डार्क सर्कल्स और फाइन लाइन्स गायब! इन विटामिन-सी Under Eye Cream से पाएं चमकदार आँखें

क्या आप अपनी आंखों के नीचे के काले घेरों, महीन रेखाओं और असमान स्किन टोन से परेशान हैं? आप अकेले नहीं हैं! आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, और विटामिन सी एक ऐसा पावरफुल इंग्रीडिएंट है जो इन समस्याओं से लड़ने में अद्भुत काम कर सकता है। ऐसे में विटामिन-सी से भरपूर अंडर आई क्रीम आपकी इन समस्यओं को कम करने में मददगार हो सकती हैं।
विटामिन-सी अंडर आई क्रीम
विटामिन-सी अंडर आई क्रीम

एक चमकदार और युवा दिखने वाली आँखें हर किसी की चाहत होती हैं। यदि आप डार्क सर्कल्स, जिद्दी फाइन लाइन्स और असमान त्वचा टोन से जूझ रहे हैं, तो विटामिन सी-युक्त अंडर आई क्रीम आपकी स्किनकेयर रूटीन का एक अनिवार्य हिस्सा बन सकती है। यहां हम आपको 5 ऐसी प्रभावशाली विटामिन सी Under Eye Cream के बारे में बताएंगे जो न केवल इन समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं, बल्कि आपकी आंखों के आसपास की त्वचा को पोषण और सुरक्षा भी प्रदान करती हैं। बता दें कि, विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। डार्क सर्कल्स के लिए, विटामिन सी मेलेनिन उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

नीचे देखिए डार्क सर्कल्स के लिए 5 असरदार अंडर आई क्रीम-

1. Clinique All About Eyes Cream for Unisex

अगर आप डार्क सर्कल और आंखों के नीचे होने वाली सूजन से परेशान हैं, तो इस Clinique आई क्रीम को ट्राई कर सकते हैं। ब्रांड के मुताबिक, यह रेगुलर इस्तेमाल में 4 हफ्तों के अंदर अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। इसका विटामि-सी फॉर्मूला त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, इसमें कैफीन और Whey प्रोटीन का इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों और धब्बों को कम करते हैं। मॉइश्चर से भरपूर यह क्रीम त्वचा को हाइड्रेट भी रखती है। यह यूनिसेक्स क्रीम काफी लाइटवेट भी है, जिस वजह से त्वचा पर लगाने के बाद भारी या चिपचिपापन महसूस नहीं होता। इसे सुबह और शाम दोनों समय आंखों के नीचे लगाया जा सकता है।

2. GOODAL Green Tangerine Vitamin C Dark Circle Eye Cream

यह GOODAL डार्क सर्कल क्रीम विटामिन-सी के गुणों से भरपूर है, जो त्वचा को चमकदार और जवां बनाने का काम करती है। इसका एंटी-रिंकल केयर फॉर्मूला डार्क सर्कल के साथ ही आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है। वहीं, अपने एंटी-एजिंग गुणों के साथ यह बढ़ती उम्र में त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मददगार है। इसका जेंटल और नॉन-इरीटेटिंग फॉर्मूला त्वचा पर बेहद हल्का और आरामदायक रहता है, ताकी किसी प्रकार की जलन या खुजली महसूस ना हो। यह क्रीम सुविधाजनक पंप के साथ आती है, जिसे आसानी से निकाला और लगाया जा सकता है।

3. Plum 3% Vitamin C 3% Peptide & 3% Caffeine Eye Cream with Mandarin

इस क्रीम में 3% एथिल एस्कॉर्बिक एसिड, विटामिन C का एक स्टेबल और तेजी से एब्ज़ॉर्ब होने वाला इंग्रीडिएंट मिलता है, जो स्किन को ब्राइट बनाता है और पिगमेंटेशन को कम करता है। यह Plum अंडर आई क्रीम 3% हेक्सापेप्टाइड से भरपूर है, जो त्वचा को कसता है और झुर्रियों व आंखों के आसपास की बारीक रेखाओं को कम करता है जिससे आंखें जवां दिखती हैं। यह Dark Circle Cream फ्रेगरेंस-मुक्त होने के साथ ही 100% वीगन भी है, जिससे त्वचा के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनती है। इसका विटामिन-सी डार्क सर्कल और आंखों के नीचे होने वाली पफीनेस को कम करता है। इसमें जैपेनीज मैंडेरिन का इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा को ब्राइट और हाइड्रेट करता है।

