अगर आप शक्तिशाली सक्शन के साथ-साथ खाना बनाते समय किचन में कम शोर चाहते हैं, तो बियॉन्ड की 1500 से 1800 CMH तक की सक्शन और BLDC मोटर वाली चिमनी आपके लिए काफी बढ़िया रहेगी। यह ब्रांड BDLC मोटर और कम शोर तकनीक के साथ काम करता है, जिससे इसकी चिमनियां 45 से 55 dB के बेहद कम शोर पर चलती है। वहीं अगर हिंडवेयर की बात करें, तो यह केवल अपनी शक्तिशाली सक्शन के लिए जाना-जाता है जो डीप फ्राइंग, मसालेदार तड़के वाले खाने से निकलने वाले धुएं और ग्रीस को तेजी से बाहर निकालता है। लेकिन कम शोर के मामले में Hindware बियॉन्ड से थोड़ा पीछे है, क्योंकि हिंडवेयर में आमतौर पर 60 से 65 dB तक का नॉइज लेवल होता है। हां, लेकिन इसके कुछ बीएलडीसी मोटर वाली चिमनी कम शोर करती हैं।
बियॉन्ड बनाम हिंडवेयर: फुल स्पीड पर किसकी चिमनी करती है ज्यादा शोर?
- बियॉन्ड में एडवांस बीएलडीसी मोटर का इस्तेमाल होता है। ऐसे में जब इसकी हाई सक्शन वाली चिमनी को पूरी स्पीड के साथ चलाया जाता है, तो भी इसका शोर केवल 45 से 55 dB के बीच रहता है। जिससे खाना बनाते समय किचन में आसानी से बातचीत की जा सकती है।
- हिंडवेयर की बात करें तो इसके अधिकतर मॉडल्स में स्टैंडर्ड एसी वाली मोटर लगी होती है, जिससे अगर इसे फुल स्पीड के साथ चलाया जाए तो यह भारी धुएं और ग्रीस को तो तेजी से बाहर करेगी, लेकिन इसका शोर 60 से 65 dB या उससे ज्यादा हो जाता है।
बियॉन्ड बनाम हिंडवेयर: एयरफ्लो और मोटर परफॉर्मेंस में कौन बेहतर?
- सक्शन क्षमता: देखिए अगर सक्शन क्षमता की बात करें तो बियॉन्ड और हिंडवेयर दोनों के अधिकतर मॉडल्स में आपको 1500 से लेकर 1800 CMH मिल जाती है, जो तेजी से धुएं, ग्रीस और बदबू को बाहर निकालने में सक्षम होती है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो दोनों ब्रांड सक्शन के मामले में काफी बढ़िया है।
- मोटर प्रदर्शन: अगर बात करें मोटर की तो इस मामले में हिंडवेयर से आगे बियॉन्ड को माना जाता है, क्योंकि इसकी मोटर तेज एयरफ्लो देने के बाद भी कम बिजली खपत करती है, वहीं हिंडवेयर की बिना BLDC वाली मोटर ज्यादा बिजली खींचती है। सबसे बड़ी बात बियॉन्ड की मोटर बिना रुकावट और बिना गर्म हुए लंबे समय तक बेहतर सक्शन शक्ति देती है, जिससे किचन की हवा ताजा बनी रहती है।
Hindware Smart Appliances Alexio Plus BLDC 90 cm Chimney
हमारी राय
हिंदवेयर का यह मॉडल अपनी भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू और बेहतरीन वारंटी सपोर्ट के साथ आता है। मध्यम से बड़े आकार के भारतीय किचन के लिए यह काफी बढ़िया विकल्प रहेगा। वहीं इस हिंडवेयर चिमनी का कर्व्ड ग्लास डिजाइन आपके किचन इंटीरियर को एक मॉडर्न लुक दे सकता है। हालांकि, इसकी कीमत उन लोगों को थोड़ी ज्यादा लग सकती है, जो 10 हजार के बजट में एक भरोसेमंद चिमनी तलाश रहे हैं। लेकिन अगर मोटर पर मिलने वाली लंबी वारंटी देखी जाए तो यह कीमत पैसा वसूल है।
हमने क्यों चुना?
- इसकी 1450 CMH की सक्शन पावर तेजी से धुआं, ग्रीस व बदबू को किचन से बाहर करने में मदद करती है।
- इसकी ऑटो क्लीन तकनीक हीटिंग के माध्यम से अपना आप चिमनी के अंदर सफाई करती है।
- इसमें लगी BDLC मोटर के कारण यह कम बिजली खपत करती है।
- इसमें आपको मोशन और टच दोनों कंट्रोल की सुविधा मिलती है।
क्यों लें?
- ब्रांड की तरफ से मोटर पर 12 साल की लंबी सुरक्षा वारंटी मिलती है।
- इसका कर्व्ड डिजाइन किचन को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है।
क्यों ना लें?
