Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हथेली, पैर या माथा, सामुद्रिक शास्त्र से जानिए, शरीर के कौन-से हिस्से में तिल चमका सकता है आपका भाग्य

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 03:56 PM (IST)

    सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के कुछ अंगों पर तिल का होना राजयोग का संकेत माना गया है, यानी इन लोगों को जीवन में कभी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़त ...और पढ़ें

    धनवान बनने का संकेत देते हैं ये तिल (Picture Credit- AI Generated)

    धनवान बनने का संकेत देते हैं ये तिल (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. शरीर के कुछ तिल देते हैं धन लाभ का संकेत

    2. जीवन में दिलाते हैं मान-सम्मान और सफलता

    3. हथेली के कुछ तिल माने जाते हैं धनवान होने का प्रतीक

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र की ही एक महत्वपूर्ण शाखा है। इस शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट, निशानों और तिलों का अध्ययन करके उसके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का अंदाजा लगाया जाता है। आइए सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि शरीर के किन हिस्सों पर तिल का होना भाग्यशाली होने का संकेत माना जाता है।

    खूब नाम कमाते हैं ये लोग

    सामुद्रिक शास्त्र में नाक पर तिल का होना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना गया है। खासकर अगर तिल नाक की दाहिनी तरफ है, तो यह भविष्य में धन लाभ का संकेत देता है। ऐसे लोग अपने जीवन में खूब नाम कमाते हैं। ऐसे में अगर भी यहां तिल है, तो आप लकी लोगों में से एक हैं। 

    मिलता है मान-सम्मान

    माथे की दाहिनी ओर तिल का होना राजयोग की तरह माना जाता है। यह तिल इस बात का संकेत है कि उसे व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने वाली है। वहीं जिन लोगों के दाहिने गाल पर तिल होता है, सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक वह लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इसका अर्थ है कि आगे चलकर उस व्यक्ति को अपने करियर या व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। साथ ही समाज में भी खूब मान-सम्मान प्राप्त होगा।

    lucky moles i

    (Picture Credit- AI Generated)

    नहीं होती पैसों की कमी

    अगर किसी व्यक्ति के सीने (छाती) के ठीक बीचो-बीच तिल है, तो यह भी बहुत शुभ माना जाता है। यह तिल धनवान होने का संकेत माना गया है। इन लोगों पर धन की देवी की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है और इन लोगों का जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की पीठ पर तिल है, तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों की पीठ पर तिल होता है, उन्हें अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं से नहीं गुजरना पड़ता।

    खबरें और भी

    लकी है हाथ का यह तिल

    अगर किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली (Ring Finger) के बीच में या हथेली के ठीक बीचो-बीच है, तो सामुद्रिक शास्त्र इसे भी धनवान बनने का एक प्रबल संकेत माना जाता है। ऐसे लोग अपनी मेहनत और बुद्धि के बल पर जीवन में खूब धन-संपत्ति कमाते हैं।

    यह भी पढ़ें - शुभ कामों में पत्नी को दाएं बैठना चाहिए या बाएं? पढ़ें शास्त्रों का सटीक नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

    यह भी पढ़ें - दीपक में गोल बत्ती जलाएं या लंबी, सुधार लें अपनी गलती, क्या कहता है वास्तु शास्त्र?


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।