बिना केमिकल के पाएं हरे-भरे Plants! ये ऑर्गेनिक मिट्टी और खाद करेंगे मदद

आजकल हर कोई स्वस्थ जीवनशैली अपनाना चाहता है, और इसमें हमारे पौधों को मिलने वाला पोषण भी शामिल है। रासायनिक उर्वरकों से हटकर, जैविक मिट्टी और खाद न केवल आपके पौधों को प्राकृतिक रूप से पोषण देते हैं, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य को भी बनाए रखते हैं। इनके जरिए आप भी अपने प्लांट्स को नया जीवन दे सकते हैं।
पौधों के लिए ऑर्नेगिनक मिट्टी और खाद
पौधों के लिए ऑर्नेगिनक मिट्टी और खाद

घर में बागवानी तो लगा ली है, मगर उसमें अभी-भी हानिकारक केमिकल वाला फर्टिलाइज़र और सामान्य मिट्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं? यह आपके पौधों को नुकसान पहुंचाता है और उनकी ग्रोथ को रोक देता है। इसकी वजह से, अक्सर पौधो मर जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही समस्या हो रही है, तो आपको ऑर्गेनिक सॉइल और फर्टिलाइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए। इन्हें जैविक रूर से तैयार किया जाता है, जो कि पौधों को अच्छी तरह बढ़ने में मदद करते हैं। आप इन्हें अलग-अलग प्रकार के प्लांट्स में इस्तेमाल करके अपनी बागवानी को हरा-भरा बना सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Organic Manure 5kg | Nutrient Rich Fertilizer

    साधारण मिट्टी में पौधे को लगाकर अगर आप उसके तेजी से बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं, तो शायद यह संभव ना हो पाए। आजकल की मिट्टी प्रदूषण के कारण ज्यादा उपजाऊ नहीं बची है। इसी वजह यह फर्टिलाइज़र आपके काम का साबित होगा।

    • यह खाद मिट्टी की बनावट को बेहतर बनाती है, हवा का संचार और नमी बनाए रखने की क्षमता को बढ़ाती है।
    • घर के बगीचे में सब्जियों, जड़ी-बूटियों, फूलों वाले पौधों, इनडोर प्लांट्स और आउटडोर पौधों के लिए उपयुक्त।
    • यह ऑर्गेनिक खाद मजबूत जड़ें, हरी-भरी पत्तियां और पौधों की जोरदार बढ़त में मदद करती है।
    01
  • SPC Homeo Agro Care Granules 100g

    अपने इनडोर या फिर आउटडोर प्लांट्स को हरा-भरा बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ अच्छी मिट्टी से काम पूरा नहीं होगा। उनकी जड़ों से लेकर टहनियों और पत्तियों को पोषण देने के लिए खाद बेहद जरूरी है। ऐसे में आप बगीचे के लिए इस ऑर्गेनिक फर्टिलाइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    • प्राकृतिक तत्वों के साथ तैयार किए जाने के कारण यह सब्जी और फलों के पौधों में भी डालने के लिए सुरक्षित है।
    • यह मिट्टी को उपजाऊ बनाने के साथ ही पौधों की जड़ों को भी मजबूत करता है, ताकी वे अच्छी तरह बढ़ें।
    • इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है आपको बस इसे मिट्टी में मिलाना होता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFFCO Urban Gardens - Potting Soil 5kg

    दिन पर दिन बढ़ते प्रदूषण की वजह से मिट्टी में भी कई हानिकारक तत्व मिल चुके हैं। ऐसे में सिर्फ सामान्य मिट्टी पौधों की उपज खराब कर सकती है। अगर आप अपने पौधों को एक सुरक्षित और उपजाई वातावरण देना चाहते हैं, तो यह ऑर्गेनिक सॉइल मिक्स काफी अच्छा साबित होगा।

    • इस मिट्टी में कई सारी उपजाऊ चीजों का मिश्रण है, जो पौधों को पोषण देने का काम करता है।
    • यह कम पानी में भी अधिक नमी बनाए रखती है, जिससे पौधे तेजी से बढ़ते और फलते हैं।
    • यह एक रेडी टू यूज सॉइल है, जिसे आपको बस गमले में भरकर पौधे को लगाना होगा।
    03
  • TrustBasket Enriched organic Earth Magic Potting Soil

