पहली बार कर रहे हैं गार्डनिंग? ये 5 टूल्स आपके काम को बनाएंगे आसान और करेंगे पौधों की देखभाल!

क्या आप भी पहली बार घर में गार्डनिंग शुरू कर रहे हैं? तो शुरुआती लोगों के लिए खुरपी, प्रूनिंग कैंची, वाटरिंग कैन, गार्डनिंग ग्लव्स और हैंड कल्टीवेटर जैसे टूल्स सबसे उपयोगी होते हैं।
गार्डनिंग टूल्स
गार्डनिंग टूल्स

अगर आप भी पहली बार घर में गार्डनिंग शुरू करने की सोच रहे हैं, तो शुरुआती तौर पर ऐसे टूल्स चुनना बेहद जरूरी हैं, जिनसे पौधे लगाना, मिट्टी तैयार करना, पानी देना और पौधों की छंटाई जैसे काम आसानी से किए जा सकें। इसके लिए प्रूनिंग कैंची, गार्डनिंग ग्लव्स और हैंड कल्टीवेटर जैसे टूल्स काफी उपयोगी होते हैं। इनकी मदद से ना केवल आपकी गार्डनिंग आसान होती है बल्कि पौधों की देखभाल भी बेहतर तरीके से हो पाती है।

कैसे करना है इन्हें इस्तेमाल?

अगर आप पहली बार गार्डनिंग कर रहे हैं, तो सही तरीके से टूल्स का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इससे काम आसान होता है और पौधों को भी नुकसान नहीं पहुंचता।

  • खुरपी का इस्तेमाल मिट्टी खोदने और पौधे लगाने के लिए करें।
  • प्रूनिंग कैंची से पौधों की सूखी पत्तियां और टहनियां को काटें।
  • पानी देने वाले कैन से जरूरत के अनुसार पौधों में पानी दें।
  • मिट्टी ढीली करने के लिए हैंड कल्टीवेटर का इस्तेमाल करें, जिससे पौधों को अच्छी हवा मिले।
  • गार्डनिंग दस्ताने पहनकर काम करें, ताकि हाथ सुरक्षित रहें।

शुरुआत में होने वाली आम गलतियां

अक्सर गार्डनिंग शुरू करते समय लोग छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिसका नुकसान पौधों को उठाना पड़ता है। इसलिए गलतियों से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें - 

  • जिन पौधों में जितनी पानी की जरूरत है केवल उतना पानी डालें। जरूरत से अधिक पानी डालने से पौधा खराब हो सकता है।
  • गलत टूल का इस्तेमाल ना करें, जैसे खुरपी का इस्तेमाल मिट्टी को ढीली करने के लिए नहीं बल्कि पौधा लगाने के लिए करें और पौधा लगाने के लिए कभी भी हैंड कल्टीवेटर का इस्तेमाल ना करें। इससे छोटा पौधा टूट सकता है।
  • समय-समय पर पौधों की छंटाई बेहद जरूरी होती है, क्योंकि कई बार खराब या सूखी पत्तियां पूरे पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • टूल्स को इस्तेमाल करने के बाद हमेशा उन्हें साफ करें, क्योंकि बार-बार गंदा टूल इस्तेमाल करने से पौधा खराब हो सकता है।
  • कुछ लोग जरूरत से ज्यादा मिट्टी खोद देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे जड़ को नुकसान पहुंचता है।

नीचे आप इनके विकल्पों को देख सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Ugaoo Hand Cultivator for Gardening

    यह टूल गमलों और क्यारियों की मिट्टी को ढीला करने में मदद करता है। इससे पौधों की जड़ों तक हवा और पानी आसानी से पहुंच पाता है, जिससे ना केवल पौधों की देखभाल बढ़िया होती है, बल्कि वह जल्दी बढ़ते भी हैं।

    हमने इसे क्यों चुना?

    • यह काफी मजबूत है, जिससे सख्त मिट्टी को भी आसानी से ढीला किया जा सकता है।
    • यह मिट्टी को तैयार करने में बेहद मददगार है।
    • यह पकड़ने में आरामदायक होता है जिससे हाथों में कम दर्द महसूस हो सकता है। 
    • घर पर गार्डनिंग के लिए यह बेहद उपयोगी औजार है।
    01
  • UGAOO Durable Gardening Hand Tool Kit

    अगर आपको पौधों को सेट करने में दिक्कत आती है, तो यह औजार आपके लिए बेहद उपयोगी रहेगा। क्योंकि अक्सर पौधों को गमले में सेट करने के दौरान मिट्टी ठीक से भर नहीं पाती या पौधे टूट जाते हैं। ऐसे में यह पौधों को एक गमले से दूसरे में लगाने में आसानी देते हैं। 

    हमने इसे क्यों चुना?

    • यह रोपाई में काफी मददगार है।
    • गमलों में मिट्टी भरना और पौधे लगाना इससे काफी आसान हो जाता है।
    • मजबूत होने के कारण यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
    • छोटे गार्डन के लिए यह बढ़िया विकल्प है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Ugaoo 5 Litre Large Plant Watering Can

    अच्छी गार्डनिंग के लिए पौधों को सही तरह से पानी मिलना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में यह कैन काफी मददगार रहता है, जो बिना पानी को बर्बाद किए पौधों की जड़ों तक पानी पहुंचाता है। 

    हमने इसे क्यों चुना?

