अगर आप एक बिजनेस चलाते हैं और वहां आपको आए दिन कई सारे डॉक्यूमेंट प्रिंट करने होते हैं, तो ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटर काफी काम के साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल से समय और लागत दोनों में बचत हो सकती है। जी हां, ऑटो डुप्लेक्स फंक्शन की वजह से इन Printer में पेपर को दोनों तरफ से प्रिंट करने के लिए आपको उसे खुद से पलटने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं, एक ही पेपर पर दोनों तरफ से प्रिंट होने की वजह से खर्चा भी कम आता है। इसकी वजह से काम फटाफट होता है और आपको पेपर पर कम पैसे खर्चने पड़ते हैं। यहां हमने कुछ लोकप्रिय ब्रांड के 5 ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटर शामिल किए हैं, जो कि हैवी डॉक्यूमेंट प्रिंटिंग के लिए अच्छे हैं। इन्हें ऑफिस, बिजनेस और घर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऑटो डुप्लेक्स वाले इन 5 Printer से अपनी हैवी डॉक्यूमेंट प्रिंटिंग को सुपरफास्ट बनाएं!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Brother Ink Tank DCP-T730DW (New Launch) WIFI Auto Duplex Color Multifunction Printer
यह Brother ब्रांड का एक ऑल-इन-वन (प्रिंट, स्कैन, कॉपी) कलर इंकजेट प्रिंटर है, जो घर और छोटे ऑफिस की रोजाना की जरूरतों के लिए एकदम सही है। इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, ऑटो-डुपलेक्स और 20-शीट का ADF ऑटो डॉक्यूमेंट फीडर दिया गया है, जिससे भारी डॉक्यूमेंट्स को आसानी से स्कैन और कॉपी किया जा सकता है।
ये बातें बनाती हैं इसे खास
- शानदार प्रिंटिंग स्पीड और मोबाइल ऐप सपोर्ट की वजह से आप अपने फोन या लैपटॉप से बिना किसी झंझट के तुरंत वायरलेस प्रिंट दे सकते हैं।
- कंपनी की तरफ से फ्री इंस्टॉलेशन और रिफिल-फ्रेंडली ट्रांसपेरेंट इंक टैंक इसे इस्तेमाल करने में बेहद आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Brother
- डुप्लेक्स- ऑटोमैटिक
- कनेक्टिविटी- यूएसबी, वाईफाई
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकजेट
- प्रिंटर आउटपुट- कलर
खूबियां
- कवर्ड पेपर ट्रे
- ऑटो क्लीनिंग मोड
- स्पिल फ्री इंक बॉटल्स
कमी
- ADF की वजह से साइज में थोड़ा बड़ा और भारी।
01HP 303dw Auto Duplex WiFi Laser Printer (New Launch)
अगर आप अपने ऑफिस के वर्कलोड को चुटकियों में निपटाने के लिए एक बेहद भरोसेमंद और सुपर-फास्ट लेज़र प्रिंटर तलाश रहे हैं, तो यह HP Printer आपकी पहली पसंद बन सकता है। यह नया लॉन्च हुआ प्रिंटर खास तौर पर उन बिजनेस और प्रोफेशन्ल्स के लिए बनाया गया है जिन्हें बिना किसी रुकावट के लगातार और शार्प ब्लैक-एंड-व्हाइट प्रिंट्स की जरूरत होती है।
ये बातें बनाती हैं इसे खास
- 30 PPM की तगड़ी प्रिंटिंग स्पीड और 256 MB की पावरफुल मेमोरी के साथ यह बड़ी फाइलों को बिना किसी लैग के फटाफट प्रिंट कर देता है।
- ऑटो-डुपलेक्स (ऑटोमैटिक दोनों तरफ प्रिंटिंग) और डुअल-बैंड Wi-Fi जैसी आधुनिक सुविधाएं आपके ऑफिस की प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा देती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- डुप्लेक्स- ऑटो
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वाईफाई
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- लेज़र
- प्रिंटर आउटपुट- मोनोक्रोम
खूबियां
- 30 PPM की सुपर-फास्ट स्पीड
- लेज़र-शार्प क्वालिटी
- 250 शीट इनपुट ट्रे
कमी
- यह कलर प्रिंट नहीं करता।
02Brother Ink Tank DCP-T535DW New Launch (Print Scan Copy) WiFi Auto Duplex Printer
Brother इंकटैंक हाल ही में लॉन्च हुआ एक बेहतरीन बजट-फ्रेंडली ऑल-इन-वन प्रिंटर है, जो घर पर बच्चों की पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स और डेली ऑफिस वर्क के लिए परफेक्ट है। यह Printer For Home एक ही मशीन में प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम निपटा देता है। इसमें कलर और मोनोक्रोम दोनों तरफ के प्रिंट हाई क्वालिटी में किए जा सकते हैं।
