Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बर्फबारी से 11 डिग्री लुढका पारा; ऑरेंज अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 06:13 PM (IST)

    बागेश्वर जिले में 12 घंटे से लगातार हो रही बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑ ...और पढ़ें

    कौसानी में भी लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जागरण

    कौसानी में भी लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले में पिछले 12 घंटे से लगातार हो रही वर्षा ने जनजीवन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र पिंडारी में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    वहीं कौसानी में भी लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग तथा पर्यटक अलाव का सहारा ले रहे हैं। लगातार हो रही वर्षा का असर खेती-किसानी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। रबी की फसलें जैसे गेहूं, मसूर और जौ खेतों में बिछने लगी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

    फल एवं सब्जियों को पहले ही 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान

    हाल ही में हुई ओलावृष्टि से फल एवं सब्जियों को पहले ही 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है, जबकि गेहूं की फसल को भी इसी अनुपात में नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू होने से ठंड और बढ़ गई है। कई स्थानों पर सड़कें बंद होने की स्थिति में पहुंच रही हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। पानी, बिजली तथा संचार सेवाएं भी वर्षा के कारण बाधित हो रही हैं।

    शहर में बुधवार को दिनभर बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। बारिश के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नगर और कस्बाई इलाकों में लोग केवल जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। स्कूली बच्चे भी भीगते हुए स्कूल पहुंचे और लौटे, जिससे उनमें सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं।

    खबरें और भी


    इधर, बारिश तथा बर्फबारी के चलते जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में अप्रैल माह में तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अचानक आई ठंड से लोग फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गुरुवार के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: अप्रैल की बर्फबारी ने लौटाई ठंड, कई जिलों में वर्षा-ओलावृष्टि की चेतावनी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अप्रैल में जनवरी की ठंड का एहसास, केदारनाथ में भारी बर्फबारी जारी