आज के डिजिटल युग में, एक विश्वसनीय मल्टीफंक्शन प्रिंटर लगभग हर घर और छोटे कार्यालय की जरूरत बन गया है। यह सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि प्रोडक्टिविटी और एफिशियंसी का प्रतीक है। लेकिन जब बात 'सबसे अच्छे' की आती है, तो विभिन्न ब्रांडों, तकनीकों (इंकटैंक, लेजर) और विशेषताओं के बीच चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। इसी परेशानी को कम करने के लिए हमने, Amazon की रेटिंग और रिव्यूज देखते हुए यहां कुछ मशहूर ब्रांड के मल्टीफंक्शन Printer शामिल किए हैं। इनमें आपको लेज़र और इंकजेट अलग-अलग प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी वाले विकल्प मिलेंगे, जिनमें प्रिंटिंग, स्कैनिंग और कॉपी तीनों काम एकसाथ किए जा सकते हैं। वहीं, कॉम्पैक्ट आकार में आने के कारण इन्हें घर की मेज से लेकर ऑफिस की डेस्क तक पर आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। कुछ मॉडल्स में स्मार्ट WiFi और ऐप कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिन्हें सीधा अपने फोन, टैब, लैपटॉप या पीसी से कनेक्ट करके प्रिंट किए जा सकते हैं।
नीचे आप मल्टीफंक्शन प्रिंटर के 5 बढ़िया विकल्पों को देख सकते हैं-
Brother DCP-L2520D Automatic Duplex Laser Printer
यह एक लेज़र प्रिंटर है, जिसमें प्रिंटिंग, स्कैनिंग और कॉपी तीनों काम किए जा सकते हैं। हालांकी, इसमें सिर्फ मोनोक्रोम प्रिंटिंग ही की जा सकती है। ऐसे में अगर आप कलर प्रिंटर की तलाश में है, तो यह विकल्प आपके लिए उपयुक्त नहीं होगा। इस Brother प्रिंटर में 30 ppm की स्पीड के साथ ब्लैड एंड व्हाइट प्रिंट किए जा सकते हैं। यह सुविधाजनक USB कनेक्टिविटी के साथ आता है और साथ ही 19200 × 19200 dpi रिजॉल्यूशन वाली स्कैनिंग कर सकता है। इसका अधिकतम प्रिंटिंग रिजॉल्यूशन 600 x 600 dpi है, जिससे आपको साफ प्रिंट्स मिल सकते हैं। वहीं, इस मल्टीफंक्शन प्रिंटर में A4, A5, A6, लेटर, लीगल जैसे अलग-अलग साइज वाले पेपर प्रिंट किए जा सकते हैं। इसमें 250 पेज वाली पेपर ट्रे दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Brother
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- USB
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- लेज़र
- स्पेशल फीचर- ऑटो डुपलेक्स
- मॉडल नाम- DCP-L2520D
- प्रिंटर आउटपुट- मोनोक्रोम
- प्रिंट स्पीड- 30 ppm
खूबियां
- पेपर को दोनों तरफ से प्रिंट करने वाला ऑटो डुपलेक्स फीचर मिलता है।
- इसमें 2,600 पेज प्रिंट करने की क्षमता रखने वाला इनबॉक्स टोनर दिया गया है।
- यह 105 GSM मोटे पेपर को आसानी से प्रिंट कर सकता है।
कमी
- कुछ लोगों ने थोड़े इस्तेमाल के बाद इसके सही से काम ना करने की समस्या बताई है।
01
Canon PIXMA MegaTank G4770 All-in-one Wireless Inktank Printer
