एलईडी सोलर लाइट्स आपके गार्डन की सुंदरता और सुरक्षा दोनों को बढ़ा सकती हैं, साथ ही आपके बिजली के बिल को भी कम कर सकती हैं। वहीं, इसके लिए बाजार में ढेरों और अलग-अलग प्रकार के विकल्प भी उपलब्ध हैं। पाथ लाइट्स गार्डन के रास्तों को रोशन करती हैं और सुरक्षा बढ़ाती हैं। वॉल लाइट्स दीवारों पर लगकर आसपास की जगह में उजाला करती हैं। स्पॉटलाइट वाली Solar Light किसी विशेष पौधे या सजावट को चमकाने के लिए होती हैं। डेकोरेटिव लाइट्स जैसे फेयरी लाइट्स या लालटेन, बगीचे को सुंदर दिखाने के लिए बढ़िया रहती हैं। आप अपने गार्डन की जरूरत और सजावट के प्रकार को ध्यान में रखते हुए इन्हें चुन सकते हैं।
हर शाम बिजली की चिंता किए बिना इन LED सोलर Lights से जगमगाएं अपना बगीचा

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Solar Light for Outdoor Garden Waterproof Home Wall Lights
आपके बगीचे को खूबसूरती के साथ रोशन करने वाली इन लाइटों को फेंस के ऊपर, जीनों में, बैकयार्ड या फिर बालकनी गार्डन में भी लगाया जा सकता है। ये सोलर लाइटें 4-5 घंटे के अंदर फुल चार्ज हो जाती हैं, जिसके लिए बिजली की भी कोई जरूरत नहीं है। इनमें लगा सेंसर शाम होते ही लाइटों को अपने आप ऑन कर देता है, यानी की आपको हर रोज इन्हें खुद से जलाने की मेहनत नहीं करनी है। इन एलईडी लाइटों से सुंदर वॉर्म व्हाइट रोशनी निकलती है, जो बगीचे को बेहद खूबसूरत बनाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- VARNITYA
- रंग- काला
- मटेरियल- फाइबरग्लास
- लाइट फिक्सचर फॉर्म- स्टेप लाइट
- पावर सोर्स- सोलर पावर्ड
01Solpex Solar Lights Outdoor LED Stainless Steel Stake Lights
अगर आपने अपने गार्डन में एक सुंदर पाथवे (आने-जाने का रास्ता) बना रखा है, तो ये एलईडी सोलर लाइटें बहुत काम की हैं। अंधेरे में ना सिर्फ चलने-फिरने में दिक्कत होती है, बल्कि यह गार्डन को भी बोरिंग दिखाता है। ऐसे में आप पाथवे के दोनों किनारों में लाइन से इन LED Light को लगाकर एक खूबसूरत रास्ता तैयार कर सकते हैं। यह बगीचे को आकर्षक बनाने के साथ चलने-फिरने के लिए सुरक्षित भी बनाएगा। फुल चार्ज होने के बाद ये करीब 10-12 घंटे तक लगातार जलती रहती हैं और साथ ही इन्हें सीधा स्टील के पोल से जोड़कर जमीन में गाड़ा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Solpex
- रंग- क्रिस्टल वॉर्म
- मटेरियल- एक्रेलिक, स्टेनलेस स्टील
- स्टाइल- विंटेज
- रूम टाइप- आउटडोर
02180W Led Solar Street Light Outdoor
आपने घर के बाहर एक सुंदर बगीचा तो बना लिया है, लेकिन रात होते ही वहां अंधेरा छा जाता है! अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा, क्योंकि इन वॉटरप्रूफ लाइटों को आप आराम से अपने आउटडोर गार्डन में लगा सकते हैं। फिजूल बिजली खर्च से बचाने के लिए इनका मोशन सेंसर बेहतरीन काम करता है, जो सोलर लाइट को सिर्फ किसी के आने-जाने पर ही ऑन करता है और बाकी टाइम ये बंद रहती हैं। 2 के पैक में आने वाली इन एलईडी लाइटों की तेज रोशनी बगीचे से अंधेरा दूर करती है और साथ ही सोलर सिस्टम बिजली के खर्च से भी बचाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- PrankPond
- पावर सोर्स- सोलर पावर्ड
- रंग- काला
