पुराने जमाने की भारी और हाथों से चलाने वाली सिलाई मशीनों का दौर अब पीछे छूट चुका है और आजकल इन-बिल्ट स्टिच वाली इलेक्ट्रिक सिलाई मशीनें हर घर की पहली पसंद बन गई है। घर पर कपड़ों की सिलाई करने से लेकर नए डिजाइनर सूट और पर्दे बनाने तक, ये मशीनें समय और मेहनत दोनों की बचत करती हैं। इनमें मिलने वाले कई तरह के इन-बिल्ट स्टिच पैटर्न्स की मदद से आप बिना किसी झंझट के पीको, इंटरलॉक, बटनहोल और खूबसूरत डिजाइनर सिलाई मिनटों में कर सकते हैं। इसके अलावा इनमें शामिल ऑटो-नीडल थ्रेडर, स्पीड कंट्रोल और इन-बिल्ट LED लाइट जैसे स्मार्ट फीचर्स सिलाई के अनुभव को बहुत आसान और आरामदायक बना देते हैं।
नीचे आप इन इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन के विकल्पों को देख सकते हैं।
SINGER C5205 Computerized Sewing Machine
हमारा सुझाव: अगर आप बुटीक चलाती हैं या सिलाई में नए-नए डिजाइन्स बनाना चाहती हैं, तो यह मशीन आपके लिए बढ़िया रहेगी। इससे आप नए के फैशन कपड़े तैयार करने से लेकर भारी एम्ब्रॉयडरी और डिजाइनर काम आसानी से कर सकती हैं। यह आपके क्रिएटिव आइडियाज को बिना रुकावट के पूरा करने में मदद करती हैं।
क्यों चुनें?
- इसमें 80 अलग-अलग इन-बिल्ट स्टिच पैटर्न्स हैं।
- स्टिच सिलेक्शन और सेटिंग्स देखने के लिए LCD डिस्प्ले लगी है।
- आसानी से सुई में धागा डालने के लिए ऑटोमैटिक नीडल थ्रेडर है।
- बड़े कपड़ों और भारी फैब्रिक के लिए एक्सटेंशन टेबल और 8 प्रेसर फीट दिए गए हैं।
01
BROTHER Ja 1400 Corded Electric Sewing Machine
हमारा सुझाव: अगर आप कम बजट में घर पर कपड़ों की सिलाई का काम शुरू करना चाहती हैं, तो यह मशीन आपके लिए सबसे सही रहेगी। यह इस्तेमाल में इतनी आसान है कि अगर आप पहली बार सिलाई सीख रही हैं, तो भी बिना किसी झंझट के सूट, ब्लाउज या घर के पर्दे आसानी से सिल सकती हैं।
क्यों चुनें?
- रोजाना इस्तेमाल और बेसिक सिलाई के लिए 14 इन-बिल्ट स्टिच पैटर्न्स मिलते हैं।
- रात में भी सिलाई करने के लिए ब्राइट LED लाइट लगी है।
- फ्री-आर्म डिजाइन इसमें दिया गया है, जिससे पैंट या आस्तीन सिलने में सुविधा मिलती है।
- 4 स्टेप में आसानी से काज बना सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
SINGER 1410 Automatic Zig Zag Sewing Machine Electric
हमारा सुझाव: क्या आप भी एक ऐसी मशीन ढूंढ रही हैं, जिसकी मदद से आप घर पर सिलाई के साथ-साथ कपड़ों की पीको, इंटरलॉक और फैब्रिक पर डिजाइन बना सकें, तो यह मशीन बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह मजबूत और टिकाऊ है, जिससे आप कॉटन से लेकर थोड़े भारी कपड़ों की सिलाई और स्टिचिंग लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के आसानी से कर सकती हैं।
क्यों चुनें?
- यह 10 इन-बिल्ट स्टिच और 22 अलग-अलग स्टिच फंक्शन्स के साथ आती है।
- लंबे समय तक चलने के लिए हैवी-ड्यूटी इंटरनल मेटल फ्रेम इसमें लगा हुआ है।
- बिना रुकावट और तेज सिलाई के लिए शक्तिशाली 60W मोटर लगा है।
- इस पर 2 साल की भरोसेमंद ब्रांड वारंटी और फ्री डेमो सुविधा भी उपलब्ध है।
03
Usha Janome Dream Stitch Automatic Zig-Zag Electric Sewing Machine
हमारा सुझाव: उषा भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांड में से है। ऐसे में अगर आप घर पर सिलाई का छोटा-मोटा काम शुरू करना चाहती हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया रहेगा। इससे आप बच्चों के कपड़े, घर के कवर और बेसिक डिजाइनर सिलाई बहुत ही आसानी और कम मेहनत में पूरी कर सकती हैं।
क्यों चुनें?
- यह इस्तेमाल में बेहद आसान और छोटा साइज होने के कारण कहीं भी रखा जा सकता है।
- पीको, जिग-जैग और बेसिक सिलाई के लिए 7 इन-बिल्ट स्टिच विकल्प मिलते हैं।
- धागे सही तरह से काम करे इसके लिए थ्रेड टेंशन कंट्रोल तकनीक इसमें शामिल है।
- गोल सिलाई और कफ्स के लिए सुविधाजनक फ्री-आर्म की सुविधा भी मिलती है।
04
Akiara Sewing Machine Electric
हमारा सुझाव: अगर आप बहुत ही किफायती कीमत में घर के छोटे-मोटे कपड़ों की सिलाई के लिए एक छोटी मशीन चाहती हैं, तो यह बढ़िया रहेगी। यह वजन में हल्की है, जिसे आप घर के किसी भी कोने में रखकर आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्यों चुनें?
- इसमें सिलाई के लिए 12 अलग-अलग स्टिच पैटर्न्स दिए गए हैं।
- इसमें आप पीको और जिग-जैग स्टिचिंग भी कर सकती हैं।
- कंट्रोल के लिए फुट पैडल लगे हुए हैं।
- अंधेरे में भी ठीक से सिलाई के लिए इन-बिल्ट LED लाइट इसमें लगी है।
05
जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।