आजकल लोग लैपटॉप के अलावा सीधे अपने स्मार्टफोन से भी डॉक्यूमेंट और फोटो प्रिंट करना चाहते हैं। इसलिए, ऐसे वायरलेस प्रिंटर जिन्हें मोबाइल ऐप से चलाया जा सके, बहुत पसंद किए जा रहे हैं। ये प्रिंटर Wi-Fi या क्लाउड से जुड़कर फोन से सीधे प्रिंट निकालने की सुविधा देते हैं, जिससे अलग से कोई केबल लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। ये Wireless Printer घर और छोटे ऑफिस के लिए बहुत उपयोगी साबित होते हैं क्योंकि इनसे नोट्स, असाइनमेंट, फोटो और ज़रूरी कागज़ात तुरंत प्रिंट हो सकते हैं। इन प्रिंटर में मोबाइल ऐप की मदद से स्कैन, कॉपी और प्रिंट जैसे कई काम एक ही जगह से कंट्रोल किए जा सकते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही वायरलेस प्रिंटर चुनते समय, ऐप सपोर्ट, कनेक्टिविटी और प्रति पेज लागत देखना सबसे ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध वायरलेस प्रिंटर्स के 5 बढ़िया विकल्प।
HP Deskjet 2820 Wi-Fi Colour Printer
प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों कामों को आसान बनाने के लिए यह इंकजेट प्रिंटर उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है। वाईफाई और यूएसबी कनेक्टिविटी के कारण इसे लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल से आसानी से जोड़ा जा सकता है, जिससे बिना तारों की झंझट के प्रिंट निकाल सकते हैं। इस HP Printer की प्रिंट स्पीड काले पन्नों के लिए लगभग 7.5 पेज प्रति मिनट और रंगीन प्रिंट के लिए 5.5 पेज प्रति मिनट तक होती है, जो सामान्य उपयोग के लिए पर्याप्त है। 1200x1200 डीपीआई तक का प्रिंट रेजोल्यूशन दस्तावेज़ों को साफ़ निकालता है। इसकी 60 शीट इनपुट ट्रे और 25 शीट आउटपुट क्षमता छोटे परिवार या होम ऑफिस के लिए सुविधाजनक बनाती है। A4, B5, A6 और लिफाफा जैसे विभिन्न पेपर साइज सपोर्ट होने से अलग-अलग जरूरतों के अनुसार प्रिंटिंग करना आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - HP Deskjet 2820
- कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी, वाई-फाई
- प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
- कलर - सफेद
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 5.15 पीपीएम
- आइटम का वजन - 3.42 किलोग्राम
खूबियां
- लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल से प्रिंट करने के लिए वाईफाई और यूएसबी कनेक्टिविटी
- 60 शीट इनपुट ट्रे और 25 शीट आउटपुट
कमी
- प्रिटिंग स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Brother DCP-L2640DW Laser Printer
यह मोनोक्रोम लेज़र प्रिंटर लगभग 34 पेज प्रति मिनट की तेज प्रिंट स्पीड से बड़ी फाइलों को कम समय में तैयार करने में मदद करता है। ऑटो डुप्लेक्स सुविधा अपने आप दोनों तरफ प्रिंट निकालती है, जिससे कागज़ की बचत होती है और दस्तावेज़ व्यवस्थित दिखते हैं। प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम एक ही मशीन में मिलने से अलग-अलग डिवाइस रखने की जरूरत नहीं रहती। 50 शीट ऑटोमैटिक डॉक्युमेंट फीडर कई पन्नों को एक साथ स्कैन या कॉपी करने को आसान बनाता है। Brother के इस प्रिंटर में वाईफाई डायरेक्ट, यूएसबी और नेटवर्क कनेक्टिविटी के कारण इसे मोबाइल, लैपटॉप या ऑफिस नेटवर्क से आसानी से जोड़ा जा सकता है। 250 शीट पेपर ट्रे और 1200 x 1200 डीपीआई प्रिंट रेजोल्यूशन साफ़ और स्पष्ट टेक्स्ट आउटपुट प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Brother DCP-L2640DW
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, यूएसबी, वाई-फाई
- प्रिटिंग तकनीक - लेजर
- कलर - ब्लैक
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 34 पीपीएम
- आइटम का वजन - 11.4 किलोग्राम
खूबियां
- पेज पर दोनों तरफ से प्रिंट निकालने के लिए ऑटो डुप्लेक्स सुविधा
- कई पन्नों को एक साथ स्कैन या कॉपी करने के लिए 50 शीट ऑटोमैटिक डॉक्युमेंट फीडर
कमी
- प्रिंटर की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Epson EcoTank L3252 Wi-Fi All-in-One Ink Tank Printer
