इन आसान Makeup टिप्स के साथ घर पर मिलेगा परफेक्ट Garba लुक, बचेगा पार्लर का खर्चा!

घर पर ही आसानी से गरबा नाइट के लिए तैयार हुआ जा सकता है। स्वेटप्रूफ फाउंडेशन, स्मोकी आई, विंग्ड आईलाइनर और सही लिपस्टिक के साथ बिना पार्लर गए ही परफेक्ट लुक मिलेगा। बढ़िया क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स के साथ कोई भी अपना मेकअप आसानी से कर सकता है और गरबा के लिए सबसे अच्छा लुक भी मिलेगा।
इन आसान टिप्से के साथ कर सकती हैं परफेक्ट Garba मेकअप
इन आसान टिप्से के साथ कर सकती हैं परफेक्ट Garba मेकअप

नवरात्रि का त्योहार कुछ ही दिन दूर है और इसके आते ही गरबा-डांडिया की भी धूम रहती है। लेकिन इस साल आप तैयार होने के लिए पार्लर जाने की जगह घर पर ही आसान मेकअप टिप्स के साथ रेडी हो सकती हैं। जी हां! इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स की भी जरूरत नहीं है बल्कि बस कुछ आसान टिप्स के साथ गरबा नाइट के लिए शानदार Makeup Look मिलेगा। फिर चाहे आपने नया-नया मेकअप करना ही क्यों न सीखा हो, स्वेटप्रूफ फाउंडेशन, सही आईलाइनर, बेहतरीन स्मोकी आईज और मेकअप फिक्सर के साथ आप सबसे आकर्षक दिख सकते हैं।

गरबा लुक के लिए ये मेकअप टिप्स होंगी काम की

  • बेस होना चाहिए सही: किसी भी मेकअप के लिए बेस सबसे जरूरी होता है, लेकिन जब बात आती है डांडिया नाइट के लिए तैयार होने की तो इसका स्वेटप्रूफ होना बहुत जरूरी है। जाहिर सी बात है कि डांस करते समय चेहरे पर पसीना आएगा और सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करने की वजह से मेकअप खराब हो सकता है। ऐसे में अपने बेस के लिए स्वेटप्रूफ प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।
  • आंखें करेंगी कमाल: गरबा-डांडिया नाइट में आई मेकअप बहुत जरूरी होता है जिससे पूरा लुक उभरकर आता है। इसके लिए Smokey Eyes Makeup सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं, डीटेलिंग के लिए विंग्ड या कैट आई लाइनर आंखों को दोगुना आकर्षक बनाएगा।
  • ब्लश और फेस डीटेलिंग हैं जरूरी: ब्लश और हाईलाइटर के साथ चेहरे की चमक बढ़ जाती है। वहीं, गरबा के लिए चेहरे पर छोटी-छोटी डीटेलिंग भी करना जरूरी है जो किसी भी अच्छी क्वालिटी के आईलाइनर के साथ की जा सकती हैं। इसके लिए आप इंटरनेट पर मौजूद अलग-अलग लुक की तस्वीरों को देखकर अपने हिसाब से उन्हें सेट कर सकती हैं।
  • लिपस्टिक बनाएगी लुक को दोगुना आकर्षक: एक सही लिपस्टिक शेड गरबा लुक को पूरा करता है। इसके लिए डार्क रंगों वाले विकल्प काफी पसंद किए जाते हैं। रेड, पिंक, ब्राउन या पर्पल जैसे रंगों वाली लिपस्टिक को लुक और कपड़ों के हिसाब से चुना जा सकता है। वहीं, दो-तीन शेड्स को मिक्स करके भी अलग-अलग लुक क्रिएट कर सकते हैं।
  • फिक्सर लगाना न भूलें: मेकअप पूरा होने के बाद फिक्सर की मदद से उसे सेट करना न भूलें। यह पूरी रात आपके मेकअप को टस-से-मस नहीं होने देगा और हर समय एक पिक्चर परफेक्ट लुक बना रहेगा।

1. Maybelline New York Super Stay Lumi Matte Liquid Foundation

गरबा मेकअप के लिए क्यों है अच्छा?

