घर और छोटे ऑफिस के लिए प्रिंटर लेते समय बजट और फीचर्स का संतुलन काफी जरूरी होता है। ₹10,000 के अंदर मिलने वाले Color Printer सामान्य उपयोग के लिए उपयुक्त माने जाते हैं और रोजमर्रा की प्रिंटिंग जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इस प्राइस रेंज में ज्यादातर इंकजेट प्रिंटर देखने को मिलते हैं, जो रंगीन प्रिंटिंग के लिए बेहतर होते हैं और फोटो या डॉक्यूमेंट दोनों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इन प्रिंटर में प्रिंट, स्कैन और कॉपी जैसे मल्टीफंक्शन फीचर्स मिलते हैं, जिससे अलग-अलग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती। कई मॉडल्स में WiFi और मोबाइल प्रिंटिंग सपोर्ट भी दिया जाता है, जिससे यूजर सीधे फोन या लैपटॉप से प्रिंट निकाल सकते हैं। इसके अलावा कुछ प्रिंटर में इंक सेविंग तकनीक और बेहतर पेज यील्ड मिलती है, जिससे लंबे समय तक उपयोग में कम खर्च आता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया कलर प्रिंटर्स विकल्प और जानें विस्तार से।
Canon PIXMA E470 All in One Colour Printer
यह इंकजेट प्रिंटर है जिसमें प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम एक ही मशीन से हो जाते हैं, इसलिए अलग-अलग डिवाइस रखने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें वाई-फाई और यूएसबी दोनों कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप मोबाइल या लैपटॉप से सीधे प्रिंट निकाल सकते हैं। Canon के ऐप के जरिए फोन से फोटो या कागजात प्रिंट करना काफी आसान हो जाता है, और क्लाउड से भी सीधे प्रिंट की सुविधा मिलती है। इस Colour Printer की प्रिंट क्वालिटी की बात करें तो 4800x600 डीपीआई रेजोल्यूशन मिलता है, जिससे अक्षर साफ और फोटो ठीक-ठाक डिटेल में निकलते हैं। इससे प्रिंट करने में खर्च की बात करें, तो ब्लैक प्रिंट करीब 1.8 रुपये और कलर प्रिंट लगभग 4.5 रुपये के आसपास पड़ता है। A4 से लेकर अलग-अलग पेपर साइज सपोर्ट करता है और 60 शीट तक पेपर रख सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Canon PIXMA E470
- कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी, वाई-फाई
- प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
- कलर - ब्लैक
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 4 पीपीएम
- आइटम का वजन - 3.5 किलोग्राम
खूबियां
- फेसुबुक, ट्विटर, और अवरनोट जैसे ऐप्स से डायरेक्ट प्रिंट करने के लिए PIXMA क्लाउड लिंक का सपोर्ट
- A4 से लेकर लेटर और 4*6 पेपर साइज सपोर्ट
कमी
- प्रिटिंग की स्पीड थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Epson Ecotank L130 Single Function Inktank Colour Printer
अगर आपका काम सिर्फ प्रिंट निकालने तक सीमित है और ज्यादा पेज प्रिंट करने होते हैं, तो यह Epson EcoTank काफी काम का साबित हो सकता है। इसमें इंक टैंक सिस्टम दिया गया है, जिससे बार-बार कार्ट्रिज बदलने की जरूरत नहीं पड़ती और लंबे समय तक प्रिंट निकाल सकते हैं। इसकी प्रिंट क्वालिटी 5760x1440 DPI तक जाती है, जिससे कलर प्रिंट अच्छे डिटेल में मिलते हैं। प्रिंटिंग स्पीड की बात करें तो ब्लैक में लगभग 27 पेज प्रति मिनट और कलर में करीब 15 पेज प्रति मिनट तक प्रिंट करता है, इसलिए ज्यादा पेज होने पर भी काम जल्दी हो जाता है। यह केवल USB कनेक्शन के साथ आता है, यानी इसे सीधे कंप्यूटर या लैपटॉप से जोड़कर इस्तेमाल करना होगा। 50 शीट तक पेपर रखने की क्षमता है और अलग-अलग साइज का पेपर सपोर्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Epson Ecotank L130
- कनेक्टिविटी तकनीक - USB
- प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
- कलर - ब्लैक
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 15 पीपीएम
- आइटम का वजन - 2.69 किलोग्राम
खूबियां
- प्रिंटिंग के दौरान लगभगर 9 वॉट की कम बिजली खपत के लिए हीट-फ्री टेक्नोलॉजी
- ब्लैक एंड व्हाइट में 27 पेज प्रति मिनट प्रिटिंग की सुविधा
कमी
- प्रिंटर की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
HP Ink Advantage 4388 Colour Printer
