अगर आप ऐसा सोचती हैं कि डार्क स्किन टोन पर बहुत कम नेल पेंट सूट करते हैं तो ऐसा नहीं है। गहरे, चमकदार और मेटैलिक शेड्स वाली नेल पेंट इनपर काफी अच्छी लगती है। ग्रीन, ब्लू, प्लम और रेड जैसे रंगों की कई सारी वैरायटी वाले Nail Paints को गहरे स्किन टोन पर आसानी से लगा सकते हैं। इसी के साथ त्योहार, पार्टी या किसी अन्य खास अवसर पर गोल्ड, ब्रॉन्ज या कॉपर रंगों को भी आजमा सकते हैं। रोजाना लगाने के लिए न्यूड, ब्राउन और पीच जैसे शेड्स सही होते हैं।
डार्क स्किन टोन के लिए सही नेल पेंट चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
- अंडरटोन पहचानें: अपनी त्वचा का अंडरटोन पहचानें। वार्म टोन पर गोल्डन या कॉपर मेटैलिक शेड्स और कूल टोन पर प्लम या बरगंडी रंग बहुत अच्छे लगते हैं।
- अवसर का भी रखें ध्यान: ऑफिस या फॉर्मल वियर के लिए कैरेमल, मोका या न्यूड शेड्स अच्छे रहते हैं। शादियों या पार्टियों के लिए चमकदार और गोल्ड मेटैलिक शेड्स चुनें, जबकि कैजुअल अवसरों के लिए नियॉन या ब्राइट Nail Point Colours अच्छे लगते हैं।
- न्यूड शेड्स चुनते समय खास ख्याल रखें: अगर आपको न्यूड रंगों वाली नेल पॉलिश पसंद है तो उसका चयन करते समय बहुत ज्यादा लाइट शेड से बचना चाहिए, क्योंकि उनके साथ हाथ फीके लगते हैं। इसके लिए ऐसे रंग चुनें जो आपकी त्वचा से मैच करें।
- ये शेड्स लगाने से बचें: बहुत हल्के पेस्टल रंग, लाइट न्यूड शेड्स और व्हाइट टोन वाली नेल पेंट लगाने
1. MARS Cosmic Hues Nail Paint
- इस नेल पेंट की खासियत है कि है कि यह एक ही बार में गहरा रंग देता है जिस वजह से कई सारे कोट लगाने की जरूरत नहीं होती है।
- यह MARS नेल पेंट लगाने के बाद कम समय में सूख भी जाता है, जिस वजह से इसके फैलने की चिंता नहीं रहती है।
- वहीं, जेल फॉर्मुला की वजह से हाथों को एक अलग ही चमक मिलती है जो उन्हें और ज्यादा आकर्षक बनाती है।
डार्क स्किन टोन के लिए कौन-से शेड्स होंगे सही?
जीनथ, जूपीटर, सीरियस, कल्सटर और इनफीनिटी
स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स
2. SUGAR POP Nail Lacquer
- लगभग 30 रंगों के विकल्पों में आने वाली यह नेल पेंट आपके हाथों नाखूनों को बिल्कुल पार्लर जैसा फिनिश देती है और लंबे समय तक टिकी भी रहती है।
- इस SUGAR POP नेल पेंट की चमकदार फिनिश और रंग डार्क स्किन टोन पर काफी अच्छे लगते हैं और इसे रोजाना भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- यह Gel Nail Polish सूखने में भी ज्यादा समय नहीं लगाती है और एक ही कोट के साथ गहरा रंग मिलता है।
डार्क स्किन टोन के लिए कौन-से शेड्स होंगे सही?
रेड क्लैरेट, विंटेज ब्रिक, बेरी मी और टील ओएसिस
3. LAKMÉ 9To5 Primer + Glossy Finish Nail Colour
- चाहे दोस्तों के साथ पार्टी करने जाना हो या किसी शादी में यह नेल कलर लगाते ही फटाफट सूख जाता है और इसे घंटों बैठकर ड्राय करने की जरूरत नहीं होती है।
- इस LAKME नेल पेंट की खासियत है कि हटने के बाद यह नाखूनों को पीला नहीं होने देती है और साथ ही इसके रंग की वजह से किसी वे फीके नहीं लगते हैं।
- ग्लॉसी फिनिश वाली यह नेल पेंट आसानी से हटती नहीं है और इसे बार-बार लगाने का झंझट भी नहीं होता है।
डार्क स्किन टोन के लिए कौन-से शेड्स होंगे सही?
समर ब्लू, मलबेरी बुश, रेड अलर्ट और टील डील
4. HYUE Gel FX Nail Paint
- 10 दिनों तक गहरा रंग बनाए रखने वाला यह नेल पेंट शेड गहरे स्किन टोन के लिए काफी अच्छा है। यह HYUE नेल पॉलिश हाथों को मैनिक्योर कराने जैसा लुक देती है।
- इस Nail Colour के साथ नाखून कमजोर नहीं होते हैं और इसके आसानी से क्रैक होने या चिप होने की समस्या नहीं आती है।
- यह अपनी जेल फिनिश के साथ हाथों को एक चमकदार लुक देता है और सूरज की रोशनी की वजह से इसका रंग फीका नहीं होता है।
डार्क स्किन टोन के लिए कौन-से शेड्स होंगे सही?
फायर इंजन रेड, फॉर्बिडन फ्रूट, कोकआ और इंडिगो डाउनपोर
5. RENEE Hyper Gel Nail Paint
- पैरेबन फ्री फॉर्मुला के साथ तैयार की गई यह Nail Polish 30 अलग-अलग शेड्स में आती है जिसमें डार्क स्किन टोन के लिए कई आकर्षक विकल्प मिलते हैं।
- RENEE नेल पेंट का क्विक ड्रायिंग फॉर्मुला लगाते ही इसे कम समय में सुखा देता है और साथ ही यह काफी चमकदार फिनिश वाला भी है।
- एक ही स्ट्रोक में इसके साथ नाखूनों को परफेक्ट कलर मिलता है और इसका रंग लंबे समय तक बना रहत है।
डार्क स्किन टोन के लिए कौन-से शेड्स होंगे सही?
एमरेल्ड जेल, क्रिमसन रेड, चेरी ग्लेज और मेरलेट मरून
