अगर आप भी सर्दियों में मिनटों के अंदर गर्म पानी करने और बिजली की बचत करने वाले वॉटर हीटर तलाश कर रहे हैं, तो यहां आपके लिए कम कीमत पर मिलने वाले गीजर के विकल्पों की सूची लेकर आए हैं। स्टोरेज टैंक वाले ये वॉटर हीटर पानी को लंबे समय तक गर्म रखने में मदद करते हैं। इनमें ऑटो-कट ऑफ और प्रेशर वॉल्व जैसी खास सुविधाएं मिलती हैं, जिस वजह से यह ऊंची इमारतों के लिए लिए बढ़िया माने जाते हैं। इन गीजर के मजबूत और जंग-रोधी टैंक ग्लास-लाइन या टाइटेनियम कोटेड हैं, जिन पर जंग नहीं लगती है और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छे माने जाते हैं।
यहां आपक 5 एनर्जी एफिशिएंट स्टोरेज वॉटर गीजर के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Havells Instanio Prime 25 Litre Storage Water Heater
25 लीटर की क्षमता में आने वाला यह गीजर मध्यम से लेकर बड़े बाथरूं के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें बिजली की खपत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है, जो ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है।
घर के बाथरूम के लिए क्यों चुनें?
- यह वॉटर गीजर बाथरूम के लिए इसलिए चुनना चाहिए क्योंकि यह मोटी सुपर कोल्ड रोल्ड स्टील प्लेटों से बना है, जो जंग से पूरी तरह सुरक्षित है और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छा माना जाता है।
- यह 25 लीटर गीजर रंग बदलने वाले LED इंडिकेटर के साथ मिलता है, जो पानी के गर्म पर लाल हो जाता है और ठंडे पानी पर नीला हो जाता है। इसके अलावा, इस वॉटर हीटर में अधिकतम दबाव 8 बार तक का है, जो ऊंची इमारतों और प्रेशर पंप के लिए सही है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Havells
- क्षमता - 25 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 38W x 60.6H सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 2000 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम दबाव - 8
खासियत
- ग्लास कोटेड जंगरोधी टैंक
- ओवरहीट प्रोटेक्शन
कमी
- इस वॉटर हीटर में तापमान को कम और ज्यादा करने के लिए नॉब नहीं है।
01
Haier Precis Free Installation Water Geyser 10 Litre 5 Star Rated Water Heater
अगर आप घर के बाथरूम के लिए कम बिजली की खपत करने वाला वॉटर गीजर तलाश कर रहे हैं, तो हायर का चयन करना सही रहेगा। इसमें ओवर-हीटिंग, ओवर-प्रेशर और कई अन्य समस्याओं से बचाने के लिए 8 लेयर लेयर सेफ्टी सिस्टम मिलता है, जिस वजह से यह पूरी तरह से सुरक्षत है।
घर के बाथरूम के लिए क्यों चुनें?
- हायर के इस गीजर में बैक्टीरिया प्रूफ सिस्टम है, जो टैंक के अंदर जमा पानी को लगभग 80 डिग्री सेल्सियल तक गर्म करके हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करती है। वहीं इसमें तापमान को कम और ज्यादा करने के लिए नॉब का फंक्शन मिलता है।
- 10 लीटर की क्षमता वाला यह Water Heater शॉक प्रूफ ग्लासलाइन्ड टैंक के साथ आता है, जो जंग और स्केलिंग से पूरी तरह सुरक्षित है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया माना जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 10 लीटर
- अधिकतम दबाव - 8
- हीटिंग आउटपुट - 2000 किलोवाट
- आइटम का वजन - 8 किलो 500 ग्राम
खासियत
- प्रेशर रिलीज वाल्व
- शॉकप्रूफ बॉडी
कमी
- इसके इंस्टॉलेशन में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
AO Smith Geyser 25 Litre 5 Star Rating
25 लीटर की क्षमता वाले इस एओ स्मिथ वॉटर हीटर में थर्मोस्टेट, मल्टी फंक्शन सेफ्टी वाल्व और थर्मल कट-आउट जैसी सुविधाएं हैं, जो रोजाना उपयोग के लिए सुरक्षित और गर्म पानी की सुविधा देता है। इसमें 2 किलोवाट का हीटिंग रॉड है, जो पानी को बहुत जल्दी गर्म करता है।
घर के बाथरूम के लिए क्यों चुनें?
