Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur में सामूहिक दुष्कर्म, बर्रा में गेस्ट हाउस के बाहर से पिकअप से किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने की हैवानियत

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 07:41 PM (IST)

    कानपुर के बर्रा में एक 15 वर्षीय किशोरी को गेस्ट हाउस के बाहर से अगवा कर चलती पिकअप में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी अपनी मां के साथ वैवाहिक समार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बर्रा थानाक्षेत्र का मामला, मां के साथ वैवाहिक समारोह में गई थी गेस्ट हाउस

    2. पुलिस ने आरोपितों को बंबा कट के पास से किया गिरफ्तार, पिकअप बरामद

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बर्रा में अगवाकर 15 वर्षीय की किशोरी से चलती पिकअप में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी मां के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस गई थी, जहां बहाने से आरोपित उसे बाहर बुलाकर अगवा करके ले गए।किशोरी के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने सीसी कैमरे की मदद से तलाश शुरू की।

    24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपितों को बंबा कट के पास से गिरफ्तार करके किशोरी को बरामद किया। पिकअप को भी कब्जे में लिया गया है। वहीं, पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में कार्रवाई करके शनिवार को जेल भेज दिया।

    बर्रा थानाप्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक 19 फरवरी की रात किशोरी के लापता होने की सूचना मिली थी। किशोरी के पिता ने बताया कि वह मां के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस गई थी। करीब रात नौ बजे पत्नी ने बेटी की तलाश शुरू की, लेकिन वह कही भी नजर नहीं आई। इसके बाद उन्हें जानकारी हुई तो सीसी कैमरे की मदद से तलाश शुरू की गई।

    इस पर पिकअप सवार दो युवकों के किशोरी को जबरन ले जाते कैमरे दिखे। इसके बाद कैमरों की मदद से उनकी तलाश और तेज की गई। करीब 24 घंटे के अंदर करीब 250 से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज देखे जाने के बाद पिकअप के बंबा कट की ओर जाते हुए दिखाई देने की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी करते हुए पिकअप को पकड़कर उसमें सवार फतेहपुर के जहानाबाद कापिल निवासी विनोद गुप्ता और पिंटू दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया गया।

    खबरें और भी

    आरोपितों के पास से ही किशोरी भी बरामद हुई। थाने लाने के बाद पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपितों ने पता पूछने के बहाने से उसे गेस्ट हाउस के बाहर बुलाया और फिर जबरन पिकअप खींचकर ले गए। इस दौरान रास्ते में दोनों आरोपितों ने उसके गलत काम किया। थानाप्रभारी ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है। पिकअप को भी सीज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- मोबाइल एडिक्शन अलर्ट: जानिए शरीर और दिमाग पर कितना खतरनाक असर, कानपुर विशेषज्ञ की चेतावनी 

    यह भी पढ़ें- 'किसके सहारे जिऊंगी…किससे दुख दर्द कहूंगी' कानपुर में मां-पिता, बहन और भांजे के शव देख बेटी की चीख से फटा लोगों का कलेजा

    यह भी पढ़ें- दूल्हे की कुर्सी की जिद, दूल्हन ने की शादी रद्द...फिर बराती-जनाती में चले लात-घूंसे

    यह भी पढ़ें- कानपुर में साड़ी कारोबारी ने कनपटी से सटाकर गोली मार की आत्महत्या, आहत होकर पिता ने बहू के खोले राज