कम बिजली बिल के लिए बढ़िया BLDC मोटर वाले Ceiling Fans: देखें कम खर्च में तेज एयरफ्लो वाले मॉडल्स

BLDC मोटर वाले सीलिंग फैन कम बिजली खपत और बेहतर एयरफ्लो के लिए जाने जाते हैं। लगभग 28 से 35 वॉट की खपत के साथ ये सामान्य Fan की तुलना में अधिक ऊर्जा बचत करते हैं और लंबे समय तक उपयोग के लिए किफायती विकल्प साबित होते हैं।
कम बिजली बिल के लिए बढ़िया बीएलडीसी सिलिंग फैन
कम बिजली बिल के लिए बढ़िया बीएलडीसी सिलिंग फैन

आज के समय में बिजली के बढ़ते बिल को देखते हुए ऐसे सीलिंग फैन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं जो कम बिजली में बेहतर कूलिंग दे सकें। BLDC तकनीक वाले सीलिंग फैन इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, जो सामान्य फैन की तुलना में काफी कम ऊर्जा खपत करते हैं। जहां सामान्य Ceiling Fan लगभग 70 से 80 वॉट बिजली लेते हैं, वहीं बीएलडीसी फैन केवल 28 से 35 वॉट में भी तेज हवा दे सकते हैं। इसके साथ ही इन फैन में हाई एयरफ्लो देने के लिए बेहतर ब्लेड डिजाइन और मोटर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है, जिससे पूरे कमरे में हवा का समान वितरण होता है। atomberg, Havells, Crompton और Usha जैसे ब्रांड के मॉडल्स में स्मार्ट कंट्रोल, रिमोट और टाइमर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो उपयोग को आसान बनाती हैं। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया बीएलडीसी मोटर वाले सिलिंग फैन मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • atomberg Renesa Halo Smart Alexa Enabled 1200mm BLDC Ceiling Fan

    मार्डन डिजाइन वाला यह पंखा आपको तेज़ गर्मी में भी एकदम ठंडक भरा अहसास दे सकता है। इसमें BLDC मोटर लगी है, जिससे फैन फुल स्पीड पर चलने पर भी सिर्फ़ 35 वॉट बिजली खपत करता है। यह Atomberg ब्रांड का सिलिंग फैन करीब 235 CMM हवा फेंकता है, जिससे कमरे के हर कोने में अच्छी हवा पहुँचती है। इसके साथ एक रिमोट भी मिलता है, जिससे आप आसानी से स्पीड बदल सकते हैं, बूस्ट मोड चला सकते हैं या टाइमर लगा सकते हैं। एक छोटी LED लाइट जलती रहती है, जिससे पता चलता है कि पंखा कितनी स्पीड पर चल रहा है। सबसे खास बात यह है कि इसे आप अपने मोबाइल ऐप से या सिर्फ़ बोलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे इसे इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Atomberg Renesa Halo
    • कलर - SS आइवरी और ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 58D x 19W x 16H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 6
    • शोर स्तर - 57 db
    • वाट क्षमता - 35 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • स्लीप मोड के साथ में रात में कम आवाज और एकसमान एयर फ्लो देने की सुविधा
    • रिमोट या फिर बोलकर पंखे को कंट्रोल करने की सुविधा

    कमी

    • फैन का एयर फ्लो कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan

    यह सीलिंग फैन खास तौर पर कम शोर के साथ अच्छी हवा देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस BLDC Fan मोटर सामान्य पंखों से कम बिजली खाती है। इसलिए, इस Havells फैन लंबे समय तक चलाने पर बिजली का बिल कम आता है। इस पंखे के ब्लेड ऐसे बने हैं कि ये हवा को आसानी से काटते हुए घूमते हैं, जिससे कमरे में अच्छी हवा फैलती है और आवाज़ भी कम होती है। इसलिए इसे बेडरूम या लिविंग रूम के लिए इस्तेमाल करना सही है। इसके साथ एक RF रिमोट भी मिलता है, जिससे आप दूर से ही पंखे की स्पीड बदल सकते हैं या टाइमर लगा सकते हैं। टाइमर की मदद से आप 1, 2, 3 या 4 घंटे बाद पंखे को अपने आप बंद कर सकते हैं, जो रात में सोते समय बहुत काम आता है। इसमें मेमोरी बैकअप भी है, यानी बिजली जाने के बाद जब वापस आती है, तो पंखा उसी स्पीड पर फिर से चलने लगता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Havells Stealth Air
    • कलर - पर्ल व्हाइट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 30D x 54.5W x 19.5H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 3
    • शोर स्तर - 55 db
    • वाट क्षमता - 230 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • सोफा या बेड पर बैठे-बैठे पंखे की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए रिमोट 
    • बिजली कट जाने पर भी पंखे को सामान्य गति से चलाने के लिए इन-बिल्ट वोल्टेज स्टेबलाइजेशन

    कमी

    • फैन की रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • USHA Fontana Maple 1250mm ISI Ceiling Fan

    यह पंखा अपने स्टाइलिश डिज़ाइन की वजह से दूसरे पंखों से थोड़ा अलग दिखता है। इसमें एक सजावटी लाइट लगी है जो कमरे में रोशनी और सजावट दोनों का काम करती है। इसलिए इसे आप लिविंग रूम या डाइनिंग एरिया में लगाएंगे तो पंखे और लाइट दोनों का काम एक साथ हो जाएगा। इस पंखे में चौड़ी ब्लेड लगी हैं जो हवा को ज़्यादा फैलाने में मदद करती हैं। इस Usha Ceiling Fan में 100% कॉपर मोटर का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे लंबे समय तक चलने और अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। इसमें रिमोट कंट्रोल के साथ-साथ एक खींचने वाली चेन भी दी गई है, जिससे आप पंखे की स्पीड और लाइट दोनों को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। अगर रिमोट पास में न हो तो चेन से भी पंखा चलाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - USHA Fontana Maple 
    • कलर - ब्रास ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28.7D x 22.4W x 12.7H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 3
    • शोर स्तर - 43 db
    • वाट क्षमता - 55 W
    • ब्लेड की संख्या - 5

