दूल्हे की कुर्सी की जिद, दूल्हन ने की शादी रद्द...फिर बराती-जनाती में चले लात-घूंसे
कानपुर के एक युवक की शादी फतेहपुर के जाफरगंज में तय हुई थी। जयमाल के बाद पैर पुजाई रस्म में दूल्हे ने कुर्सी पर बैठने की जिद की, जिससे दुल्हन को उस पर ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर के युवक की फतेहपुर की युवती से तय हुई थी शादी
मंडप के नीचे कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद
दूलहन ने शादी से इन्कार कर दिया तो लौटी बरात
जागरण संवाददाता, कानपुर। फतेहपुर में एक बार फिर शादी के दौरान हंगामा हो गया। इस बार भी दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बरात सहित लौटना पड़ा। दूल्हा और दूल्हन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वर बराती और वधू जनाती पक्ष में जमकर लात घूंसे चले। मामला सिर्फ कुर्सी को लेकर था।
दरअसल, कानपुर के एक गांव के युवक की शादी जाफरगंज थाने के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शुक्रवार की शाम दूल्हा बारात लेकर लड़की पक्ष के गांव आया गया। लड़की पक्ष ने बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया। जय माल कार्यक्रम के बाद पैर पुजाई रस्म के दौरान लड़के ने मंडप के नीचे बैठने से मना कर कुर्सी में बैठने की जिद करने लगा।
इस पर लड़की ने दूल्हे को दिव्यांग समझ शादी से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने लगी। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गए। विवाद बढ़ते ही लड़की पक्ष के मेहमान व ग्रामीणों ने बारातियों के साथ हाथापाई करने लगे। इस बात से नाराज दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर वापस लौट गया है। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने कहा कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। ना कोई तहरीर मिली है।
इधर, कुत्ते को पीटने को लेकर दूल्हन हो गई थी खफा
फतेहपुर के एक मैरिज हाल में बुधवार रात कुत्ते की वजह से दूल्हे को बिना दूल्हन के बरात को बैरंग ले जाना पड़ा। वधू पक्ष के पालतू कुत्ते को पीटने पर वर पक्ष से मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस के समक्ष गुरुवार शाम पांच बजे तक दोनों पक्षों की पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुलिस ने वधू को बुलाकर उसकी मंशा जानी तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। वधू पक्ष बिना शादी के लौट गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कानपुर में साड़ी कारोबारी ने कनपटी से सटाकर गोली मार की आत्महत्या, आहत होकर पिता ने बहू के खोले राज
यह भी पढ़ें- Kanpur में दर्दनाक प्रेम कहानी: लिव-इन कपल ने की आत्महत्या, प्रेमी के बाद प्रेमिका ने भी दी जान
यह भी पढ़ें- कहीं आपकी डिग्री-मार्कशीट फर्जी तो नहीं? 9 राज्यों के 14 विश्वविद्यालयों से जुड़ा बड़ा डिग्री-मार्कशीट गिरोह बेनकाब