  • मैट फिनिश वाला यह लिक्विड फाउंडेशन 30 घंटों तक चेहरे पर टिका रहता है, जिस वजह से पूरी रात आपका लुक आकर्षक बना रहेगा। स्वेटप्रूफ होने की वजह से इस Maybelline New York Super Stay Foundation के खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी और पसीने के बावजूद मेकअप खराब नहीं होगा।
  • इस फाउंडेशन के साथ चेहरे को एक आकर्षक चमक भी मिलती है, जो डांडिया नाइट में काफी सूट करती है। वेटलेस फॉर्मूला की वजह से चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होता और त्वचा आरामदायक महसूस करती है।
  • अपनी स्किन टोन के हिसाब से इसके अलग-अलग शेड्स में से किसी को भी चुना जा सकता है।

ब्यूटी बास्केट पर मिलेगी स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी   

2. INSIGHT All Eyes On You Eyeshadow Palette

गरबा मेकअप के लिए क्यों है अच्छा?

  • गरबा नाइट के लिए सही आई मेकअप सबसे ज़रूरी होता है और इस INSIGHT Eyeshadow Palette में तरह-तरह के लुक के लिए 15 आकर्षक शेड्स मौजूद हैं। इन सभी शेड्स को मिक्स-मैच करके आप स्मोकी आइज़ से लेकर मैट, शिमरी और न्यूड तक, हर तरह का लुक बना सकते हैं।
  • इस Eye Palette के सभी शेड्स ट्रांसफरप्रूफ हैं, जिस वजह से मेकअप के फैलने या खराब होने की चिंता नहीं रहती है। वहीं, ये आसानी से ब्लेंड हो जाते हैं और परफेक्ट लुक देते हैं।
  • हाई पिगमेंटेशन वाले फॉर्मूला वाला यह आईशैडो पैलेट एक ही स्वाइप में गहरा रंग देता है, जिस वजह से बार-बार लेयरिंग की जरूरत नहीं होती है। वहीं, इसे वे महिलाएँ भी इस्तेमाल कर सकती हैं जिन्हें बहुत ज़्यादा मेकअप करना नहीं आता है।

3. Lakme Unreal Precision Liquid Eye Liner

गरबा मेकअप के लिए क्यों है अच्छा?

  • चाहे आपको स्मोकी आईज करनी हों या विग्ड लुक, यह लिक्विड आईलाइनर तरह-तरह के आई मेकअप के लिए अच्छा है। इस Lakme Unreal Precision Eye Liner का गहरा रंग और चमकदार फिनिश आंखों की शोभा को दोगुना करेंगे।
  • इसकी खासियत है कि यह पसीने की वजह से आसानी से फैलता नहीं है और साथ ही लंबे समय तक इसकी चमक भी बनी रहती है। सही ब्रश ऐप्लिकेटर की वजह से आपको इसे लगाने में भी परेशानी नहीं आएगी।
  • यह आईलाइनर गरबा मेकअप के लिए चेहरे पर की जाने वाली डीटेलिंग के लिए भी काफी अच्छा है और इसके साथ मनचाहा लुक आसानी से लिया जा सकता है।

4. SUGAR Cosmetics - Contour De Force - Face Palette

गरबा मेकअप के लिए क्यों है अच्छा?

  • यह एक ऑल-इन-वन फेस पैलेट है जिसे ब्लश, ब्रॉन्जर और हाईलाइटर तीनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह SUGAR Cosmetics Face Palette गरबा नाइट के मेकअप को काफी आकर्षक बनाएगा, और तीन अलग-अलग प्रोडक्ट्स लेने की भी जरूरत नहीं है।
  • तीन अलग-अलग शेड्स में उपलब्ध यह पैलेट लगभग हर तरह की स्किन टोन के साथ आसानी से मैच होता है और बढ़िया क्वालिटी के इंग्रीडियंट्स त्वचा को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होने देते हैं।
  • यह Makeup Palette केकिंग के बिना ही त्वचा में आसानी से ब्लेंड हो जाता है और हर बार शानदार लुक मिलता है।

5. Maybelline New York Super Stay Matte Ink Liquid Lipstick

गरबा मेकअप के लिए क्यों है अच्छा?

