आज के मार्डन घरों में पंखा सिर्फ हवा देने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे कमरे की खूबसूरती का हिस्सा बन चुका है। Havells इस श्रेणी में अपने प्रीमियम डिजाइन और टिकाऊ मोटर के लिए जाना जाता है। इनके Ceiling Fan में लगभग 1200mm ब्लेड साइज और 220 से 280 CMM तक हवा देने की क्षमता मिलती है, जो बड़े कमरे में भी समान रूप से हवा फैलाने में मदद करती है। साथ ही BLDC मोटर तकनीक वाले मॉडल लगभग 28 से 35 वॉट बिजली ही खर्च करते हैं, जिससे लंबे समय तक उपयोग में बचत होती है। इन पंखों की आवाज भी कम रहती है, जिससे रात में या शांत माहौल में परेशानी नहीं होती। अगर आपका घर मार्डन सजावट वाला है, तो ऐसे पंखे डिजाइन और काम दोनों का संतुलन बनाए रखते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध हैवल्स लग्जरी सिलिंग फैन मॉडल्स और जानें विस्तार से।
Havells FAB BLDC Ceiling Fan
कम बिजली में लगातार चलने वाला पंखा चाहिए, तो यह मॉडल 30W पावर खपत के साथ काम करता है। BLDC मोटर की वजह से यह Havells फैन सामान्य पंखों की तुलना में करीब 65% तक बिजली बचा सकता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बिल कम आता है। इसकी 380 RPM स्पीड और 225 CMM एयर डिलीवरी कमरे में हवा को तेजी से फैलाती है, जिससे गर्मी में भी जल्दी कूलिंग महसूस होती है। साथ ही लो नॉइज ऑपरेशन इसे बेडरूम या स्टडी के लिए आरामदायक बनाती है, क्योंकि चलने की आवाज परेशान नहीं करती। इसमें बूस्ट, स्लीप, ब्रीज और Mop जैसे अलग-अलग मोड दिए गए हैं। जैसे स्लीप मोड रात में धीरे और आरामदायक हवा देता है, जबकि बूस्ट मोड तुरंत तेज हवा के लिए काम आता है। रिवर्स रोटेशन फीचर सर्दियों में भी उपयोगी होता है, जिससे हवा का सर्कुलेशन बना रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells FAB
- कलर - ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.4D x 57.6W x 27H सेंटीमीटर
- स्पीड - 380 RPM
- वाट क्षमता - 30 W
- पंखें का वजन - 3.75 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- किसी भी दिशा से फैन के फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए RF रिमोट
- घर में पोछा लगने बाद फर्श को जल्दी सुखाने के लिए खास MOP मोड
कमी
- फैन का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan
इस सिलिंग फैन के एयरोडायनामिक ब्लेड हवा को बेहतर तरीके से काटते हैं, जिससे कम आवाज में ज्यादा एयर डिलीवरी मिलती है और कमरे में हवा बराबर फैलती है। इसमें ECO BLDC मोटर दी गई है, जो सामान्य पंखों के मुकाबले लगभग 50 से 55 प्रतिशत तक बिजली बचाती है। इसका मतलब है कि लंबे समय तक चलाने पर भी बिजली की खपत नियंत्रित रहती है। इन-बिल्ट वोल्टेज स्टेबलाइजेशन की वजह से यह कम वोल्टेज में भी स्थिर स्पीड बनाए रखता है, जिससे गर्मियों में स्पीड कम होने की परेशानी नहीं होती। RF रिमोट कंट्रोल किसी भी दिशा से काम करता है, इसलिए आपको बार-बार पंखे की ओर निशाना लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें टाइमर सेटिंग भी है, जिससे आप 1 से 4 घंटे का समय सेट करके पंखा अपने आप बंद कर सकते हैं। 280 RPM स्पीड और 1200mm साइज इसे मिड साइज कमरों के लिए सही बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells Stealth Air
- कलर - पर्ल व्हाइट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 30D x 54.5W x 19.5H सेंटीमीटर
- स्पीड - 280 RPM
- वाट क्षमता - NA
- पंखें का वजन - 3.75 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- रिमोट कंट्रोल के साथ में कम आवाज करने वाला साइलेंट प्रीमियम फैन
- कम घर्षण के साथ में तेज हवा के लिए एयरोडायनमिक ब्लैड्स
कमी
- फैन की स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Havells 1200mm Festiva ES Ceiling Fan
