Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में साड़ी कारोबारी ने कनपटी से सटाकर गोली मार की आत्महत्या, आहत होकर पिता ने बहू के खोले राज

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 02:16 PM (IST)

    कानपुर के तिलक नगर में साड़ी कारोबारी सनल कपूर ने अवैध पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई। पिता ने बहू पर लगातार विवाद का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर में साड़ी कारोबारी सनल कपूर ने खुद को गोली मारी।

    2. पिता ने बहू पर विवाद का आरोप लगाया, पत्नी ने नकारा।

    3. कारोबारी मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, इलाज चल रहा था।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। तिलक नगर के साड़ी कारोबारी ने कनपटी में अवैध पिस्टल से खुद को गोली मार ली। परिवार वालों ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के तीन दिन बाद कारोबारी की मौत हो गई। वहीं, कारोबारी के पिता ने बहू को लेकर कई राज खोले।

    तिलक नगर मंगलवार देर रात अपनी कनपटी में अवैध पिस्टल से गोली मार ली थी। दिवंगत के पिता ने बहू पर बेटे से अक्सर विवाद करने का आरोप लगाया है, जबकि उनकी बहू ने आरोप नकारते हुए मानसिक अस्वस्थ होने की बात कही।

    सिविल लाइंस निवासी साड़ी कारोबारी 40 वर्षीय सनल कपूर की नयागंज में दुकान है। पिता सत्य प्रकाश कपूर ने बताया कि बेटे ने वर्ष 2010 में प्रेम विवाह काहू कोठी निवासी प्रियंका से किया था, जिनसे बेटी झलक और वानी है।

    आरोप है कि शादी के बाद से दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसके बाद बेटा सनल पत्नी-बेटियों ल। साथ तिलक नगर स्थित इंद्रलोक विला अपार्टमेंट में रहने लगा था। वहां भी दोनों में विवाद होता था।

    मंगलवार देर रात सनल ने कनपटी में गोली मारने की जानकारी एक रिश्तेदार ने दी थी। उन्हें पहले एलएलआर अस्पताल भर्ती किया गया फिर रीजेंसी के आइसीयू में भर्ती कराया गया, जिनकी शुक्रवार को मौत हो गई।

    पत्नी प्रियंका ने बताया कि सनल से प्रेम विवाह हुआ था। आपसी विवाद नहीं था। उनका 2022 से डा. कलीम अहमद से इलाज चल रहा था। तब से दुकान भी कभी कभी जाते थे। घटना से पहले उनके पास पिस्टल कभी पिस्टल नहीं देखी। कोहना थानाध्यक्ष प्रतीक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी