Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाल का तिल सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, अच्छी किस्मत का भी है राज, जानिए सामुद्रिक शास्त्र के ये गुप्त संकेत!

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 07:00 PM (IST)

    सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, गाल का तिल भाग्य, धन और सौभाग्य का प्रतीक है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। ...और पढ़ें

    Mole on Cheek Meaning: गाल पर तिल होने का ज्योतिषीय महत्व। (Ai Generated Image)

    Mole on Cheek Meaning: गाल पर तिल होने का ज्योतिषीय महत्व। (Ai Generated Image)

    HighLights

    1. गाल का तिल व्यक्ति के सुख और वैभव का प्रतीक है

    2. दाएं गाल पर तिल होना धन लाभ का प्रतीक है 

    3. बाएं गाल पर तिल संघर्ष और मेहनत को दिखाता है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर गाल पर दिखने वाले काले तिल को ब्यूटी स्पॉट कहा जाता है, जो चेहरे के आकर्षण को कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में इस छोटे से निशान को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। शरीर के अंगों की बनावट और उन पर मौजूद निशानों के बारे में यह शास्त्र बताता है कि गाल पर तिल होना एक संयोग नहीं, बल्कि इसका गहरा मतलब है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    til gaal me

    (Ai Generated Image)

    दाएं गाल पर तिल

    सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों के दाएं गाल पर तिल होता है, वे बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। यह तिल व्यक्ति के आर्थिक रूप से समृद्ध होने का संकेत है। ऐसे लोग स्वभाव से थोड़े भावुक लेकिन बुद्धिमान होते हैं। ऐसा माना जाता है कि दाएं गाल पर तिल वाले व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहता है और इन्हें जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और प्यार मिलता है। करियर के मामले में भी ये लोग काफी स्पष्टवादी होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं।

    बाएं गाल पर तिल

    वहीं, अगर तिल बाएं गाल पर हो, तो इसका मतलब थोड़ा अलग होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, बाएं गाल पर तिल वाले व्यक्ति स्वभाव से थोड़े सरल हो सकते हैं। इन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती। जीवन के शुरुआती दौर में इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि, इनका यही संघर्ष इन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और ये एक स्थिर और सम्मानित जीवन जीते हैं। खर्चों के मामले में ये थोड़े लापरवाह हो सकते हैं, इसलिए इन्हें आर्थिक मामलों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

    आकार और रंग का महत्व

    तिल का केवल स्थान ही नहीं, बल्कि उसका स्वरूप भी मायने रखता है। अगर तिल गहरा काला और छोटा है, तो यह उतना ही शुभ है। वहीं, हल्का भूरा या शहद के रंग का तिल थोड़ा कमर परिणाम देता है। वहीं, तिल थोड़ा उभरा हुआ है, तो इसे ज्योतिषीय रूप से और भी अधिक प्रभावशाली माना जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र का सबसे बड़ा सच: क्या 100% सच हो जाती है जीभ पर तिल वालों की हर बात?

    यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: लंबी, छोटी और टेढ़ी नाक का क्या होता है मतलब? इनकी बनावट से जानें अपना भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।