WiFi वाले इन Colour Printer के साथ घर बैठे स्मार्टफोन से करें क्वालिटी प्रिंट्स, देखें HP, Canon जैसे विकल्प

क्या आप अपने घर के लिए एक ऐसे WiFi कलर Printer की तलाश में हैं जो न केवल शानदार प्रिंटिंग करे, बल्कि आपके स्मार्टफोन और लैपटॉप से भी आसानी से कनेक्ट हो सके? अगर हां, तो यहां पर आप HP, Canon जैसे कुछ बेहतरीन ब्रांड के हाई-क्वालिटी प्रिंट देने वाले विकल्पों और उनके फीचर्स से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
वाई-फाई के साथ आने वाले बढ़िया कलर प्रिंटर
वाई-फाई के साथ आने वाले बढ़िया कलर प्रिंटर

घर के लिए अच्छा वाईफाई कलर प्रिंटर चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है, खासकर जब बाजार में इतने सारे विकल्प हों। लेकिन चिंता न करें, हमने आपके लिए यह काम आसान कर दिया है! इस जानकारी में, हम आपको उन लोकप्रिय ब्रांड के वाईफाई कलर प्रिंटर के बारे में बताएंगें जो बेहतरीन रंगीन प्रिंट, आसान वायरलेस कनेक्टिविटी और कॉस्ट-एफिशियंट ऑपरेशन प्रदान करते हैं। Colour Printer चाहे आपको बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिए बढ़िया ग्राफिक्स चाहिए हो या परिवार की तस्वीरों के लिए हाई-क्वालिटी वाले प्रिंट, ये WiFi प्रिंटर आपको शानदार रंगीन प्रिंट्स दे सकते हैं।। वाई-फाई सुविधा के कारण इन्हें अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैब, पीसी जैसी डिवाइसों से कनेक्ट करके आसानी से प्रिंट किए जा सकते हैं। आप यहां पर HP, Canon, Epson और Brother जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के विकल्प देख सकते हैं, जो कि घर बैठकर रंगीन प्रिंट करने के लिए अच्छे रहने वाले हैं।

नीचे देखिए वाई-फाई कलर प्रिंटर के 5 बढ़िया विकल्प-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Brother Ink Tank DCP-T830DW (New Launch) WIFI Auto Duplex Color Printer

    यह कलर प्रिंटर अपनी कम लागतर वाली प्रिंटिंग के लिए पसंद किया जा सकता है। इसके जरिए एकबार इंक भरने पर 15,000 तक काले और 5,000 तक रंगीन पेज प्रिंट किए जा सकते हैं। इस Brother प्रिंटर का ऑटो डुपलेक्स फंक्शन आसानी से पेज को दोनों तरफ से प्रिंट करने की सुविधा देता है, जिसमें पेज को पलटने की भी जरूरत नहीं होती है। यह ऑटोमैटिक डॉक्यूमेंट फीडर के साथ आता है, जिसमें प्रिंटिंग के दौरान एक-एक पेज अपने आप मशीन में जाता रहता है और इसके लिए आपको खुद से हर बार पेज डालने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें 150 पेज की पेपर ट्रे मिलती है और साथ ही प्रिंटिंग से जुड़ी जानकारी देखने के लिए 1-लाइन LCD डिस्प्ले भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Brother
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथरनेट, USB, Wi-Fi
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकजेट
    • स्पेशल फीचर- ऑटो डॉक्यूमेंट फीडर, ऑटो डुपलेक्स
    • मॉडल नाम- DCP-T830DW
    • प्रिंटर आउटपुट- कलर
    • कलर प्रिंटिंग स्पीड- 26 ppm
    • मोनोक्रोम प्रिंटिंग स्पीड- 30 ppm

    खूबियां

    • इसे एप्पल एयरप्रिंट से कनेक्ट करके भी रंगीन प्रिंट्स निकाले जा सकते हैं।
    • यह 128MB की इन-बिल्ट मेमोरी के साथ आता है।
    • इस प्रिंटर का कलर प्रिंटिंग रिजॉल्यूशन 1200 × 6000 dpi रहने वाला है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने वायरलेस प्रिंटिंग की स्पीड कम होने की समस्या बताई है।
    01
  • Brother Ink Tank DCP-T535DW New Launch (Print Scan Copy) WiFi Auto Duplex Printer