ये बातें बनाती हैं इसे खास
- इसके बॉक्स में मिलने वाली एक्स्ट्रा ब्लैक इंक बॉटल से आप 15,000 ब्लैक और 5,000 कलर पेजेस तक आसानी से प्रिंट निकाल सकते हैं, जिससे आपकी प्रति पेज प्रिंटिंग कॉस्ट सिर्फ कुछ पैसे ही आती है।
- इसमें दिया गया 128MB का इन-बिल्ट मेमोरी प्रोसेसर फाइलों को तेजी से लोड करता है, और ऑटो-डुपलेक्स फीचर अपने आप पन्नों के दोनों तरफ प्रिंट करके आपकी कागज की खपत को आधा कर देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Brother
- डुप्लेक्स- ऑटोमैटिक
- कनेक्टिविटी- यूएसबी, वाईफाई
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकजेट
- प्रिंटर आउटपुट- कलर
खूबियां
- स्मार्ट ऐप और Wi-Fi कनेक्टिविटी
- 128MB मेमोरी बफर
- कॉम्पैक्ट और लाइटवेट
कमी
- बिना ADF का बेसिक मॉडल।
03Canon PIXMA MegaTank GM4070 All in One (Print, Scan, Copy) Inktank Monochrome Printer
अगर आपको अपने बिजनेस या वर्क-फ्रॉम-होम सेटअप के लिए केवल ब्लैक-एंड-व्हाइट डॉक्यूमेंट्स की हैवी प्रिंटिंग चाहिए, लेकिन आप महंगे लेज़र टोनर से बचना चाहते हैं, तो यह Canon Printer एक स्मार्ट सॉल्यूशन है। यह एक अनोखा मोनोक्रोम इंकटैंक ऑल-इन-वन प्रिंटर है, जो आपको लेज़र प्रिंटर जैसी सुविधाएं ( देता है, लेकिन इंकटैंक तकनीक की वजह से प्रिंटिंग खर्च को बहुत कम कर देता है।
ये बातें बनाती हैं इसे खास
- 13.0 ipm की प्रिंटिंग स्पीड और 35-शीट के ADF के साथ यह लंबे कॉन्ट्रैक्ट्स, इनवॉइस और रिपोर्ट्स को चुटकियों में स्कैन, कॉपी और प्रिंट कर देता है।
- सबसे खास बात यह है कि इसमें जरूरत पड़ने पर अलग से कलर कार्ट्रिज लगाने का विकल्प भी मिलता है, जिससे यह इमरजेंसी में कलर प्रिंट भी कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Canon
- डुप्लेक्स- ऑटोमैटिक
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वाईफाई
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकटैंक
- प्रिंटर आउटपुट- मोनोक्रोम
खूबियां
- इंकटैंक में लेज़र वाली सुविधाएं
- ऑप्शनल कलर प्रिंटिंग की छूट
- बेहद कम रनिंग कॉस्ट
कमी
- लेज़र प्रिंटर्स की तुलना में धीमी स्पीड।
04Canon PIXMA MegaTank G3780 All in One WiFi Ink Tank Auto Duplex Colour Printer
जो लोग अपने घर या छोटे सेटअप के लिए एक ऐसा ऑल-इन-वन कलर प्रिंटर तलाश रहे हैं जो शानदार फोटो क्वालिटी और कम खर्च दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दे, तो Cano का यह प्रिंटर आपके लिए एकदम सही चॉइस है। यह प्रिंटर रोजाना के डॉक्यूमेंट्स से लेकर बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स और हाई-क्वालिटी फोटो प्रिंटिंग तक के काम आसानी से संभाल लेता है।
ये बातें बनाती हैं इसे खास
- इसमें ऑटो-डुपलेक्स की सुविधा दी गई है, जिससे दोनों तरफ प्रिंटिंग अपने आप हो जाती है और कागज की काफी बचत होती है।
- इसके ट्रांसपेरेंट इंक टैंक से इंक लेवल पर नजर रखना आसान रहता है, और एक बार फुल रिफिल करने पर यह 6,000 ब्लैक और 7,700 कलर पेजेस तक का शानदार बैकअप देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Canon
- डुप्लेक्स- ऑटोमैटिक
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वाईफाई
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकजेट
- प्रिंटर आउटपुट- कलर
खूबियां
- आसान वायरलेस सेटअप
- बेहतरीन फोटो प्रिंटिंग
- जबरदस्त कलर पेज यिल्ड
कमी
- बिना ADF का मॉडल।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
तुलना: कौन सा ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटर आपके लिए अच्छा है?
