कम आवाज में चलने वाले सिलिंग फैन ऐसे घरों के लिए जरूरी होते हैं जहां शांति के साथ में ठंडी हवा चाहिए। ऐसे पंखों में आमतौर पर BLDC मोटर का उपयोग होता है, जो कम घर्षण पर चलती है और आवाज बहुत कम करती है। ये पंखे कम बिजली में भी तेज और स्थिर हवा देते हैं, जिससे उपयोग ज्यादा आरामदायक बनता है। सही Ceiling Fan में ब्लेड डिजाइन भी अहम होता है, जो हवा को बराबर फैलाता है और वाइब्रेशन कम रखता है। कई मार्डन पंखों में रिमोट कंट्रोल और चलने का टाइमर सेट करने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे उपयोग आसान हो जाता है। कम शोर के कारण ये पंखे सोने, पढ़ने और काम करने के लिए बेहतर माहौल बनाते हैं। घर के लिए सिलिंग फैन चुनते समय आपको मोटर, हवा की क्षमता और बिल्ड क्वालिटी का ध्यान रखना जरुरी होता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध कम शोर करने वाले 5 बढ़िया सिलिंग फैन मॉडल्स।
atomberg Aris Contour Smart 1200mm Ceiling Fan
यह फैन काफी शांत चलता है, इसका नॉइज लेवल 50dB से कम है। इसलिए इसे बेडरूम या स्टडी एरिया में लगाने पर आवाज से कोई दिक्कत नहीं होती। इस atomberg फैन में BLDC मोटर दी गई है जो सिर्फ 41 वॉट बिजली खपत करती है, लेकिन एयर डिलीवरी करीब 250 CMM तक देती है। इसका मतलब कम बिजली में भी कमरा जल्दी ठंडा होता है। इसमें ABS ब्लेड्स दिए गए हैं जो जंग नहीं पकड़ते और साफ करना भी आसान होता है। कंट्रोल के लिए इसमें रिमोट तो मिलता ही है, साथ में मोबाइल ऐप और वॉइस कंट्रोल सपोर्ट भी दिया गया है। आप इसे Alexa या गूगल होम से बोलकर भी चला सकते हैं, और ऐप से बिजली खपत तक ट्रैक कर सकते हैं। Moonbeam LED लाइट इसमें स्पीड इंडिकेटर और नाइट लाइट दोनों का काम करती है, जो रात में हल्की रोशनी देती है। लो वोल्टेज में भी यह फैन स्पीड बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - atomberg Aris Contour Smart
- कलर - मार्बल व्हाइट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 59D x 23.5W x 29H सेंटीमीटर
- स्पीड - 300 RPM
- वाट क्षमता - 41 W
- पंखें का वजन - 5.2 किलोग्राम
- शोर स्तर - 50 db
खूबियां
- रिमोट के साथ-साथ मोबाइल ऐप और वॉइस कंट्रोल की सुविधा
- स्पीड इंडिकेटर और नाइट लैंप की तरह काम करने वाली मूनबिम LED लाइट
कमी
- फैन की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Crompton SilentPro Enso 1225 mm ActivBLDC Ceiling Fan
इस फैन का एरोडायनामिक ब्लेड डिजाइन हवा के रेजिस्टेंस को कम करता है, जिससे पंखा कम आवाज में बेहतर प्रदर्शन देता है। इसलिए यह साइलेंट ऑपरेशन के लिए सही रहता है, खासकर बेडरूम या लिविंग रूम में। इसमें ActivBLDC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यह सिर्फ 25 वॉट पावर में चलता है। इसका फायदा यह है कि लंबे समय तक चलाने पर भी बिजली बिल ज्यादा नहीं बढ़ता। इस Crompton Fan का 1225 mm स्वेप साइज और 240 CMM एयर डिलीवरी इसे कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचाने में मदद करते हैं। 315 RPM की स्पीड के साथ यह फैन लगातार और संतुलित हवा देता है। रिमोट कंट्रोल के साथ इसे आसानी से चलाया जा सकता है। इसमें मेमोरी फीचर भी है, जो फैन को उसी स्पीड पर दोबारा चालू करता है जिस पर आपने उसे बंद किया था। यह फैन 90V से 300V के बीच भी बिना स्पीड कम किए काम करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Crompton SilentPro Enso
- कलर - सिल्क व्हाइट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 30D x 60W x 15H सेंटीमीटर
- स्पीड - 315 RPM
- वाट क्षमता - 42 W
- पंखें का वजन - 6.60 किलोग्राम
- शोर स्तर - 52 db
खूबियां
- सामान्य पंखे की तुलना में एक्टिव बीएलडीसी टेक्नोलॉजी 50% तक कम बिजली खपत
- मेमौरी बैक-अप के साथ बंद करने के बाद चालू करने पर वही स्पीड
कमी
- फैन का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan
इस Havells Fan में एरोडायनामिक ABS ब्लेड्स दिए गए हैं, जो हवा को स्मूद तरीके से आगे बढ़ाते हैं। इससे एयर डिलीवरी अच्छी मिलती है और साथ ही फैन बहुत कम आवाज में चलता है। इसमें ECO बीएलडीसी मोटर दी गई है, जो सामान्य फैन के मुकाबले करीब 50 से 55 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करती है। इसका मतलब है कि रोजाना इस्तेमाल में भी बिजली बिल कंट्रोल में रहता है। फैन में इन-बिल्ट वोल्टेज स्टेबिलाइजेशन है, जिससे लो वोल्टेज में भी इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। RF रिमोट कंट्रोल दिया गया है, जो हर दिशा से काम करता है। इसमें टाइमर सेटिंग भी मिलती है, जिससे आप 1 से 4 घंटे तक का टाइम सेट करके फैन अपने आप बंद कर सकते हैं। मेमोरी बैकअप फीचर की वजह से फैन वही स्पीड याद रखता है जिस पर आपने उसे बंद किया था।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells Stealth Air
- कलर - पर्ल व्हाइट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 30D x 54.5W x 19.5H सेंटीमीटर
- स्पीड - 300 RPM
- वाट क्षमता - 35 W
- पंखें का वजन - 3.75 किलोग्राम
- शोर स्तर - 55 db
खूबियां
- लंबी दूरी से भी फैन की स्पीड या फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए RF टेक्नोलॉजी वाला रिमोट
- बिना आवाज किए बढ़िया हवा देने के लिए एयरोडायनमिक्स ब्लैड्स
कमी
- फैन की स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Orient Electric Newly Launched Aeroquiet Neu Fan
इस सिलिंग फैन में 1230 mm का स्वेप साइज दिया गया है, जिससे यह मीडियम से बड़े कमरे में आसानी से हवा फैला सकता है। इसमें ABS ब्लेड्स इस्तेमाल किए गए हैं, जो जंग नहीं पकड़ते और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। साथ ही इन्हें साफ करना भी आसान रहता है, इसलिए मेंटेनेंस ज्यादा नहीं लगता। यह Orient फैन BEE 2 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो बेसिक लेवल पर बिजली की बचत करता है। इसका डिजाइन मॉडर्न और सादा है, जो घर के अलग-अलग कमरों जैसे बेडरूम, लिविंग रूम या होम ऑफिस में आसानी से फिट हो जाता है। फैन की बिल्ड क्वालिटी ठीक है और यह स्टेबल तरीके से चलता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में परेशानी नहीं आती। इसके साथ 2 साल की वारंटी मिलती है, जो इसे एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Orient Aeroquiet Neu
- कलर - डार्क ऑलिव
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 59.8D x 29W x 26.6H सेंटीमीटर
- स्पीड - 300 RPM
- वाट क्षमता - 53 W
- पंखें का वजन - 5.38 किलोग्राम
- शोर स्तर - NA
खूबियां
- कम शोर के साथ चलने वाला पंखे का ABS ब्लैड डिजाइन
- ब्रांड की तरफ से फैन पर 2 साल की वारंटी
कमी
- फैन को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
04
atomberg Renesa Halo Smart Alexa Enabled Ceiling Fan
इस सिलिंग फैन में डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स दोनों को साथ में रखा गया है। इसका नॉइज लेवल 57 dB से कम है, इसलिए यह शांति से चलता है और नींद या काम के दौरान परेशान नहीं करता। इसकी एयर डिलीवरी लगभग 115 CMM है, जो छोटे और मीडियम साइज के कमरे के लिए ठीक रहती है। साथ ही इसमें LED स्पीड इंडिकेटर दिया गया है, जिससे आपको आसानी से पता चलता है कि फैन किस स्पीड पर चल रहा है। डिजाइन में कंट्रास्ट रिंग और स्लिम लुक दिया गया है, जो कमरे को थोड़ा प्रीमियम फील देता है। कंट्रोल के लिए रिमोट के साथ-साथ मोबाइल ऐप और वॉइस कंट्रोल का सपोर्ट मिलता है। आप इसे Alexa या गूगल अस्सिटेंट से भी चला सकते हैं और ऐप से बिजली खपत तक ट्रैक कर सकते हैं। इसके साथ 3 साल की वारंटी मिलती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में भरोसा बना रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Atomberg Renesa Halo Smart
- कलर - ब्राउन और ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 29.5D x 19.5W x 16.5H सेंटीमीटर
- स्पीड - 850 RPM
- वाट क्षमता - 32 W
- पंखें का वजन - 3.60 किलोग्राम
- शोर स्तर - 57 db
खूबियां
- फैन की स्पीड का पता लगाने के लिए एलईडी इंडिकेटर
- रिमोट के साथ-साथ ऐप और वॉइस कंट्रोल की सुविधा
कमी
- फैन की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना - कम शोर करने वाले सिलिंग फैन मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए कम आवाज करने वाले Ceiling Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इसें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।