किचन चिमनी और एग्जॉस्ट फैन में से कौन बेहतर है, इसका जवाब आपके किचन के साइज, बजट और खाना बनाने की आदत पर निर्भर करता है। भारतीय किचन में धुआं, तेल और मसालों की महक काफी ज्यादा होती है। ऐसे में लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि किचन में चिमनी लगाना ज्यादा बेहतर है या एग्जॉस्ट फैन से भी काम चल जाएगा। दोनों का काम अलग-अलग है। जहां किचन चिमनी धुएं के साथ-साथ तेल और ग्रीस के कणों को भी खींचने में मदद करती है, वहीं एग्जॉस्ट फैन किचन से धुआं, गर्म हवा और बदबू को बाहर निकालने का काम करता है। इसलिए सही विकल्प चुनने से पहले दोनों के बीच का अंतर समझना जरूरी है।
किचन चिमनी के फायदे और नुकसान
फायदे -
- तेल और ग्रीस को बेहतर तरीके से खींचती है।
- मॉड्यूलर किचन के लिए अच्छी।
- स्मोक और बदबू कम करती है।
- किचन साफ रखने में मदद करती है।
नुकसान -
- कीमत ज्यादा।
- समय-समय पर सफाई जरूरी।
- बिजली की खपत ज्यादा।
एग्जॉस्ट फैन के फायदे और नुकसान
फायदे -
- कम बजट
- कम बिजली खर्च
- इंस्टॉल करना आसान
- छोटे किचन के लिए ठीक
नुकसान -
- ग्रीस फिल्टर नहीं करता
- ज्यादा धुआं होने पर कम असरदार
- मॉड्यूलर किचन में ठीक तरह से काम नहीं करता।
किसे क्या खरीदना चाहिए?
- किचन चिमनी - अगर आप रोज तड़का और फ्राई वाला खाना पकाते हैं और आपकी मॉड्यूलर किचन है व किचन में धुआं ज्यादा होता है, तो आपके लिए किचन चिमनी लेना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
- एग्जॉस्ट फैन - वहीं अगर बजट कम है, कम खाना बनता है और किचन भी छोटा है तो आपके लिए एग्जॉस्ट फैन लेना काफी बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Livpure Fenix Plus 60 cm T-Shape Chimney
यह Livpure की 60 सेमी चौड़ी T शेप में आने वाली किचन चिमनी है। यह ब्लैक कलर में आती है और इसकी सक्शन पावर 1500 m³/hr है और कंपनी इसके मोटर पर 10 साल की वारंटी देती है।
किसके लिए सही?
अगर आपके घर में रोजाना तड़का, फ्राई या मसालेदार खाना बनता है और किचन में धुआं व बदबू ज्यादा रहती है, तो यह चिमनी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसके अलावा बड़े और मॉड्यूलर किचन के लिए भी यह उपयोगी है।
क्यों चुनें?
- 1500 m³/hr की हाई सक्शन क्षमता।
- फिल्टरलेस डिजाइन।
- टच और जेस्चर कंट्रोस
- कम शोर करने वाली।
क्यों ना चुनें?
- अगर आपका किचन छोटा है और खाना कम बनता है, तो यह आपके लिए जरूरत से ज्यादा बड़ी हो सकती है।
हमारी राय
अगर आप ऐसी चिमनी ढूंढ रहे हैं, जो रोजाना होने वाली कुकिंग के धुएं, गंद और ग्रीस को आसानी से संभाल सके, तो लिवप्योर का यह मॉडल एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इसकी डिजाइन भी मॉडर्न किचन के साथ आसानी से मैच हो जाती है। हालांकि, खरीदने से पहले अपने किचन के साइज और बजट पर जरूर ध्यान दें।
01
LONGWAY Gusto 6 Inch 150 mm Energy Efficient Exhaust Fan
यह LONGWAY की 6 इंच वाली एग्जॉस्ट फैन है, जो काले रंग में आती है। कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी देती है और इसे किचन, बाथरूम व ऑफिस के लिए डिजाइन किया गया है।
किसके लिए सही?
अगर आपका बजट कम है और आपको किचन से धुआं व गर्म हवा बाहर निकालने के लिए एक आसान विकल्प चाहिए, तो यह एग्जॉस्ट फैन आपके लिए सही साबित हो सकता है।
क्यों चुनें?
- हाई स्पीड मोटर है।
- कम आवाज में चलता है।
- इसे साफ करना आसान है।
- कम बिजली खर्च करता है।
क्यों ना चुनें?
- यह तेल और ग्रीस को फिल्टर नहीं करता, इसलिए हैवी कुकिंग वाले किचन के लिए सही विकल्प नहीं है।
हमारी राय
अगर आपका बजट सीमित है और आपको बिना ज्यादा खर्च किए किचन की वेंटिलेशन बेहतर करनी है, तो लॉन्गवे का यह एग्जॉस्ट फैन अच्छा विकल्प हो सकता है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी है, जो एक सिंपल और रोजमर्रा के इस्तेमाल वाला प्रोडक्ट चाहते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
INALSA Pyramid Shape Wall Mount Kitchen Chimney
INALSA की यह 60 सेमी वाली Pyramid शेप की वॉल माउंट किचन चिमनी ब्लैक फिनिश में आती है, जो देखने में काफी आकर्षक लगती है। इसकी सक्शन क्षमता 1100 m³/hr है और मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलती है।
किसके लिए सही?
