5-स्टार रेटिंग Ceiling Fans: देखें कम बिजली खपत में तेज हवा देने वाले टॉप मॉडल्स

5 स्टार रेटिंग वाले सीलिंग फैन कम बिजली खपत और बेहतर एयरफ्लो के लिए जाने जाते हैं। BLDC मोटर, लगभग 28 से 35 वॉट की खपत और रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स इन्हें ऊर्जा बचत के साथ प्रभावी कूलिंग देने वाला विकल्प बनाते हैं, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त हैं।
5-स्टार रेटिंग सिलिंग फैन
5-स्टार रेटिंग सिलिंग फैन

आज के समय में बिजली की बढ़ती खपत को देखते हुए ऐसे सीलिंग फैन चुनना जरूरी हो गया है जो कम ऊर्जा में बेहतर कूलिंग दे सकें। 5 Star Rating वाले सीलिंग फैन इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, जो ऊर्जा दक्षता और परफॉर्मेंस का संतुलन प्रदान करते हैं। इन Ceiling Fan में आमतौर पर BLDC मोटर का उपयोग होता है, जो सामान्य पंखें की तुलना में काफी कम बिजली खपत करते हैं। जहां सामान्य फैन लगभग 70 से 90 वॉट बिजली लेते हैं, वहीं BLDC फैन लगभग 28 से 35 वॉट में भी काम कर सकते हैं । इसके साथ ही ये फैन उच्च एयरफ्लो देने के लिए डिजाइन किए जाते हैं, जिससे पूरे कमरे में हवा का सही सर्कुलेशन होता है। कई मॉडल्स में 1200 mm स्वीप साइज और बेहतर ब्लेड डिजाइन के कारण तेज और समान हवा मिलती है। इसके अलावा कम आवाज, रिमोट कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स इन्हें मार्डन घरों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया 5-स्टार रेटिंग सिलिंग फैन मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan

    बिजली की बचत के साथ तेज हवा चाहिए तो इस atomberg फैन में BLDC मोटर लगी है, जो करीब 35 वॉट बिजली पर चलती है। यानी सामान्य पंखों के मुकाबले काफी कम बिजली खर्च होती है। हवा देने की क्षमता लगभग 225 CMM है, जिससे कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचती है। साथ ही इसकी आवाज भी कम रहती है, इसलिए रात में सोते समय शोर परेशान नहीं करता। इसमें रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिससे बिना उठे ही स्पीड बदलना, टाइमर लगाना या स्लीप मोड चालू करना आसान हो जाता है। एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है, जो बताता है कि पंखा किस स्पीड पर चल रहा है, इससे बार-बार अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। वोल्टेज कम ज्यादा होने पर भी इसकी स्पीड पर ज्यादा असर नहीं पड़ता, इसलिए इन्वर्टर पर भी यह लगातार ठीक से चलता है। डिजाइन भी सिंपल और मॉडर्न रखा गया है, जो कमरे के लुक के साथ आसानी से मैच हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - atomberg Renesa Enzel
    • कलर - सफेद
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 58.5D x 22W x 22.5H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 3.6 किलोग्राम 
    • स्पीड - 350 RPM
    • वाट क्षमता - 35 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • सामान्य पंखों के मुकाबले में 65% कम बिजली की खपत वाली मोटर
    • हवा की अलग-अलग जरुरत के हिसाब से 6 स्पीड विकल्प

    कमी

    • पंखें की स्पीड थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan

    इस Havells Fan की एरोडायनामिक ब्लेड हवा को कम शोर के साथ फैलाती हैं, इसलिए कमरे में ठंडक बनी रहती है लेकिन आवाज परेशान नहीं करती। लगभग 280 RPM की स्पीड पर यह पंखा आराम से पूरे कमरे में हवा पहुंचाता है। इसमें BLDC तकनीक वाला मोटर लगा है, जो सामान्य पंखों के मुकाबले लगभग 50 से 55 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करता है। इसमें RF रिमोट दिया गया है, जिसे किसी एक दिशा में रखने की जरूरत नहीं होती, यानी आप कहीं से भी इसे आसानी से चला सकते हैं। रिमोट से टाइमर सेट करने का विकल्प भी मिलता है, जिससे 1 से 4 घंटे तक अपने हिसाब से इसे बंद होने के लिए सेट कर सकते हैं। कम वोल्टेज पर भी यह पंखा ठीक तरह से चलता रहता है, क्योंकि इसमें इनबिल्ट वोल्टेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है। साफ और सिंपल डिजाइन के साथ यह पंखा कमरे में ज्यादा जगह नहीं घेरता और दिखने में भी सलीकेदार लगता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Havells Stealth Air
    • कलर - सफेद
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 30D x 54.5W x 19.5H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 3.75 किलोग्राम 
    • स्पीड - 280 RPM
    • वाट क्षमता - 35 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • 1200mm स्विप साइज के साथ में एक मिनट में 280 बार घुमने की क्षमता
    • किसी भी दिशा से पंखें की स्पीड और अन्य फीचर्स को कंट्रोल करने वाला RF टाइप रिमोट

    कमी

    • फैन का रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Orient Electric Newly Launched 1200 mm Aeon Ceiling fan

    कम बिजली खपत के साथ तेज हवा देने के लिए इस पंखें में BLDC PRO मोटर दी गई है, जो सामान्य पंखों के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत कम बिजली लेती है और लंबे समय तक टिकाऊ भी रहती है। इसकी हवा देने की क्षमता लगभग 225 CMM है, जिससे कमरे के हर कोने तक हवा आराम से पहुंचती है। जब तुरंत ठंडक चाहिए हो तो इसका Boost मोड काम आता है, जो पंखे को सबसे तेज स्पीड पर चला देता है। इसमें स्मार्ट रिमोट मिलता है, जिससे बिना उठे ही स्पीड बदलना, मोड चुनना या पंखा ऑन ऑफ करना आसान हो जाता है। इस Orient Fan के घुमावदार ब्लेड सिर्फ दिखने में अच्छे नहीं हैं, बल्कि हवा को बेहतर तरीके से फैलाने में भी मदद करते हैं। साथ ही एंटी डस्ट कोटिंग होने की वजह से धूल कम चिपकती है और सफाई भी आसान रहती है। डिजाइन में मेटल रिंग और फिनिश इसे थोड़ा प्रीमियम लुक देते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Orient Electric
    • कलर - मेग्मा ग्रे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 26.5D x 26.5W x 22H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 4.5 किलोग्राम 
    • स्पीड - 350 RPM
    • वाट क्षमता - 32 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • बेडरुम या लिविंग रुम के आकर्षक लुक के लिए क्रोम फिनिश के साथ मटेलिक रिंग
    • बीएलडीसी प्रो मोटर सामान्य पंखें की तुलना में 50% कम बिजली खपत

    कमी

    • पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Crompton Energion Niteo 1200 mm BLDC Ceiling Fan

    इस फैन की स्पीड लगभग 340 RPM और हवा देने की क्षमता करीब 220 CMM है, जिससे कमरे में हवा तेजी से फैलती है। इसमें दिए गए वार्म LED इंडिकेटर इसे थोड़ा अलग बनाते हैं। ये न सिर्फ स्पीड और मोड दिखाते हैं, बल्कि हल्की नाइट लाइट की तरह भी काम करते हैं, जिससे रात में काम आ जाते हैं। इस Crompton Fan में BLDC तकनीक वाला मोटर दिया गया है, जो सिर्फ करीब 24 वॉट पर चलता है और सामान्य पंखों के मुकाबले काफी बिजली बचाता है। रिमोट से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। जिससे की स्पीड बदलना, टाइमर लगाना या अलग मोड चुनना बिना उठे ही हो जाता है। इसके एल्यूमिनियम ब्लेड पर एंटी रस्ट कोटिंग दी गई है, जिससे पंखा लंबे समय तक सही हालत में रहता है। 4 साल की वारंटी के साथ यह पंखा उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम बिजली खर्च में स्मार्ट फीचर वाला पंखा चाहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Crompton Energion Niteo
    • कलर - मेट ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 27.5D x 56.2W x 23.5H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 4.96 किलोग्राम 
    • स्पीड - 350 RPM
    • वाट क्षमता - 30 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • रात के समय हवा के साथ नाइट लैंप की तरह काम करने वाला एक्टिवसाइट UI स्मार्ट एलईडी 
    • लंबे समय टिकाऊ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने वाले एंटी-रस्ट ब्लैड्स