कैनन ब्रांड के इस मल्टीफंक्शन प्रिंटर में रंगीन और काले दोनों तरह के प्रिंट किए जा सकते हैं। यह यूएसबी और WiFi दोनों तरह की कनेक्टिविटी से लैस है, जिनकी मदद से डिवाइसों को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 600 x 1200dpi रिजॉल्यूशन के साथ स्कैनिंग भी की जा सकती है। वहीं इस कैनन कलर प्रिंटर में प्रिंट, कॉपी और स्कैन के साथ-साथ फैक्स की भी सुविधा मिलती है। इस Canon Printer में मिलने वाली इनपुट ट्रे में एकसाथ 100 शीट रखी जा सकती हैं। इसकी कलर प्रिंटिंग स्पीड 6 ppm और मोनोक्रोम प्रिंट स्पीड 11 ppm है, जो कम समय में ज्यादा प्रिंट्स निकालने का अनुभव दे सकती है। A4, A5, A6, B5, लेटर, लीगल, एग्जक्यूटिव जैसे अलग-अलग साइज के पेपर इस इंकजेट प्रिंटर में प्रिंट किए जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Canon
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- USB, वाई-फाई
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकजेट
- स्पेशल फीचर- ऑटो डॉक्यूमेंट फीडर, बॉर्डरलेस प्रिंटिंग
- मॉडल नाम- PIXMA
- प्रिंटर आउटपुट- कलर
- प्रिंट स्पीड कलर- 6 ppm
- प्रिंट स्पीड मोनोक्रोम- 11 ppm
खूबियां
- ऑटो डॉक्यूमेंट फीडर में करीब 35 शीट अपने आप लोड हो सकती हैं।
- इसमें मोबाइल और क्लाउड प्रिंटिंग की सुविधा भी मिलती है।
- कॉम्पैक्ट और स्पेस सेविंग डिजाइन छोटी जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Epson EcoTank L3252 Wi-Fi All-in-One Ink Tank Printer for Home & Office
इस एप्सन ऑल-इन-वन प्रिंटर में प्रिंट, स्कैन और कॉपी एकसाथ किए जा सकते हैं। इसकी किफायती और पर्यावरण के अनुकूल हीट-फ्री टेक्नोलॉजी आपको कम लागत में अच्छी क्वालिटी वाले प्रिंट्स निकालने की सुविधा देती है। यह Epson इकोटैंक प्रिंटर स्पेस सेविंग डिजाइन में आता है, यानी इसे किसी भी छोटी जगह या डेस्क में फिट किया जा सकता है। वहीं, इंक बोतलों को भरते वक्त फैलने से बचाने के लिए इस वायरलेस प्रिंटर स्पिल-फ्री रीफिलिंग डिजाइन में बनाया गया है। इसमें स्मार्ट Wi-Fi और ऐप कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है, जिसकी मदद से आप सीधा अपने फोन, लैपटॉप, टैब या पीसी से प्रिंट कर सकते हैं। इसकी कलर प्रिंटिंग स्पीड 15 ppm और मोनोक्रोम प्रिंटिंग के दौरान 33 ppm की स्पीड प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Epson
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वाई-फाई
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- एप्सन हीट-फ्री टेक्नोलॉजी
- स्पेशल फीचर- नेटवर्क-रेडी
- मॉडल नाम- L3252
- प्रिंटर आउटपुट- कलर
- प्रिंट स्पीड कलर- 15 ppm
- प्रिंट स्पीड मोनोक्रोम- 33 ppm
खूबियां
- ज्यादा क्षमता वाली इंक बोलतों को बार-बार भरने की झंझट नहीं होती है।
- फुल इंक बोतल से 4,500 तक काले और 7,500 तक रंगीन पेज प्रिंटर कर सकते हैं।
- इसे एप्सन स्मार्ट पैनल ऐप के जरिए फोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
कमी
- कुछ लोगों की इसकी प्रिंटिंग स्पीड धीमी लगी है।
03
HP Laser MFP 1188w, Wireless, Print, Copy, Scan
यह एचपी लेज़रजेट प्रिंटर फ्लैटबेड स्कैनर के साथ आता है, जिसकी मदद से किसी भी डॉक्यूमेंट को आसानी से स्कैन किया जा सकता है। इसमें स्कैन के साथ ही कॉपी और प्रिंट तीनों काम किए जा सकते हैं। सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए इस मल्टीफंक्शन प्रिंटर में हाई-स्पीड USB 2.0, वाई-फाई और ईथरनेट तीनों का सपोर्ट मिलता है। यह HP Printer किफायती लागत में हाई-क्वालिटी प्रिंट्स के लिए जाना जाता है, क्योंकि यह 1500-पेज यील्ड के साथ कम इंक खपत में ही बढ़िया प्रिंट्स देने में सक्षम है। मोनोक्रोम प्रिंटिंग करने वाला यह प्रिंटर 21 ppm की स्पीड के साथ तेज प्रिंट्स करने की सुविधा देता है, जिसके जरिए पहला पेज मात्रा 8.3 सेकेंड के अंदर प्रिंट हो सकता है। इसमें पावर, वायरलेस और स्टेटस को दिखाने के लिए 3 पावर एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वाई-फाई, USB, ईथरनेट
