सिरेमिक टी कप सेट छोटे सर्विंग के लिए एक बेहतर विकल्प हैं क्योंकि वे गर्मी को अच्छी तरह से बनाए रखते हैं, जिससे आपकी चाय या कॉफी लंबे समय तक गर्म रहती है। वहीं, विभिन्न डिजाइनों और रंगों में उपलब्ध होने के कारण किसी भी सजावट के साथ फिट बैठते हैं। सिरेमिक कप हाथ में आरामदायक महसूस होते हैं और अक्सर एक आकर्षक हाथों से बनाया गया अनुभव देते हैं। इसके अलावा, ये साफ करने में आसान होते हैं और अधिकतर डिशवॉशर-सुरक्षित होते हैं। इतना ही नहीं, सिरेमिक कप चाय के वास्तविक स्वाद को बनाए रखने में भी मदद करते हैं, जिससे आपका पीने का अनुभव और भी बढ़िया हो जाता है।
आप यहां स्मॉल सर्विंग के लिए 5 सुंदर सिरेमिक टी कप सेट देख सकते हैं-
Aura Stone Premium Ceramic Tea Cups Set of 6
किचन, लिविंग एरिया या फिर डाइनिंग टेबल की थीम अगर थोड़ी कलरफुल है, तो ये रंग-बिरंगे कप वहां की शोभा बढ़ाने का काम करेंगे। आप इन्हें रोजाना से लेकर किसी खास मौके जैसे पार्टी या त्योहार पर एक वाइब्रेंट फील के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये 6 के सेट में आते हैं और इनमें मिलने वाले हर एक Cup में करीब 180 मिली चाय या कॉफी भरी जा सकती है। फूड सेफ सिरेमिक से बने होने के साथ ही ये लेड और कैडमियम से भी मुक्त हैं, जिससे आपका पेय पदार्थ सुरक्षित रहता है और उसका स्वाद भी एकदम वास्तविक बना रहता है।
01
Bodhi House Handmade Reactive Glaze Ceramic Tea Cup Set of 4 Pieces
प्रीमियम हैंडक्रॉफ्टेड डिजाइन वाले ये चाय के कप अपने सुंदर पैटर्न और टेक्सचर के साथ मेहमानों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं। इनमें 4 और 6 दोनों सेट में आने वाले विकल्प मौजूद हैं, जिस वजह से आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें ले सकते हैं। अगर आप इनमें सूप वगैरा पीना चाहते हैं, तो इन्हें आराम से माइक्रोवेव में रखकर स्वादिष्ट सूप तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही हाथों के अलावा ये डिशवॉशर में भी साफ किए जा सकते हैं। इन टी कप सेट को मेज आदि पर फिसलकर टूटने से बचाने के लिए नॉन-स्लिप बॉटम के साथ डिजाइन किया गया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
HandPainted Ceramic Tea Cups Set of 12 Small Coffee Chai Serving
आपके चाय-कॉफी पीने के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए ये हैंडप्रिंट वाले सिरेमिक कप काफी अच्छे हैं। घर आए मेहमानों से लेकर किसी खास मौके दिवाली, होली आदि पर ये बढ़िया लगेंगे। इनका नीले फूलों वाली झालर का प्रिंट देखने में बेहद सुंदर लगता है। आपके स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखने के लिए इस Cup Set को लेड और कैडमियम मुक्त मटेरियल से तैयार किया गया है। इन चाय कप का ग्लॉसी फिनिश आपके अनुभव को लग्जरी बनाता है और मेहमानों को भी आकर्षित करता है। ये माइक्रोवेव और डिशवॉशर सुरक्षित भी रहते हैं।
03
The Earth Store Lavender Pebble Ceramic Cup Set of 6
ये आकर्षक टेक्सचर वाले कप हर रोज में इस्तेमाल करने के लिए अच्छे हैं। इसके एक कप में करीब 180 मिली तक चाय-कॉफी आ जाती है, जो कि स्मॉल सर्विंग के लिए परफेक्ट है। इस टीप कप सेट में अलग-अलग डाइनिंग थीम को मैच करने के लिए लेवेंडर, मिंट और मस्टर्ड रंग उपलब्ध हैं। इन चाय कप को सिरेमिक और स्टोनवेयर मटेरियल से बनाया गया है, जो कि आकर्षक और मजबूत रहता है। वजन में हल्के होने की वजह से इन्हें उठाना और इनमें चाय-कॉफी पीना आरामदायक रहता है। इन्हें आप किसी को तोहफे में भी दे सकते हैं।
04
D'Maiolica Pink Kuliya Shape Tea Cups Set of 12
वैसे तो ये कप सिरेमिक मटेरियल से बने हैं, मगर दूर से देखने पर कुल्हड़ जैसे लगते हैं। इन्हें ट्रेडिशनल पार्टी, थीम और त्योहार के लिए इस्तेमाल करना अच्छा होगा। माइक्रोवेव और डिशवॉशर सुरक्षित होने की वजह से ये रोजाना में इस्तेमाल के लिए आदर्श हैं। इस Tea सेट के हर एक कप में एकबार में 110 मिली मात्रा में चाय-कॉफी सर्व की जा सकती है। लेड और कैडमियम-मुक्त होने की वजह से आपकी चाय-कॉफी का स्वाद बना रहता है और साथ ही रोजाना में उपयोग करने के लिए सुरक्षित भी है। इन्हें बनाने में हड्डी की राख का इस्तेमाल भी नहीं किया गया है।
05
जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।