Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में अप्रैल में बर्फबारी, बर्फ की चादर से ढकी हेमकुंड-बदरीनाथ और औली की वादियां

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 06:50 PM (IST)

    चमोली जिले में हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम, औली और गौरसों सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है, जिससे ठंड लौट आई है। बुधवार को लगातार बारिश के बाद शाम ...और पढ़ें

    औली सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। Jagran

    औली सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम, औली, गौरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से एक बार फिर ठंड लौट आई है। बुधवार सुबह से जिले में लगातार हो रही वर्षा शाम तक जारी रही। श्री हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम, औली, गौरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है।

    वहीं बदरीनाथ धाम में वर्षा व बर्फबारी के चलते मास्टर प्लान के तहत कार्य प्रभावित हुए हैं। धाम में आए दिन हो रही वर्षा के चलते कार्यों की गति भी धीमी पड़ गई है। मौसम यात्रा की तैयारियों पर बार-बार खलल डाल रहा है। औली, गौरसों क्षेत्र में बर्फबारी से पर्यटकों के साथ कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। सुबह से औली में वर्षा व हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। अप्रैल माह में भी औली की ढलानें बर्फ की सफेद चादर ओढे हुए हैं।

    कोलकाता निवासी कोस्तब राय चक्रवती यहां परिवार के साथ आए हैं। उनका कहना है कि औली में अप्रैल माह में बर्फ देखना किसी सपने से कम नहीं है। औली के साथ बर्फ से लकदक हिमाच्छादित चोटियां मन को शांति व सुखद अनुभूति का एहसास करा रही है। कहा कि औली सच में नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर है।

    होटल कारोबारी अजय भट्ट ने बताया कि इस वर्ष औली में प्रकृति मेहरबान है। आए दिन औली में बर्फबारी का दौर जारी है। अप्रैल माह में बर्फबारी जहां पर्यटकों को सुखद एहसास करा रही है। वहीं पर्यटन कारोबारियों में कारोबार बढ़ने को लेकर भी खासा उत्साह है। कहा कि गौरसों के साथ आठ नंबर टावर के आसपास बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जोकि पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ में लगातार बर्फबारी, धाम में तीन से चार फीट तक बर्फ; पैदल रास्ता बंद और पाइप लाइन फ्रीज

    यह भी पढ़ें- लगातार बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बर्फबारी से 11 डिग्री लुढका पारा; ऑरेंज अलर्ट जारी