- मटेरियल- एबीएस
- स्टाइल- क्लासिक
03Gesto 4W Solar Lights Outdoor Waterproof IP65
यह सोलर पावर्ड लाइट आपके गार्डन की दीवारों को रोशन करने का काम करती है। वहीं, इनसे सूनी दीवार देखने में भी आकर्षक बनती है। इन एलईडी लाइटों का मॉडर्न अप एंड डाउन इफेक्ट बगीचे को शानदार दिखाता है और अच्छी रोशनी भी देता है। इन Wall Light का वॉटरप्रूफ और ड्यूरेबल बिल्ड इन्हें खुले बगीचे में लगाने के लिए आदर्श बनाता है, जिससे इनपर बारिश, नमी, धूप आदि का असर जल्दी नहीं होता है। ये सोलर लाइटें गार्डन की दीवारों, बाउंड्री और एंट्रेस गेट पर लगाई जा सकती हैं। इनमें लगा सेंसर किसी के वहां से निकलने पर ही इन्हें ऑन करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Gesto
- रंग- वॉर्म व्हाइट
- मटेरियल- एबीएल प्लास्टिक
- स्टाइल- मॉडर्न
- लाइट फिक्सचर फॉर्म- वॉल
0420 LED Solar Globe String Lights from Waterproof Outdoor Fairy Lights
बगीचे में पार्टी करनी हो या फिर हर शाम सुकून भरे एहसास के साथ अपनी चाय-कॉफी एंजॉय करनी हो, ये फेयरी लाइट्स सजावट को शानदार बनाती हैं। इन्हें आप किसी दीवार, खंभे के अलावा ऊपर जालीनुमा तरीके से लटकाकर अपने आउटडोर गार्डन को सजा सकते हैं। ये सोलर लाइट खूबसूरल बबल डिजाइन में आती हैं, जिनके 8 अलग-अलग लाइट मोड आपके मूड के हिसाब से रोशनी देते हैं। इस फेयरी एलईडी लाइट में कुल 20 बल्ब लगे हुए हैं, जो कि वॉटरप्रूफ भी हैं। सोलर पावर से चलने की वजह से आपको बिजली की चिंता नहीं करनी है और ये पर्यावरण के अनुकूल भी रहती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- COLBEX
- रंग- क्रिस्टल क्लीयर
- लाइट सोर्स टाइप- एलईडी
- स्पेशल फीचर- वॉटरप्रूफ
- लाइट कलर- वॉर्म व्हाइट
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- एलईडी सोलर लाइट्स को पूरी तरह चार्ज होने में कितना समय लगता है?+आमतौर पर, अच्छी गुणवत्ता वाली एलईडी सोलर लाइट्स को पूरी तरह चार्ज होने में 6-8 घंटे की सीधी धूप लगती है। यह मौसम और सोलर पैनल की दक्षता पर निर्भर करता है।
- क्या सोलर गार्डन लाइट्स को सर्दियों में हटा देना चाहिए?+नहीं, अधिकांश अच्छी गुणवत्ता वाली सोलर लाइट्स को सभी मौसमों का सामना करने के लिए डिजाइन किया जाता है। हालांकि, बर्फ से ढके होने पर या बहुत कम धूप वाले दिनों में उनका प्रदर्शन कम हो सकता है।
- सोलर लाइट की बैटरी कितने समय तक चलती है?+औसतन, सोलर लाइट की रिचार्जेबल बैटरी 1-2 साल तक चल सकती है। कुछ उच्च गुणवत्ता वाली बैटरियां 3-4 साल तक भी चल सकती हैं, जिसके बाद उन्हें बदलने की आवश्यकता हो सकती है।
- एलईडी सोलर लाइट्स कितनी चमकदार होती हैं?+एलईडी सोलर लाइट्स की चमक (ल्यूमेन में मापी गई) मॉडल और उद्देश्य के आधार पर भिन्न होती है। डेकोरेटिव लाइट्स 10-50 लुमेन की हो सकती हैं, जबकि पाथ लाइट्स 50-200 लुमेन और फ्लड लाइट्स 500+ लुमेन तक हो सकती हैं।
- आउटडोर गार्डन में किस तरह की सोलर लाइट लगा सकते हैं?+अपने आउटडोर गार्डन को रोशन करने के लिए आप सोलर पाथवे लाइट्स, सोलर स्ट्रिंग लाइट्स, सोलर वॉल लाइट्स, सोलर फ्लड लाइट्स और सोलर लैंटर्न का उपयोग कर सकते हैं। इनमें बिजली का खर्च और तारों का झंझट नहीं होता है।
You May Also Like