    इस ब्रदर प्रिंटर की शानदार बॉर्डरलेस प्रिंटिंग आपको पूरे पेज पर हाई-क्वालिटी प्रिंट निकालने की सुविधा देती है, जो खास तौर पर फोटो प्रिंटिंग के लिए बढ़िया रहती है। इसका एप्पल एयरप्रिंट सपोर्ट आपको अपनी iOS डिवाइस के जरिए वायरलेस प्रिंटिंग की अनुमति देता है। यह Brother Printer वन-लाइन एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसपर प्रिंटिंग की सेटिंग्स से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इसमें 150 पेज की पेपर ट्रे के साथ ही प्रिंट, स्कैन और कॉपी करने की सुविधा मिलती है। इस घर के लिए अच्छे रहने वाले इस प्रिंटर के जरिए A4, लेटर, लीगल, मैक्सिको लीगल, इंडिया लीगल जैसे अलग-अलग आकार वाले पेज प्रिंट किए जा सकते हैं। यह 1200 × 6000 dpi रिजॉल्यूशन वाले हाई-क्वालिटी कलर प्रिंट्स देने में सक्षम है। वहीं, इसमें वाई-फाई के साथ यूएसबी कनेक्टिविटी भी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Brother
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- USB, Wi-Fi
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकजेट
    • स्पेशल फीचर- बॉर्डरलेस प्रिंटिंग, ई-मेल प्रिंट
    • मॉडल नाम- DCP-T535DW
    • प्रिंटर आउटपुट- कलर
    • कलर प्रिंटिंग स्पीड- 11 ppm
    • मोनोक्रोम प्रिंटिंग स्पीड- 27 ppm

    खूबियां

    • इसमें पेज को दोनों तरफ से प्रिंट करने वाला ऑटो डुपलेक्स फीचर मिलता है।
    • इसकी इंक बोतलों को आसानी से दोबारा भरा जा सकता है।
    • इसे घरों के लिए कॉम्पैक्ट और लाइटवेट डिजाइन में बनाया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक प्रिंटिंग स्पीड से जुड़ी समस्या का जिक्र करते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Epson EcoTank L3252 Wi-Fi All-in-One Ink Tank Printer

    घर पर ही आसानी से प्रिंट, कॉपी और स्कैन तीनों काम करने के लिए यह एप्सन कलर प्रिंट बढ़िया साबित हो सकता है। यह हाई-क्वालिटी प्रिंट देने के लिए किफायती और पर्यावरण के अनुकूल रहने वाली हीट-फ्री टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसमें मिलने वाला स्पेस सेविंग डिजाइन इसे घरेलू इस्तेमाल के लिए आदर्श बनाता है। वहीं, स्पिल-फ्री रीफिलिंग आपको इंक बोतलों को आसानी से और इधर-ऊधर फैलाए बिना इंक भरने की सुविधा देता है। यह Epson प्रिंटर स्मार्ट WiFi और ऐप सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी वजह से वायरलेस प्रिंटिंग करना और भी आसान हो जाता है। इसकी कलर प्रिंटिंग स्पीड 15 ppm और मोनोक्रोम 33 ppm रहने वाली है, जिससे आप कम समय में ज्यादा प्रिंट्स निकाल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Epson
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Wi-Fi
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- हीट-फ्री टेक्नोलॉजी
    • स्पेशल फीचर- नेटवर्क-रेडी
    • मॉडल नाम- DCP-T535DW
    • प्रिंटर आउटपुट- कलर
    • कलर प्रिंटिंग स्पीड- 15 ppm
    • मोनोक्रोम प्रिंटिंग स्पीड- 33 ppm

    खूबियां

    • इसके जरिए 4500 ब्लैक और 7500 रंगीन पेज प्रिंट किए जा सकते हैं।
    • इसे एप्सन स्मार्ट पैन ऐप से कनेक्ट करके फोन के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
    • बार-बार इंक भरने की झंझट कम करने के लिए हाई-कैपेसिटी बोतलें दी गई हैं।

    कमी

    • कुछ लोगों द्वारा इसके सही से काम ना करने की शिकायत मिली है।
    03
  • Canon PIXMA MegaTank G3000 All in One WiFi Inktank Colour Printer

    यह इंकजेट कलर प्रिंटर 5 पेज प्रति मिनट की स्पीड के साथ रंगीन प्रिंट्स निकालने का काम करता है। वहीं, इसमें सुविधाजन वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ ही USB पोर्ट भी दिया गया है, ताकी आप अलग-अलग डिवाइसों से प्रिंट्स कर सकें। इस Canon Printer का यूजर-फ्रेंडली बटन पैनल सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, बॉर्डरलेस प्रिंटिंग के जरिए आप पूरे पेज पर हाई-क्वालिटी प्रिंट कर सकते हैं। यह कैनन प्रिंटर मोबाइल और क्लाउड प्रिंटिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी मदद से आप अपने फोन से सीधा रंगीन प्रिंट्स निकाल सकते हैं। इसमें A4, A5, B5, लेटर, लीगल, इनवेलप जैसे अलग-अलग आकार वाले पेज प्रिंट किए जा सकते हैं। इसकी अधिकतम इनपुट शीट की क्षमता 100 पेज वाली है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Canon
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Wi-Fi
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकजेट
    • स्पेशल फीचर- वॉरंटी सपोर्ट
    • मॉडल नाम- Pixma
    • प्रिंटर आउटपुट- कलर
    • कलर प्रिंटिंग स्पीड- 5 ppm
    • मोनोक्रोम प्रिंटिंग स्पीड- 8.8 ppm

