हाई क्वालिटी Ceiling Fans: मार्डन डिजाइन के साथ पाएं पावरफुल एयरफ्लो

मार्डन सीलिंग फैन दमदार एयरफ्लो और आकर्षक डिजाइन के कारण घरों में लोकप्रिय हो रहे हैं। उच्च CFM, बेहतर ब्लेड डिजाइन और कम बिजली खपत वाली मोटर के कारण ये Fans बेहतर हवा देते हैं और कम बिजली खर्च करते हैं, जिससे आराम और बचत दोनों मिलती है।
हाई क्वालिटी सिलिंग फैन
हाई क्वालिटी सिलिंग फैन

आज के समय में लोग ऐसे सीलिंग फैन पसंद करते हैं जो पावरफुल एयरफ्लो देने के साथ-साथ घर के इंटीरियर से भी मेल खाएं। मार्डन डिजाइन वाले पंखे न केवल कमरे की सजावट को बेहतर बनाते हैं बल्कि बेहतर हवा का प्रवाह भी सुनिश्चित करते हैं। Ceiling Fan की कूलिंग क्षमता मुख्य रूप से एयरफ्लो और मोटर की क्षमता पर निर्भर करती है। आमतौर पर एयरफ्लो को CFM या CMM जैसे माप से समझा जाता है, जो यह बताता है कि पंखा एक मिनट में कितनी हवा घुमा सकता है। हाई-क्वालिटी में आने वाले पंखों में ऊर्जा बचाने वाली BLDC मोटर तकनीक भी मिलने लगी है, जो सामान्य पंखों की तुलना में काफी कम बिजली खपत करती है और बिना आवाज किए काम किए हवा देती है। इसके अलावा कई पंखों में एयरोडायनामिक ब्लेड डिजाइन, बेहतर RPM और उच्च एयर डिलीवरी जैसी खासियत होती हैं, जिससे कमरे में हवा तेजी से फैलती है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 हाई क्वालिटी सिलिंग फैन मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan

    Havells का यह सीलिंग फैन खास तौर पर कम आवाज और बेहतर हवा देने के लिए बनाया गया है। इसमें BLDC मोटर लगी है जो सामान्य पंखों की तुलना में कम बिजली पर चलती है, इसलिए लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बिजली की खपत कम रखने में मदद मिलती है। इस पंखे की एरोडायनामिक ब्लेड हवा को ज्यादा आसानी से काटते हुए घूमती हैं, जिससे कमरे में अच्छी हवा फैलती है और आवाज भी कम रहती है। इसलिए इसे बेडरूम या लिविंग रूम में इस्तेमाल करना सही रहता है। इसके साथ RF रिमोट दिया गया है जिससे आप दूरी से ही पंखे की स्पीड बदल सकते हैं या टाइमर सेट कर सकते हैं। टाइमर की मदद से 1, 2, 3 या 4 घंटे बाद पंखा अपने आप बंद हो सकता है, जो रात के समय काम आता है। इसमें मेमोरी बैकअप भी मिलता है, इसलिए बिजली जाने के बाद दोबारा आने पर पंखा उसी सेटिंग पर फिर से चलने लगता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Havells Stealth Air
    • कलर - पर्ल व्हाइट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 30D x 54.5W x 19.5H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 3
    • शोर स्तर - 55 db
    • वाट क्षमता - 230 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • सोफा या बेड पर बैठे-बैठे पंखे की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए रिमोट 
    • बिजली कट जाने पर भी पंखे को सामान्य गति से चलाने के लिए इन-बिल्ट वोल्टेज स्टेबलाइजेशन

    कमी

    • फैन की रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan

    इस 1200mm सीलिंग फैन में BLDC मोटर दी गई है, जो कम बिजली खपत में भी अच्छा प्रदर्शन देने के लिए जानी जाती है। यह पंखा तेज स्पीड पर लगभग 35W के आसपास बिजली लेता है, इसलिए लंबे समय तक चलाने पर बिजली की खपत कम रखने में मदद मिलती है। 225 CMM एयर डिलीवरी की वजह से हवा कमरे के कोनों तक पहुंचती है, जिससे मध्यम आकार के कमरे में भी अच्छी ठंडक महसूस होती है। इस Atomberg Fan के साथ रिमोट कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप बिना उठे स्पीड बदल सकते हैं या स्लीप मोड और टाइमर जैसे विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा खास तौर पर रात में काम आती है जब बार-बार स्विच तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। पंखे में LED स्पीड इंडिकेटर भी दिया गया है जो रिमोट से दी गई कमांड का संकेत दिखाता है। वोल्टेज कम ज्यादा होने पर भी इसकी स्पीड ज्यादा प्रभावित नहीं होती।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - atomberg Renesa Enzel 
    • कलर - आइवरी
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 60D x 23W x 23H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 6
    • शोर स्तर - 57 db
    • वाट क्षमता - 35 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • बूस्ट और स्लीप मोड के साथ में 6 स्पीड कैपेसिटी
    • मार्डन घरों के इंटीरियर से मेल खाने वाला आकर्षक डिजाइन

    कमी

    • पंखें की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Crompton Energion Nucleoid 1200mm BLDC Ceiling Fan