अगर आपके घर में रोजाना खाना बनता है और आप कम बजट में एक भरोसेमंद चिमनी लेना चाहते हैं, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है। यह छोटे और मीडियम साइज के किचन के लिए उपयुक्त है।
क्यों चुनें?
- फिल्टरलेस डिजाइन
- 1100 m³/hr सक्शन
- कम शोर करने वाली।
- पुश बटन कंट्रोल
क्यों ना चुनें?
- बहुत बड़े किचन या हैवी ऑयली कुकिंग के लिए इसकी सक्शन क्षमता कम है।
हमारी राय
यह चिमनी हमारी राय में उन लोगों के लिए काफी बढ़िया रहेगी, जो पहली बार चिमनी खरीद रहे हैं। यह जरूरत के हिसाब से अच्छा काम करती है और इसका बजट भी बहुत ज्यादा नहीं है। सबसे बड़ी बात इसका यह मॉडल काफी पसंद किया जाता है और इस पर यूजर्स की रेटिंग-रिव्यू भी काफी बढ़िया है।
03
atomberg Efficio Exhaust Fan with BLDC Motor
यह atomberg का 6 इंच वाला एग्जॉस्ट फैन है, जो BLDC मोटर के साथ आता है। कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी देती है और इसे किचन व बाथरूम दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
किसके लिए सही?
अगर आप ऐसा एग्जॉस्ट फैन चाहते हैं, जो कम बिजली खर्च करे और लंबे समय तक रोजाना इस्तेमाल किया जा सके, तो यह मॉडल आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
क्यों चुनें?
- BLDC मोटर
- केवल 13W बिजली की खपत
- कम शोर में काम करता है।
- साफ करने में आसान है।
क्यों ना चुनें?
- अगर आपको तेल और ग्रीस हटाने का उपकरण चाहिए तो यह एग्जॉस्ट फैन आपका यह काम नहीं कर पाएगा।
हमारी राय
अगर आप भरोसेमंद ब्रांड का ऐसा एग्जॉस्ट फैन चाहते हैं, जो लंबे समय तक रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हो, तो यह मॉडल अच्छा विकल्प हो सकता है। खासकर कम बिजली खर्च करने वाले प्रोडक्ट पसंद करने वालों के लिए यह एक काफी बढ़िया प्रोडक्ट है।
04
Elica 60cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney
Elica की यह 60 सेमी वाली चिमनी फिल्टरलेस है और इसकी सक्शन पावर 1500 m³/hr है। कंपनी इसके मोटर पर 15 साल और प्रोडक्ट पर 5 साल की वारंटी देती है।
किसके लिए सही?
अगर आपके घर में रोजाना ज्यादा खाना बनता है और आप लंबे समय तक चलने वाली चिमनी लेना चाहते हैं, तो यह मॉडल आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा यह मॉड्यूलर किचन के लिए भी बढ़िया है।
क्यों चुनें?
- 1500 m³/hr हाई सक्शन
- ऑटो क्लीन फीचर
- टच और मोशन सेंसर कंट्रोस
- बिजली की कम खपत
क्यों ना चुनें?
- अगर आपका बजट सीमित है, तो इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है।
हमारी राय
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप लंबे समय तक चलने वाली चिमनी लेने का विचार कर रहे हैं, तो हमारी राय में एलिका का यह मॉडल देखने लायक है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो एक बार खरीदकर लंबे समय तक टेंशन फ्री रहना चाहते हैं। क्योंकि यह मॉडल ना केवल आपको लंबी वारंटी के साथ भरोसा दिलाता है, बल्कि एलिका की कस्टमर सर्विस भी काफी बढ़िया है।
05
Havells Ventil Air DX 150mm Exhaust Fan
यह Havells का 150 mm का एग्जॉस्ट फैन है, जो ऑफ व्हाइट कलर में आता है। कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी देती है और इसे किचन, बाथरूम व ऑफिस में इस्तेमाल किया जा सकता है।
किसके लिए सही?
अगर आपको भरोसेमंद ब्रांड का एग्जॉस्ट फैन चाहिए जो रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हो और कम मेंटेनेंस मांगे, तो यह मॉडल अच्छा विकल्प हो सकता है।
क्यों चुनें?
- शक्तिशाली सक्शन पावर
- रस्ट प्रूफ बॉडी
- डस्ट प्रोटेक्शन शटर
- भरोसेमंद ब्रांड
क्यों ना चुनें?
- अगर आप ऑयली कुकिंग के लिए बेहतर ग्रीस कंट्रोल चाहते हैं, तो यह इसमें सक्षम नहीं है।
हमारी राय
अगर आप ऐसे एग्जॉस्ट फैन लेना चाहते हैं, जिसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सके और जो भरोसेमंद ब्रांड का हो, तो हैवेल्स का यह मॉडल हमारी राय में आपके लिए काफी बढ़िया साबित होगा। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो बिना ज्यादा झंझट के एक टिकाऊ प्रोडक्ट चाहते हैं।
06
किचन चिमनी और एग्जॉस्ट फैन के बीच तुलना
यहां हमने चिमनी और एग्जॉस्ट फैन के बीच तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत के हिसाब से इन दोनों में से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
निष्कर्ष - अगर आपका बजट अच्छा है और रोजाना खाना बनता है, तो Kitchen Chimney बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, कम बजट और छोटी किचन के लिए Exhaust Fan भी एक अच्छा और किफायती विकल्प साबित हो सकता है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑप एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।