सामुद्रिक शास्त्र का सबसे बड़ा सच: क्या 100% सच हो जाती है जीभ पर तिल वालों की हर बात?
सामुद्रिक शास्त्र में जीभ पर तिल होना एक दुर्लभ और शक्तिशाली संकेत माना जाता है, जो व्यक्ति के भाग्य को प्रभावित कर सकता है। ...और पढ़ें

जीभ पर तिल का रहस्य (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
जीभ पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ
जीभ की नोक पर तिल होते हैं बुद्धिमान
जीभ के इस हिस्से पर तिल होना नहीं माना जाता शुभ
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र की ही एक महत्वपूर्ण शाखा है, जिसमें व्यक्ति के शरीर की बनावट, निशानों और तिलों के माध्याम से उसके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में जीभ पर तिल होना कैसा माना गया है और यह व्यक्ति पर क्या प्रभाव डालता है।
क्या सच होती है हर बात
सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है कि जिन लोगों की जीभ पर तिल होता है, वह तेज वाणी (तेज और मुखर आवाज) वाले और बातूनी माने जाते हैं। यह लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं और अपनी बातों से दूसरों को जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। साथ ही जीभ पर तिल होना बुद्धिमत्ता का प्रतीक भी माना गया है।
जरूरी नहीं कि इनकी हर बात सच हो, लेकिन इनमें अंतर्ज्ञान शक्ति (Intuition Power) होती है, यानी यह भविष्य की घटनाओं का सही अंदाजा लगा लेते हैं। ऐसे में इन लोगों के द्वारा कही हुई या सोची हुई बातें अक्सर सच साबित होती हैं। ऐसे में इन लोगों से झगड़ा मोल लेने से बचना चाहिए।

(Picture Credit- AI Generated)
क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
- सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है कि अगर किसी व्यक्ति की जीभ की नोक पर तिल होता है, तो वह लोग बुद्धिमान और कूटनीतिक होते हैं, जो अपनी बात मनवाना जानते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में इन्हें भाग्यशाली भी माना जाता है और इन्हें जीवन में अचानक से कोई बड़ा मौका मिलता है। ये लोग तरह-तरह के खाने-पीने की चीजों को ट्राई करते रहते हैं।
- साथ ही सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के जीभ के निचले हिस्से पर तिल होता है वे कला के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं। साथ ही यह लोग खाने-पीने के शौकीन भी होते हैं।
- अगर किसी व्यक्ति की जीभ के बीच में तिल है, तो यह शुभ नहीं माना जाता। इससे व्यक्ति को वाणी में अवरोध या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।
क्या होती हैं कमियां
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जीभ पर तिल वाले लोग यदि एक बार बोलना शुरू कर दें, तो फिर यह चुप होने का नाम नहीं लेते। इनकी इसी आदत के कारण कभी-कभी इनके आसपास के लोग इनसे परेशान हो जाते हैं। इन लोगों को किसी के लिए भला-बुरा बोलने से बचना चाहिए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - सामुद्रिक शास्त्र: लंबी, छोटी और टेढ़ी नाक का क्या होता है मतलब? इनकी बनावट से जानें अपना भाग्य
यह भी पढ़ें - हथेली, पैर या माथा, सामुद्रिक शास्त्र से जानिए, शरीर के कौन-से हिस्से में तिल चमका सकता है आपका भाग्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।