4. Foxtale Brightening Under Eye Cream

आंखों के नीले काले घेरों से लेकर झुर्रियों और सूजन को कम करने वाली यह Foxtale अंडर आई क्रीम अपने मल्टी-एक्शन के लिए जानी जाती है। इसका लाइटवेट मगर पोषणयुक्त फॉर्मूला डार्क सर्कल को समय के साथ कम करके त्वचा को चमकदार बनाता है। वहीं, विटामिन-सी, कैफीन और हयालूरॉनिक एसिड का फॉर्मूला आंखों के नीचे की त्वचा को मुलायम बनाता है, सूजन कम करता है और उसे चमकदार बनाता है। इसमें सेरामिक टिप दी गई है, जिससे आंखों के नीचे होने वाली सूजन और पफीनस कम होता है। इसमें त्वचा के मॉइश्चर को लॉक करने वाला हयाल्यूरॉनिक एसिड भी मिलता है, ताकी ड्राई स्किन की समस्या ना हो और स्किन स्मूद व ब्राइट बने।

5. TNW-THE NATURAL WASH Combo with Vitamin C Water Cream and Under Eye Cream

यह TNW - The Natural Wash आई क्रीम उन लोगों के लिए अच्छी है, जो डार्क सर्कल को कम करने के साथ ही त्वचा को हाइड्रेट रखना चाहते हैं। इसका वॉटर-बेस्ड फॉर्मूला त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, जिससे वह ऊपर से भी चिकनी और चमकदार दिखती है। इस डार्क सर्कल क्रीम का कैमिकल फ्री फॉर्मूला इसे त्वचा के लिए सुरक्षित बनाता है। वहीं, बादाम तेल, शिआ बटर और विटामिन-ई जैसे इंग्रीडिएंट्स के साथ त्वचा अधिकत नरम, जवां और सुरक्षित बनती है, ताकी बढ़ती उम्र में भी चेहरे का निखार बना रहे। इस क्रीम के जरिए हल्के हाथों से मसाज करते हुए आंखों के नीचे होने वाली सूजन को भी कम किया जा सकता है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    ब्यूटी बास्केट में ऐसी अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

    इन्हें भी पढ़ें:

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • विटामिन सी अंडर आई क्रीम कब लगानी चाहिए?
      +
      विटामिन सी अंडर आई क्रीम आमतौर पर दिन में दो बार, सुबह और रात में, चेहरे को साफ करने और टोनिंग करने के बाद लगाई जाती है। इसे मॉइस्चराइजर से पहले लगाना सबसे अच्छा होता है।
    • विटामिन सी अंडर आई क्रीम के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
      +
      कुछ लोगों को हल्की जलन, लालिमा या झुनझुनी का अनुभव हो सकता है, खासकर संवेदनशील त्वचा पर या जब पहली बार उपयोग किया जाए। यदि ये लक्षण बने रहते हैं तो उपयोग बंद कर दें।
    • क्या विटामिन सी अंडर आई क्रीम रोज़ इस्तेमाल कर सकते हैं?
      +
      हाँ, अधिकांश विटामिन सी अंडर आई क्रीम को रोज़ाना इस्तेमाल करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। नियमित उपयोग से सर्वोत्तम परिणाम मिलते हैं।
    • डार्क सर्कल्स के लिए विटामिन सी के साथ और क्या इस्तेमाल करें?
      +
      डार्क सर्कल्स के लिए विटामिन सी के साथ रेटिनॉल, हाइलूरोनिक एसिड, कैफीन और नियासिनामाइड जैसे तत्व भी फायदेमंद होते हैं। पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन भी महत्वपूर्ण हैं।
    • विटामिन सी अंडर आई क्रीम के परिणाम कितने समय में दिखते हैं?
      +
      परिणाम व्यक्ति और उत्पाद के आधार पर भिन्न हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर 4-8 सप्ताह के नियमित उपयोग के बाद सुधार दिखना शुरू हो जाता है।