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- लेज़र
- स्पेशल फीचर- यूएसबी
- मॉडल नाम- HP Laser
- प्रिंटर आउटपुट- मोनोक्रोम
- प्रिंट स्पीड- 21 ppm
खूबियां
- इस एचपी प्रिंटर में A4, A5, A5(LEF), B5 (JIS) विभिन्न आकार के पेज प्रिंट किए जा सकते हैं।
- इसमें 12-यूजर फ्रेंडली कंट्रोल वाला बटन पैनल दिया गया है।
- कॉम्पैक्ट आकार वाला यह प्रिंटर 150-शीट इनपुट ट्रे के साथ आता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने खराब इंक क्वालिटी की शिकायत की है।
04
HP Smart Tank 580 All-in-One WiFi Colour Printer
प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों कामों को एकसाथ करने के लिए यह एचपी स्मार्ट टैंक प्रिंटर बेहतरीन हो सकता है। इसकी हाई-स्पीड USB 2.0 और वाई-फाई कनेक्टिविटी वायरलेस और वायर्ड दोनों तरह के कनेक्शन को आसान बनाती है। इस HP प्रिंटर में 30 ppm की स्पीड के साथ ब्लैक और 24 ppm स्पीड वाले कलर प्रिंट्स किए जा सकते हैं। इसमें A4, B5, A6, DL, इनवेलप, लीगल जैसे अलग-अलग साइज के पेपर को भी प्रिंट करने की सुविधा मिलती है। वहीं, इनपुट ट्रे में 100 और आउटपुट ट्रे में 30 शीट इकट्ठी की जा सकती हैं। यह 1.2 इंच वाले आइकन LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसपर प्रिंटिंग से जुड़ी जानकारियां देखी जा सकती हैं। ऑफिस और घर के लिए उपयुक्त रहने वाला यह प्रिंटर छोटी जगह में फिट होने वाले कॉम्पैक्ट आकार में आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वाई-फाई, USB, ब्लूटूथ
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी- इंकटैंक
- स्पेशल फीचर- टू साइडेड प्रिंटिंग
- मॉडल नाम- HP Smart Tank
- प्रिंटर आउटपुट- कलर
- प्रिंट स्पीड कलर- 24 ppm
- प्रिंट स्पीड मोनोक्रोम- 30 ppm
खूबियां
- एकबार इंक भरने पर 12,000 तक काले और 6,000 तक रंगीन प्रिंट कर सकते हैं।
- सुविधाजनक प्रिंटिंग और स्कैनिंग के लिए इसे एचपी स्मार्ट ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं।
- यह ऑटोमैटिक तरीके से पेज को दोनों तरफ से प्रिंट करने में सक्षम है।
कमी
- कुछ लोगों ने वायरलेस कनेक्टिविटी और प्रिंट क्वालिटी से जुड़ी समस्या बताई है।
05
घर और ऑफिस के लिए बढ़िया मल्टीफंक्शन प्रिंटर की तुलना
HP, Canon, Brother, Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स अपने हाई-परफॉर्मिंग प्रिंटर के लिए जाने जाते हैं। इन Printer Machine में आपको लेज़र और इंकजेट दोनों प्रकार के मल्टीफंक्शन प्रिंटर मिलते हैं। ऐसे में आप अपने बजट, ब्रांड विश्वसनीयत और प्रिंटिंग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक अच्छा विकल्प चुन सकते हैं-
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।