    • बड़ी क्षमता होने से इसमें बार-बार पानी नहीं भरना पड़ता।
    • इसकी लंबी टोंटी के कारण गमलों में जड़ों तक पानी पहुंचता है।
    • यह हल्का है जिससे इसे उठाना आसान होता है।
    • घर, बालकनी के गमलों और छत पर बने गार्डन के लिए यह उपयुक्त है।
    03
  • UGAOO Plant Cutter for Garden

    पौधों की सही देखभाल के लिए उनकी छंटाई करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में यह औजार बेहद काम आता है, जो सूखी टहनियों, पत्तियों आदि को काटने में मदद करता है। इससे पौधों की ग्रोथ ज्यादा अच्छी और साफ होती है।

    हमने इसे क्यों चुना?

    • इसकी तेज धार टहनियों की आसान कटाई करता है।
    • पौधों को सही आकार देने और उनकी देखभाल में मदद करता है।
    • पकड़ने में आरामदायक होता है, जिससे हाथों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता।
    • लॉक सिस्टम के कारण यह सुरक्षित रहता है।
    04
  • TrustBasket Gardening Gloves

    अक्सर गार्डनिंग के दौरान कांटे या हल्की खरोंच लग जाती है और जो नई-नई गार्डनिंग कर रहे होते हैं उनके साथ यह काफी ज्यादा होता है। ऐसे में ये दस्ताने काफी उपयोगी साबित होते हैं, जो पौधे लगाने, मिट्टी तैयार करने और गार्डनिंग के अन्य काम करने के दौरान सुरक्षा प्रदान करते हैं।

    हमने इसे क्यों चुना?

    • हाथों पर अच्छी पकड़ बनाए रखने में मदद करते हैं।
    • लंबे समय तक पहनने पर भी आरामदायक महसूस होते हैं।
    • मिट्टी और हल्की खरोंच से हाथों की सुरक्षा करते हैं।
    • इसका मटेरियल काफी अच्छी गुणवत्ता का है, जो हाथों में पसीना आने से रोकता है।
    05

गार्डनिंग टूल्स का रख-रखाव कैसे करें?

अगर गार्डनिंग टूल्स की सही देखभाल की जाए, तो वे लंबे समय तक अच्छी तरह काम करते हैं और बार-बार नए टूल्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती।

  • जितनी बार भी टूल्स का इस्तेमाल करें उन्हें बाद में जरूर साफ करें।
  • टूल्स को पूरी तरह सुखाकर ही रखना चाहिए। वरना इससे वह कमजोर हो सकते हैं या उनमें जंग लग सकता है।
  • धार वाले औजारों की धार को समय-समय पर तेज करवाना चाहिए।
  • अगर टूल्स पर हल्की भी जंग दिखती है तो उनको तेल लगाकर साफ करें।

अलग-अलग प्रकार में से कौन-सा गार्डनिंग टूल आपके लिए सही रहेगा?

वैसे तो गार्डनिंग के लिए कई टूल्स उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आपने हाल-फिलहाल में गार्डनिंग शुरू की है, तो आपके लिए अभी केवल यही औजार सही रहेंगे - 

  • खुरपी - यह पौधा लगाने और मिट्टी खोदने के काम आता है।
  • प्रूनिंग कैंची - पौधे जब बड़े होने लगे या उनमें सूखी टहनियां या पत्तियां दिखें तो उन्हें इसकी मदद से काटें ताकि पौधों की ग्रोथ अच्छी हो।
  • वाटरिंग कैन - यह बेहद जरूरी होता है क्योंकि बिना पानी के पौधों में जान नहीं रहती। ये कैन इसलिए भी सही रहता है क्योंकि इसका डिजाइन ऐसा है कि पानी सीधा पौधों में जाता है, बर्बाद नहीं होता।
  • हैंड कल्टीवेटर - कई बार पौधों की जड़ों तक हवा व पानी नहीं पहुंचता, जिससे देखभाल के बाद भी वह खराब हो जाते हैं। ऐसे में यह टूल बेहद जरूरी है जिससे आप मिट्टी ढीली कर सकते हैं और जड़ों को पानी और हवा पहुंचने में मदद कर सकते हैं।
  • गार्डनिंग दस्ताने - अक्सर गार्डनिंग के दौरान हाथों में मिट्टी, कांटें या खरोंच लग जाते हैं। ऐसे में यह हाथों की सुरक्षा के लिए काफी सही रहता है।

ऐसे अधिक लेख के लिए अन्य कैटेगरी को देखें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गार्डनिंग शुरू करने के लिए कौन-कौन से टूल्स जरूरी होते हैं?
    +
    खुरपी, पौधों की छंटाई करने वाली कैंची, पानी देने का कैन, गार्डनिंग के लिए दस्ताने और मिट्टी ढीली करने वाला औजार सबसे जरूरी माने जाते हैं।
  • नए गार्डनर्स के लिए सबसे जरूरी गार्डनिंग टूल कौन-सा है?
    +
    खुरपी सबसे जरूरी टूल मानी जाती है, क्योंकि इससे पौधे लगाने और मिट्टी तैयार करने का काम आसान होता है।
  • क्या घर की गार्डनिंग के लिए महंगे टूल्स खरीदना जरूरी है?
    +
    नहीं, शुरुआत में जरूरी और अच्छी गुणवत्ता वाले गार्डनिंग टूल्स ही काफी होते हैं।
  • गार्डनिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से क्या फायदा होता है?
    +
    सही गार्डनिंग टूल्स से पौधे लगाना, मिट्टी तैयार करना और उनकी देखभाल करना आसान हो जाता है।
  • गार्डनिंग टूल्स की सफाई कैसे करनी चाहिए?
    +
    इस्तेमाल के बाद टूल्स को साफ और सूखा करके रखने से वह अधिक लंबे समय तक चलते हैं और टिकाऊ रहते हैं।