ये सभी प्रिंटर नामी ब्रांड्स के हैं और अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आप अपने बजट और प्राथमिकताओं के हिसाब से इनमें से किसी को भी चुन सकते हैं। इसके लिए हमने नीचे पांचों विकल्पों की तुलना भी की है-
|
मॉडल्स |
कलर प्रिंटिंग स्पीड |
मोनोक्रोम प्रिंटिंग स्पीड |
फीचर्स |
|
Brother Ink Tank DCP-T730DW |
23 ppm |
27 ppm |
ऑटो डॉक्यूमेंट फीडर, बॉर्डरलेस प्रिंटिंग |
|
HP 303dw Auto Duplex WiFi Laser Printer |
- |
30 ppm |
वाई-फाई कनेक्टिविटी |
|
Brother Ink Tank DCP-T535DW New Launch |
11 ppm |
27 ppm |
ई-मेल प्रिंट, एप्पल एयरप्रिंट |
|
Canon PIXMA MegaTank GM4070 All in One |
13 ppm |
13 ppm |
डायरेक्ट वायरलेस कनेक्शन |
|
Canon PIXMA MegaTank G3780 All in One |
6 ppm |
11 ppm |
डिस्प्ले स्क्रीन, मोबाइल और क्लाउड प्रिंटिंग |
अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या ऑटो-डुपलेक्स प्रिंटर सच में कागज़ की बचत करते हैं?+हां, ऑटो-डुपलेक्स प्रिंटर बिना पन्ने को हाथ से पलटे अपने आप कागज के दोनों तरफ प्रिंट कर देते हैं। अगर आपका हैवी प्रिंटिंग का काम है, तो इससे आपकी कागज़ की खपत और खर्च 50% तक कम हो जाता है।
- क्या हैवी प्रिंटिंग वाले प्रिंटर को हमेशा ऑन रखना चाहिए?+इंकटैंक प्रिंटर्स के मामले में हां, प्रिंटर को पावर सॉकेट से कनेक्टेड रखने पर उसकी ऑटो क्लीनिंग टेक्नोलॉजी एक्टिव रहती है। इससे प्रिंटर का नोजल और हैड सूखता नहीं है और लंबे समय तक भारी प्रिंटिंग करने पर भी कोई खराबी नहीं आती।
- हैवी इस्तेमाल के दौरान ऑटो-डुपलेक्स प्रिंटर में पेपर जैम की समस्या क्यों होती है?+हैवी प्रिंटिंग में कागज़ अटकने के मुख्य 3 कारण होते हैं: बहुत पतले या खराब क्वालिटी के पेपर का इस्तेमाल करना (कम से कम 75-80 GSM का पेपर इस्तेमाल करें)। पेपर ट्रे में धूल जमना। कागज में नमी होना।
- हैवी डॉक्यूमेंट प्रिंटिंग के लिए इंकटैंक प्रिंटर सही रहेगा या लेज़र प्रिंटर?+अगर आप सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट डॉक्यूमेंट्स बहुत तेज स्पीड में प्रिंट करना चाहते हैं, तो लेज़र प्रिंटर बेहतर है। अगर आपको रोजाना सैकड़ों पेजेस प्रिंट करने हैं और प्रति पेज खर्च सबसे कम चाहिए, तो इंकटैंक प्रिंटर सबसे किफायती विकल्प है।
You May Also Like