    कमी

    • फैन चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Colorbot Stella BLDC Ceiling Fans 1200mm

    इसकी सिलिंग फैन की स्पीड लगभग 370 RPM है और हवा देने की क्षमता करीब 220 CMM है, जिससे कमरे में जल्दी और बराबर हवा फैलती है। गर्मियों में तेज ठंडक का एहसास मिलता है और हवा रुक-रुक कर नहीं आती। इसमें रिमोट के जरिए 6 स्पीड, टाइमर और बूस्ट मोड जैसे विकल्प मिलते हैं, जिससे बिना उठे ही सब कंट्रोल हो जाता है। खास बात इसका रिवर्स मोड है, जो सर्दियों में हवा को घुमाकर कमरे को संतुलित रखने में मदद करता है। इसमें BLDC मोटर लगी है, जो करीब 26 वॉट पर चलती है, यानी सामान्य पंखों के मुकाबले काफी कम बिजली लेती है और इन्वर्टर पर भी ज्यादा देर तक चलती है। इसके अंदर 100 प्रतिशत कॉपर वाइंडिंग और मजबूत बेयरिंग दी गई है, जिससे आवाज कम रहती है और लंबे समय तक बिना परेशानी चलता है। डिजाइन भी मार्डन है और एलईडी इंडिकेटर से स्पीड समझना आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Colorbot Stella 
    • कलर - अर्बन ओक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 57.5D x 27W x 25.7H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 3.68 किलोग्राम 
    • स्पीड - 370 RPM
    • वाट क्षमता - 30 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • 20 फीट की दूरी से पंखें को कंट्रोल करने के लिए इंटेलिजेंट रिमोट कंट्रोल
    • रिवर्स मोड के साथ में सर्दियों में गर्म हवा देने की सुविधा

    कमी

    • फैन का रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: 5-स्टार रेटिंग सिलिंग फैन मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5-स्टार Ceiling Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

वॉट क्षमता

स्पीड 

कंट्रोल

atomberg Renesa Enzel

35 W

350 RPM

रिमोट

Havells Stealth Air

35 W

280 RPM

रिमोट

Orient Electric

32 W

350 RPM

रिमोट

Crompton Energion Niteo

30 W

350 RPM

रिमोट

Colorbot Stella

30 W

370 RPM

रिमोट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इसें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 5 स्टार रेटिंग वाले सीलिंग फैन में क्या खास होता है?
    +
    इन फैन में ऊर्जा दक्ष मोटर होती है, जो कम बिजली खपत के साथ बेहतर कूलिंग प्रदान करती है और लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त होती है।
  • BLDC मोटर वाले फैन क्यों बेहतर माने जाते हैं?
    +
    BLDC मोटर कम बिजली में काम करती है, कम शोर करती है और नार्मल फैन की तुलना में ज्यादा ऊर्जा बचत करती है।
  • क्या 5 स्टार फैन एयरफ्लो में अच्छे होते हैं?
    +
    हां, इन फैन में बेहतर ब्लेड डिजाइन और उच्च RPM के कारण बढ़िया एयरफ्लो मिलता है, जिससे पूरे कमरे में हवा का सही सर्कुलेशन होता है ।