LED लाइट वाले फैंसी सीलिंग फैन: आपके मार्डन घर की शोभा बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन मॉडल

फैंसी सीलिंग फैन में रोशनी, मार्डन डिजाइन, कम बिजली खपत और शांत चलने की सुविधा का संतुलन मिलता है। इनमें एलईडी लाइट, BLDC मोटर और रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स होते हैं, जिससे ये पंखे हवा के साथ बेहतर रोशनी और सुविधा भी देते हैं।
लाइट के साथ में फैंसी सिलिंग फैन
लाइट के साथ में फैंसी सिलिंग फैन

आजकल घरों में सजावट के साथ उपयोगिता भी उतनी ही जरूरी हो गई है, इसलिए फैंसी सिलिंग फैन जिनमें लाइट और लेटेस्ट मार्डन फीचर्स हों, तेजी से पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे पंखे केवल हवा देने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि कमरे की रोशनी और लुक दोनों को बेहतर बनाते हैं। इन Ceiling Fan में अक्सर LED लाइट लगी होती है, जो कम बिजली में तेज रोशनी देती है और लंबे समय तक चलती है। कई मार्डन पंखों में BLDC मोटर का उपयोग होता है, जो सामान्य पंखों की तुलना में 60 से 70 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करते हैं और बिना ज्यादा आवाज किए ठंडी हवा देते हैं। इसके साथ ही रिमोट कंट्रोल जैसी सुविधा से स्पीड और लाइट को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इन पंखों का डिजाइन भी खास होता है, जो कमरे को आकर्षक और प्रीमियम लुक देता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया फैंसी सिलिंग फैन मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • LONGWAY Luminair 1200 mm BLDC Ceiling Fan

    इस सिलिंग फैन में LED लाइट दी गई है, जो कमरे में हल्की रोशनी के लिए काम आती है और अलग से नाइट लाइट की जरूरत नहीं पड़ती। इस LONGWAY फैन में 1200mm का स्वीप साइज है, जो रोजमर्रा के कमरे के लिए अच्छा कवरेज देता है। इसमें BLDC मोटर लगी है जो सिर्फ करीब 28W बिजली लेती है। यानी कम पावर में भी अच्छा परफॉर्मेंस मिलता है। इसकी स्पीड करीब 400 RPM तक जाती है और एयर डिलीवरी 230 CMM है, जिससे हवा तेज और बराबर तरीके से पूरे कमरे में फैलती है। इसके साथ स्मार्ट रिमोट भी मिलता है, जिसमें 6 स्पीड सेटिंग, टाइमर और बूस्ट मोड जैसे फीचर दिए गए हैं, जिससे इस्तेमाल आसान हो जाता है। लो वोल्टेज में भी इसकी स्पीड कम नहीं होती और यह इन्वर्टर पर ज्यादा देर तक चलता है। डिजाइन सिंपल लेकिन प्रीमियम फील देता है और ब्लेड्स साफ करना भी आसान है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - LONGWAY Luminair
    • कलर - ग्रे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.2D x 27.5W x 26H सेंटीमीटर
    • स्पीड - 400 RPM
    • वाट क्षमता - 28 W
    • पंखें का वजन - 5.1 किलोग्राम
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • सामान्य पंखो की तुलना में सालाना करीब 65% तक बिजली की बचत
    • रात में नाइट लैंप की जगह बढ़िया रोशनी के लिए बिल्ट-इन एलईडी लाइटिंग

    कमी

    • रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • ACTIVA Silentair 1200mm BLDC Ceiling Fan with LED Light

