Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सामुद्रिक शास्त्र: लंबी, छोटी और टेढ़ी नाक का क्या होता है मतलब? इनकी बनावट से जानें अपना भाग्य

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 05:30 PM (IST)

    सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट से व्यक्ति के चरित्र और भाग्य के बारे में जाना जाता है। ...और पढ़ें

    Samudrik Shastra Nose Shape: आपकी नाक की बनावट से जानें अपना भाग्य, क्या आप भी हैं लकी? (Ai Generated Image)

    Samudrik Shastra Nose Shape: आपकी नाक की बनावट से जानें अपना भाग्य, क्या आप भी हैं लकी? (Ai Generated Image)

    HighLights

    1. सामुद्रिक शास्त्र में नाक की बनावट व्यक्ति के स्वभाव का गहरा संबंध है

    2. लंबी नाक वाले बेहद भाग्यशाली होते हैं

    3. टेढ़ी नाक वालों के जीवन में काफी संघर्ष होता है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चेहरा किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना होता है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार चेहरे का सबसे बीच का भाग यानी नाक आपके भाग्य और भविष्य के बारे में सबसे सटीक संकेत देती है। जिस तरह हाथों की रेखाएं किस्मत बताती हैं, उसी तरह नाक की लंबाई, चौड़ाई और बनावट यह तय करती है कि आप जीवन में कितनी सफलता हासिल करेंगे और आपका स्वभाव कैसा होगा? सामुद्रिक शास्त्र में नाक के आकार के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं आपकी नाक की बनावट आपके बारे में क्या कहती है?

    naak ki banawat 2

    Ai Generated Image

    लंबी नाक

    जिन लोगों की नाक लंबी और सीधी होती है, वे बहुत महत्वाकांक्षी और आगे की चीजों को भांपने वाले होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग कला और कारोबार के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। लंबी नाक वाले व्यक्ति स्वाभिमानी होते हैं और उन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता। आर्थिक रूप से भी ये लोग काफी मजबूत होते हैं और इन्हें समाज में उच्च पद मिलता है।

    छोटी नाक

    छोटी नाक वाले लोग स्वभाव से थोड़े चंचल और ऊर्जावान होते हैं। हालांकि, इन्हें सफलता पाने के लिए जीवन में अन्य लोगों की तुलना में अधिक संघर्ष करना पड़ता है। ये लोग दिल के साफ होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी इनके कामों में बाधा बनती है, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर ये अपनी एक अलग पहचान बना ही लेते हैं।

    टेढ़ी नाक

    टेढ़ी नाक वाले व्यक्ति अक्सर समाज में गलत समझ लिए जाते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ऐसे लोग बेहद बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इनमें व्यापार करने की अच्छी समझ होती है। ये लोग अपने मन की बात जल्दी किसी को नहीं बताते और थोड़े रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। टेढ़ी नाक वाले लोग मुश्किल समय में भी धैर्य नहीं खोते और अपनी चतुराई से हर संकट से बाहर निकल आते हैं।

    खबरें और भी

    तोते जैसी नाक

    अगर किसी की नाक आगे से थोड़ी झुकी हुई और तोते की चोंच जैसी हो, तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। ये बहुत तेज-तर्रार होते हैं और अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं। इन्हें जीवन में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा आसानी से मिल जाती है।

    यह भी पढ़ें- हथेली, पैर या माथा, सामुद्रिक शास्त्र से जानिए, शरीर के कौन-से हिस्से में तिल चमका सकता है आपका भाग्य

    यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: शरीर के इन हिस्सों पर है तिल, तो खुद को मान लें भाग्यशाली

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।