- इस गीजर के टैंक पर एंटी कोरोसिव ब्लू डायमंड कोटिंग की गई है, जिस वजह से यह जंग और खाने पाने से सुरक्षित है और लंबा लाइफ प्रदान करता है। वहीं, 25 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल 8 बार तक के दबाव को सहन कर सकता है, जिस वजह से ऊंची इमारतों तक प्रेशर से पानी पहुंचाने में मदद करता है।
- इस वॉटर हीटर में हीटिंग एलिमेंट पर खास कोटिंग की गई है, जो उस पर खारा पानी या पैमाना जमने नहीं देती। इससे हीटिंग क्षमता हमेशा नई जैसी बनी रहती है और बार-बार सर्विसिंग कराने की समस्या भी नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - AO Smith
- क्षमता - 25 लीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 2000 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 44.6W x 39.1H सेंटीमीटर
खासियत
- जंग रोधी ब्लू डायमंड ग्लास टैंक
- कम बिजली की खपत
कमी
- यह गीजर चलते समय अधिक शोर करता है।
03
Bajaj Shield Series New Shakti 25L Storage Wall Mount Water Heater for Home
अगर आप भी ऊर्जा कुशल गीजर तलाश कर रहे हैं, तो बजाज ब्रांड आपके लिए सही रहेगा। 25 लीटर की क्षमता वाला यह वॉटर हीटर घर के बाथरूम की दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है।
घर के बाथरूम के लिए क्यों चुनें?
- इस Bajaj Geyser में स्वर्ल फ्लो तकनीक है, जिसका उपयोग ठंडे और गर्म पानी को आपस में तुरंत मिलने से रोकने और पानी को बेहतर ढंग से गर्म करने के लिए किया जाता है। बाथरूम के लिए इसका चयन करना इसलिए भी सही रहेगा क्योंकि इसमें PUF इन्सुलेशन का फंक्शन है, जो पानी को लंबे समय तक गर्म रखने में मदद करता है।
- 25 लीटर की क्षमता वाला यह वॉटर हीटर 8 बार तक के दबाव को सहन कर सकता है, जिस वजह से ऊंची इमारतों तक के लिए उपयुक्त है और आसानी से प्रेशर को झेल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Bajaj
- क्षमता - 25 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 38.3W x 52.3H सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 2000 वाट
- अधिकतम दबाव - 8
- आइटम का वजन - 12 किलो 800 ग्राम
खासियत
- स्वर्ल फ्लो तकनीक
- ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त
कमी
- इस वॉटर हीटर की गुणवत्ता अच्छी नहीं है।
04
Crompton Arno Neo 15-L 5 Star Rated Storage Water Heater
5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह क्रॉम्पटन गीजर कम बिजली की खपत करने के लिए अच्छा माना जाता है। 15 लीटर की क्षमता वाला इस वॉटर हीटर को आसानी से बाथरूम में फिट किया जा सकता है।
घर के बाथरूम के लिए क्यों चुनें?
- इस वॉटर गीजर में रंग बदलने वाला स्मार्ट इंडिकेटर डिस्प्ले है, जो पानी के गर्म होने, सही तापमान और टैंक के पानी के स्तर की रियल टाइम में जानकारी देता है। वहीं तापमान को आसानी से कम और ज्यादा करने के लिए नॉब की सुविधा मिलती है।
- 15 लीटर की क्षमता वाला यह गीजर 2000 किलोवाट की क्षमता में आता है, जो ठंडे पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करता है और इससे समय भी बचत होती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Crompton
- क्षमता - 15 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 33W x 46.2H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
- ऑटो रीस्टार्ट
- एंटी स्केल कोटिंग
कमी
- इसमें पानी को गर्म करने पर दिक्कत आ सकती है।
05
घर के बाथरूम के लिए 5 एनर्जी-एफ़िशिएंट स्टोरेज वॉटर गीजर की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से कम बिजली की खपत करने वाले स्टोरेज वॉटर गीजर के 5 बेहतरीन ब्रांड्स मिलेंगे। इनमें अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल्स शामिल है, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार घर के बाथरूम के लिए चुन सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
सुरक्षा और परफॉरमेंस का बेजोड़ संगम: 15 लीटर के बेहतरीन Water Heater जो आपके काम आएंगे
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।