    इस ACTIVA फैन का एयरफ्लो डिजाइन ऐसा है कि हवा सीधे ही नहीं, बल्कि पूरे कमरे में बराबर घूमती है, जिससे 360 डिग्री कूलिंग का फील मिलता है। सबसे खास चीज इसमें दी गई LED लाइट है, जिसमें अलग-अलग ब्राइटनेस लेवल और कलर मोड मिलते हैं। आप जरूरत के हिसाब से लाइट बदल सकते हैं, जिससे यह पंखा लाइट का काम भी कर देता है। इसमें 1200mm का स्वीप साइज है, जो कमरे में हवा को अच्छे से फैलाता है। इसमें BLDC मोटर दी गई है जो सिर्फ करीब 28W बिजली लेती है। जिससे लंबे समय में बिल पर असर कम पड़ता है। ABS बॉडी और ब्लेड होने की वजह से यह हल्का, टिकाऊ और जंग से सुरक्षित रहता है। रिमोट कंट्रोल के साथ आप स्पीड, टाइमर और दूसरे फीचर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ACTIVA Silentair  
    • कलर - वूडन फिनिश
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 45D x 21W x 14H सेंटीमीटर
    • स्पीड - 380 RPM
    • वाट क्षमता - 28 W
    • पंखें का वजन - 2.5 किलोग्राम
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • कमरे के हर कोने में एकसमान एयरफ्लो के लिए ICyCool टेक्नोलॉजी
    • रात में बिना आवाज बढ़िया नींद के लिए लो नॉइज़ परफॉर्मेंस

    कमी

    • ब्रांड का सर्विस सेंटर ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Polycab Wizzy Plus LED 1200mm BLDC Ceiling Fan with Remote

    इस सजावटी सिलिंग फैन में BLDC मोटर दी गई है, जो कम बिजली में काम करती है और 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है। यानी रोज इस्तेमाल में भी बिजली बचत अच्छी मिलती है और परफॉर्मेंस भी स्टेबल रहता है। 1200mm का स्वीप साइज सामान्य कमरे के लिए बढ़िया एयर फ्लो देता है। इस Polycab फैन की खास बात इसका स्पीड कंट्रोल है। इसमें सिर्फ 5 या 6 स्पीड नहीं, बल्कि 25 स्टेप्स में स्पीड एडजस्ट करने का विकल्प मिलता है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से बहुत सटीक एयरफ्लो सेट कर सकते हैं। बूस्ट मोड से तुरंत तेज कर सकते हैं, जबकि ब्रीज़ मोड हवा को नेचुरल तरीके से बदलता रहता है, जिससे कूलिंग ज्यादा आरामदायक लगती है। रिवर्स मोड भी दिया गया है, जो सर्दियों या AC के साथ इस्तेमाल में काम आता है, क्योंकि यह हवा को हल्के तरीके से सर्कुलेट करता है। रिमोट से सभी फीचर आसानी से कंट्रोल हो जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Polycab Wizzy Plus
    • कलर - बेज, रोजगोल्ड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28.5D x 16.5W x 22.5H सेंटीमीटर
    • स्पीड - 360 RPM
    • वाट क्षमता - 35 W
    • पंखें का वजन - 2.90 किलोग्राम
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • सर्दियों में गर्म हवा पाने के लिए रिवर्स मोड फीचर की सुविधा
    • पंखे की स्पीड का पता लगाने के लिए LED इंडिकेटर का सपोर्ट

    कमी

    • पंखे की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • atomberg Renesa Smart Elite 1200mm BLDC Ceiling Fan

    इस फैन का 1200mm स्वीप साइज बेडरूम या लिविंग रूम के लिए बिल्कुल सही रहता है और हवा पूरे कमरे में बराबर फैलती है। BLDC मोटर के साथ में यह करीब 35 वॉट बिजली की खपत करता है। यानी लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी बिजली बिल काफी कंट्रोल में रहता है। एयर डिलीवरी करीब 230 CMM है, जिससे हवा तेजी से हर कोने तक पहुंचती है। साथ ही इसका नॉइज़ लेवल कम रहता है, इसलिए यह बिना शोर के चलता है और रात में भी आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस atomberg सिलिंग Fan के साथ स्मार्ट रिमोट मिलता है, जिससे आप पंखे की स्पीड, टाइमर, स्लीप और बूस्ट मोड आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें Moonbeam LED लाइट भी दी गई है, जो नाइट लाइट की तरह काम करती है और दो ब्राइटनेस लेवल में मिलती है। लो वोल्टेज में भी इसकी स्पीड गिरती नहीं और इन्वर्टर पर यह ज्यादा देर तक चलता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - atomberg Renesa 
    • कलर - पर्ल व्हाइट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 60.1D x 23.6W x 23.1H सेंटीमीटर
    • स्पीड - 360 RPM
    • वाट क्षमता - 35 W
    • पंखें का वजन - 4.05 किलोग्राम
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • पंखे को वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ में Alexa और गूगल होम के साथ कंट्रोल की सुविधा
    • फैन की मूनबिम लाइट को नाइट लैंप करने की सुविधा

