रात में आराम से सोने के लिए ऐसा पंखा जरूरी होता है जो शोर कम करे और जरूरत के हिसाब से खुद चलने की क्षमता रखे। इसी कारण Sleep Timer वाले पंखे काफी उपयोगी माने जाते हैं, जिनमें तय समय के बाद पंखा अपने आप बंद हो जाता है। इससे ठंडक बनी रहती है और बिजली की बचत भी होती है। ऐसे पंखों में BLDC मोटर का उपयोग ज्यादा किया जाता है, जो कम आवाज में चलता है और कम बिजली खर्च करता है। कई Ceiling Fan में रिमोट या स्मार्ट कंट्रोल फीचर भी मिलता है, जिससे बिना बिस्तर से उठे गति और टाइमर बदला जा सकता है। तेज हवा और कम वाइब्रेशन के कारण नींद में रुकावट नहीं आती। घर के लिए सिलिंग फैन चुनते समय आवाज, मोटर की क्षमता और टाइमर सुविधा को ध्यान में रखना जरूरी होता है, ताकि रात का आराम बेहतर हो सके।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध स्लीप टाइमर फीचर वाले सिलिंग फैन मॉडल।
Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan
इस सिलिंग फैन में बीएलडीसी मोटर दी गई है जो सामान्य पंखों के मुकाबले लगभग 50 से 55 प्रतिशत तक बिजली बचाती है। इसका मतलब है कि लंबे समय तक चलाने पर भी बिजली बिल ज्यादा नहीं बढ़ता। इस Havells Fan में एयरोडायनमिक ब्लैड्स हैं, जो हवा को तेज और बराबर तरीके से फैलाते हैं, लेकिन आवाज बहुत कम रखते हैं। इसलिए यह बेडरूम या लिविंग रूम के लिए अच्छा ऑप्शन बन जाता है। पंखे के साथ RF रिमोट मिलता है, जिसे आप किसी भी दिशा से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें टाइमर सेटिंग भी है, जिससे आप 1 से 4 घंटे तक का समय सेट करके पंखा अपने आप बंद कर सकते हैं। इसका 100 प्रतिशत कॉपर मोटर इसे टिकाऊ बनाता है और कम वोल्टेज पर भी इसकी स्पीड स्थिर रहती है। डिजाइन सिंपल लेकिन प्रीमियम है, जो कमरे के लुक को साफ और मॉडर्न रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells Stealth Air
- कलर - पर्ल व्हाइट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 30D x 54.5W x 19.5H सेंटीमीटर
- स्पीड - 300 RPM
- वाट क्षमता - 35 W
- पंखें का वजन - 3.75 किलोग्राम
- शोर स्तर - 55 db
खूबियां
- लंबी दूरी से भी फैन की स्पीड या फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए RF टेक्नोलॉजी वाला रिमोट
- बिना आवाज किए बढ़िया हवा देने के लिए एयरोडायनमिक्स ब्लैड्स
कमी
- फैन की स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
LONGWAY Luminair 1200 mm BLDC Ceiling Fan
इस सिलिंग फैन में स्मार्ट रिमोट मिलता है, जिससे आप स्पीड बदल सकते हैं, रात में सोते समय टाइमर लगा सकते हैं और बूस्ट मोड भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पंखा कम बिजली खर्च में तेज हवा देने के लिए बनाया गया है, जो सिर्फ 28 वॉट बिजली लेकर भी तेज एयरफ्लो देता है। लगभग 230 CMM एयर डिलीवरी और 400 RPM स्पीड के साथ यह बड़े कमरे में भी हवा अच्छे से फैला देता है। इस फैन में LED लाइट भी दी गई है, जो कमरे में हल्की रोशनी के लिए काम आती है। इसका डिजाइन सिंपल लेकिन मॉडर्न है, जिससे यह सजावट के साथ भी फिट बैठता है। वोल्टेज कम या ज्यादा होने पर भी इसकी स्पीड पर ज्यादा असर नहीं पड़ता और इन्वर्टर पर भी यह ज्यादा देर तक चलता है। ब्लेड एंटी-डस्ट और साफ करने में आसान हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LONGWAY Luminair
- कलर - ग्रे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.2D x 27.5W x 26H सेंटीमीटर
- स्पीड - 400 RPM
- वाट क्षमता - 28 W
- पंखें का वजन - 5.1 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- सामान्य पंखो की तुलना में सालाना करीब 65% तक बिजली की बचत
- रात में नाइट लैंप की जगह बढ़िया रोशनी के लिए बिल्ट-इन एलईडी लाइटिंग
कमी
- रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
atomberg Renesa Smart Elite Ceiling Fan with Remote Control
