आज के डिजिटल युग में भी, एक विश्वसनीय प्रिंटर लगभग सभी की आवश्यकता बनी हुई है, खासकर भारत जैसे देश में जहां शिक्षा और व्यवसाय में प्रिंटिंग महत्वपूर्ण है। सर्वश्रेष्ठ प्रिंटर ब्रांड आपकी व्यक्तिगत या व्यावसायिक आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। इस लेख में, हम भारत के सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय Printer जैसे कि HP, Canon, Epson और Brother ब्रांड की तुलना करेंगे। बता दें कि, HP अपने बड़ी मॉडल रेंज और आसान उपयोग के लिए जाना जाता है, Canon उच्च-गुणवत्ता वाली इमेज प्रिंटिंग और विश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करता है, Epson अपने शानदार इंक टैंक सिस्टम के साथ कम लागत वाली प्रिंटिंग के लिए प्रसिद्ध है, और Brother अपने मजबूत लेजर प्रिंटरों और व्यावसायिक समाधानों के लिए विश्वसनीय है। आप नीचे इन्हीं ब्रांड के कुछ बेहतरीन Printer मॉडल्स भी देख सकते हैं, जो आपकी विभिन्न प्रिंटिंग जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। इनमें आपको अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध प्रिंटर मिल जाएंगें, जिससे अपने बजट में रहते हुए एक अच्छा विकल्प चुना जा सकता है।
नीचे देखिए भारत में मिलने वाले प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर मॉडल्स-
Brother HL-L2440DW (New Launch) Auto Duplex Laser Printer
यह Brother ब्रांड का लेजर प्रिंटर है, जो 30 पेज प्रति मिनट की स्पीड से प्रिंटिंग कर सकता है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई सपोर्ट भी दिया गया है, ताकी अपने फोन, लैपटॉप या पीसी से सीधा प्रिंट निकाले जा सकें। इस लेजर प्रिंटर में ऑटोमैटिक डुप्लेक्स प्रिंटिंग की सुविधा मिलती है, यानी यह पेज को दोनों तरफ से ऑटोमैटिक तरीके से प्रिंट कर सकता है। इसकी इनपुट ट्रे में एकसाथ 250 शीट भरी जा सकती हैं, वहीं आउटपुट ट्रे में 150 शीट इकट्ठी हो सकती हैं। इसके 3000 पेज इनबॉक्स टोनर के साथ आपको किफायती प्रिंटिंग की सुविधा मिल सकती है। प्रिंटर में मेमोरी स्टिक को जोड़ने के लिए USB 2.0 कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Brother
- प्रिंटर टाइप- लेजर
- प्रिंटर आउटपुट टाइप- मोनोक्रोम
- कंट्रोलर टाइप- एंड्राइड, iOS
- प्रिंटिंग मीडिया टाइप- पेपर (प्लेन)
- इंक रंग- काला
- रिजॉल्यूशन- 1200 x 1200
- अधिकतम मीडिया साइज- 8.5 x 14 इंच
खूबियां
- इसके किफायती असली टोनर कार्ट्रिज से प्रिंटर और प्रिंट दोनों के लिए लंबा जीवनकाल मिलता है।
- इसमें मिलने वाली लार्ज कैपेसिटी ट्रे को अपने हिसाब से एडजस्ट भी किया जा सकता है।
- डेटा फीड करने के लिए इस प्रिंटर में 64GB मेमोरी की सुविधा भी मिलती है।
कमी
- कुछ लोग प्रिंटर में वाई-फाई कनेक्शन से जुड़ी समस्या बताते हैं।
01
Epson EcoTank L3252 Wi-Fi All-in-One Ink Tank Printer
इस इंक टैंक प्रिंटर को घर और छोटे ऑफिस दोनों जगहों पर आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह हीट-फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो कम बिजली खपत में मदद करने के साथ ही प्रदर्शन को अधिक टिकाऊ बनाती है। इसका स्मार्ट डिजाइन वाला इंटीग्रेटेड इंकटैंक आपको आसानी से और इंक को इधर-ऊधर फैलाए बिना उसे भरने की सुविधा देता है। इसके अलावा, यह Printer Machine प्रिंट के साथ-साथ स्कैनिंग और कॉपी के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें स्मार्ट वाई-फाई और ऐप कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे ना सिर्फ फोन और लैपटॉप जैसी डिवाइसों से सीधा प्रिंटिंग की जा सकती है बल्कि इसे फोन ऐप से कंट्रोल भी कर सकते हैं। यह कम जगह घेरने वाले डिजाइन में आता है, जिस वजह से आप इसे किसी भी मेज पर रखकर प्रिंट निकाल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Epson