घर और छोटे ऑफिस दोनों के काम को आसान बनाने के लिए इसमें प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों की सुविधा मिलती है। सबसे खास बात इस HP Printer में डॉक्यूमेंट फीडर दिया गया है, जिससे एक-एक पेज रखने की जगह कई पेज अपने आप स्कैन या कॉपी हो जाते हैं, और समय बचता है। इसमें ड्यूल बैंड वाईफाई दिया गया है, जो 2.4 और 5 गीगाहर्ट्ज दोनों पर काम करता है। इसका मतलब कनेक्शन ज्यादा स्थिर रहता है और प्रिंट कम रुकावट के साथ जल्दी निकलते हैं। मोबाइल ऐप से सेटअप भी आसान रहता है। प्रिंट स्पीड ब्लैक में करीब 20 पेज प्रति मिनट और कलर में लगभग 16 पेज प्रति मिनट तक मिलती है। लंबे समय तक चलने वाले इंक कार्ट्रिज दिए गए हैं, जिससे बार-बार बदलने की झंझट कम होती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - HP Ink Advantage 4388
- कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी, Wi-Fi
- प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
- कलर - सफेद
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 16 पीपीएम
- आइटम का वजन - 7.19 किलोग्राम
खूबियां
- 45 पैसे प्रति पेज प्रिंट के साथ में कम खर्च के साथ प्रिटिंग
- वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ में फोन या लैपटॉप से सीधे प्रिटिंग की सुविधा
कमी
- यूएसबी कनेक्टिविटी में थोडी परेशानी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Canon PIXMA MegaTank G1010 Single Function Ink Tank Colour Printer
इस कलर प्रिंटर में इंक टैंक सिस्टम दिया गया है, जिसमें बोतल से इंक भरते हैं, इसलिए बार-बार कार्ट्रिज बदलने की झंझट नहीं रहती और लंबे समय तक आसानी से प्रिंट निकाल सकते हैं। इस Canon प्रिंटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम प्रिंट लागत है। एक पेज ब्लैक में लगभग 9 पैसे और कलर में करीब 32 पैसे तक पड़ता है, जिससे ज्यादा प्रिंट करने पर भी खर्च कंट्रोल में रहता है। साथ में एक बार इंक भरने पर हजारों पेज तक निकाल सकते हैं, इसलिए बार-बार इंक लेने की जरूरत भी कम पड़ती है। प्रिंट क्वालिटी 4800x1200 डीपीआई तक मिलती है, जिससे छपे हुए अक्षर साफ और फोटो भी डिटेल में आते हैं। यह सिर्फ यूएसबी से चलता है और इसमें स्कैन या कॉपी की सुविधा नहीं है, इसलिए यह सिर्फ प्रिंट के लिए है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Canon PIXMA MegaTank G1010
- कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी
- प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
- कलर - ब्लैक
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 5 पीपीएम
- आइटम का वजन - 6 किलोग्राम
खूबियां
- सिर्फ 60 सेकेंड में बोर्डरलेस फोटो प्रिटिंग की सुविधा
- एक बार इंक पूरी भरने पर करीब 7000 पेज तक प्रिंट करने की सुविधा
कमी
- प्रिंटर क्वालिटी लो होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
HP Ink Advantage 2878 WiFi Colour Printer
घर के रोजमर्रा काम जैसे नोट्स प्रिंट करना, स्कैन या कॉपी करना हो तो बजट में यह बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस Inkjet Printer में प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम मिलते हैं। इसमें वाईफाई कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे मोबाइल या लैपटॉप से सीधे प्रिंट निकालना आसान हो जाता है। HP Smart ऐप की मदद से सेटअप भी स्टेप बाय स्टेप हो जाता है, इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने वालों को भी ज्यादा दिक्कत नहीं होती। प्रिंट स्पीड ब्लैक में करीब 7.5 पेज प्रति मिनट और कलर में लगभग 5.5 पेज प्रति मिनट है, जो सामान्य घर के काम के लिए ठीक रहती है। अलग-अलग पेपर साइज जैसे A4, B5 और एनवलप भी सपोर्ट करता है, जिससे छोटे-बड़े काम आसानी से हो जाते हैं। आप फोन से ही प्रिंट और स्कैन कर सकते हैं और फाइल सीधे क्लाउड या दूसरे ऐप पर भेज सकते हैं, जिससे काम और भी आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - HP Ink Advantage 2878
- कनेक्टिविटी तकनीक - वाई-फाई
- प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
- कलर - सफेद
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 5.5 पीपीएम
- आइटम का वजन - 3.42 किलोग्राम
खूबियां
- ब्रांड की तरफ से प्रिंटर पर 1 साल की वारंटी
- एचपी स्मार्ट ऐप के साथ में फोन से प्रिटिंग की सुविधा
कमी
- प्रिटिंग की स्पीड थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: ₹10,000 से कम कलर प्रिंटर मॉ़डल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए Color Printer मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकरी दी है, जिसे आप किसी भी तरह की खरीदारी करने से पहले देख सकते हैं और सभी प्रोडक्ट्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।