी मोटर खराब ना हो। इसकी हाई स्पीड पर अच्छा एयर फ्लो मिल जाती है और यह पंखा 52 वाट पावर लेता है। इस बाजज सीलिंग फैन के तीनों ब्लेड्स पर कोटिंग लगी हुई मिलती है, जो कि इसे ज़ंग प्रतिरोधी बनाता है, जिससे सालों-साल तक पंखा नया जैसा लगता रहे। अगर लंबे समय तक साफ ना होने की वजह से इस धूल आ जाती है, तो यह आसानी से साफ किया जा सकता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: बजाज
    • रंग: ब्राउन
    • स्पीड विकल्प: 3
    • फिनिश प्रकार: क्रोम
    • ब्लेड मटेरियल: एल्युनिमियम

    खासियत

    • ब्रांड द्वारा 2 साल की वारंटी मिल जाती है
    • 1 स्टार रेटिंग मिलती हुई है
    • खास रिबड ब्लेड

    कमी

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि इसका रिमोट कुछ समय बाद सही से फंक्शन नहीं कर रहा था। 
    09
  • Orient Electric Wind Wooden 1300MM Underlight Fan

    एकदम खास और अलग डिजाइन वाला यह ओरिएंट ब्रांड का फैन आपके घर या ऑफिस को बढ़िया और लग्जरी लुक देने में मददगार साबित हो सकता है। इसकी खासियत है, कि इसमें आपको बलब वाली 3 लाइट दी गई है, जिसकी वजह से यह पंखा हवा देने के साथ-साथ रोशनी देने का काम भी कर सकते हैं। इसे 1300mm साइज के 5 ब्लेड्स के साथ डिजाइन किया गया है, जो हवा को अच्छे से पूरे कमरे में वितरित करते हैं। गर्मी के मौसम में कमरे से अगर गर्म हवा को कम करना है, तो इस ओरिएंट फैन में आपको रिवर्स मोटर सुविधा मिलती है, जिसका मतलब है, कि यह पंखा उलटी दिशा में घूम सकता है। इसका लकड़ी का फिनिश है, जिस वजह से यह अन्य पंखों के मुकाबले कम आवाज में हवा फैकने के काम आ सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: ओरिएंट
    • रंग: ब्राउन
    • स्पीड विकल्प: 3
    • फिनिश प्रकार: मेटलिक
    • ब्लेड मटेरियल: एल्युनिमियम

    खासियत

    • वाइड टिप वाले ब्लेड मिलती हैं
    • इसमें कॉर्ड लटकी मिलती है, जिसकी वजह से इसे ऑपरेट करना आसान होता है
    • रखरखाव करना आसान है

    कमी

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि इसका रिमोट कुछ समय बाद सही से फंक्शन नहीं कर रहा था।
    10

3 और 5 ब्लेड वाले पंखे के ब्रांड्स और कीमत के बारे में जानें।

अभी बाजार में या फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपको 3 ब्लेड वाले पंखों के ज्यादा ब्रांड्स मिल जाएंगे। तो एक-एक करके दोनों के ब्रांड्स के बारे में जानते हैं। 3 ब्लेड वाले Fan के लिए आपको Havells, क्रॉम्पटन, बजाज, उषा और लॉन्गवे जैसे Brands मिल जाएंगे। वहीं अगर ज्यादा ब्लेड के साथ डिजाइन किया पंखा चाहिए, तो 5 ब्लेड वाले पंखे आपको पॉलीकैब, Orient, जुपिटर और KUHL जैसे ब्रांड्स के मिल जाएंगे। अब दोनों की प्राइस रेंज की बात करते हैं, जिसमें से 3 ब्लेड सीलिंग फैन आपको लगभग 1,000 रुपये की शुरूआती कीमत से लेकर 11,000 रुपये तक में मिल जाते हैं। 5 ब्लेड वाले Ceiling Fans की बात करें, तो इनके विकल्प थोड़े महंगे हो सकते हैं, जो कि 3,000 रुपये से शुरू होकर लगभग 12-13 हजार रुपये की प्राइस रेंज में मिल सकते हैं।

3 और 5 ब्लेड वाले पंखे किस तरह के कमरे में लग सकते हैं?

जब हम घर, ऑफिस, रेस्टोरेंट या फिर किसी भी जगह के लिए पंखे का चयन करते हैं, तो सिर्फ पंखे की डिजाइन पर ध्यान देते हैं, कि कौन-सा आपके इंटीरियर के साथ अच्छा लगेगा और कौन-सा नहीं। लेकिन इसके अलावा और भी कई पहलू हैं, जिसको सीलिंग फैन लेते वक्त देखना चाहिए, जैसे कि पंखे के ब्लेड और उस रूम या जगह का माप कितना है, जिसमें आपको पंखा लगाता है। ये दोनों ही पहलू जरूरी हैं, क्योंकि अगर कमरा छोटा है और 5 ब्लेड वाला पंखा लगाते हैं, तो यह थोड़ा गलत विकल्प हो सकता है, क्योंकि 5 ब्लेड वाले पंखे 3 वाले के मुकाबले ज्यादा बिजली खर्च करा सकता है। वहीं कमरा बड़ा है और 3 ब्लेड वाला पंखा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पंखे को कितनी भी हाई स्पीड पर चला लीजिए, लेकिन हवा पूरे कमरे में अच्छे से नहीं फैल पाएगी। ऐसे में 100 स्क्वेर फीट आकार तक के कमरे में आप 3 ब्लेड वाले पंखे का उपयोग कर सकते हैं और 200 से 300 स्क्वेर फीट या उससे ज्यादा आकार वाले कमरे के लिए 5 ब्लेड सीलिंग फैन उपयुक्त हो सकता है।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ज्यादा ब्लेड वाला पंखा लेने का क्या फायदा है?
    +
    ज्यादा ब्लेड वाला पंखा अगर आप लेते हैं, तो वो छोटे से लेकर बड़े कमरे में भी बेहतर एयरफ्लो बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ऐसे में सीलिंग फैन कम आवाज में हवा फैलाने का काम कर सकते हैं।
  • 3 और 5 ब्लेड वाले पंखे में क्या अंतर है?
    +
    सबसे पहले डिजाइन के माध्यम से समझते हैं, 3 और 5 ब्लेड दोनों तरह के सीलिंग फैन में ब्लेड की संख्या चाहे अलग हो, लेकिन दोनों में ही 1200mm साइज वाले ब्लेड होते हैं। Air Flow के मामले में तो 5 ब्लेड वाले बढ़िया होते हैं, लेकिन बिजली कम खर्च करने वाला पंखा देख रहे हैं, तो 3 ब्लेड वाले पंखे ऊर्जा कुशल होते हैं।
  • क्या 5 ब्लेड वाला पंखा ज्यादा बिजली की खपत करता है?
    +
    जी हां, 5 ब्लेड वाले सीलिंग फैन ज्यादा बिजली की खपत कर सकते हैं, क्योंकि इनमें ज्यादा ब्लेड होते हैं, जो कि मोटर को ज्यादा रेसिस्टेंट का सामना करना पड़ता है, जिस वजह से ऐसा होता है।
  • 3 या 5, इन दोनों में से कितने ब्लेड वाले सीलिंग फैन को रिमोट से नियंत्रित किया जा सकता है?
    +
    आमतौर पर, मार्केट में 3 ब्लेड वाले सीलिंग Fan में Remote Control की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आप पंखे को पावर ऑन/ऑफ, स्पीड में बदलाव और कुछ में तो टाइमर सेट करने की खासियत भी मिल जाती है।