    कमी

    • पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Havells FAB BLDC ULED Ceiling Fan

    Havells के इस फैन में 1200mm का स्वीप साइज और BLDC मोटर दी गई है जो करीब 30W बिजली लेती है। यानी आम पंखों के मुकाबले करीब 60 से 65 प्रतिशत तक बिजली बच सकती है और लंबे समय में बिल भी कम आता है। इसकी स्पीड करीब 380 RPM है और एयर डिलीवरी 225 CMM तक जाती है, जिससे हवा तेज और पूरे कमरे में बराबर फैलती है। इसमें LED इंडिकेटर के साथ लाइट फीचर भी मिलता है, जिससे यह सिर्फ पंखा नहीं बल्कि एक मल्टी यूज प्रोडक्ट बन जाता है। रिवर्स मोड दिया गया है, जो सर्दियों या AC के साथ इस्तेमाल में काम आता है, क्योंकि यह हवा को हल्के तरीके से सर्कुलेट करता है। लो नॉइज़ ऑपरेशन की वजह से यह शांत चलता है और रात में भी आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही टाइमर और अलग-अलग स्पीड मोड्स इसे और भी इस्तेमाल में आसान बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Havells FAB 
    • कलर - ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 19.3D x 27W x 24.5H सेंटीमीटर
    • स्पीड - 350 RPM
    • वाट क्षमता - 30 W
    • पंखें का वजन - 3.70 किलोग्राम
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • किसी भी दिशा से पंखे को कंट्रोल करने के लिए 360 डिग्री RF रिमोट
    • हवा की अलग-अलग जरुरतों के हिसाब से पंखे की कंट्रोल करने के लिए मल्टीपल मोड्स

    कमी

    • फैन का एयरफ्लो थोडा कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - लाइट्स के साथ मार्डन सिलिंग फैन मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए फैंसी Ceiling Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

वॉट क्षमता

स्पीड 

पंखें का वजन

LONGWAY Luminair

28 W

400 RPM

5.1 किलोग्राम

ACTIVA Silentari

28 W

380 RPM

2.5 किलोग्राम

Polycab Wizzy Plus

35 W

360 RPM

2.90 किलोग्राम

Atomberg Renesa

35 W

360 RPM

4.05 किलोग्राम

Havells FAB

30 W

350 RPM

3.70 किलोग्राम

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इसें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या LED लाइट वाले पंखे ज्यादा बिजली खर्च करते हैं?
    +
    नहीं, एलईडी लाइट कम बिजली में ज्यादा रोशनी देती है और लंबे समय तक चलती है, इसलिए ये ऊर्जा बचाने में मदद करती है।
  • बीएलडीसी मोटर वाले पंखों का क्या फायदा है?
    +
    BLDC मोटर वाले पंखे कम बिजली खर्च करते हैं और शांत तरीके से चलते हैं, जिससे आरामदायक माहौल बना रहता है।
  • क्या रिमोट कंट्रोल वाले पंखे उपयोग में आसान होते हैं?
    +
    हाँ, रिमोट की मदद से पंखे की स्पीड और लाइट को दूर से ही नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे रोजाना उपयोग आसान और सुविधाजनक बनता है।