- प्रिंटर टाइप- एप्सन हीट-फ्री टेक्नोलॉजी
- प्रिंटर आउटपुट टाइप- रंगीन
- कंट्रोलर टाइप- एंड्राइड, iOS
- प्रिंटिंग मीडिया टाइप- इनवेलप्स, पेपर (प्लेन)
- इंक रंग- मैजेंटा, सियान, काला, पीला
- रिजॉल्यूशन- 5760 x 1440
- अधिकतम मीडिया साइज- 5.8 x 8.3 इंच
खूबियां
- यह 15 ppm की स्पीड से कलर और 33 ppm की गति के साथ ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट कर सकता है।
- इसकी अधिकतम शीट क्षमता 100 रहने वाली है।
- वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आप वायरलेस प्रिंटिंग कर सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहक इसकी कलर क्वालिटी को खराब बताते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
HP Laser 1008w Printer, Wireless
HP ब्रांड के इस लेजर प्रिंटर को कुशल प्रिंटिंग के लिए डिजाइन किया गया है, जो स्पष्ट प्रिंट के साथ शानदार डॉक्यूमेंट निकाल सकता है। इसका वायरलेस Wi-Fi और हाई-स्पीड USB 2.0 कनेक्टिविटी विकल्प आपको तेज और तारों की झंझट के बिना आसानी से अलग-अलग डिवाइसों से प्रिंट्स निकालने की सुविधा देता है। यह 200 पेज प्रति मिनट की स्पीड के साथ प्रिटिंग करता है और साथ ही लेजर जेट प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के साथ आपको प्रोफेशनल क्वालिटी वाले रिजल्ट मिल सकते हैं। इस अल्ट्रा-स्मॉल डिजाइन में बनाया गया है, ताकी आपके घर या ऑफिस में छोटी-सी जगह में भी आसानी से फिट हो सके। स्मार्ट कंट्रोल के लिए इसे HP Smart App से जोड़कर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- प्रिंटर टाइप- लेजर
- प्रिंटर आउटपुट टाइप- मोनोक्रोम
- कंट्रोलर टाइप- एंड्राइड, iOS
- प्रिंटिंग मीडिया टाइप- पेपर (प्लेन)
- इंक रंग- काला
- रिजॉल्यूशन- 600 x 600
- अधिकतम मीडिया साइज- 4 x 6 इंच
खूबियां
- इसकी ऑटो-ऑफ टेक्नोलॉजी प्रिंटर इस्तेमाल में ना होने पर उसे खुद से बंद कर देती है।
- आपकी सेटिंग्स और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए यह पासवर्ड-प्रोटेक्टेड फीचर के साथ आता है।
- इसके ब्लैक प्रिंट कार्ट्रिज से 1500 पेज तक प्रिंट करके स्पष्ट और शानदार क्वालिटी प्रिंट मिल सकते हैं।
कमी
- कुछ लोग धीमी प्रिंटिंग स्पीड की शिकायत करते हैं।
03
HP LaserJet Tank MFP 2606sdw, Wireless, Print, Copy, Scan
यह एचपी लेजरजेट टैंक प्रिंटर प्रिंट, कॉपी और स्कैन तीनों काम करने में सक्षम है। इसमें 5000 पेज तक की क्षमता वाला बॉक्स मिलता है, जिससे एकसाथ कई पेज प्रिंट किए जा सकते हैं। इस Laser Printer में लंबे समय तक बिना रूकावट प्रिंट करने के लिए 25,000 पेज तक की ड्यूटी साइकिल मिलती है। वहीं, ऑटोमैटिक डॉक्यूमेंट फीडर के साथ आप आसान और तेज तरीके से एक ही बार में कई सारे डॉक्यूमेंट प्रिंट कर सकते हैं। इसमें तेजी से टोनर को रीस्टोर करने के लिए 15 सेकेंड में होने वाला सेल्फ-रीलोड फंक्शन मिलता है। 22 पेज प्रति मिनट की स्पीड के साथ आप इस एचपी प्रिंटर के जरिए कम समय में ज्यादा प्रिंट्स कर सकते हैं। इसका ऑटो ऑन-ऑफ फंक्शन बिजली की कम खपत भी सुनिश्चित करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- प्रिंटर टाइप- लेजर