    खूबियां

    • इसकी कम लागत वाली प्रिंटिंग आपको 7,000 तक रंगीन पेज प्रिंट करने की सुविधा देता है।
    • यह इस्तेमाल में आसान रहने वाली कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है।
    • बिल्ट-इन वायरलेस LAN कनेक्टिविटी से फोन, टैब, पीसी आदि कनेक्ट कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहक इंस्टॉलेशन से जुड़ी समस्या बताते हैं।
    04
  • HP Smart Tank 589 All-in-One WiFi Colour Printer

    एचपी ब्रांड के इस प्रिंटर का इस्तेमाल घर पर ही आसानी से प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों कामों को करने के लिए किया जा सकता है। यह Wi-Fi और हाई-स्पीड यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसकी मदद से आप वायरलेस और वायर्ड दोनों तरह की प्रिंटिंग सुविधा पा सकते हैं। इस HP Printer की ब्लैक प्रिंटिंग स्पीड 30 ppm और कलर प्रिंटिंग स्पीड 24 ppm रहने वाली है, जिसकी वजह से आप अपना कम समय लगाए ज्यादा प्रिंट्स निकाल सकते हैं। इसकी इनपुट ट्रे में एकसाथ 100 शीट और आउटपुट ट्रे में 30 शीट इकट्ठी हो सकती हैं, जो आपको बार-बार इन्हें भरने और खाली करने की झंझट से भी बचा सकती हैं। इस कलर प्रिंटर के जरिए A4, B5, A6, DL इनवेलप और लीगल जैसे विभिन्न आकार वाले पेज प्रिंट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Wi-Fi, यूएसबी
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकजेट
    • स्पेशल फीचर- लो ऑन इंक सेंसर, गाइडेड बटन
    • मॉडल नाम- HP Smart Tank 589 ऑल-इन-वन
    • प्रिंटर आउटपुट- कलर
    • कलर प्रिंटिंग स्पीड- 24 ppm
    • मोनोक्रोम प्रिंटिंग स्पीड- 30 ppm

    खूबियां

    • यह कम जगह में फिट करने के लिए कॉम्पैक्ट आकार में आता है।
    • सेल्फ-हीलिंग Wi-Fi आपको स्थिर कनेक्शन की सुविधा दे सकता है।
    • इसे फोन ऐप से कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ लोगों ने धीमी प्रिंट स्पीड की शिकायत की है।
    05

घर के लिए बढ़िया वाई-फाई कलर प्रिंटर विकल्पों की तुलना

ऊपर शामिल किए गए कलर प्रिंटर मशहूर ब्रांड के हैं, जो अपने प्रदर्शन, फीचर्स और अच्छे कस्टूमर सपोर्ट के लिए जाने जाते हैं। हालांकी, कीमत के मामले में ये एक-दूसरे से अलग हैं, ऐसे में आप अपने बजट को ध्यान में रखते हुए एक सही प्रिंटर का चुनाव घर के लिए कर सकते हैं-

मॉडल

कलर प्रिंटिंग स्पीड

प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी

स्पेशल फीचर

Brother Ink Tank DCP-T830DW (New Launch)

26 ppm

इंकजेट

ऑटो डॉक्यूमेंट फीडर

Brother Ink Tank DCP-T535DW New Launch

11 ppm

इंकजेट

बॉर्डरलेस प्रिंटिंग

Epson EcoTank L3252 Wi-Fi All-in-One Ink Tank Printer

15 ppm

हीट-फ्री टेक्नोलॉजी

नेटवर्क-रेडी

Canon PIXMA MegaTank G3000

5 ppm

इंकजेट

मोबाइल और क्लाउड प्रिंटिंग

HP Smart Tank 589 All-in-One

24 ppm

इंकजेट

गाइडेड बटन

अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखी जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के लिए वाईफाई कलर प्रिंटर में कौन सी कनेक्टिविटी सबसे अच्छी है?
    +
    वाईफाई डायरेक्ट सबसे अच्छी कनेक्टिविटी है क्योंकि यह सीधे आपके डिवाइस से प्रिंटर को जोड़ता है, बिना राउटर की आवश्यकता के। क्लाउड प्रिंटिंग भी सुविधाजनक है।
  • क्या इंकजेट वाईफाई प्रिंटर लेजर प्रिंटर से बेहतर हैं?
    +
    यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। इंकजेट प्रिंटर तस्वीरों और रंगीन ग्राफिक्स के लिए बेहतर होते हैं, जबकि लेजर प्रिंटर टेक्स्ट दस्तावेज़ों के लिए तेज और अधिक किफायती होते हैं।
  • वाईफाई कलर प्रिंटर की स्याही की लागत कैसे कम करें?
    +
    स्याही की लागत कम करने के लिए, इकोटैंक जैसे इंक टैंक प्रिंटर चुनें, जो स्याही की बोतलों का उपयोग करते हैं। उच्च क्षमता वाले कारतूस खरीदें और केवल तभी प्रिंट करें जब आवश्यक हो।