वाईफाई कनेक्टिविटी और मोबाइल ऐप सपोर्ट के कारण आप सीधे स्मार्टफोन से दस्तावेज़ प्रिंट या स्कैन कर सकते हैं, जिससे काम और भी सुविधाजनक हो जाता है। यह ऑल-इन-वन इंकटैंक प्रिंटर प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम कर सकता है। इसकी हीट फ्री प्रिंटिंग तकनीक कम बिजली खपत के साथ स्थिर और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन देती है, जिससे नियमित उपयोग में भी मशीन पर दबाव कम रहता है। कम प्रति पेज लागत इसकी बड़ी खासियत है, जो अधिक प्रिंटिंग करने वाले यूजर्स के लिए खर्च को नियंत्रित रखती है। कॉम्पैक्ट और जगह बचाने वाला डिज़ाइन इसे छोटे टेबल या होम ऑफिस सेटअप में आसानी से फिट होने की सुविधा देता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Epson EcoTank L3252
- कनेक्टिविटी तकनीक - वाई-फाई
- प्रिटिंग तकनीक - हीट-फ्री टेक्नोलॉजी
- कलर - ब्लैक
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 15 पीपीएम
- आइटम का वजन - 5.60 किलोग्राम
खूबियां
- साफ और झंझट रहित इंक भरने के लिए स्पिल फ्री रिफिलिंग व्यवस्था
- कम बिजली खपत के साथ स्थिर परफॉर्मेंस के लिए हीट फ्री प्रिंटिंग तकनीक
कमी
- वाई-फाई कनेक्टिविटी में थोडी परेशानी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Canon imageCLASS LBP6030W Mono Printer
सिंगल फंक्शन प्रिंटिंग पर काम करने वाला यह प्रिंटर एकदम साफ और शार्प आउटपुट दे सकता है, जिससे रिपोर्ट, नोट्स और फॉर्म प्रिटिंग जैसे काम आसानी से पूरे हो जाते हैं। ऑन डिमांड फिक्सिंग तकनीक की वजह से प्रिंटर जल्दी शुरू हो जाता है और पहले पेज का इंतजार कम करना पड़ता है। इस Canon Printer की वाईफाई और यूएसबी कनेक्टिविटी यूजर को लैपटॉप, डेस्कटॉप या मोबाइल से सीधे प्रिंट करने की सुविधा देती है, जिससे काम ज्यादा लचीला हो जाता है। कम बिजली खपत इसकी खासियत है, जो लंबे समय तक उपयोग के दौरान बिजली खर्च को नियंत्रित रखती है। हल्का और कॉम्पैक्ट आकार इसे छोटी जगहों के लिए उपयुक्त बनाता है, जबकि कम खर्च में बढ़िया प्रिटिंग इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Canon imageCLASS
- कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी, वाई-फाई
- प्रिटिंग तकनीक - लेजर
- कलर - सफेद
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 19 पीपीएम
- आइटम का वजन - 7 किलोग्राम
खूबियां
- फटा-फट प्रिटिंग के लिए ऑन डिमांड फिक्सिंग तकनीक
- छोटी जगहों में आसानी से फिट होने वाला हल्का और कॉम्पैक्ट आकार
कमी
- प्रिंट क्वालिटी लो होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Epson Ecotank L3260 A4 Wi-Fi All-in-One Ink Tank Printer
घर और छोटे ऑफिस में ज्यादा प्रिंटिंग करने वालों के लिए यह प्रिंटर कम खर्च और आसान उपयोग का अच्छा समाधान बनता है। इसका हाई यील्ड इंक सिस्टम प्रति पेज बहुत कम लागत पर प्रिंट देता है, इसलिए नियमित दस्तावेज़ और रंगीन प्रिंट निकालना किफायती रहता है। 100 शीट इनपुट ट्रे के साथ बार-बार पेज डालने का झंझट कम रहता है। वाईफाई कनेक्टिविटी के कारण मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप से सीधे वायरलेस प्रिंटिंग की सुविधा मिलती है, जिससे काम अधिक तेज और सुविधाजनक बनता है। 1200x2400 dpi स्कैन रेजोल्यूशन साफ स्कैन देता है, जबकि 5760x1440 dpi प्रिंट रेजोल्यूशन फोटो और ग्राफिक्स को बेहतर डिटेल के साथ प्रिंट करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Epson EcoTank L3260
- कनेक्टिविटी तकनीक - वाई-फाई
- प्रिटिंग तकनीक - इंकजैट
- कलर - ब्लैक
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 15 पीपीएम
- आइटम का वजन - 6 किलोग्राम
खूबियां
- बार-बार पेज लगाने के झंझट को कम करने के लिए 100 शीट इनपुट ट्रे
- प्रति पेज बहुत कम लागत पर प्रिंट करने के लिए हाई यील्ड इंक सिस्टम
कमी
- प्रिंटर की बिल्ड क्वालिटी कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: मोबाइल सपोर्ट वाले वायरलेस प्रिंटर मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए प्रिंटर मॉडल्स की तुलनात्मक जानकरी दी है, जिसे आप किसी भी तरह की खरीदारी करने से पहले देख सकते हैं और सभी प्रोडक्ट्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।