यह पंखा बढ़िया हवा देने के साथ-साथ नाइट लैंप का भी काम करता है। इसमें मूनबिम LED लाइट दी गई है, जो हल्की नाइट लाइट की तरह काम करती है और रिमोट के साथ कंट्रोल हो जाती है। BLDC मोटर के साथ केवल 35 वॉट बिजली खपत पर काम करता है। इससे बिजली की बचत होती है और लंबे समय तक चलाने पर भी खर्च कम रहता है। इसकी एयर डिलीवरी लगभग 230 CMM है, जिससे कमरे के हर कोने तक हवा आसानी से पहुंचती है। साथ ही इसकी आवाज भी काफी कम रहती है, इसलिए रात में या काम करते समय यह परेशान नहीं करता। इसमें Smart IR Remote मिलता से आप पंखे की स्पीड बदल सकते हैं, 1 से 6 घंटे तक का टाइमर सेट कर सकते हैं और स्लीप मोड भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - atomberg Renesa
- कलर - पर्ल व्हाइट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 60.1D x 23.6W x 23.1H सेंटीमीटर
- स्पीड - 360 RPM
- वाट क्षमता - 35 W
- पंखें का वजन - 4.05 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- पंखे को वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ में Alexa और गूगल होम के साथ कंट्रोल की सुविधा
- फैन की मूनबिम लाइट को नाइट लैंप करने की सुविधा
कमी
- पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Crompton Energion Niteo Ceiling Fan
यह सिलिंग फैन 24 वॉट बिजली खर्च के साथ में सामान्य पंखों की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत तक बिजली की बचत कर सकता है। इस Crompton Fan की मोटर 340 RPM स्पीड पर चलती है और लगभग 220 CMM एयर डिलीवरी देती है, जिससे कमरे में हवा बराबर तरीके से फैलती है। यह बड़े कमरे के लिए भी ठीक काम करता है। इसमें वार्म LED इंडिकेटर दिए गए हैं, जो स्पीड और टाइमर दिखाने के साथ हल्की नाइट लाइट का काम भी करते हैं। नीचे से भी यह आसानी से दिखाई देते हैं, इसलिए रात में उपयोग करना आसान रहता है। इसके साथ रिमोट मिलता है जिसमें अलग-अलग स्पीड, हाईपर मोड और 2, 4, 6 घंटे का टाइमर सेट किया जा सकता है। ब्लेड एल्यूमिनियम के बने हैं और एंटी-रस्ट कोटिंग के साथ आते हैं, जिससे यह लंबे समय तक टिकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Crompton Energion Niteo
- कलर - आइवरी
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 27.5D x 56.2W x 23.5H सेंटीमीटर
- पंखें का वजन - 4.96 किलोग्राम
- स्पीड - 340 RPM
- वॉट क्षमता - 24 W
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- बेहतर हवा के साथ में पंखें में लगी लाइट को नाइट लैंप की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा
- पंखें पर ब्रांड की तरफ से 2 साल की वारंटी और मोटर पर 4 साल की वारंटी
कमी
- पंखें की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
ACTIVA Lotus 1200mm BLDC Ceiling Fan
यह फैन दिखने में स्टाइलिश है और साथ ही हवा भी तेजी से देता है। इसकी स्पीड 380 RPM है जिससे आपको लगभग 225 CMM एयर डिलीवरी मिलती है, जिससे कमरे में हवा तेज और बराबर तरीके से फैलती है। इसमें 4 ब्लेड दिए गए हैं, जो हवा को थोड़ा ज्यादा बेहतर तरीके से फैलाते हैं। इसके साथ स्मार्ट रिमोट मिलता है, जिसमें 6 स्पीड कंट्रोल, रात में सोते समय टाइमर, तेज चलाने के लिए बूस्टर मोड, सर्दी में गर्म हवा के लिए रिवर्स मोड और अलग-अलग मोड्स दिए गए हैं। इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से आसानी से सेटिंग बदल सकते हैं। डबल बॉल बेयरिंग होने की वजह से फैन बिना आवाज किए चलता है। वुडन फिनिश डिजाइन इसे थोड़ा प्रीमियम लुक देता है, जो घर या ऑफिस दोनों जगह अच्छा लगता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - ACTIVA Lotus
- कलर - रोज वूड
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 54D x 25W x 20H सेंटीमीटर
- स्पीड - 380 RPM
- वॉट क्षमता - 28 W
- पंखें का वजन - 3.9 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 4
खूबियां
- हवा की जरुरत के हिसाब से 1 से लेकर 6 स्पीड कंट्रोल की सुविधा
- बिना आवाज किए रात के समय आरामदायक हवा देने के लिए डुअल बॉल बेयरिंग मोटर
कमी
- ब्रांड का सर्विस सेंटर ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना - स्लीप टाइमर फीचर के साथ आने वाले सिलिंग फैन मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए स्लीप टाइमर फीचर वाले Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इसें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।