    आपके होम गार्डन को हरा-भरा बनाने में यह मिट्टी कारगर साबित होगी। इसे आप बगीचे के अलग-अलग पौधों जैसे फूलों वाले, पत्तियों वाले, सब्जियों या फल के प्लांट्स में डाल सकते हैं। वहीं, चाहें आपने घर के बाहर या फिर इनडोर प्लांट्स लगा रखे हो इस सॉइल को आप किसी में भी डाल सकते हैं।

    • पौधों को अच्छी तरह से पोषण देने के लिए यह गमले में लंबे समय तक नमी बनाकर रखता है।
    • इसकी एंटी-फंगल प्रॉपर्टी पौधों में कीड़े लगने से बचाती हैं, जिससे उसके खराब होने का खतरा कम होता है।
    • इसे आप इनडोर प्लांट्स, बालकनी गार्डन, गार्डन बेड्स, वेजिटेबल कंटेनर में इस्तेमाल कर सकते हैं।
    04
  • Ugaoo Plant Fertilizer Pellets 1kg

    अच्छी मिट्टी के साथ ही पौधों को बेहतर उपज के लिए खाद की सख्त जरूरत होती है। अगर आपके पौधे धीरे-धीरे मर रहे हैं, तो उन्हें इस जैविक खाद के जरिए उपजाऊ बना सकते हैं। फिर चाहें आप फल, फूल वाले पौधे लगाते हों या फिर किचन गार्डन में सब्जियां लगा रखी हों, यह फर्टिलाइज़र सभी के लिए अच्छा होगा।

    • यह पोषक तत्वों को धीरे-धीरे पौधों तक पहुंचाता है, जिससे उन्हें लगातार पोषण मिलता रहता है।
    • इससे मिट्टी में भी लंबे समय तक नमी बनी रहती है, जिससे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है।
    • इसके बस 2 चम्मच मिट्टी में मिलाकर आप पौधों को अधिक उपजाऊ और पोषणयुक्त बना सकते हैं।
    05

अन्य कैटेगरी की जानकारी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • जैविक मिट्टी और उर्वरक का उपयोग कब शुरू करना चाहिए?
    +
    जैविक मिट्टी और उर्वरक का उपयोग आप किसी भी समय शुरू कर सकते हैं, लेकिन बीज बोने या पौधे लगाने से पहले मिट्टी तैयार करते समय इन्हें मिलाना सबसे अच्छा होता है।
  • क्या जैविक खाद से पौधों को तुरंत लाभ मिलता है?
    +
    जैविक खाद धीरे-धीरे काम करती है, मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करती है और लंबे समय में पौधों को पोषण देती है। रासायनिक उर्वरकों की तरह तत्काल 'बूस्ट' नहीं मिलता, लेकिन लाभ अधिक स्थायी होते हैं।
  • जैविक उर्वरकों का उपयोग कितनी बार करना चाहिए?
    +
    यह उर्वरक के प्रकार और पौधों की आवश्यकता पर निर्भर करता है। आमतौर पर, जैविक उर्वरकों का उपयोग हर 2-4 सप्ताह में या मौसम में कुछ बार किया जाता है। पैकेज पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • क्या जैविक मिट्टी सभी प्रकार के पौधों के लिए उपयुक्त है?
    +
    हां, जैविक मिट्टी अधिकांश पौधों के लिए उपयुक्त होती है, क्योंकि यह एक संतुलित और स्वस्थ विकास का वातावरण प्रदान करती है। कुछ विशिष्ट पौधों के लिए पीएच स्तर को समायोजित करने की आवश्यकता हो सकती है।
  • रासायनिक उर्वरकों से जैविक उर्वरक कैसे बेहतर हैं?
    +
    जैविक उर्वरक मिट्टी के सूक्ष्मजीवों को पोषण देते हैं, मिट्टी की संरचना में सुधार करते हैं, और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते। वे पौधों को धीरे-धीरे और स्थायी रूप से पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जबकि रासायनिक उर्वरक अक्सर मिट्टी को ख़राब करते हैं और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।