  • चाहे जैसा भी मेकअप किया हो, उसे पूरा करने का काम एक सही लिपस्टिक करती है और Garba Night के लिए यह Maybelline New York Lipstick एक बेहतरीन पसंद है। इसका गहरा रंग और चमक मेकअप को दोगुना आकर्षक बनाते हैं और 16 घंटे के स्टे फॉर्मूला के साथ बार-बार टचअप करने का झंझट भी नहीं होता है।
  • 10 अलग-अलग शेड्स में से किसी का भी चयन अपनी पसंद और लुक को ध्यान में रखकर किया जा सकता है। फिर चाहे आपकी स्किन टोन कैसी भी हो और ड्रेस का रंग जो भी हो, इसमें हर किसी के लिए एक शेड मिल जाएगा।
  • लंबे समय तक डांस करने पर भी इसका रंग टिका रहता है और होठों पर भारीपन का भी एहसास नहीं होता है। वहीं, सामान्य मैट लिपस्टिक की तुलना में यह रूखेपन की समस्या भी नहीं होने देती है।

स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स  

5. L’Oreal Paris Infaillible 3-Second Setting Mist

गरबा मेकअप के लिए क्यों है अच्छा?

  • आखिर में पूरे मेकअप को सेट करने के लिए यह L’Oreal Paris Setting Mist काफी काम आएगी। इसके साथ घंटों तक पूरा लुक टस-से-मस नहीं होगा और मेकअप के बहने या केकी होने की समस्या नहीं होती है।
  • यह Setting Spray पानी, पसीने और गर्मी से मेकअप को सुरक्षित रखता है जिस वजह से बार-बार टचअप करने का झंझट नहीं होता है।
  • इसे लगाने के बाद चेहरा चिपचिपा नहीं लगता है और हर समय आपका लुक फ्रेश बना रहता है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    इन्हें भी पढ़ें:

    नोट: यहां बताए गए सभी प्रोडक्ट्स काफी अच्छी क्वालिटी के हैं, लेकिन हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे कि ये आपकी सबकी स्किन पर सूट करेंगे ही। किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट जरूर करें और अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसेटिव है तो डॉक्टर से भी सलाह लें। 

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • क्या घर पर गरबा नाइट के लिए मेअकप किया जा सकता है?
      +
      हां, घर पर आसानी से Garba Night के लिए परफेक्ट मेकअप किया जा सकता है। इसके लिए चेहरे को अच्छी तरह साफ कर प्राइमर लगाएं, फिर लॉन्ग-लास्टिंग फाउंडेशन और वाटरप्रूफ आईलाइनर का इस्तेमाल करें। पसीने से मेकअप खराब न हो, इसलिए कॉम्पैक्ट पाउडर से सेट करें और चमकीले आईशैडो व लिपस्टिक से अपने पारंपरिक लुक को पूरा करें।
    • गरबा मेकअप को वाटरप्रूफ कैसे बनाएं?
      +
      वॉटरप्रूफ प्राइमर, फाउंडेशन, काजल और मस्कारा का उपयोग करें। आखिर में, एक अच्छी क्वालिटी का मेकअप सेटिंग स्प्रे लगाएं जो आपके मेकअप को सील कर देगा और पसीने से बचाएगा।
    • गरबा के लिए कौन से रंग के आईशैडो सबसे अच्छे हैं?
      +
      अपनी ड्रेस से मैच होने वाले या चमकदार और मेटालिक शेड्स जैसे गोल्ड, सिल्वर, कॉपर, डार्क ब्लू या हरा गरबा के लिए बेहतरीन होते हैं। इनके साथ तरह-तरह का आई मेकअप आसानी से किया जा सकता है।
    • गरबा मेकअप को कितने समय पहले करना चाहिए?
      +
      ईवेंट शुरू होने से कम-से-कम 1-2 घंटे पहले मेकअप कर लेना चाहिए ताकि वह त्वचा पर अच्छी तरह से सेट हो जाए और आपके पास आखिर समय में टच-अप करने का समय हो।
    • गरबा के दौरान मेकअप टच-अप के लिए क्या साथ रखें?
      +
      टच-अप के लिए ब्लॉटिंग पेपर, कॉम्पैक्ट पाउडर, लिपस्टिक और एक छोटा सा मिरर साथ रखें। ये आपको मेअकप को फ्रेश रखने में मदद करेंगे।