    यह पंखा तेज स्पीड पर करीब 24W के आसपास बिजली लेता है, इसलिए लंबे समय तक चलाने पर बिजली की खपत कम रखने में मदद मिलती है। 340 RPM मोटर स्पीड और लगभग 220 CMM एयर डिलीवरी की वजह से हवा कमरे में अच्छी तरह फैलती है। इस Crompton Fan के साथ रिमोट कंट्रोल मिलता है जिससे 1 से 5 तक अलग-अलग स्पीड आसानी से चुनी जा सकती है। इसमें Hyper मोड भी दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर पंखे को ज्यादा तेज स्पीड पर चलाने में मदद करता है। साथ ही 2, 4, 6 और 8 घंटे का टाइमर सेट करने का विकल्प भी मिलता है, जो रात में उपयोगी साबित होता है। इसके ब्लेड एल्युमिनियम से बने हैं और उन पर एंटी रस्ट कोटिंग की गई है। इससे पंखा मजबूत रहता है और लंबे समय तक इस्तेमाल में भी जल्दी खराब नहीं होता।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Crompton Energion Nucledoid
    • कलर - आइवरी
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 27.5D x 56.2W x 23.5H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 5
    • शोर स्तर - 38 db
    • वाट क्षमता - 24W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • ब्रांड की तरफ से पंखें पर 4 साल की वारंटी
    • कम बिजली खपत के लिए BLDC मोटर के साथ में 5 स्टार रेटिंग

    कमी

    • फैन को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    03
  • Orient Electric 1200 mm Zeno BLDC ceiling fan

    350 RPM मोटर स्पीड के साथ यह सीलिंग फैन कमरे में तेज और बराबर हवा देने के लिए बनाया गया है। लगभग 220 CMM एयर डिलीवरी की वजह से हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचती है, इसलिए मध्यम आकार के कमरे में भी अच्छा एयरफ्लो महसूस होता है। इसमें BLDC मोटर दी गई है जो सामान्य पंखों की तुलना में कम बिजली पर चलती है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बिजली की खपत कम रखने में मदद मिलती है। इस Orient फैन के साथ रिमोट कंट्रोल मिलता है जिससे आप दूर से ही पंखे की स्पीड बदल सकते हैं, टाइमर सेट कर सकते हैं या बूस्ट मोड चालू कर सकते हैं। 2, 4, 6 और 8 घंटे का टाइमर रात में उपयोगी रहता है। वोल्टेज कम या ज्यादा होने पर भी यह पंखा सामान्य रूप से चलता रहता है और इन्वर्टर पर भी काफी समय तक चल सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Orient Electric
    • कलर - ब्राउन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.5D x 24.5W x 29H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 5
    • शोर स्तर - 53 db
    • वाट क्षमता - 32W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • इंडक्शन फैन की तुलना में इन्वर्टर पर 50% कम बिजली खपत
    • लंबे समय तक भरोसे के साथ इस्तेमाल करने के लिए 3 साल की वारंटी

    कमी

    • पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • USHA Fontana Maple 1250mm ISI Ceiling Fan

    USHA ब्रांड का यह सीलिंग फैन अपने डिजाइन की वजह से साधारण पंखों से थोड़ा अलग दिखाई देता है। इसमें सजावटी लाइट दी गई है जो कमरे की रोशनी के साथ सजावट का काम भी करती है। इसलिए इसे लिविंग रूम या डाइनिंग एरिया में लगाने पर पंखा और लाइट दोनों का काम एक साथ हो जाता है। इस पंखे में चौड़ी ब्लेड दी गई हैं जो हवा को ज्यादा फैलाने में मदद करती हैं। इससे कमरे में हवा का फैलाव बेहतर होता है और बैठने वाली जगह तक अच्छी हवा पहुंचती है। इस Ceiling Fan में 100 प्रतिशत कॉपर मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबे समय तक चलने और स्थिर प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। इसमें रिमोट कंट्रोल के साथ पुल चेन भी दी गई है, जिससे आप स्पीड और लाइट दोनों को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। अगर रिमोट पास में न हो तो चेन से भी पंखा चलाया जा सकता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में सुविधाजनक रहता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - USHA Fontana Maple 
    • कलर - ब्रास ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28.7D x 22.4W x 12.7H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 3
    • शोर स्तर - 43 db
    • वाट क्षमता - 55 W
    • ब्लेड की संख्या - 5

    खूबियां 

    • बेहतर एयर फ्लो के लिए 5 रस्ट-फ्री बड़ी एल्युमिनियम ब्लैड डिजाइन
    • पंखे की लाइट और हवा की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए चैन कोर्ड का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: हाई क्वालिटी सिलिंग फैन मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए हाई क्वालिटी Ceiling Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

एयर फ्लो कैपेसिटी

स्पीड नंबर

कंट्रोल

Havells Stealth Air

245 CMM

3

रिमोट

atomberg Renesa Enzel

225 CMM

6

रिमोट

Crompton Energion Nucledoid

220 CMM

5

रिमोट

Orient Electric

220 CMM

5

रिमोट

USHA Fontana Maple

230 CMM

3

रिमोट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इसें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सिलिंग फैन में CFM का क्या मतलब होता है?
    +
    CFM बताता है कि पंखा एक मिनट में कितनी हवा घुमा सकता है। अधिक CFM का मतलब बेहतर एयरफ्लो और ज्यादा ठंडक होता है।
  • BLDC मोटर वाले पंखे क्यों लोकप्रिय हैं?
    +
    BLDC तकनीक वाले पंखे सामान्य पंखों की तुलना में लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च कर सकते हैं और बिना ज्यादा आवाज किए हवा देते हैं।
  • सिलिंग फैन चुनते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    एयर डिलीवरी, मोटर की दक्षता, ब्लेड डिजाइन और कमरे के आकार के अनुसार सही स्वीप साइज जैसे पहलुओं को ध्यान में रखना जरूरी होता है।