- प्रिंटर आउटपुट टाइप- मोनोक्रोम
- कंट्रोलर टाइप- iOS
- प्रिंटिंग मीडिया टाइप- ग्लॉसी फोटो पेपर, पेपर (प्लेन)
- इंक रंग- काला
- रिजॉल्यूशन- 600
- अधिकतम मीडिया साइज- 8.5 x 11 इंच
खूबियां
- वाई-फाई के जरिए एचपी स्मार्ट ऐप से जोड़कर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें उपयोग में आसान रहने वाला स्मार्ट गाइड बटन से लैस इंटर्फेस मिलता है।
- ऑटोमैटिक टू साइड प्रिंटिंग फीचर प्रिंट के काम को अधिक आसान और तेज बनाता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने वाई-फाई कनेक्शन सही से काम ना करने की समस्या बताई है।
04
Canon PIXMA E470 All in One Colour Printer for Home
यह Canon ब्रांड का इंकजेट प्रिंटर है, जो तेज व स्थिर कनेक्शन के लिए यूएसबी और वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके साथ प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम किए जा सकते हैं। इस कलर प्रिंटर में मिलने वाले किफायती इंक कार्ट्रिज के साथ कम पैसों में बेहतर प्रिंटिंग की जा सकती है। इसे Canon Print या फिर इंकजेट Selphy ऐप से जोड़कर फोन से भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। यह ऑटो पावर ऑन प्रिंट कमांड का पता लगाकर और यूएसबी कनेक्शन के साथ इस्तेमाल के लिए प्रिंटर को अपने आप चालू कर देता है। इसमें A4, लेटर और 4*6 जैसे अलग-अलग आकार वाले पेपर प्रिंट किए जा सकते हैं। मल्टी-फंक्शनल मगर कॉम्पैक्ट आकार वाला यह प्रिंटर छोटी जगह में भी आसानी से रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Canon
- प्रिंटर टाइप- इंकजेट
- प्रिंटर आउटपुट टाइप- कलर
- कंट्रोलर टाइप- पुश बटन
- प्रिंटिंग मीडिया टाइप- ग्लॉसी फोटो पेपर
- इंक रंग- काला
- रिजॉल्यूशन- 600 x 1200
- स्कैनर टाइप- फ्लैटबेड, फोटो
खूबियां
- यह 4 ipm की स्पीड से कलर और 8 ipm के साथ मोनोक्रोम प्रिंट कर सकता है।
- इसका अधिकतम कलर रिजॉल्यूशन 4800x600 dpi के साथ स्पष्ट प्रिंट दे सकता है।
- 600 x 1200dpi के स्कैनर रिजॉल्यूशन के साथ डॉक्यूमेंट सफाई से स्कैन किए जा सकते हैं।
कमी
- कुछ लोग इंस्टॉलेशन सर्विस से जुड़ी समस्याओं का जिक्र करते हैं।
05
सूची में शामिल लोकप्रिय प्रिंटर मॉडल्स की तुलना
आप अपनी जरूरतों और बजट को ध्यान में रखते हुए सूची में शामिल किसी भी प्रिंटर को चुन सकते हैं। आपके काम को आसान करने के लिए हमने नीचे पांचों की तुलना भी की है, ताकी आप सरलता से इनके बीच का अंतर समझ सकें-
निष्कर्ष: ऊपर शामिल किए अलग-अलग मॉडल्स भारत में पसंद किए जाने वाले ब्रांड्स के हैं। इन्हें अक्सर इनके प्रदर्शन, फीचर्स और टिकाऊपन के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इनकी ऑफ्टर सेल्स सर्विस भी अच्छी मानी जाती है। हालांकी, भारत में मिलने वाले इन प्रिंटर ब्रांड में से कौन-सा सबसे अच्छा है, यह पूरी तरह से आपकी जरूरतों, प्राथमिकताओं और बजट पर निर्भर करता है। ऐसे में आप इन बातों का ध्यान रखते हुए इनमें से किसी भी ब्रांड के प्रिंटर का चुनाव कर सकते हैं।
विभिन्न कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।