Uttarakhand Weather: केदारनाथ में गुरुवार को भी बर्फबारी जारी, अप्रैल में निकले गर्म कपड़े
केदारनाथ में गुरुवार को भी बर्फबारी जारी रही, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहा। राज्यभर में हुई बारिश और बर्फबारी ने अप्रैल में लोगों को गर्म कपड़े ...और पढ़ें
HighLights
केदारनाथ में गुरुवार को भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा
देहरादून में रिकॉर्ड बारिश से अप्रैल में तापमान गिरा
बारिश और हवा से आम-लीची की फसल को नुकसान
जागरण संवाददाता, देहरादून। केदारनाथ में आज गुरुवार को भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। हालांकि आज अधिकतर मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहा। वहीं राज्यभर में हुई बारिश और बर्फबारी ने अप्रैल में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया।
पारे में भारी गिरावट
देहरादून में बुधवार को करीब चार घंटे हुई रिकार्ड बारिश से पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। जिससे ग्रीष्मकाल में कंपकंपी छूटने लगी। इस दौरान दून में पांच वर्ष में अप्रैल में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा भी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, आज दून में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने की भी संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
अधिक वर्षा और तेज हवा से आम-लीची पर संकट
इन दिनों लगातार हो रही वर्षा और तेज हवाएं आम और लीची के लिए खतरा बन गए हैं। बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बौर को नुकसान पहुंच रहा है।
जबकि, अधिक नमी के कारण गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। इस समय आम और लीची दोनों फसलों में फूल और फल बनने का महत्वपूर्ण चरण चल रहा है। ऐसे में मौसम का असामान्य होना बागवानों के लिए चिंता बन गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी, 17 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा; 5 साल बाद अप्रैल में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अप्रैल में बर्फबारी, बर्फ की चादर से ढकी हेमकुंड-बदरीनाथ और औली की वादियां
यह भी पढ़ें- केदारनाथ में लगातार बर्फबारी, धाम में चार फीट तक बर्फ; पैदल रास्ता बंद और पाइप लाइन फ्रीज
यह भी पढ़ें- लगातार बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बर्फबारी से 11 डिग्री लुढका पारा; ऑरेंज अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अप्रैल में जनवरी की ठंड का एहसास, केदारनाथ में भारी बर्फबारी जारी