इस फैन का प्रीमियम डिजाइन और गोल्ड मिस्ट फिनिश कमरे के लुक को थोड़ा अलग और स्टाइलिश बना देता है, खासकर लिविंग रूम या बेडरूम में यह साफ नजर आता है। इसमें 390 RPM की हाई स्पीड मिलती है, जिससे हवा तेजी से पूरे कमरे में फैलती है। साथ ही 230 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट एयर डिलीवरी का मतलब है कि बड़े एरिया में भी अच्छी कूलिंग मिलती है। इस Havells Ceiling Fan के चौडे टिप वाले ब्लेड्स हवा को ज्यादा दूर तक पहुंचाने में मदद करते हैं। इसका 100% कॉपर मोटर लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और लगातार चलने पर भी परफॉर्मेंस स्थिर रखता है। डबल बॉल बेयरिंग होने से पंखा स्मूद चलता है और आवाज भी कम रहती है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में आराम बना रहता है। 55 वॉट पावर के साथ यह ऊर्जा की खपत को संतुलित रखता है, जिससे यह रोज के इस्तेमाल के लिए एक बढ़िया विकल्प बना जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells Festiva ES
- कलर - गोल्ड मिस्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 55.4D x 37.5W x 25H सेंटीमीटर
- स्पीड - 390 RPM
- वाट क्षमता - 55 W
- पंखें का वजन - 4.72 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- 100 प्रतिशत प्योर कॉपर वायर के साथ प्रीमियम परफॉर्मेंस
- पंखे को गंदा होने से बचाने के लिए डस्ट रस्सिटेंट डिजाइन
कमी
- पंखे की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Havells 1200mm Leganza ES 4B Ceiling Fan
कमरे की छत को भी डिजाइन का हिस्सा बनाना हो, तो यह 4 ब्लेड वाला पंखा उसी सोच के साथ बनाया गया है। इसके ब्लेड ट्रिम्स और बॉडी रिंग इसे एक डेकोरेटिव लुक देते हैं, जिससे यह सिर्फ कूलिंग नहीं बल्कि इंटीरियर का हिस्सा भी बन जाता है। इसमें एयरोडायनामिक 4 ब्लेड डिजाइन दिया गया है, जो हवा को बराबर तरीके से फैलाता है। 350 CMM एयर डिलीवरी के साथ यह बड़े कमरे में भी अच्छी कूलिंग देता है, जिससे हर कोने तक हवा पहुंचती है। 100% कॉपर मोटर लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और लगातार इस्तेमाल में भी स्थिर परफॉर्मेंस देता है। 215 RPM स्पीड इसे स्मूद तरीके से संतुलित एयरफ्लो देने में मदद करती है। इसका मेटैलिक पेंट फिनिश इसे प्रीमियम लुक देता है और सफाई में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती। यह पंखा उन लोगों के लिए सही है जो कूलिंग के साथ-साथ घर के डिजाइन को भी बेहतर बनाना चाहते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells Leganza ES
- कलर - मिस्ट हनी
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 54.5D x 30W x 19.5H सेंटीमीटर
- स्पीड - 215 RPM
- वाट क्षमता - 52 W
- पंखें का वजन - 4.42 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 4
खूबियां
- मार्डन घरों के इंटीरियर के लिए ब्लैड ट्रिम्स और बॉडी रिंग डिजाइन
- कमरे के हर कोने में बराबर हवा फैलाने के लिए 350 CMM एयर डिलीवरी
कमी
- फैन की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Havells 1200mm Ambrose Energy Saving High Speed Ceiling Fan
अगर आप ऐसा पंखा चाहते हैं जो कम बिजली में भी तेज हवा दे सके, तो यह मॉडल 52W पावर खपत पर फका-फक हवा देता है। इसका फायदा यह है कि रोजाना लंबे समय तक चलाने पर भी बिजली की खपत ज्यादा नहीं बढ़ती। इसकी 390 RPM स्पीड और 215 CMM एयर डिलीवरी कमरे में हवा को तेजी से फैलाती है। कम वोल्टेज पर भी इसका एयरफ्लो स्थिर रहता है, जिससे गर्मी के समय परफॉर्मेंस गिरने की समस्या नहीं होती। 100% कॉपर मोटर इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जिससे यह लंबे समय तक बिना दिक्कत के चलता रहता है। डबल बॉल बेयरिंग के कारण पंखा स्मूद चलता है और आवाज भी नियंत्रित रहती है, जिससे आरामदायक माहौल बना रहता है। इसका मैट फिनिश और कॉपर कलर इसे एक प्रीमियम और साफ लुक देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells Ambrose
- कलर - कॉपर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 33.5D x 19W x 28.5H सेंटीमीटर
- स्पीड - 390 RPM
- वाट क्षमता - 52 W
- पंखें का वजन - 3.78 किलोग्राम
- ब्लेड की संख्या - 3
खूबियां
- बिना आवाज के काम करने के लिए डुअल बॉल बेयरिंग मोटर डिजाइन
- ब्रांड की तरफ से पंखे पर 2 साल की वारंटी
कमी
- पंखे का एयरफ्लो थोडा कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना - मार्डन घरों के लिए बढ़िया हैवल्स लग्जरी सिलिंग फैन
यहां पर हमने ऊपर बताए गए Havells Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इसें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।