सामुद्रिक शास्त्र: पीठ के बल सोना या करवट लेना? आपकी 'स्लीप पोजीशन' में छिपे हैं भविष्य के संकेत
क्या आप जानते हैं कि आपके सोने का तरीका भी आपके कई राज खोल सकता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। ...और पढ़ें
-1778214451028_m.webp)
सोने की तरीका बताता है व्यक्तित्व के रहस्य (Picture Credit: Freepik)
HighLights
सोने का तरीका आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है
करवट लेकर सोने वाले मिलनसार और भरोसेमंद होते हैं
पीठ के बल सोने वाले शांत और आत्मविश्वासी होते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोना हमारी दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा है। क्या आप जानते हैं कि जिस अवस्था में आप गहरी नींद में होते हैं, वह आपके अवचेतन मन (Subconscious Mind) का आईना होती है?
सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है कि आपकी 'स्लीप पोजीशन' केवल आराम के लिए नहीं, बल्कि आपके स्वभाव, व्यवहार और स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बयां करती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
हाथ-पैर मोड़कर सोना
अगर आप अपने हाथ-पैर मोड़कर या फिर बच्चे की तरह सिमटकर सोते हैं, तो इसे भ्रूण मुद्रा (Fetal Position) कहा जाता है। यह सबसे आम वाली पोजीशन मानी गई है। इस लोगों के बारे में यह माना जाता है कि बाहर से दिखने में भले ही ये लोग सख्त हों, लेकिन भीतर से बेहद संवेदनशील और भावुक होते हैं।
साथ ही यह लोग अजनबियों के साथ घुलने-मिलने में काफी समय लेते हैं, लेकिन एक बार सहज होने पर बहुत वफादार साबित होते हैं। इन लोगों को जीवन में रिस्क लेना पसंद नहीं होता और यह सुरक्षित भविष्य की तलाश में रहते हैं।

(Picture Credit: Freepik)
करवट लेकर सोना
अगर आप एक तरफ करवट लेकर सोते हैं, तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग बहुत मिलनसार, सामाजिक और भरोसेमंद किस्म के होते हैं। ये लोग दूसरों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं, जिससे कभी-कभी धोखा खाने की संभावना भी बनी रहती है। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से इसे एक अच्छी पोजीशन माना गया है।
क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
जो लोग तकिये को बाहों में भरकर पेट के बल सोते हैं, उन्हें साहसी स्वभाव का माना गया है। इन लोगों को अपनी लाइफ में कंट्रोल पसंद है और यह लोग बहुत ही व्यवस्थित (Organized) तरीके से रहना पसंद करते हैं। इन लोगों को आलोचना सुनना पसंद नहीं होता।
खबरें और भी
वहीं अगर आप बिल्कुल सीधे पीठ के बल लेटकर सोते हैं, तो सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है कि आप शांत, आत्मविश्वासी और अनुशासित व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आपको फालतू की बातों में वक्त जाया करना पसंद नहीं होता। साथ ही आप खुद से और दूसरों से बहुत ऊंची उम्मीदें रखते हैं।

(Picture Credit- AI Generated)
सहारा लेकर सोने वाले लोग
यदि आप सोते समय तकिये को गले लगाकर या किसी चीज का सहारा लेकर सोते हैं, तो सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है कि आप भावनात्मक रूप से रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। साथ ही यह लोग दिल के साफ और भोले भी हैं। आप अपने जीवन में अक्सर दूसरों में सहारा ढूंढते हैं और एक सच्चे दोस्त या साथी की तलाश में रहते हैं।
यह भी पढ़ें- गाल का तिल सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, अच्छी किस्मत का भी है राज, जानिए सामुद्रिक शास्त्र के ये गुप्त संकेत!
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र का सबसे बड़ा सच: क्या 100% सच हो जाती है जीभ पर तिल वालों की हर बात?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।