- अगर आपकी किचन में रोजाना बहुत भारी तेल-मसाले वाला खाना पकता है, तो इसकी सक्शन पावर उतना बेहतर काम नहीं करेगी।
01
Beyond Appliances Eris 90cm BLDC Kitchen Chimney
हमारी राय
जो लोग अपनी मॉडर्न किचन के लिए प्रीमियम व स्टाइलिश डिजाइन की चिमनी चाहते हैं उनके लिए बियॉन्ड एरिस की यह चिमनी काफी बढ़िया रहेगी। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसमें कई ऐसे एडवांस फीचर्स हैं, जो बहुत कम चिमनियों में देखने को मिलते हैं और इसका डिजाइन भी ऐसा है कि खाना पकाते समय सिर पर चोट लगने का खतरा भी नहीं रहता है।
हमने क्यों चुना?
- यह फिल्टरलेस चिमनी है जिससे फिल्टर बदलने का झंझट इसमें नहीं रहता है।
- यह स्मार्ट टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें आप वीडियो व यूट्यूब आदि देख सकते हैं।
- इसकी सक्शन पावर 1800 CMH है जो काफी ज्यादा है।
- इसमें लगी BLDC मोटर बेहद कम शोर के साथ अपना काम करती है।
क्यों लें?
- इसमें 1800 CMH की दमदार सक्शन मिलती है, जो सबसे भारी धुएं और ग्रीस को भी मिनटों में बाहर करती है।
- इसके स्लांट डिजाइन के कारण खाना बनाते समय सिर टकराने का डर नहीं रहता।
क्यों ना लें?
- यह 90 सेंटीमीटर की चिमनी है जो काफी बड़ी है। इसलिए अगर आप अपनी छोटी किचन के लिए चिमनी चाहते हैं तो इस पर पैसा लगाना बेकार होगा।
हिंडवेयर से कैसे बेहतर?
यह चिमनी हिंदवेयर के मुकाबले अधिक सक्शन क्षमता प्रदान करती है। जहां हिंदवेयर भारी तड़के के धुएं में थोड़ा समय ले सकती है, वहीं बियॉन्ड एरिस की यह चिमनी शक्तिशाली एयरफ्लो से धुएं को मिनटों में ही बाहर निकाल देगी। साथ ही इसका स्लांट डिजाइन कर्व्ड ग्लास के मुकाबले ज्यादा बेहतरीन अनुभव देता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Hindware Smart Appliances Nadia IN 90 cm Chimney
हमारी राय
इसका छोटा और मजबूत कर्व्ड ग्लास लुक किसी भी तरह की किचन कैबिनेट में आसानी से मैच हो जाता है। वहीं जिनका बजट कम है और जो भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं उनके लिए यह Kitchen Chimney सही विकल्प हो सकती है। इस ब्रांड की बेहतरीन कस्टमर सपोर्ट और मोटर पर दी जाने वाली लंबी वारंटी इसे पूरी तरह से भरोसे लायक बनाती है।
हमने क्यों चुना?
- इसमें शामिल ऑटो-क्लीन तकनीक चिमनी को समय-समय पर खुद हीटिंग के माध्यम से साफ करती है।
- इसमें लगा मोशन सेंसर इसे इस्तेमाल में आसान बनाता है।
- इसमें बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट बिल्कुल नहीं रहता है।
- इसका कर्व्ड ग्लास डिजाइन इसे आकर्षक व प्रीमियम लुक देता है।
क्यों लें?
- हिंदवेयर का पूरे भारत में मजबूत सर्विस नेटवर्क है।
- इसके मोटर पर 10 साल की लंबी वारंटी मिलती है।
क्यों ना लें?
- सामान्य मोटर होने के कारण अगर आप इसे फुल स्पीड पर चलाते हैं तो यह काफी आवाज कर सकती है।
03
Beyond Appliances Cube BLDC Plug N Play Ductless Kitchen Chimney
हमारी राय
अगर आप किराए के मकान में रहते हैं या आपके किचन में पाइप निकालने की जगह नहीं है, तो बियॉन्ड की यह चिमनी आपके लिए काफी बढ़िया साबित हो सकती है। यह बियॉन्ड चिमनी बिना किसी झंझट और बिना तोड़-फोड़ के सीधे दीवार पर टांगकर इस्तेमाल की जा सकती है। सबसे अच्छी बात है कि इस कीमत पर मिलने वाले इसके एडवांस फीचर्स कमाल के हैं और यह शोर भी बहुत कम करती है, जिससे आप शांति से किचन में खाना पका सकते हैं।
हमने क्यों चुना?
- बिना किसी डक्टिंग या तोड़-फोड़ के सीधा इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलती है।
- इसमें 5 स्टेज फिल्टर तकनीक शामिल है।
- इसकी 3 वे सक्शन रसोई से धुआं पूरी तरह खींच लेती है।
- इसकी शक्तिशाली सक्शन तेजी से धुआं व ग्रीस बाहर करती है।
क्यों लें?
- अगर आपको खाना पकाते समय किचन में शांति चाहिए तो यह आपके लिए बढ़िया है।
- इसकी इंस्टॉलेशन के लिए कोई तोड़-फोड़ करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
क्यों ना लें?
- इसकी फिल्टर मेंटेनेंस थोड़ी ज्यादा है क्योंकि डक्टलेस होने के कारण इसके चारकोल फिल्टर्स को समय-समय पर बदलना पड़ता है।
हिंडवेयर से कैसे बेहतर?
हिंदवेयर के ज्यादातर मॉडल्स को काम करने के लिए दीवार में होल और डक्ट पाइप की सख्त जरूरत होती है। बियॉन्ड क्यूब इस मामले में हिंडवेयर से बहुत आगे है क्योंकि यह डक्टलेस प्लग-एंड-प्ले तकनीक पर काम करती है। इसके अलावा, हिंदवेयर की चिमनियों के मुकाबले इसका नॉयस लेवल भी काफी कम है।
04
Hindware Smart Appliances Skyla Neo BLDC 90 Blk Auto Clean Chimney
हमारी राय
जिन लोगों की रसोई बड़ी है या जो 4 बर्नर वाले स्टोव का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए 90 सेंटीमीटर वाली यह चिमनी बढ़िया रहेगी। यह हिंदवेयर चिमनी बेहद प्रीमियम और स्लीक स्लांट-डिजाइन में आती है, जो ना केवल देखने में मॉडर्न लगती है बल्कि सिर पर चोट लगने के खतरे को भी कम करती है। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी मजबूत है और इसकी लंबी वारंटी आपके पैसे को पूरी तरह सुरक्षित रखती है।
हमने क्यों चुना?
- इसमें BLDC मोटर इन-बिल्ट है जो कम बिजली व शोर पर काम करती है।
- फिल्टरलेस होने के कारण इसमें बार-बार फिल्टर बदलने की दिक्कत नहीं रहती।
- इसके ऑटोमैटिक लूवर्स अपने आप ऑन करने पर खुल जाते हैं और बंद हो जाते हैं।
- मोशन सेंसर के कारण चिमनी को चालू व बंद करना आसान होता है।
क्यों लें?
- अगर आपको अपनी मॉडर्न किचन के लिए लग्जरी डिजाइन चाहिए तो यह बढ़िया रहेगी।
- इसके मोटर पर मिलने वाली 12 साल की लंबी मोटर वारंटी इसे भरोसेमंद बनाती है।
क्यों ना लें?
- फीचर्स के हिसाब से इसका प्राइस थोड़ा ज्यादा हो सकता है, क्योंकि इसमें कोई ऐसा खास फीचर नहीं है जो इसे यूनिक बनाए।
05
Beyond Appliances Asteria 90cm BLDC Auto Clean Kitchen Chimney
हमारी राय
बियॉन्ड की यह चिमनी उनके लिए है जो अपने किचन में खाना बनाने के साथ-साथ मनोरंजन का अनुभव भी चाहते हैं। वहीं इसकी शक्तिशाली सक्शन के साथ प्रीमियम लुक इसे बेहद आकर्षक व खास बनाता है। इसकी सबसे अच्छी बात हमें यह लगी कि इतनी इस किफायती कीमत में आपको इतने शानदार फीचर्स मिल रहे हैं जो अन्य चिमनियों में मिलना मुश्किल है।
हमने क्यों चुना?
- इसकी 1800 CMH सक्शन भारी धुएं व ग्रीस को तेजी से बाहर करती है।
- इसमें लगी स्मार्ट डिस्प्ले से आप यूट्यूब या वेब सीरीज आदि देख सकते हैं।
- इसका कर्व्ड डिजाइन इसे आकर्षक व मॉडर्न लुक देता है।
- आप केवल टच करके स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
क्यों लें?
- भारी से भारी तेल-मसाले के धुएं को भी मिनटों में साफ करती है।
- कुकिंग के दौरान मूवी या वेब सीरीज भी आप देख सकते हैं।
क्यों ना लें?
- अगर आपको अपनी छोटी किचन के लिए केवल एक साधारण और बेहद कम बजट वाली चिमनी चाहिए तो यह आपके लिए सही नहीं है।
हिंडवेयर से कैसे बेहतर?
यह चिमनी हिंदवेयर को अपनी एडवांस तकनीक और शक्तिशाली सक्शन के मामले में पीछे करती है। हिंदवेयर में जहां 1500 CMH सक्शन मिल रहा है, वहीं बियॉन्ड की यह चिमनी 1800 CMH की भारी सक्शन पावर के साथ आती है। इसके अलावा, बियॉन्ड में दिए गए स्मार्ट स्क्रीन जैसे फीचर्स इसे हिंदवेयर की तुलना में कहीं ज्यादा एडवांस बनाते हैं।
06
हिंडवेयर और बियॉन्ड चिमनी के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताई गई सभी चिमनियों की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
निष्कर्ष - देखिए अगर आपकी रसोई में रोजाना भारी तेल-मसाले वाला खाना पकता है और आपको चिमनी से होने वाले शोर से ज्यादा दिक्कत नहीं है, तो हिंडवेयर आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। वहीं अगर आपको खाना बनाते समय बिल्कुल भी शोर पसंद नहीं है और शक्तिशाली सक्शन भी चाहते हैं, तो बियॉन्ड को चुनना आपके लिए सही फैसला हो सकता है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑप एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।