    खूबियां 

    • बेहतर एयर फ्लो के लिए 5 रस्ट-फ्री बड़ी एल्युमिनियम ब्लैड डिजाइन
    • पंखे की लाइट और हवा की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए चैन कोर्ड का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Orient Electric Tome Pro 1400 mm BLDC Ceiling Fan

    Orient का यह 1400 mm का बड़ा पंखा लिविंग रूम या बड़े साइज वाले कमरें के हर कोने में हवा दे सकता है। BLDC मोटर के चलते यह पंखा बिजली कम खर्च करता है, लेकिन हवा जबरदस्त देता है। बड़ा साइज़ होने के कारण यह बेडरूम, हॉल या ऑफिस जैसे कमरों में हवा को अच्छे से फैलाता है, जिससे कहीं भी बैठो, हवा महसूस होती है। यह पंखा रिमोट के साथ आता है, इसलिए इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसमें बूस्ट मोड भी है, जिससे ज़रूरत पड़ने पर तुरंत तेज़ हवा मिल जाती है, ख़ासकर गर्मी में यह फ़ीचर बहुत काम आता है। इसका स्पेस ग्रे रंग और सादा डिज़ाइन इसे ज़्यादा भड़कीला नहीं बनाता, लेकिन यह आज के मार्डन घरों के इंटीरियर में आसानी से फ़िट हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Orient Electric Tome Pro
    • कलर - स्पेस ग्रे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28D x 26.5W x 22.3H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 3.7 किलोग्राम 
    • स्पीड - 300RPM
    • वाट क्षमता - 35 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • बिना आवाज किए तेज हवा देने के लिए डुअल बॉल बेयरिंग मोटर
    • रात के समय 2 से लेकर 8 घंटे तक का चलने का टाइम सेट करने की सुविधा

    कमी

    • पंखें की स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • LONGWAY Glideon 1200mm BLDC Ceiling Fan

    इस सीलिंग फैन का ब्लैक वुड फिनिश और स्टाइलिश डिज़ाइन आपके कमरे को एक प्रीमियम लुक दे सकता है। इसकी बीएलडीसी मोटर सिर्फ़ 28 वॉट बिजली लेती है। इसलिए, इसे ज़्यादा देर चलाने पर भी बिजली का बिल कम आता है। यह इन्वर्टर पर भी बढ़िया चलता है, तो लाइट जाने पर भी आपको हवा मिलती रहेगी। यह फ़ैन 240 CMM हवा और 320 RPM की स्पीड से पूरे कमरे में एक जैसी हवा देता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत कम आवाज़ करता है, जिससे सोते या काम करते समय कोई डिस्टर्बेंस नहीं होता। साथ में एक रिमोट भी मिलता है, जिससे आप आसानी से स्पीड बदल सकते हैं या टाइमर लगा सकते हैं। इसके ABS ब्लेड और एंटी-डस्ट डिज़ाइन की वजह से यह जल्दी गंदा नहीं होता और इसे साफ़ करना भी बहुत आसान है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - LONGWAY Glideon
    • कलर - ब्लैक वूड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 37.5D x 61W x 22.5H सेंटीमीटर
    • पंखें का वजन - 5.8 किलोग्राम 
    • स्पीड - 320 RPM
    • वाट क्षमता - 28 W
    • ब्लेड की संख्या - 3

    खूबियां 

    • कमरे में हवा को चारों तरफ अच्छे से फैलाने के लिए 1200mm स्विप साइज डिजाइन
    • पंखें की स्पीड से लेकर अन्य फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए स्मार्ट रिमोट कंट्रोल

    कमी

    • पंखें के ऊपर की पेंट क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: कम बिजली बिल के लिए बढ़िया BLDC सिलिंग फैन मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए BLDC मोटर वाले Ceiling Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

वॉट क्षमता

स्पीड 

कंट्रोल

Atomberg Renesa Halo

35 W 

850 RPM

ऐप, रिमोट, वॉइस

Havells Stealth Air

40 W

NA

रिमोट

Usha Fontane Maple

55 W

600 RPM

रिमोट

Orient Electric Tome Pro

35 W

300 RPM

रिमोट

Longway Glideon

28 W

320 RPM

रिमोट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इसें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बीएलडीसी सीलिंग फैन कम बिजली क्यों खर्च करते हैं?
    +
    BLDC मोटर तकनीक अधिक ऊर्जा दक्ष होती है, जिससे ये फैन सामान्य फैन की तुलना में लगभग आधी बिजली में काम करते हैं।
  • क्या बीएलडीसी फैन में एयरफ्लो अच्छा होता है?
    +
    हां, इन फैन में बेहतर ब्लेड डिजाइन और उच्च सर्विस वैल्यू के कारण तेज एयरफ्लो मिलता है, जिससे पूरे कमरे में हवा अच्छी तरह फैलती है।
  • बीएलडीसी फैन और सामान्य फैन में कितना अंतर होता है?
    +
    सामान्य फैन लगभग 70 से 80 वॉट बिजली लेते हैं, जबकि BLDC फैन 28 से 35 वॉट में काम करते हैं, जिससे बिजली बिल में काफी अंतर आता है।