घर के लिए ये Canon Printer साबित होंगे दमदार, कम रखरखाव में मिलेंगे बेहतरीन प्रिंट्स

Canon Printer घरेलू इस्तेमाल के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि इनके अधिकतर मॉडल में प्रिंट, कॉपी और स्कैन की सुविधा मिलती है। ऐसे में अगर आप भी घर पर आसानी से फोटो से लेकर डॉक्यूमेंट तक प्रिंट करना चाहते हैं, तो यहां इनके कुछ बेहतरीन विकल्पों को देख सकते हैं।
घरेलू इस्तेमाल के लिए बढ़िया Canon प्रिंटर
घरेलू इस्तेमाल के लिए बढ़िया Canon प्रिंटर

घर पर बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स से लेकर जरूरी दस्तावेजों या फिर अपनी पसंदीदा फोटो को प्रिंट करने के लिए एक अच्छा प्रिंटर तलाश रहें हैं, तो कैनन ब्रांड आपके लिए अच्छा हो सकता है। जी हां, यह ब्रांड अपने विश्वसनीय प्रदर्शन और उचित कीमतों के कारण भारतीय बाजार में काफी पसंदीदा है। Canon के पास आपको अधिकतर ऐसे Printer For Home Use मिलते हैं, जिनमें प्रिंट के साथ ही कॉपी और स्कैन भी किया जा सकता है। इसके कुछ मॉडल्स स्मार्ट सुविधाओं जैसे कि वायरलेस WiFi और ऐप कनेक्टिविटी के साथ भी आते हैं, जो कि आपको एक आसान उपयोग का अनुभव दे सकता है। इनमें आपको कलर प्रिंटिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप घर बैठे ही शानदार रंगीन प्रिंट्स निकाल सकते हैं। तेज और किफायती प्रिंटिंग सुनिश्चित करने वाले कैनन प्रिंटर अक्सर अपने लंबे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, जो कि घरेलू इस्तेमाल के लिए एक जरूरी फैक्टर है। ऐसे में आप यहां इसके कुछ बढ़िया विकल्प देख सकते हैं, और अपने घर के लिए सही प्रिंटर चुन सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Canon PIXMA MegaTank G3730 Colour Printer

    यह कैनन ब्रांड का इंकजेट प्रिंटर है, जिसमें प्रिंट के साथ-साथ स्कैन और कॉपी भी किया जा सकता है। इसमें 600 x 1200 dpi के रिजॉल्यूशन के साथ स्पष्ट स्कैनिंग की सुविधा मिलती है। इसकी WiFi कनेक्टिविटी आपको वायरलेस तरीके से प्रिंट करने की सुविधा देती है, और आप USB के जरिए भी डिवाइसों को जोड़ सकते हैं। इस कैनन Inkjet Printer में 100 शीट क्षमता वाली इनपुट ट्रे दी गई है। वहीं, यह उपयोग में आसान रहने वाले बटन पैनल के साथ आता है, जिसके जरिए फंक्शन को नियंत्रित करना आसान रहता है। इसमें A4, A5, A6, B5, LTR, LGL, एग्जिक्यूटिव जैसे अलग-अलग आकार वाले पेपर प्रिंट किए जा सकते हैं। इसके इंकटैंक को खास तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकी उसमें आसानी से बिना फैले या आपस में मिले इंक भरी जा सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- USB, Wi-Fi
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकजेट
    • स्पेशल फीचर- बॉर्डरलेस प्रिंटिंग, रीफिल इंक टैंक
    • मॉडल नाम- PIXMA
    • अधिकतम कलर प्रिंट स्पीड- 6 ppm
    • अधिकतम मोनोक्रोम प्रिंट स्पीड- 11 ppm
    • प्रिंटर आउटपुट- कलर
    • स्कैनर टाइप- फ्लैटबेड

    खूबियां

    • इसे कैनन प्रिंट ऐप से कनेक्ट करके सीधा फोन से प्रिंट किए जा सकते हैं।
    • आसानी से बदलने योग्य कार्ट्रिज प्रिंटर का जीवनकाल लंबा बनाता है।
    • कॉम्पैक्ट आकार वाले इस प्रिंटर को आसानी से छोटी जगह में रखा जा सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसकी प्रिंटिंग गति धीमी लगी है।
    01
  • Canon MF3010 Digital Multifunction Laser Printer

    प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों फंक्शन के साथ आने वाला यह कैनन प्रिंटर घरेलू इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा हो सकता है। हालांकी, इसमें सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट यानी मोनोक्रोम प्रिंट ही किए जा सकते हैं। इसका स्कैनर रिजॉल्यूशन 600 x 600 dpi रहने वाला है और इसमें यूएसबी कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। यह 18 ppm की गति के साथ काले-सफेद प्रिंट करने में सक्षम है। इस लेजर प्रिंटर में A4, B5, A5, लीगल, लेटर जैसे विभिन्न आकार के पेपर प्रिंट किए जा सकते हैं। इसमें मिलने वाली इनपुट ट्रे में A4 आकार की कुल 150 शीट एकसाथ रखी जा सकती हैं। इसकी 8000 प्रिंट्स की ड्यूटी साइकिल इसे एक टिकाऊ और किफायती विकल्प बनाती है, जिससे आप कम खर्च में लंबे समय तक बढ़िया प्रिंट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- USB
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- लेजर
    • स्पेशल फीचर- कॉम्पैक्ट
    • मॉडल नाम- Imageclass MF3010
    • अधिकतम मोनोक्रोम प्रिंट स्पीड- 18 ppm
    • प्रिंटर आउटपुट- मोनोक्रोम
    • कलर- ब्लैक
    • स्कैनर टाइप- फ्लैटबेड

    खूबियां

    • यह मात्र 7.8 सेकेंड में प्रिंटिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
    • इसके जरिए एक मिनट में करीब 18 पेज प्रिंट किए जा सकते हैं।
    • स्टाइलिश ऑपरेशन पैनल नियंत्रण को आसान और तेज बनाता है।

    कमी

    • प्रदर्शन को लेकर ग्राहकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलती हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Canon imageCLASS LBP6030B Mono Printer

    इस कैनन प्रिंटर के जरिए घर पर ही आप आसानी से मोनोक्रोम (काले-सफेद) प्रिंट निकाल सकते हैं। यह सिर्फ प्रिंटिंग फंक्शन के साथ आता है और इसमें सुविधाजनक यूएसबी कनेक्टिविटी दी गई है। इसका 18ppm की तेज गति के साथ प्रिंटिंग की जा सकती है। इसके अलावा यह Laser Printer स्पष्ट आउटपुट देने वाले 600 x 600 dpi रिजॉल्यूशन के साथ प्रिंट करता है। इसमें 150 शीट क्षमता वाली इनपुट ट्रे दी गई है, जिससे आपको बार-बार पेपर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस मोनोक्रोम प्रिंटर में प्रति मिनट के हिसाब से एकसाथ A4 आकार वाले 18 पेपर प्रिंट किए जा सकते हैं। यह 8000 प्रिंट्स की ड्यूटी साइकिल के साथ आता है, जो इसे घरेलू इस्तेमाल के लिए एक टिकाऊ और किफायती विकल्प बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- USB
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- लेजर
    • स्पेशल फीचर- सिंगल फंक्शन
    • मॉडल नाम- LBP6030B
    • अधिकतम मोनोक्रोम प्रिंट स्पीड- 18 ppm
    • प्रिंटर आउटपुट- मोनोक्रोम
    • कलर- ब्लैक
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • तेजी से गर्म होने वाली टेक्नोलॉजी कम समय में प्रिंट करने की सुविधा देती है।
    • यह 9 सेकेंड की गति के साथ तेज प्रिंटिंग करने का अनुभव दे सकता है।
    • इसमें A4, B5, A5, लीगल, लेटर, एग्जिक्यूटिव जैसे पेपर प्रिंट कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसकी प्रिंट क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
    03
  • Canon PIXMA MegaTank G3000 All in One WiFi Inktank Colour Printer

    चाहें आपको घर पर ब्लैक एंड व्हाइट या फिर कलर प्रिंट करने हों, यह कैनन इंकजेट प्रिंटर आपके बहुत काम आ सकता है। यह 5 ppm की गति के साथ कलर और 8.8 ppm की स्पीड से मोनोक्रोम प्रिंट निकालने की सुविधा देता है। इसकी सुविधाजनक WiFi और USB कनेक्टिविटी इसे आसान तरीके से फोन, टैब, लैपटॉप, पीसी जैसी विभिन्न डिवाइसों के साथ जोड़ने की सुविधा देती है। इस कैनन प्रिंटर में 600 x1200 dpi रिजॉल्यूशन के साथ स्कैनिंग की जा सकती है और साथ ही इसमें कॉपी निकालने की सुविधा भी मिलती है। इसमें मिलने वाला बटन पैनल किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बॉर्डरलेस प्रिंटिंग फंक्शन के साथ आता है, यानी आप इसमें पूरे पेपर पर प्रिंट निकाल सकते हैं। इसकी मोबाइल और क्लाउड प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी आपको सीधा अपने फोन और उसके स्टोरेज से प्रिंट निकालने की अनुमति देती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- USB, WiFi
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकजेट
    • स्पेशल फीचर- प्रिंट, स्कैन, कॉपी
    • मॉडल नाम- Pixma
    • अधिकतम कलर प्रिंट स्पीड- 5 ppm
    • अधिकतम मोनोक्रोम प्रिंट स्पीड- 8.8 ppm
    • प्रिंटर आउटपुट- कलर
    • कलर- ब्लैक
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी

    खूबियां

    • बिल्ट-इन वायरलेस LAN कनेक्टिविटी से बिना तार से डिवाइसों को कनेक्ट कर सकते हैं।
    • इसे कैनन प्रिंट ऐप से जोड़कर भी आसानी से प्रिंटिंग की जा सकती है।
    • कैनन हाइब्रिड इंक के साथ स्पष्ट काले और चमकीले रंगीन प्रिंट मिल सकते हैं।

    कमी

    • कुछ लोग इंस्टॉलेशन से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करते हैं।
    04
  • Canon PIXMA MegaTank G4780 All-in-one Inktank Colour Printer

    इंकजेट टेक्नोलॉजी वाला यह कैनन प्रिंटर घर में प्रिंटिंग, स्कैनिंग और कॉपी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी 6 ppm की कलर और 11 ppm की मोनोक्रोम प्रिंटिंग स्पीड आपको कम समय में ज्यादा प्रिंट निकालने की सुविधा देती है। वहीं, इस Canon Printer में 100 शीट की क्षमता वाली इनपुट ट्रे दी गई है, ताकी आप बिना रूकावट ज्यादा प्रिंट निकाल सकें। यह 2.7 इंच की एलसीडी टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें सेटिंग्स से जुड़ी जानकारी देखी और बदली जा सकती हैं। इस कैनन कलर प्रिंटर में बटन वाला आसान कंट्रोल पैनल भी दिया गया है। इसका ऑटो डुपलेक्स फीचर पेपर को पलटे बिना दोनों तरफ प्रिंट करने की अनुमति देता है। यह स्टैंडर्ड और इकोनॉमी दो प्रिंटिंग मोड्स के साथ आता है, जिन्हें आप अपने अनुसार चुनकर उचित प्रिंट निकाल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- USB, WiFi
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकजेट
    • स्पेशल फीचर- ऑटो डुप्लेक्स, डिस्प्ले स्क्रीन
    • मॉडल नाम- PIXMA G4780
    • अधिकतम कलर प्रिंट स्पीड- 6 ppm
    • अधिकतम मोनोक्रोम प्रिंट स्पीड- 11 ppm
    • प्रिंटर आउटपुट- कलर
    • कलर- ब्लैक
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी

    खूबियां

    • बार-बार शीट डालने से बचाने के लिए यह ऑटो डॉक्यूमेंट फीडर के साथ आता है।
    • मोबाइल और क्लाउड प्रिंटिंग के जरिए स्मार्ट तरीके से घर पर प्रिंट निकाल सकते हैं।
    • एकबार इंक भरने पर 7600 पेज मोनो और 8100 पेज कलर प्रिंट कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहक प्रिंटिंग स्पीड को धीमा बताते हैं।
    05

तुलना: घरेलू इस्तेमाल के लिए कौन-सा कैनन प्रिंटर अच्छा है?

कैनन के पास कलर, Laser और इंकजेट जैसे अलग-अलग प्रकार के Printer उपलब्ध हैं। इनकी कीमतें, उपयोग, फीचर्स और यहां तक की प्रदर्शन भी एक-दूसरे से अलग होता है। ऐसे में आपको अपनी जरूरत, बजट आदि का ध्यान रखते हुए इस प्रिंटर ब्रांड में से किसी एक का चुनाव करना चाहिए। सही कैनन प्रिंटर का चुनाव पूरी तरह से आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।

मॉडल्स

प्रकार

प्रिंटर आउटपुट

सुविधाएं

Canon PIXMA MegaTank G3730

इंकजेट प्रिंटर

कलर और मोनोक्रोम

USB, Wi-Fi कनेक्टिविटी

Canon MF3010 Digital Multifunction Laser Printer

लेजर प्रिंटर

मोनोक्रोम

प्रिंट, स्कैन, कॉपी

Canon imageCLASS LBP6030B Mono Printer

लेजर प्रिंटर

मोनोक्रोम

मोबाइल कनेक्टिविटी

Canon PIXMA MegaTank G3000

इंकजेट प्रिंटर

कलर

मल्टीपल पेज साइज सपोर्ट

Canon PIXMA MegaTank G4780

इंकजेट

कलर, मोनोक्रोम

वायरलेस स्कैनर

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के लिए कैनन इंकजेट और लेज़र प्रिंटर में क्या अंतर है?
    +
    कैनन इंकजेट प्रिंटर तरल स्याही का उपयोग करते हैं और रंगीन ग्राफिक्स व तस्वीरों के लिए बेहतर होते हैं, जबकि लेज़र प्रिंटर टोनर पाउडर का उपयोग करते हैं और तेज़, उच्च गुणवत्ता वाले ब्लैक एंड व्हाइट दस्तावेज़ प्रिंटिंग के लिए आदर्श होते हैं।
  • कैनन प्रिंटर में 'ऑल-इन-वन' का क्या मतलब है?
    +
    कैनन प्रिंटर में 'ऑल-इन-वन' (या मल्टीफंक्शन) का मतलब है कि प्रिंटर में प्रिंटिंग के साथ-साथ स्कैनिंग और कॉपी करने की कार्यक्षमता भी शामिल है, जिससे यह घर के उपयोग के लिए एक बहुमुखी उपकरण बन जाता है।
  • घर के लिए कैनन प्रिंटर लेते समय प्रिंटिंग स्पीड (PPM/IPM) कितनी महत्वपूर्ण है?
    +
    घर के उपयोग के लिए, प्रिंटिंग स्पीड (पेज प्रति मिनट/इमेज प्रति मिनट) महत्वपूर्ण है यदि आपको अक्सर बड़ी मात्रा में दस्तावेज़ प्रिंट करने होते हैं। सामान्य घरेलू उपयोग के लिए, मध्यम स्पीड पर्याप्त होती है, लेकिन व्यस्त घरों या होम ऑफिस के लिए तेज़ स्पीड बेहतर होती है।